मोहभट्टा में प्रस्तावित स्पात सयंत्र के विरोध में स्वर बुलंद
मोहभट्टा में प्रस्तावित स्पात सयंत्र के विरोध में स्वर बुलंद।
सिमगा विकाशखण्ड के मोहभट्टा में स्पात सयंत्र लगाने की तैयारी की जा रही है ।जिसके लिए ग्राम पंचायत से जारी होने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र में पेच हुवा है ।ग्रामीणों ने इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कुछ दिनों पूर्व पंचायत भवन के पास बैठक की एव किसी भी स्थित में कंपनी प्रबंधन को एनओसी देने के पक्ष में नही है ।ग्रामीणों का मानना है कि गाँव मे स्पात सयंत्र लगने से यहां के हालात सिलतरा व उरला जैसे हो जाएंगे,खेती किसानी करना दूभर हो जाएगा।जिसे लेकर अब गाँव के जागरूक युवा एकजुट हो गए है और इसका मुखर तौर पर विरोध कर है एव प्रभावित ग्राम दावनबोड,खरगाडीह,कुकराचूंदा में बाइक रैली निकाल कर कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है ।जिसका इन युवाओ को समर्थन भी मिला है ।
कंपनी प्रबंधन के व्यक्तियों के द्वारा ग्रामीणों को अपने पक्ष में लाने धन राशि खर्च करने की चर्चा जोरों पर
वही कंपनी लगने के विरोध को देखते हुए प्रबंधन के व्यक्तियों पर ग्रामीणों को बरगलाने का भी आरोप लग रहे है ।उनके द्वारा असंतुष्ट लोगो को अपने पक्ष में करने के लिए साम दाम दंड भेद सभी प्रकार के हथखण्डे अपनाए जा रहे है ।जिसकी वजह से ग्रामीणों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है।
बड़े जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधित्व के बावजूद नही मिल रहा साथ
ग्रामीणों के मंसा अनुरूप कंपनी क्षेत्र में नही लगनी चाहिए। लेकिन चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने इन्हें अब तक साथ नही मिला।मोहभट्टा क्षेत्र सिमगा जनपद अध्यक्ष वीणा आडिल का जनपद क्षेत्र है वही विधायक पद के लिए दावेदारी कर रहे जिला पंचायत सदस्य रेणुका अभिनव यदु भी इसी क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करती है।ऐसे में ग्रामीण अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है ।
उक्त सम्बन्ध में मोहभट्टा के युवा घनश्याम वर्मा,हेमंत वर्मा,हरीश वर्मा ,भीखम वर्मा,दिनेश वर्मा ,वीरेंद्र वर्मा,भूपेंद्र वर्मा,गरीबा साहू आदि ने साफ तौर पर कहा कि कम्पनी लगने से यहां की उपजाऊ भूमि को नुकसान होगा लम्बी लड़ाई के बाद खेत के सिचाई हेतु नहर में पानी मिला है।कंपनी के काले धुवे से खेत ही बर्बाद हो जाएंगे तो नहर के पानी का क्या करेंगे ।हम मोहभट्टा में कम्पनी लगने के पक्ष में नही है ।
वही सर्वदलीय मंच सिमगा के पदाधिकारी व सदस्य भी मोहभट्टा में सयंत्र लगाने के पक्ष में नही है ।मंच के सदस्य रमेश सोनी ने बताया कि सिमगा विश्राम गृह में 19 सिंतम्बर को इसे लेकर बैठक आयोजित की जा रही है उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी ।सोनी ने आगे कहा कि दामाखेड़ा में सीएम भूपेश बघेल ने 10 किलोमीटर के एयर डिस्टेंस में कम्पनी लगाने की अनुमति नही देने की बात कही है।ऐसे में मोहभट्टा में सयंत्र कैसे लग सकता है ।









-Banner.jpg)








