पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या... लव ट्रायंगल बना...

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या... लव ट्रायंगल बना...

22-May-2023    8:44:07 am    51    सावन कुमार- संपादक

पूरा मामला बेमेतरा जिला के सिटी कोतवाली अंतर्गत देवरबीजा चौकी क्षेत्र का है....जहां 18 मई को खम्हरिया घाट में एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ संदिग्ध अवस्था में पड़ा था......सूचना पर देवरबीजा पुलिस मौके पर पहुंची.....जहाँ शव का मर्ग कायम कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया....और प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया....वही शव की पहचान के लिए मृतक की फ़ोटो सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया.....जहाँ सोशल मीडिया की मदद से अज्ञात शव की पहचान टीलाराम साहू उम्र 25 साल साकिन गोता माटरा थाना नंदनी
जिला दुर्ग के  रूप में हुई.....पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है..... और इस क़त्ल के पीछे की मुख्य वजह लव ट्रायंगल बताया गया 17 दिन पहले शादी कर आई पत्नी ....वही इस हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी तीजन बाई 22 साल व प्रेमी रमेश साहू 39 साल निवासी ग्राम मजगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया.....जहां दोनों ने हत्या कारित करना स्वीकार किया है..... जिनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामग्री को पुलिस ने जब्त किया है......वही अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी मृतक की पत्नी व प्रेमी के विरूद्ध धारा 302, 201, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेजा गया....वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक की हाल ही में शादी हुई थी......जिससे मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी तीजन खुश नहीं थी.....और प्रेमी रमेश के साथ मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया हैं.....