महापौर कंचन के प्रयास से शहर के विकास कार्यो के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए के कार्यो का हुआ भूमिपूजन. इन निर्माण कार्यो से शहर का होगा चहुमुखी विकास. मेयर कंचन ने मुख्यमंत्री सहित नगरीय प्रशासन मंत्री का जताया आभार .
चिरमिरी । शहर के विकास में लगातार विकास को बढ़ावा देते हुए शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल एवं नगर पालिक निगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल व सभापति गायत्री बिरहा की उपस्थिति में नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी के हल्दीबाड़ी हिरागिर माई की बगिया पहाड़ पर स्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर शिवरात्रि मंदिर में लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पर सड़क निर्माण के साथ मंदिर प्रागण के जीणोद्धार एवं आस-पास के छोटे बड़े कार्यों को उनका सही रूप देने के लिए .50.00 लाख रुपये की बड़ी राशि के कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर जनता को समर्पित किया इस भूमिपूजन कार्यक्रम में सबसे बड़ी बात यह देखने को मिली की इस बड़ी राशि के कार्य का भूमि पूजन उक्त वार्ड की उपस्थित महिलाओं ने किया और क्षेत्रीय विधायक और महापौर को अपना आशीर्वाद दिया । इसी कर्म में चिरमिरी के पोड़ी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 में

फुटपात और फुटवाल ग्राउंड में विद्दुत व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाईट कार्य के लिए लगभग 30 लाख रुपए एवं वार्ड क्रमांक 01 से लेकर वार्ड क्रमांक 10 तक पुल पुलिया.सड़क. पैच रिपेरिंग, मरम्मत सहित अन्य कार्यो के लिए.08.00 लाख रुपए की राशि के साथ वार्ड क्रमांक 09 गेल्हापानी क्षेत्र में मुक्ति धाम के निर्माण के लिए लगभग 22 लाख रुपए की बड़ी राशि के कार्यो का भूमि पूजन कर शहर की जनता को समर्पित किया । इस भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कहा की इस प्राचीन मंदिर में इस बड़ी राशि को खर्च कर आप सभी की आस्था को बल दिया जा रहा है जो आज से पहले कभी नहीं हुआ इस कार्य से हमारे श्रद्धालुओं को उनके आवागमन में बेहतर सुविधा, और धर्म की रक्षा का उत्थान होगा। विकास कार्य पूर्ण होने के साथ यह धरोहर अपने वाले समय में एक आध्यत्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में ख्याति प्राप्त करेगा जिससे हमारे शहर का नाम रौशन होगा ।

स्वीकृत कार्यो की जानकारी देते हुए महापौर कंचन जायसवाल कहा की वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने से विकास कार्य धरातल पर दिख रहा है, हमारी यह भूपेश बघेल की सरकार विकास की गंगा बहा रही है

















