दानवीर भामा शाह चौक में संचालित प्रीमियम शराब दुकान के विरोध में आज युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन
दानवीर भामा शाह चौक में संचालित प्रीमियम शराब दुकान के विरोध में आज युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन,,,प्रीमियम शराब दुकान के विरोध में युवा कांग्रेस एन एस यू आई का धरना प्रदर्शन सम्पन्न,,,,विधायक इंद्र साव, पूर्व खनीज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित अनेक कांग्रेसजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए

वीओ- भाटापारा शहर के दानवीर भामा शाह चौक में संचालित प्रीमियम शराब दुकान के विरोध में आज युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाटापारा विधायक इंद्र साव, पूर्व खनीज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित अनेक कांग्रेसजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। अपने अपने संबोधन में कहा मंदिर, स्कूल, मॉल, हॉस्पिटल एवं छात्रावास के समीप शराब दुकान का संचालन नैतिक एवं सामाजिक दृष्टि से अनुचित है, जिससे महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जनता की भावनाओं की अनदेखी कर खोली गई इस दुकान को तत्काल बंद किया जाना चाहिए ।

वही विधायक इंद्र साव ने बताया यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक गलत संदेश देता है। जनता की भावनाओं की अनदेखी कर खोली गई इस दुकान को तत्काल बंद किया जाना चाहिए।प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सरकार से प्रीमियम शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम विधानसभा युवा कांग्रेस भाटापारा के उपाध्यक्ष सत्यजीत शेंडे एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विवेक यदु के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सैकड़ो कार्यकर्ता युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई व कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

















