Weather update: IMD का अलर्ट! 3 से 8 सितंबर तक देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर… इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी…
Weather update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 से 8 सितंबर तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थितियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
-
हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी यूपी: 3 सितंबर को भारी बारिश।
-
उत्तराखंड: 3 से 8 सितंबर तक लगातार मूसलाधार वर्षा।
-
राजस्थान (पूर्वी व पश्चिमी): 3 से 6 सितंबर तक भारी बारिश।
-
गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ: 4 से 7 सितंबर तक अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना।
-
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: 3 से 5 सितंबर तक भारी बारिश, 3 तारीख को कुछ इलाकों में बहुत भारी।
-
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा: 3 से 8 सितंबर तक अलग-अलग दिनों में भारी वर्षा।
-
पूर्वोत्तर (असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल): 3 से 7 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट।
-
केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक: 3-4 सितंबर को भारी बारिश।
Weather update: मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड और जलभराव का खतरा ज्यादा रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और यात्रा टालने की सलाह दी है।

















