रुद्री के पीलिया का दस्तक से ग्रामीण हताश

रुद्री के पीलिया का दस्तक से ग्रामीण हताश

11-Jun-2025    2:23:41 pm    112    सावन कुमार- संपादक

धमतरी के रुद्री गांव में पीलिया ने पसारा अपनी पैर दर्जन भर ग्रामीण हुए शिकार ..दरअसल रुद्री गांव में पिछले एक माह से पीलिया बीमारी का आतंक छाया हुआ है जहा के लोग एक एक कर इस बीमारी का शिकार हो रहा ..अब तक गांव के एक ही वार्ड से दर्जन भर मरीज मिल चुके है ..स्वास्थ्य विभाग गांव में इमरजेंसी कैम्प लगाया .. लोग अभी भी हैरान है की आखिर पीलिया क्यों हो रहा है
पहले तो ग्रामीणों को सक था की कही न कही पानी टंकी के पास स्थित नाला में गंदगी जम जाने से यह बीमारी फ़ैल रहा ..लेकिन पीएचई विभाग ने वाटर चेक किया तो पानी में कोई दिक्कत सामने नहीं आना बताया ..बताया गया की पीलिया का शिकार ज्यादातर बच्चे हो रहा है एक पीलिया पीड़ित परिवार के महिला ने बताया की हर घर में किसी न किसी को पीलिया अपने गिरफ्त में ले रहा है .. शासकीय इलाज के साथ निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों से भी उपचार करवा रहे बावजूद ठीक नहीं हो रहा .. ग्रामीणों की माने तो यह बीमारी नल जल के पानी टंकी के पास पुराना नाला निर्माण हुई है उसमे सय्यम नही बरती गई जिनके कारण से गंदे पानी बह नही पा रहा एकत्रित होकर नल जल पानी से मिक्स होकर घरों तक पहुंच रहे ..,जिन्हें पीकर लोग पीलिया का शिकार हो रहा ..बहरहाल ग्रामीण अचानक भयावह रूप लेकर आया पीलिया से भयभीत नजर आ रहा है बहरहाल स्वास्थ्य विभाग ने लगातार पीड़ित लोगो का इलाज करने का प्रयास कर रहे