गौठानो में मल्टीएक्टिविटी से महिला स्वसहायता समूह होंगे सशक्त , मिलेगा रोजगार -प्रिया गोयल

गौठानो में मल्टीएक्टिविटी से महिला स्वसहायता समूह होंगे सशक्त , मिलेगा रोजगार -प्रिया गोयल

04-Apr-2022    4:52:34 am    225    Ibtesam Deshmukh

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरुवा घुरूवा बारी के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नया आधार मिला है। मुंगेली जिले के कलेक्टर अजित वसंत के निर्देशन में पथरिया क्षेत्र के विभिन्न गौठानो में महिला समूह कार्यरत है और अपनी आजीविका के स्रोत में काम कर रही है। इन महिलाओं के काम की जानकारी लेने और गौठानो में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया।

अपने एकदिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल ग्राम पंचायत पीपरलोड और ग्राम पंचायत सांवा के गौठान पहुँची। जहाँ गौठान समिति के सदस्यों, सरपंच, सचिव और नोडल अधिकारी से चर्चा कर गौठान की समस्या व गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

महिला समूह के सदस्यों ने बताई परेशानियाँ ,एसडीएम ने तुंरत किया निराकरण –
गोठान में संचालित विभिन्न आजिविका मूलक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए महिला स्व.सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर उन्हें आय मूलक गतिविधि संचालित करने हेतु प्रोत्साहित किया।
वही ग्राम सांवा गौठान में कार्यरत महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सब्जी की खेती के लिए पानी की दिक्कत होने की बात कही । जिसपर एसडीएम ने तत्काल सरपंच सचिव को निर्देशित कर समीप के जलस्रोत से पाइप लगाते हुए पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
वही ग्राम पीपरलोड के गौठान में मुर्गी पालन वाले कक्ष में पंखा एवं अन्य ज़रूरतमंद संसाधनों की व्यवस्था हेतु सरपंच सचिव को निर्देशित किया।

मल्टीएक्टिविटी से आर्थिक विकास की तैयारी-
एसडीएम ने गोठान में संचालित होने वाले मल्टीएक्टिविटी के लिए की जा रही निर्माण कार्यो मुर्गी पालन का पक्का शेड निर्माण, गोठान में निर्मित नवीन तालाब में पानी सप्लाई कर मछली बीज डालने सहित विभिन्न कार्यो की जानकारी ली , साथ ही महिला स्व सहायता समूहों के महिलाओं द्वारा किये जाने वाले रोजगार मूलक कार्यो जैसे सब्जी की खेती, वर्मी उत्पादन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन के पद्धतियों के बारे में सम्बंधित विभाग के अधिकारियो से जानकारी ली । इसके बाद उन्होंने पीपरलोड के गौठान में स्थित बाड़ी में लगे फल सब्जियो का भी निरीक्षण किया । इस अवसर पर पथरिया तहसीलदार शिवम पांडेय , कृषि विभाग के एसएडीओ आर बी साहू , पशु विभाग से शीलमणि पाण्डेय , जनपद पंचायत कार्यालय से रामहेश्री , नीलकमल ठाकुर , क्षेत्र के नोडल अधिकारी , सांवा गौठान अध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत ,पीपरलोड गौठान अध्यक्ष प्रदीप गेंदले, सरपंच सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।