WhatsApp का नया बम अब खुद-ब-खुद मिलेगा Scam अलर्ट जानिए कैसे बचेगा आपका डेटा और पैसा

WhatsApp का नया बम अब खुद-ब-खुद मिलेगा Scam अलर्ट जानिए कैसे बचेगा आपका डेटा और पैसा

13-Aug-2025    8:25:04 pm    59    Anita nishad

 नई दिल्ली | 13 अगस्त 2025:WhatsApp ने अपने यूज़र्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है! अब कोई अनजान व्यक्ति अगर आपको किसी संदिग्ध ग्रुप में जोड़ता है, तो WhatsApp खुद ही Scam Alert नोटिफिकेशन भेज देगा।

 
क्या है ये नया Scam Alert फीचर?

जब आपको किसी ऐसे ग्रुप में जोड़ा जाता है, जिसका एडमिन आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है, तो WhatsApp:

  • एक अलर्ट नोटिफिकेशन भेजेगा

  • ग्रुप की महत्वपूर्ण जानकारी बताएगा – जैसे उसमें कितने लोग हैं, कोई जाना-पहचाना व्यक्ति है या नहीं, और ग्रुप कब बनाया गया

 
चुपचाप Group Leave करने का ऑप्शन

यूज़र्स चाहें तो बिना ग्रुप चैट खोले ही उसे Leave कर सकते हैं। साथ ही WhatsApp कुछ सेफ्टी टिप्स भी देगा ताकि यूज़र स्कैम से बचे रहें।

 
क्यों ज़रूरी था यह फीचर?


बीते समय में इन्वेस्टमेंट स्कैम और फर्जी जॉब ऑफर जैसे फ्रॉड WhatsApp ग्रुप्स के जरिए तेजी से फैल रहे हैं। स्कैमर्स पहले ग्रुप बनाते हैं, फिर लोगों को जोड़कर उनका भरोसा जीतते हैं — और अंत में फर्जी ऐप या स्कीम्स के जरिए ठगी करते हैं।

 
जल्द आएगा Personal Chat Scam Alert फीचर!


WhatsApp अब अनजान नंबर से आने वाले डायरेक्ट मैसेज पर भी ऐसा ही अलर्ट फीचर लाने की तैयारी में है। यह सुविधा अभी टेस्टिंग स्टेज में है, लेकिन यूज़र्स के लिए जल्द बड़ी राहत बन सकती है।

 
9.8 मिलियन अकाउंट्स पर बैन – Meta की सख्ती!


Meta ने जून 2025 की कंप्लायंस रिपोर्ट में खुलासा किया कि भारत में 9.8 मिलियन (98 लाख) से ज्यादा WhatsApp अकाउंट्स को बैन किया गया। इन पर फ्रॉड, अफवाह और नियमों के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप थे।

WhatsApp का तीन-स्तरीय डिटेक्शन सिस्टम—

  1. अकाउंट बनाते वक्त

  2. मैसेज भेजते वक्त

  3. यूज़र रिपोर्ट व फीडबैक के आधार पर
    …सक्रिय रूप से स्कैमर्स को पकड़ता है।