सड़क पर गाड़ियों के पीछे क्यों भागते हैं कुत्ते? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

सड़क पर गाड़ियों के पीछे क्यों भागते हैं कुत्ते? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

20-Aug-2025    2:58:48 pm    73    Anita nishad

 पने देखा होगा कि कई बार जब आप बाइक, स्कूटर या कार से कहीं जा रहे होते हैं तो आवारा कुत्ते अचानक आपकी गाड़ी के पीछे भागने लगते हैं। कई बार यह बहुत खतरनाक होता है। कई लोग घबराकर गाड़ी से गिर जो हैं और उन्हें चोट लग जाती है।

लेकिन क्या आपको पता है कि कुत्ते ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं? क्यों वे गाड़ियों के पीछे भागते हैं। जानते हैं इसके पीछे का कारण।

क्या कहता है विज्ञान:
विज्ञान के अनुसार, कुत्तों के इस व्यवहार के पीछे मुख्य कारण ड्राइवर नहीं बल्कि वाहन के टायर हैं। दरअसल, कुत्तों में गंध की असाधारण भावना होती है और वे टायरों पर दूसरे कुत्तों की गंध को तुरंत पहचान लेते हैं। यह गंध उनके आक्रामक रिएक्शन को ट्रिगर करती है। इसी वजह से वह गाड़ियों के पीछे भागते हैं।

इस वजह से भागते हैं कुत्ते गाड़ियों के पीछे:
दरअसल, कुत्ते अक्सर अपनी गंध से अपने क्षेत्र को चिह्नित करने के लिए टायरों या खंभों पर पेशाब करते हैं। ऐसे में जब कोई गाड़ी अलग-अलग जगहों से गुजरती है, तो ये गंध उसके टायरों पर आ जाती है। इसके बाद स्थानीय कुत्ते इन विदेशी गंधों को सूंघ लेते हैं। उन्हें लगता है कि कोई दूसरा कुत्ता उनके क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा है। इसी वजह से वह गाड़ी पर दूसरे कुत्ते की गंध पाकर भौंकते हुए उसका पीछा करने लगते हैं। आप जितनी तेजी से गाड़ी को भागने की कोशिश करेंगे, कुत्ते उतने ही आक्रामक हो जाएंगे। इससे बाइक या स्कूटर पर आपका संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

यह भी हो सकती है वजह:
कुत्तों द्वारा वाहनों का पीछा करने का एक और कारण ये भी हो सकता है कि अगर उनका कोई साथी अतीत में इसी तरह के वाहन से घायल हुआ हो या मारा गया हो। वे उस तरह के वाहन को खतरे से जोड़ते हैं और खुद को और अपने झुंड को बचाने के लिए आक्रामक तरीके से रिएक्शन देते हैं।

क्या करें ऐसी स्थिति में:
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थितियों में घबराना नहीं चाहिए और गाड़ी को तेज नहीं भगाना चाहिए। क्योंकि इससे कुत्ते और भी ज़्यादा आक्रामक हो सकते हैं। इसके बजाय, एक स्थिर गति बनाए रखने की कोशिश करें और अचानक हरकत करने से बचें जो उन्हें और ज्यादा भड़का सकती है।