जामुल अडानी कम्पनी के मजदूर गेट के बाहर प्रदर्शन किया
दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई जामुल स्थित अदानी एसीसी सीमेंट प्लांट के बाहर सैकड़ो मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया । एसीसी अदानी सीमेंट प्लांट में पॉली इंटरप्राइजेज नाम की प्लेसमेंट कंपनी है जो कि ठेका श्रमिकों को ठेके पर रखकर उनसे प्लांट के अंदर काम करवाती है। लेकिन कंपनी ने पिछले कुछ महीनो से मजदूरों का पीएफ जमा नहीं किया है तो वहीं इसके पहले भी जब मजदूरों की कंपनी से बातचीत हुई थी तो प्लेसमेंट कंपनी ने अप्रैल में सभी के पीएफ जमा करने की बात की थी

लेकिन करीब 3 महीने बीत जाने के बाद भी जब उनका पीएफ जमा नहीं हुआ तो मजदूरों ने अदानी एसीसी प्लांट के बाहर गेट पर जमकर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए ठेका कंपनी के खिलाफ नाराजगी प्रकट की आपको बता दे की इस प्रदर्शन में लगभग 300 से ज्यादा मजदूर मौजूद थे वहीं प्रदर्शन के बाद ठेका प्लेसमेंट कंपनी और सीमेंट प्लांट की मध्यस्थता में मजदूरों से चर्चा की गई है जिसमें आने वाले समय में जल्दी ठेका कंपनी मजदूरों के पीएफ को जमा करने की बात की जिसके बाद फिलहाल कंपनी के हस्तक्षेप के बाद मजदूरों का प्रदर्शन समाप्त हो गया है।।।










-Banner.jpg)







