धरमजयगढ़ में विकास की बयार… स्वतंत्रता दिवस से पहले CM साय ने दी ₹62.36 करोड़ की सौगात!
रायगढ़, 14 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनता को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कुल ₹62 करोड़ 36 लाख की लागत से 115 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
इनमें ₹42.99 करोड़ की लागत से 45 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और ₹19.36 करोड़ की लागत से 70 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
प्रमुख विकास कार्यों में शामिल:
???? भेंगारी नाला पर उच्च स्तरीय पुल (₹5.25 करोड़)
???? खारून नदी पर पुल निर्माण, पाकरगांव मार्ग (₹6.39 करोड़)
???? खरसिया, लैलूंगा व धरमजयगढ़ में नलजल योजनाएं (₹28.53 करोड़)
???? बहिरकेला और लमडांड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (₹75 लाख प्रत्येक)
???? खडग़ांव में 33/11 केवी सीएसपीडीसीएल विद्युत उपकेन्द्र (₹1.25 करोड़)
शिक्षा और जनसुविधाओं पर भी जोर:
7 स्थानों पर पो.मै.आदिवासी बालक छात्रावास भवन निर्माण (₹13.28 करोड़)
वॉच टॉवर और पेट्रोलिंग कैम्प निर्माण – सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पहल
ग्राम पंचायतों में CC रोड, पुलिया, शेड, भवन निर्माण (₹2.54 करोड़)
लैलूंगा, धरमजयगढ़ और खरसिया में 44 स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत (₹3.22 करोड़)
मुख्यमंत्री साय का वक्तव्य:
“हमारा लक्ष्य है कि विकास धरातल पर दिखे, हर गांव तक पहुंचे और आम जनता को सीधा लाभ मिले। यह सौगात केवल निर्माण की नहीं, बल्कि आशाओं के साकार होने की शुरुआत है।”

















