निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी हुआ बड़ा हादसा
भिलाई सुपेला चौहान स्टेट के पीछे चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया।यहां पर गड्ढे में मजदूर काम कर रहे थे इस बीच उससे लगा बाउंड्रीवाल गिर गया। बाउंड्रीवॉल के मलबे में मजदूर दब गए। बड़ी मुश्किल से उन्हे बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में मजदूरों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि घायल मजदूरों की हालत काफी गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार सुपेला चौहान स्टेट के पास स्थित लाइफ केयर के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर कॉलम के लिए बड़े-बड़े गड्ढे किए गए हैं। एक गड्ढे में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इस गड्ढे से लगा एक बाउंड्रीवाल है जो गड्ढे के कारण कारण कमजोर हा गया। गुरुवार बाउंड्रीवॉल् भरभराकर गिर गया। बाउंड्रीवॉल मलबा सीधे काम कर रहे मजदूरों पर गिरा। इससे दोनों मलबे के नीचे दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जैसे तैसे मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया और।इस घटना मे एक महिला की मौत हो गई है

















