जिला चिकित्सालय में जल्द स्थापित होगी सीटी स्कैन मशीन एसईसीएल बैकुण्ठपुर ने जिला प्रशासन को दी 3.59 करोड़ रू. की राशि
कोरिया - जिले में जल्द ही जनता को जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी। आज यहां जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री एसएन राठौर से मुलाकात कर एसईसीएल महाप्रबंधक बैकुण्ठपुर क्षेत्र ने जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन की स्थापना हेतु सीएसआर मद के तहत 3 करोड़ 59 लाख 19 हजार रू. की राशि की वित्तीय सहायता से संबंधित दस्तावेज सौंपे जिससे जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सालय में 64 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन की स्थापना की जायेगी। इस अवसर पर एसईसीएल बैकुण्ठपुर के महाप्रबंधक श्री विश्वनाथ सिंह, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री एस.के.दास, स्टाफ आफिसर श्री मृत्युंजय कुमार, क्षेत्रीय राजस्व अधिकारी श्री सतीश गुप्ता एवं सीएसआर के नोडल आफिसर श्री हरेन्द्र तिवारी उपस्थित थे।
शासकीय सीटी स्कैन मशीन नहीं होने से आम जनता को हो रही परेशानियों एवं कोविड आपदा प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री राठौर द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। सीटी स्कैन मशीन की स्वीकृति के लिए कलेक्टर श्री राठौर ने एसईसीएल प्रबंधन को धन्यवाद दिया है तथा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव एवं विधायक बैकुंठपुर श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर सोनहत श्री गुलाब कमरों, एवं विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ विनय जायसवाल के प्रति उनके विशेष प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है।

















