अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामवासी, 1 महीने से बिजली नहीं विद्युत विभाग के सुस्त रवैए से ग्रामवासी परेशान
कोरिया
आपको बता दें कि कोरिया जिले के विकासखंड बैकुंठपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत करहियाखाण्ड के आश्रित ग्राम नान्दभान के गोंड़पारा में लगे ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व से खराब पड़ा हुआ है।
जिसके कारण उक्त मोहल्ला वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, मोहल्ले में एक माह से बिजली नहीं रहने से मोहल्ले वासी अंधेरे में रहने को मजबूर हो चुके हैं।
वार्ड पंच ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि लिखित में विद्युत विभाग से शिकायत किया जा चुका है लेकिन विद्युत विभाग के सुस्त रवैए से मोहल्ले वासी परेशान हैं। विभाग के द्वारा जल्द ही दूसरी ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे मोहल्ले वासियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

















