कार्तिक मेले से लौट रहे ट्रैक्टर सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर फाड़ी वर्दी

कार्तिक मेले से लौट रहे ट्रैक्टर सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर फाड़ी वर्दी

06-Nov-2025    4:47:37 pm    14    सावन कुमार- संपादक

हापुड़ जनपद के गढ़ में कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं में से कुछ युवकों ने नक्का कुआं रोड पर पुलिस पर हमला कर दिया। मामला बाग कॉलोनी के सामने बने डिवाइडर कट का है, जहां पुलिस यातायात को नियंत्रित करने में लगी थी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पर कुछ लोगों ने अचानक पुलिस टीम से नोकझोंक शुरू कर दी, जो कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई। पुलिसकर्मी नक्काकुआं रोड पर जाम से बचाव के लिए वाहनों को एक दिशा में कर रहे थे। इसी बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दर्जनों लोग,जो गंगा मेले से लौट रहे थे,
जोकि पुलिसकर्मियों से उलझ गए। पुलिसकर्मियों के द्वारा ट्रैक्टर को रोकने पर उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते लाठी,लात-घूंसों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।जिसमें पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फट गई।पुलिस ने जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस ने नक्का कुआं रोड पर कट के पास वाहनों को नियंत्रित कर रही थी। ट्रैक्टर रोकने की यही कार्रवाई कुछ लोगों को नागवार गुजरी, जिसके चलते यह हमला हुआ। फिलहाल पुलिस हमला करने वाले आरोपियों में से कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।ओर आगे की कार्यवाही करने में जुटी हैं।