जंगली भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला महिला हुई गंभीर रूप से घायल
कोरिया जिला अंतर्गत विकास खंड भरतपुर के वनमंडल मनेन्द्रगढ के वन परिश्रेत्र कुवारपुर के ग्राम सगरा में दो जंगली भालू के हमले से एक महिला हुई गंभीर रूप से घायल महिला सुबह शौच के लिए पास के जंगल में गई थी 55 वर्षीय कौशिल्या को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया हल्ला सुनकर ग्रामीण भालूओं से महिला को बचाया परिजनों के द्वारा एबुंलेस को फोन किया गया परंतु एबुंलेस के समय से न आने के कारण महिला लगभग दो तीन धंटे जंगल में ही पडी रही किसी तरह परिजनों के द्वारा प्रायवेट गाड़ी कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर लाया गया जहाँ चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर रिफर कर दिया गया।

















