ग्राम भालूझुलन में फूड पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण का ग्रामीणों ने किया विरोध
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम भालूझुलन, तहसील कुरूद में 11 हेक्टेयर भूमि को उद्योग विभाग द्वारा फूड पार्क के लिए हस्तांतरित किए जाने का स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है....
ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि गांव के मुख्य तालाब को प्रभावित करेगी, जो 700-800 पशुओं और खेतों की सिंचाई का एकमात्र स्रोत है....गांव के अन्य तालाब गर्मियों में सूख जाते हैं और 150-200 बोरवेल भी जल स्तर गिरने से बेकार हो चुके हैं....इसके अलावा, फूड पार्क के बीच से गुजरने वाला भालूझुलन-डांडेसरा रोड, जो जिला मुख्यालय से जोड़ता है, प्रभावित होगा, जिससे आवागमन में परेशानी होगी...
इसके साथ ही स्वास्थ्य जोखिम की आशंका जताई है और बिना पंचायत प्रस्ताव के भूमि अधिग्रहण को निरस्त करने की मांग की है
.. ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि फूड पार्क के बजाय नर्सिंग या लॉ कॉलेज जैसे शैक्षिक संस्थान खोले जाएं, जिससे रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

















