नालंदा परिसर के स्थान चयन को लेकर वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन
धमतरी शहर में नालंदा ग्रंथालय भवन के निर्माण को लेकर धमतरी में एक नया विवाद सामने आया है...स्थानीय निवासियों ने हटकेशर वार्ड में प्रस्तावित नवनिर्मित सामुदायिक भवन के प्रांगण में ग्रंथालय बनाने के निर्णय पर आपत्ति जताई है....... उनका कहना है कि यह स्थान पहले से ही शादी, जन्मोत्सव, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग में लाया जा रहा है, जो समुदाय के हित में है...

निवासियों के अनुसार, हटकेशर में यह भूभाग पहले चारागाह और निस्तारण योग्य था, जिसे शासन द्वारा गृह निर्माण (हाउसिंग बोर्ड कालोनी) में विकसित किया गया है...अब इस क्षेत्र में कोई अन्य उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं है...
स्थानीय लोगों ने कलेक्टर महोदय से आग्रह किया है कि नालंदा ग्रंथालय के लिए उचित स्थान का चयन किया जाए। इस मुद्दे पर 14 जुलाई 2025 को एक निवेदन भी प्रस्तुत किया गया है, जिसमें शासन के आदेश और महापौर के प्रयासों से सुसज्जित ग्रंथालय भवन धमतरी को प्राप्त होने की बात कही गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है....

















