मथुरा में यमुना का जल प्रकोप! 26 गांव डूबे, वृंदावन का परिक्रमा मार्ग भी पानी में समाया
मथुरा। उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान को पार करता जा रहा है। निचले इलाकों में पानी घुस चुका है और हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं।
26 गांव जलमग्न
मथुरा जिले के करीब 26 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। घरों में पानी भर गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
परिक्रमा मार्ग और मंदिरों में पानी
-
वृंदावन का आधा परिक्रमा मार्ग पानी में डूब गया है।
-
गोकुल घाट और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव से हालात गंभीर हैं।
-
बालाजी सरकार का मंदिर पूरी तरह पानी में डूबा नजर आ रहा है।
नाव संचालन बंद
बाढ़ की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ भी कम हो गई है। प्रशासन ने एहतियातन नाव संचालन पर रोक लगा दी है।
गांवों का संपर्क टूटा
महावन और छाता तहसील के यमुना किनारे बसे गांवों तक पानी पहुँच चुका है। खेत, सड़कें और लिंक रोड जलमग्न हो गए हैं। कई गांवों का संपर्क टूट गया है और प्रशासन लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहा है।

















