हापुड़ की फेमस यूट्यूबर वंशिका का मां के साथ मारपीट का वीडियो वायरल मैनेजर हिमांशु पर भी आरोप
खबर यूपी के हापुड़ से है जहां हापुड की फेमस यूट्यूबर वंशिका का अपनी मां के साथ गालीगलौच व मारपीट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।आपको बता दें प्लॉट में एवं मकान के विवाद को लेकर यूट्यूब वंशिका पर अपने मां के साथ गालीगलौच व मारपीट करने के आरोप उनकी मां ने लगाए हैं। वही वंशिका की मां ने आरोप लगाया है

कि वंशिका का मैनेजर हिमांशु इस सारे विवाद की जड़ है और उसी ने वंशिका को भड़का कर यह सब करवाया है साथ ही वंशिका की मां ने हापुड कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाई है कि वंशिका व उसका मैनेजर हिमांशु व यश नाम के एक युवक ने उन्हें प्लॉट पर मकान उनके नाम ने करने पर जान से मारने की धमकी दी है वही इस पूरे प्रकरण में यूट्यूबर वंशिका ने कोई भी बात मीडिया के सामने रखने से स्पष्ट मना कर दिया है।

















