पुलिस के हत्थे चढा शातिर वाहन चोर 9 वाहन बरामद जो पेट्रोल महंगा होने के कारण ऐसे वाहनो को बनाता था निशाना...
आप को बता दे कि बेमेतरा पुलिस के हत्थे ऐसा चोर आया है जो घुम-घुम कर पेट्रोल महंगा होने के कारण ऐसे वाहनो को बनाता था निशाना, पुछताछ पर शातिर चोर राम खेलावन द्वारा चौकाने वाला खुलासा किया पेट्रोल महंगा होने के कारण मोटर सायकल को तब तक अपने पास रखता था जब तक उसमे पेट्रोल हो, जैसे ही पेट्रोल खत्म हो जाती तो दुसरे वाहन को चुरा लेता था।

ऐसा वे लंबे समय से कर रहा था पुछताछ करने पर ग्राम खिलोरा, बेरला, खम्हरिया, साजा एवं अन्य स्थानों से मोटर सायकल चोरी करने के संबंध में बताया। शातिर चोर बेमेतरा जिले में कई दिनो से घुम-घुम कर चोरी के वारदातो को अंजाम दे रहा था जो पुलिस के हत्थे चढा पुछताछ पर राम खेलावन ने बताया कि महगांई के मार के कारण पेट्रोल नही भरा सकने से घुम-घुम कर चोरी करता था उपरोक्त आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के निम्न मोटर सायकल कुल 09 नग मोटर सायकल (सात लाख आंकी गई है। उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भादवि, थाना बेरला धारा 379 भादवि एवं थाना खम्हरिया व साजा के अपराध तथा इस्तगासा धारा 41(1-4) जाफौ., 379,34 के तहत कार्यवाही की जा रही है। बाइट 1 धर्मेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक बेमेतरा









-Banner.jpg)








