हापुड़ में नाले से मिला वरुण शर्मा का शव, हत्या की आशंका
आपको बता दें कि खबर जहां उत्तर प्रदेश के हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ गेट चौकी क्षेत्र में एक नाले में वरुण शर्मा नाम के व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि वरुण शर्मा अपने घर से पिछले 4 दिन से गायब था और कल उसका शव नाले के अंदर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं, सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया है कि वरुण के परिजनों का कहना है कि वह पहले भी बिना बताए घर से कई दिनों के लिए गायब हो जाता था। पिछले चार दिन से वरुण घर से गायब था और उन्हें उम्मीद थी कि वह खुद वापस आ जाएगा, इसी कारण उन्होंने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। युवती की हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

















