विकास रथ आज लालपुर, केल्हारी, चोघड़ा, बिछियाटोला, पूंजी, जनुआ, मंगोरा तथा बेलकामार पहुंचा/केन्द्रीय सचिव ने शिविर स्थल पर किया गया गोद भराई एवं अन्नप्राशन/अनुपम मिश्रा ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड किया वितरण

विकास रथ आज लालपुर, केल्हारी, चोघड़ा, बिछियाटोला, पूंजी, जनुआ, मंगोरा तथा बेलकामार पहुंचा/केन्द्रीय सचिव ने शिविर स्थल पर किया गया गोद भराई एवं अन्नप्राशन/अनुपम मिश्रा ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड किया वितरण

05-Jan-2024    11:06:18 am    326    Ibtesam Deshmukh

मनेन्द्रगढ़/विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए ’’जनभागीदारी’’ की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से बातचीत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का रथ आज जिले तीन विकासखण्ड के आठ ग्राम पंचायतों में पहुंचा। आज जिले के विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत लालपुरकेल्हारीचौघड़ातथा बिछियाटोला और विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम पंचायत पूंजी,  जनुआ तथा विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत मगोराबेलकामार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के ग्राम पंचायतों में गठित स्वागत समिति तथा उत्सव समिति के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीण ने रथ में माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश सुना। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में केन्द्र सरकार की 17 प्रकार की फ्लैगशिप योजना आयुष्मान भारतपीएम गरीब कल्याण अन्न योजनादीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशनपीएम आवास योजना (ग्रामीण)पीएम उज्जवला योजनापीएम विश्वकर्मा योजनापीएम किसान सम्मान निधि योजनाकिसान क्रेडिट कार्डपीएम पोषण अभियानहर घर जल जल जीवन मिशनगांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व)जनधन योजनाजीवन ज्योति बीमा योजनासुरक्षा बीमा योजनाअटल पेंशन योजनापीएम प्रणाम योजनानैनो फर्टिलाइजर इसके अतिरिक्त सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशनएकलव्य आवासीय विद्यालय में पंजीयनस्कॉलरशीप योजनावन अधिकार पट्टा-व्यक्तिगत एवं सामूहिकवन धन विकास केन्द्र शामिल है की जानकारी अधिकारी कर्मचारियों ने दी तथा उसका लाभ उठाने के लिए ग्रामीण जनता को प्रोत्साहित किया किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के निर्माण की शपथ ली। आज विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत मोंगरा के शिविर में केन्द्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराया। साथ ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का भी वितरण किया गया ।