रेलवे के कार्यवाही से से भयभीत वार्डवासी व्यवस्थापन के लिए कलेक्टर पहुंचे वार्डवासी
धमतरी के स्टेशन पारा के झुग्गी झोपड़ी वाले पर आफत आ गई है रेलवे ने जल्द ही मकान खाली करने का दिया निर्देश के बाद वार्ड में हड़कम मच गई है ...दरअसल स्टेशन पारा के औद्योगिक वार्ड में करीब करीब 70 से 80 परिवार झुग्गी झोपड़ी बनाकर पिछले 50 वर्षों से निवासित है ... हालांकि भूमि रेलवे के अंतर्गत आती है रेलवे ने कहा है जल्द ही मकान खाली करने को जिसके बाद वार्ड में हड़कम मच गई है ..

वार्डवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर व्यवस्थापन की मांग कर रहा है ...बता दे निगम द्वारा व्यवस्थापन के लिए अटल आवास बनाया जा रहा जो अभी तक बना नहीं है इधर वार्डवासियों को खाली करवाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है ऐसे स्थिति में प्रभावित लोग जाए तो जाए कहा ... बहरहाल प्रशासन ने मामले में आयुक्त को निर्देशित कर व्यवस्थापन की व्यवस्था करने की आश्वाशन दिया है ...

















