मोर गांव मोर अभियान के तहत महिला कमांडो प्रशिक्षण समाज में सकारात्मक परिवर्तन की संवाहक बने

मोर गांव मोर अभियान के तहत महिला कमांडो प्रशिक्षण समाज में सकारात्मक परिवर्तन की संवाहक बने

12-Oct-2025    7:35:23 pm    93    सावन कुमार- संपादक

धमतरी के कुरूद में "मोर गांव मोर अभियान" के तहत सरपंच संघ एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कुरूद के रेस्ट हाउस में नशा मुक्ति महिला कमांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों महिला कमांडो शामिल हुई..... इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर गठित नशा मुक्ति महिला कमांडो दलों को आत्मरक्षा, नेतृत्व विकास, कानूनी जागरूकता और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त एवं प्रशिक्षित करना है, ताकि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की संवाहक बन सकें। कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सरपंच संघ एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज की नशा मुक्ति कुरीतियों को समाप्त करने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नशा जैसी बुराई को मिटाने की शुरुआत घर से ही करनी होगी।

घर-परिवार और समाज में नशे के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए इसके विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के अधिकांश मामलों में नशा प्रमुख कारण होता है, इसलिए वाहन चलाते समय नशा न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।   उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन  चालकों को हेलमेट पहने  के लिए भी जागरूक किया जाए। उन्होंने वाहन भी नियंत्रित गति से चलाने का भी आव्हान किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी गयी। लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक करने का आग्रह किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्र ने कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव जनता की सहायता के लिए तत्पर है। नशा या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।