शराब को लेकर हुआ विवाद तो पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट,,,

शराब को लेकर हुआ विवाद तो पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट,,,

03-Jun-2022    3:45:50 pm    41    Sawankumar

घर का अनाज बेचकर शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पत्नी अपने पति को लात मारकर हत्या कर दी, पेट पर किए गए हमले से ग्रामीण गंभीर स्थिति होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान मृतक ने दम तोड़ दी पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पत्नी को 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,,


 आपको बता दें कि बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदार बोदाल पारा निवासी शकल राम पत्नी फुलबसों के साथ अकेले मकान में रहता था, विगत शाम को अपने हीं घर में शुअर का मांस बनाकर खाए और जमकर शराब का सेवन किया,, शराब सेवन करने के दूसरे दिन  ग्रामीण सकल राम दूसरे दिन घर के समीप पकरी पेड़ के नीचे सोया हुआ था इस दौरान उसकी पत्नी फुलबाशो लगभग 10:00 बजे दिन में उसके पास पहुंची और काम करने नहीं जाने एवं घर का चावल बेचकर शराब पीने को लेकर पति से विवाद करने लगी,, 

जमीन पर सोए हुए पति पर महिला ने पैर से वार कर दिया जिससे सकल राम दर्द से तड़पने  लगा इस दौरान शंकरगढ़ अस्पताल में शकल राम को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था यहां हालत सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शकल  राम की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर बलरामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक व पुलिस टीम के द्वारा 34 वर्षीय फुलबासो बाई पति की हत्या के आरोप में धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया,,