यादव समाज ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव,आरोपी को फांसी की सजा की मांग
दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां यादव समाज के सैकड़ो लोगों ने दुर्ग कलेक्टर का घेराव किया और आरोपी को फांसी की सजा देने के साथ-साथ कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की आपको बता दे की 2 दिन पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके शव को एक कार के अंदर फेंक दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की जिसमे आरोपी मृतिका का सागा चाचा ही निकला इसके बाद पुलिस ने उसे

हिरासत में ले लिया तो वहीं उसे जेल भेज दिया गया। अब इस पूरे मामले के बाद लगातार समाज के लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है यादव समाज के लोगों का कहना है कि आरोपी चाहे कोई भी हो चाहे वह उसका सगा चाचा ही क्यों ना हो उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए तो वही उसको फांसी की सजा दी जानी चाहिए इसके अलावा पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की मुआवजा राशि और मृतका की मां को सरकारी नौकरी की मांग भी की गई है फिलहाल यादव समाज ने कहा है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आगामी समय में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।।।

















