महिला ने संजीवनी एक्सप्रेस 108 में नवजात शिशु को दिया जन्म

महिला ने संजीवनी एक्सप्रेस 108 में नवजात शिशु को दिया जन्म

18-Nov-2022    3:04:07 pm    154    Sawankumar

बलौदाबाजार जिले मे जीवन दायनी कहे जाने वाले संजीवनी एक्सप्रेस ने एक बार फिर गर्भवती महिला की जान बचाने में कारगर साबित हुआ। आज   सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से रिफर गर्भवती महिला ने संजीवनी 108 पर एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म देने के बाद मां और शिशु खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के ग्राम  बरकछार की गर्भवती महिला उतरा कथाकार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था, वही डॉ ने चेकप के बाद उतरा कथाकार को खून की कमी के वजह से बलौदाबाजार जिला रिफर किया गया, वही गर्भवती महिला को रास्ते मे अचानक दर्द हुआ और लवन में संजीवनी एक्सप्रेस पर महिला ने लड़के शिशु को जन्म दिया। उसके बाद महिला और बच्चे को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में भर्ती कराया गया जहां उनकी प्रभारी बीएमओ ने उनकी इलाज किया। फिलहाल अभी मां और बच्चा स्वस्थ हैं। डिलीवरी होने के बाद थोड़ी समस्या हुई थी लेकिन डॉ की सूझ बूझ के बाद बेहतर है