यादव समाज कोण्डागांव द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया

यादव समाज कोण्डागांव द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया

16-Aug-2025    7:18:21 pm    161    सावन कुमार- संपादक

जन्माष्टमी के अवसर पर गोवर्धन सेवा समिति कोंडागांव के द्वारा कृष्ण जन्म बड़े ही उत्सव के साथ मनाया गया जहां नन्हे-नन्हे बच्चों को कृष्ण और राधा का सुन्दर रूप दिया गया ।
   साथ ही यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा  निकाली गई जो श्री राधा कृष्ण मंदिर से बंधा तालाब तक  गई इस दौरान युवक युवती  ढोल बाजा एवं डीजे के धुन में थिरकते नजर आए आतिशबाजी के साथ ।
जगह जगह श्रद्धालु द्वारा इस झांकी का स्वागत किया एवं भक्तगणों के लिए हलवा प्रसाद व पेयजल की व्यवस्था रखी गई थी । मौसम खुला खुला होने की वजह से अत्यधिक गर्मी के एहसास से होकर गुजरना पड़ा । इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी  ने राधा कृष्णा शोभा यात्रा  का स्वागत किया । एवं शोभा यात्रा   में शामिल हुई ।
    शाम को भजन कीर्तन का पाठ राधा कृष्ण मंदिर में किया जाएगा जो धमतरी से पधारे कलाकारों द्वारा की प्रस्तुति होगी ।