धर्मांतरण के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद की आक्रोश रैली गांधी मैदान में किया पुतला दहन
धर्मांतरण के खिलाफ एक बार फिर छत्तीसगढ़ में सियासी और सामाजिक हलचल तेज़ हो गई है विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आदिवासी समाज में हो रहे कथित धर्मांतरण को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया धमतरी के गांधी मैदान में आज विश्व हिंदू परिषद ने विरोध करते हुए कांग्रेस के राहुल गांधी सोनिया गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया और एक आक्रोश रैली निकाली संगठन का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में दो ननों क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर, लालच देकर धर्मांतरणकराया जा रहा है,

जिनका समर्थन जो भी कर रहा है उसका पुतला दहन किया गया बताया गया जो न केवल सामाजिक ताना-बाना तोड़ने की कोशिश है, यह आक्रोश रैली मकई चौक से शुरू हुई और सदर बाजार होते हुए गांधी मैदान तक पहुँची रैली में शामिल कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लिए नारेबाज़ी करते हुए चल रहे थे गांधी मैदान में हुई सभा में सरकार से मांग की कि धर्मांतरण की घटनाओं पर सख्त रोक लगाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो..

















