मुंबई डूबेगी या बचेगी? IMD का अलर्ट मचा रहा खलबली, अब अगला 48 घंटे होंगे 'क्रिटिकल'!

मुंबई डूबेगी या बचेगी? IMD का अलर्ट मचा रहा खलबली, अब अगला 48 घंटे होंगे 'क्रिटिकल'!

21-Aug-2025    8:27:36 am    57    Anita nishad

 

मुंबई:मौसम की मार झेल रही मुंबई एक बार फिर पानी-पानी हो गई है। पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने मायानगरी की रफ्तार थाम दी है — सड़कें जलमग्न, ट्रेनें रुकी हुई, फ्लाइट्स लेट और ऑफिस-कॉलेज बंद। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है!

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि मुंबईवासियों को आने वाले कुछ घंटों में और भी भीषण हालात का सामना करना पड़ सकता है।

???? कौन-कौन से इलाके अलर्ट पर?

  • मुंबई: ऑरेंज अलर्ट

  • रायगढ़ व पुणे (घाट क्षेत्र): रेड अलर्ट

  • ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग: ऑरेंज अलर्ट

बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी ठहर-सी गई है। लोकल ट्रेनों की स्पीड थमी है, सड़कों पर जाम और एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हैं।
 

???? कब मिलेगी राहत?
IMD का कहना है कि गुरुवार से बारिश की तीव्रता घट सकती है, लेकिन तब तक मुंबई को और सतर्क रहने की जरूरत है।

इस मौसम ने एक बार फिर दिखा दिया कि हर साल की तरह इस बार भी मुंबई मॉनसून से निपटने में पूरी तरह तैयार नहीं थी।