ग्राम अकलतरा में लोक जनसुनवाई के पहले ही ग्रामीण कर रहे है विरोध अकलतरा ग्रामीणों ने एस डी एम को सौपा ज्ञापन
सिमगा/छत्तीसगढ़
सिमगा ब्लाक के ग्राम अकलतरा में 14 दिसंबर को होने वाले लोक जनसुनवाई का ग्रामीण कर रहे है विरोध , आज ग्रामीणों ने सिमगा एस डी एम आशीष कर्मा को सौपा ज्ञापन ग्रामीणों का कहना है कि बिना गांव वालों को सूचना किए लोक जन सुनवाई का आयोजन रखा गया है 14 दिसंबर को ग्रामीणों को इसका किसी भी प्रकार का जानकारी नहीं है शासन-प्रशासन मनमर्जी तरीके से सिमगा ब्लॉक के अनेक ग्रामों में लोक जनसुनवाई का

आयोजन किया जा रहा है, और उद्योग लगाने में पूरी तैयारी कर रही है, कृष्णा बंजारे ने बताया कि फैक्ट्री का एनओसी ग्राम पंचायत ने दे दिया है लेकिन हम गांव वालों को किसी भीं प्रकार का जानकारी नहीं है हम किसी भी हाल में यह लोग जन सुनवाई नहीं होने देंगे कल दिनांक 13 दिसंबर को बलौदाबाजार कलेक्टर को भीं ज्ञापन सौंपेंगे कि किसी भी हाल में यह लोक जनसुनवाई नहीं होना चाहिए और लोक जनसुनवाई निरस्त किया जाए

















