CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा  |   पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित  |   बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में मिली प्राथमिकता पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार  |   नेपाल में नारी शक्ति का उदय सख़्त फैसलों वाली पूर्व जज बनीं PM क्या भ्रष्टाचार का पहाड़ सच में दरकेगा?  |   सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) एवं कृषि उन्नति योजनाओं की समीक्षा  |   क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही  |   अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया  |   5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया  |   सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य  |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

मनोरंजन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में  एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर के सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित संस्थान के वार्षिक प्रमुख सांस्कृतिक महोत्सव ‘एक्लेक्टिका 2026’ का शुभारंभ उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस महोत्सव में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. एन. वी. रमणा राव, निदेशक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर रहे। कार्यक्रम में डॉ. एन. डी. लोंढे, रजिस्ट्रार, डॉ. मनोज चोपकर, डीन (स्टूडेंट वेलफेयर), संकाय सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
समारोह में स्वागत संबोधन देते हुए डॉ. मनोज चोपकर ने एक्लेक्टिका को अभियांत्रिकी बुद्धिमत्ता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का संगम बताया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव विद्यार्थियों में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदारी और अनुशासन बनाए रखते हुए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
डॉ. एन. डी. लोंढे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन के महत्व पर बल दिया और संस्थान के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण की गरिमा बनाए रखने की अपील की।
समारोह के दौरान प्रस्तुतिकरण के माध्यम से एक्लेक्टिका 2026 की रूपरेखा और प्रमुख आकर्षणों की जानकारी दी गई, जिसमें तीन थीम आधारित संध्याएँ — सेलेब नाइट, कल्ट नाइट तथा इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक नाइट — और सात मेगा इवेंट्स शामिल हैं।
 
अपने संबोधन में डॉ. एन. वी. रमणा राव ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक महोत्सव विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इसे आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सहपाठी सहयोग को बढ़ावा देने वाला प्रभावी माध्यम बताया। तत्पश्चात उन्होंने एक्लेक्टिका 2026 को औपचारिक रूप से उद्घाटित घोषित किया।
महोत्सव के प्रथम दिवस पर “कैलॉप्सिया” शीर्षक से हैरी पॉटर थीम पर आधारित कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। “एलूर” कार्यक्रम में गायन, कविता, कहानी-वाचन एवं फैशन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। “क्लैश ऑफ कोरियोज़” प्रतियोगिता में ऊर्जा से भरपूर नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। दिन का समापन उत्साहपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक नाइट के साथ हुआ।
तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान परिसर में पिक्सेल लेन, कैलॉप्सिया, एलूर, क्लैश ऑफ कोरियोज़, एक्लेक्टिका आइडल, तफ़री, अविर्भाव तथा गूंज सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संध्याएँ मुख्य मंच पर भव्य प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न होंगी।
एक्लेक्टिका 2026 संस्थान की सांस्कृतिक ऊर्जा, सृजनात्मकता और समग्र छात्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।
*****
आरडीजे
continue reading
तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव का रंगारंग समापन लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत और पंडवानी के सुर से गूंजा मिनी स्टेडियम

तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव का रंगारंग समापन लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत और पंडवानी के सुर से गूंजा मिनी स्टेडियम

कोरिया, 19 फरवरी 2026/*  जिले में आयोजित तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव का गुरुवार शाम भव्य एवं उल्लासपूर्ण समापन हुआ। लोक संस्कृति, परंपरा और आधुनिक प्रस्तुतियों के संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शासकीय रामानुज आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में 17 फरवरी को किया  था।

बुधवार को बैकुंठपुर के विधायक श्री भइया लाल राजवाड़े एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने पंथी, सुवा, शैला, कथक एवं ओड़िसी नृत्य सहित सैक्सोफोन वादन, भरथरी एवं फ्यूजन गायन की बुधवार को  प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया था।
 
गुरुवार को समापन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे पहले स्थानीय लोक कला दल ने कर्मा नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को लोक रंग में रंग दिया। सियाधेश म्यूजिक और बैकुंठपुर बॉलीवुड मिक्स की धुनों पर युवा दर्शक देर तक झूमते रहे।
रायपुर से पहुंचीं सुश्री ईशिका गिरी ने शास्त्रीय गायन एवं कथक नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। बिलासपुर की नृत्यधारा डांस एकेडमी ने नृत्य-नाटिका के माध्यम से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। बनारस से आए डॉ. राकेश ने बांसुरी वादन से मधुर सुरों की छटा बिखेरी।
निनवा की सुश्री दुर्गा साहू एवं उनके दल ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायन से लोक परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत की। 
 
महोत्सव स्थल पर कोरिया मिलेट्स कैफे, जंगल कैफे एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर दर्शकों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं जिलेवासी उपस्थित रहे।
 
कोरिया महोत्सव ने न केवल लोक कला और संस्कृति को मंच प्रदान किया, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त संदेश भी दिया।
continue reading
भोजपुरी कलाकारों के रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ तातापानी महोत्सव का समापन

भोजपुरी कलाकारों के रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ तातापानी महोत्सव का समापन

बलरामपुर 17 जनवरी 2026/ तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के समापन समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ भोजपुरी कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक गीतों की प्रस्तुति दी इस दौरान स्थल पूरी तरीके से दर्शकों से भरा रहा।

तातापानी महोत्सव के समापन के दिन जिले के विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालयीन छात्रों ने तातापानी के मंच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न विधाओं के नृत्य शैली और नाटक के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित किया।
*भोजपुरी कलाकारों ने दी एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां*
भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों ने तातापानी महोत्सव के समापन समारोह में अपनी प्रस्तुतियां दी जिसमे भोजपुरी रितेश पांडेय ने भोजपुरी गीतों से संस्कृतिक संध्या की शमां बांधी। इसके साथ भोजपुरी सिनेमा की मशहूर कलाकार डिंपल सिंह, खुशी कक्कड़ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लगातार एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं गीतों का सिलसिला चला इस दौरान उपस्थित दर्शको ने बड़े उत्साह पूर्वक तालियों की गड़गड़ाहट से इन कलाकारों का सम्मान किया। बलरामपुर-रामनुजगंज जिले में मनाये जाने वाले ऐतिहासिक तातापानी महोत्सव में पड़ोसी राज्यो से भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक आते है स्थानीय मांग के अनुसार तातापानी समापन समारोह की सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित भोजपुरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी, कार्यक्रम में पड़ोसी राज्यो से काफी संख्या दर्शक जुटे।
कार्यक्रम के अंत मे आमंत्रित कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर रमनलाल, डीएफओ श्री आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री हीरामुनि निकुंज, उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानु प्रकाश दीक्षित,
समेत जिले के जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी कमर्चारी व बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
continue reading
कोरिया महोत्सव का द्वितीय दिवस छत्तीसगढ़ के गणमान्य व्यक्तियों एवं कलाकारों की गरिमामय उपस्थिति

कोरिया महोत्सव का द्वितीय दिवस छत्तीसगढ़ के गणमान्य व्यक्तियों एवं कलाकारों की गरिमामय उपस्थिति

कोरिया, 12 अक्टूबर 2025 / कोरियामहोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि श्री आर. के. गांधी की उपस्थिति से हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों का आनंद लिया।

 
माननीय मंत्री जी ने कहा कि कोसम ब्रांड बनना चाहिए, और उन्होंने एक पेड़ का नाम भी लिया, जिस पर उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में कोसम के पौधों का वितरण करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि साहित्य के माध्यम से जागरूकता फैलाना, शोषण से मुक्ति का काम करना सदियों से साहित्यकारों का काम रहा है। प्राचीन काल से ही साहित्यकार इस कार्य में लगे हुए हैं और उन्होंने ही महत्वपूर्ण साहित्य की रचना की है। आधुनिकता के साथ-साथ साहित्य में भी बदलाव आया है। सभी साहित्यकारों को मैं सादर नमन करता हूँ। साहित्य समाज का दर्पण है, जो समाज को आगे बढ़ाने और सही मार्ग दिखाने में मदद करता है। जीवन साहित्य के बिना अधूरा है।
कोसम महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय ओडीसी नृत्यांगना आंचल पांडेय ने ओडीसी नृत्य की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। युवा कवि सम्मेलन के अंतर्गत गोपाल गंज बिहार से कवयित्री सान्या राय ने सुंदर गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। रायपुर के वीर रस के युवा कवि ईशान विद्युत व धमधा से आए आशा परशुराम ने धारदार प्रस्तुति से माहौल को नई ऊंचाई प्रदान की सत्र का सधा हुआ संचालन खैरागढ़ के होनहार कवि भावेश देशमुख ने किया।
 
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति व परंपरा पर आधारित परिचर्चा सत्र का आयोजन भी हुआ, जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार रुद्रनारायण पाणिग्रही एवं इतिहासकार अजय कुमार चतुर्वेदी ने अपने अनुभव एवं शोध साझा किए। इस सत्र का संचालन युवा लेखक डॉ. गीतेश अमरोहित ने किया।
पत्रकारिता पर केंद्रित सत्र में साधना न्यूज चैनल के राज्य प्रमुख आर. के. गांधी ने मीडिया से जुड़ी विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस चर्चा को युवा लेखक रुद्रनारायण मिश्र ने संपादित किया। इसके अतिरिक्त स्थानीय कवियों एवं साहित्यकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
 
इस साहित्य महोत्सव के अवसर पर बैकुंठपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा, नगरपालिका शिवपुर चरचा अध्यक्ष अरुण जायसवाल के साथ-साथ जिले के अनेक कवि, साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने महोत्सव की गरिमा को और भी बढ़ाया।
continue reading
OTT पर धूम मचाने वाली 5 सुपरहिट वेब सीरीज – वीकेंड पर बिंज-वॉच के लिए परफेक्ट लिस्ट!

OTT पर धूम मचाने वाली 5 सुपरहिट वेब सीरीज – वीकेंड पर बिंज-वॉच के लिए परफेक्ट लिस्ट!

Anita nishad 03-Sep-2025 65

 आजकल एंटरटेनमेंट का सबसे पॉपुलर जरिया बन चुका है ओटीटी प्लेटफॉर्म। यहां हर हफ्ते नई-नई वेब सीरीज रिलीज होती हैं, जो दर्शकों को ड्रामा, थ्रिल, कॉमेडी और इमोशन का जबरदस्त डोज़ देती हैं। खास बात यह है कि आप इन्हें अपनी सुविधा से देख सकते हैं – चाहे धीरे-धीरे रोज़ एक एपिसोड या फिर पूरा सीज़न एक ही बार में बिंज-वॉच कर डालें।

ऑरमैक्स मीडिया ने इस हफ्ते की टॉप 5 सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है। अगर आप भी वीकेंड पर कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में ज़रूर शामिल करें।

 हाफ सीए सीजन 2 (Amazon Mini TV / MX Player)

इस हफ्ते लिस्ट में नंबर वन पर है हाफ सीए सीजन 2। पहले सीजन की तरह ही इसका दूसरा सीजन भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
 कहानी – पढ़ाई, करियर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने की जद्दोजहद।
 क्यों देखें? – रिलेटेबल कैरेक्टर्स और मजेदार ट्विस्ट्स इसे खास बनाते हैं।

 सारे जहाँ से अच्छा (Netflix)

ये सीरीज दर्शकों को 1970 के दशक में ले जाती है और उस दौर की देशभक्ति भरी कहानियां दिखाती है।
???? कहानी – कैसे लोग हर हाल में देशहित को सबसे ऊपर रखते थे।
???? क्यों देखें? – दमदार स्क्रिप्ट और इमोशनल टच की वजह से ये शो दर्शकों का दिल जीत रहा है।

 द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 (Netflix)

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा का यह शो इस समय ओटीटी पर छाया हुआ है।
???? क्या खास है? – मजेदार पंच, गेस्ट्स के साथ मस्ती और कपिल की कॉमिक टाइमिंग।
???? क्यों देखें? – बॉलीवुड ही नहीं, अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ के लोग भी इसमें शिरकत करते हैं।

 सलाकार (Disney+ Hotstar)

एक ऐसी सीरीज जो आपको जासूसों की खतरनाक ज़िंदगी के करीब ले जाती है।
???? कहानी – हर मिशन में खतरा, अनिश्चितता और रोमांच।
???? क्यों देखें? – थ्रिल और सस्पेंस से भरी कहानी आपको स्क्रीन से जोड़े रखेगी।

 सेना – द गार्डियन्स ऑफ द नेशन (Amazon Prime Video)

13 अगस्त को रिलीज हुई यह सीरीज भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान की कहानी दिखाती है।
???? कहानी – सीमाओं पर डटे सैनिकों की वीरता और देश की सुरक्षा के लिए उनकी कुर्बानियां।
???? क्यों देखें? – देशभक्ति और रियल-लाइफ इंस्पिरेशन से भरपूर।

 वीकेंड टिप

अगर आप कॉमेडी पसंद करते हैं तो कपिल शर्मा का शो,
अगर थ्रिल चाहते हैं तो सलाकार,
और अगर इंस्पिरेशन चाहिए तो सेना आपकी पहली पसंद हो सकती है।

continue reading
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़ – 94 साल की उम्र में सबसे खास रिश्ते ने हमेशा के लिए साथ छोड़ा

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़ – 94 साल की उम्र में सबसे खास रिश्ते ने हमेशा के लिए साथ छोड़ा

Anita nishad 30-Aug-2025 94

 हैदराबाद : साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम ने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहीं कनकरत्नम ने शनिवार सुबह अपने हैदराबाद स्थित निवास पर दुनिया को अलविदा कह दिया।

परिवार के स्तंभ का निधन
अल्लू कनकरत्नम दिग्गज अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की पत्नी थीं और अल्लू परिवार की रीढ़ मानी जाती थीं। उनका निधन पूरे अल्लू-कोनिडेला परिवार के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।
 

मुंबई से हैदराबाद पहुंचे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन अपनी दादी के बेहद करीब थे। जब उन्हें इस दुखद खबर की जानकारी मिली, तब वे मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। खबर सुनते ही वे तुरंत हैदराबाद रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर उनका गमगीन चेहरा कैमरों में कैद हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
 

कोकापेट में होगा अंतिम संस्कार
अल्लू कनकरत्नम का अंतिम संस्कार 30 अगस्त की दोपहर को कोकापेट में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए अल्लू-कोनिडेला परिवार के सभी सदस्य अल्लू अरविंद के घर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स अल्लू अर्जुन को सांत्वना दे रहे हैं और उनकी दादी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

continue reading
War 2 Box Office Collection Day 10: वॉर 2 फ्लॉप हुई या हिट, 10वें दिन कमाई है चौंकानी वाली

War 2 Box Office Collection Day 10: वॉर 2 फ्लॉप हुई या हिट, 10वें दिन कमाई है चौंकानी वाली

Anita nishad 23-Aug-2025 118

 War 2 Box Office Collection Day 10: अयान मुखर्जी की वाईआरएफ जासूसी फिल्म वॉर 2, जिसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को रजनीकांत स्टारर कुली से जबरदस्त टक्कर मिली.

इस एक्शन थ्रिलर ने सुस्ती से कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये एक नजर डालते हैं इसके 10वें दिन की कमाई पर.

10वें दिन वॉर 2 फ्लॉप हुई या हिट

वॉर 2 ने अबतक कितने करोड़ की कमाई की

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 7- 5.59 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 8: 4.71 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 10: 1.44 करोड़ (Early Reports)

War 2 Total Collection- 209.69

वॉर 2 के बारे में

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित, “वॉर 2” यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जो पठान और टाइगर सीरीज के लिए जाना जाता है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन कबीर की भूमिका में हैं, साथ ही एन. टी. रामा राव जूनियर और कियारा आडवाणी भी हैं. अपकमिंग जासूसी फिल्म “अल्फा” के पोस्ट-क्रेडिट टीजर के साथ, यश राज फिल्म्स का यह यूनिवर्स और विस्तार के लिए तैयार है.

continue reading
कूली ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा, 2 दिन में वर्ल्डवाइड 250 करोड़ की बम्पर कमाई से मचाई धूम!

कूली ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा, 2 दिन में वर्ल्डवाइड 250 करोड़ की बम्पर कमाई से मचाई धूम!

Anita nishad 16-Aug-2025 169

 नई दिल्ली: रजनीकांत की फिल्म कूली ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। आलोचकों के मिले-जुले रिएक्शन के बावजूद, फिल्म ने ओपनिंग डे पर इंडिया में 55 करोड़ से अधिक की कमाई कर धमाकेदार शुरुआत की।

विदेशी बाजारों में भी इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के सिर्फ दो दिनों में कूली ने वर्ल्डवाइड लगभग 250 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है, जो कि प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 के दो दिनों के रिकॉर्ड 222 करोड़ को पीछे छोड़ देता है।

खास बात यह है कि कूली की विदेशी कमाई भी 103.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। सिंगापुर में तो एक कंपनी ने वर्कर्स को फिल्म देखने के लिए पेड हॉलिडे तक दिया, जो फिल्म की लोकप्रियता का जीता जागता सबूत है।

फिल्म के सफल होने का बड़ा कारण निर्देशक लोकेश कनगराज की रणनीति मानी जा रही है, जिन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय कलाकारों को एक साथ लाकर एक जबरदस्त एक्शन-पैक्ड फिल्म बनाई है। साथ ही आमिर खान का खास कैमियो भी फिल्म को हिंदी दर्शकों में लोकप्रिय बनाने में मददगार साबित हुआ है।

इस सफलता ने कूली को केवल भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक बड़ा नाम बना दिया है, जिससे यह साबित होता है कि रजनीकांत की स्टार पावर और लोकेश कनगराज के निर्देशन का जादू दोनों साथ मिलकर कमाल कर रहे हैं।

 
continue reading
War 2 के धमाकेदार कलेक्शन और जबरदस्त फैंस प्यार पर ऋतिक रोशन ने जताया दिल से धन्यवाद, कबीर के लिए कही ये खास बात!

War 2 के धमाकेदार कलेक्शन और जबरदस्त फैंस प्यार पर ऋतिक रोशन ने जताया दिल से धन्यवाद, कबीर के लिए कही ये खास बात!

Anita nishad 16-Aug-2025 119

 बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दक्षिण के महानायक जूनियर एनटीआर की फिल्म War 2 सिनेमाघरों में जबरदस्त हिट हो रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और थिएटर्स में फैंस इसे देखकर खुशी से झूम रहे हैं।

ऋतिक ने हाल ही में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने ऑन-स्क्रीन किरदार कबीर के फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा,
"कबीर की दुनिया में, लड़ाइयाँ भले ही जीती जा सकती हैं... लेकिन युद्ध जारी रहता है। 2019 में जीवंत हुआ यह किरदार मेरे अभिनय और मनोरंजन की आग को और भड़का रहा है। सिनेमाघरों में आपके उत्साह को देखकर मेरा दिल भर आता है। कबीर मेरे सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है और हमेशा रहेगा।"

वहीं, जूनियर एनटीआर ने भी फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा,
"मैं War 2 के लिए आपका प्यार देख रहा हूं और इसके लिए आपसे प्यार करता हूं। यह समर्थन हमारे लिए अविश्वसनीय है, जिसे हमने पूरी लगन से बनाया है।"

फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई की बात करें तो, War 2 ने पहले दिन 51.50 करोड़ और दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये कमाकर 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है।

फैंस के इस प्यार और फिल्म की सफलता ने ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अभिनय को एक नया मुकाम दे दिया है।

 

 
continue reading
War 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड्स का बॉर्डर! Sunny Deol को पछाड़ा, Akshay की भी सीट हिल गई

War 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड्स का बॉर्डर! Sunny Deol को पछाड़ा, Akshay की भी सीट हिल गई

Anita nishad 15-Aug-2025 162

 

Box Office Day 2 Update: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर कहर मचाना शुरू कर दिया था, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर इसने कमाई की रफ्तार को ओवरड्राइव में डाल दिया!

  • Day 1 Total (All Languages): ₹52.25 करोड़

  • Day 2 (4:10 PM तक): ₹27.78 करोड़

  • Total (2 Days): ₹80.28 करोड़ (अभी फाइनल आंकड़े आने बाकी हैं)



 किस-किस का रिकॉर्ड टूटा?

‘वॉर 2’ ने महज दो दिनों में कई बड़ी फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन तोड़ डाला है — और कुछ को खतरे की घंटी भी सुना दी है:

???? फिल्म नाम लाइफटाइम कलेक्शन स्थिति
भूल चूक माफ ₹72.23 करोड़ ✅ टूट गया
जाट ₹88.72 करोड़ ???? टूटने के करीब
केसरी चैप्टर 2 ₹92.59 करोड़ ???? अलर्ट जोन में



 फिल्म की खास बातें

  • बजट: ₹400 करोड़ के आसपास

  • स्टारकास्ट: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा

  • निर्देशक: अयान मुखर्जी

  • यशराज स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म

  • जूनियर एनटीआर की बॉलीवुड डेब्यू, और उनके कारण तेलुगु में सिर्फ पहले दिन ₹23.25 करोड़ का कलेक्शन




 क्या कहता है ट्रेंड?

  • वॉर 2 ट्रेंड कर रहा है ट्विटर, इंस्टा और यूट्यूब पर

  • एडवांस बुकिंग अब भी ज़ोरों पर

  • वीकेंड में 150 करोड़ पार करने का अनुमान!

continue reading
Coolie First Review: रजनीकांत की कुली का पहला रिव्यू

Coolie First Review: रजनीकांत की कुली का पहला रिव्यू

Anita nishad 14-Aug-2025 133

 

Coolie First Review: रजनीकांत की कुली का पहला रिव्यू

  • फिल्म रिलीज़ डेट: 14 अगस्त 2025

  • फिल्म का प्रकार: एक्शन-ड्रामा

  • मुख्य कलाकार: रजनीकांत, नागार्जुन, सत्यराज, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, आमिर खान

  • निर्देशक: लोकेश कनगराज

  • प्रोड्यूसर: सन पिक्चर्स

     

रिव्यू की खास बातें:

  • उदयनिधि स्टालिन (तमिलनाडु उपमुख्यमंत्री) ने दी प्रतिक्रिया:
    उन्होंने ‘कुली’ को ‘मास एंटरटेनर’ बताया, यानी ये फिल्म हर तरह के दर्शकों के लिए मज़ेदार और मनोरंजक होगी।
    साथ ही रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर बधाई दी।

  • स्टालिन ने कहा:
    “फिल्म का एक झलक पाने का मौका मिला, यह दमदार और मनोरंजक है। मुझे यकीन है यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लेगी।”

  • पूरी टीम को बधाई:
    रजनीकांत, निर्देशक लोकेश कनगराज, आमिर खान, नागार्जुन, श्रुति हासन समेत पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।

  • लोकेश कनगराज का जवाब:
    उन्होंने उदयनिधि स्टालिन के सकारात्मक शब्दों के लिए धन्यवाद दिया और खुशी जताई कि उन्हें फिल्म पसंद आई।

     

क्या कहें?

फर्स्ट रिव्यू के मुताबिक, कुली एक दमदार और मनोरंजक फिल्म लग रही है, जो बड़े पैमाने पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। ट्रेड एनालिस्ट और अन्य समीक्षकों के रिव्यू आने के बाद ही असली पता चलेगा कि फिल्म हिट होती है या फ्लॉप।

continue reading
तोर बीना" – चिरमिरी के पहले प्रोडक्शन हाउस का दूसरा म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर हुआ लॉन्च छत्तीसगढ़ी माटी से निकली एक और खूबसूरत प्रस्तुति

तोर बीना" – चिरमिरी के पहले प्रोडक्शन हाउस का दूसरा म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर हुआ लॉन्च छत्तीसगढ़ी माटी से निकली एक और खूबसूरत प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र से उभरे पहले प्रोडक्शन हाउस ने अपनी दूसरी पेशकश के रूप में म्यूजिक वीडियो "तोर बीना" को यूट्यूब पर लॉन्च किया है। गाने को रिलीज़ होते ही शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

 
इस गीत की प्रोड्यूसर प्रिया चौहान हैं।
छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकगायिका कंचन जोसी ने इसमें अपनी मधुर आवाज़ दी है।
साथ ही भूपेस पनेरिया ने इस गीत से पार्श्वगायन के क्षेत्र में अपना डेब्यू किया है।
 
स्टारकास्ट में मासूम और माही हैं, जिन्होंने इस म्यूजिक वीडियो से अभिनय की शुरुआत की है और अपने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।
 
गीत के लेखक जय राघव हैं, जिन्होंने इसकी भावनात्मक गहराई को शब्दों में पिरोया है।
डायरेक्शन और कोरियोग्राफी बाबा बघेल द्वारा किया गया है, जिनकी सृजनात्मक दृष्टि में यह वीडियो बेहद निखर कर सामने आया है।
 
स्टोरी चंद्रभूषण जी की है, जिन्होंने इस गीत को एक अर्थपूर्ण कथा दी।
परदे के पीछे की टीम में अमनजीत महंत (कबीरा फिल्म) का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अपने कैमरे से इस गाने को खूबसूरती से फिल्माया है।
 
इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले की प्राकृतिक सुंदरता के बीच की गई है, जो वीडियो को एक अलग ही सौंदर्य प्रदान करती है।
 
???? "तोर बीना" अब यूट्यूब पर उपलब्ध है –
???? https://youtube.com/@anantproductioncg
continue reading
छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहा एक ऐसा शो जहाँ एक ही मंच में होंगे 3 अलग-अलग तरह के प्रतियोगिता,जिसका नाम मिस्टर मिस मिस्सेज़ इंडिया धरोहर छत्तीसगढ़ 2025 है

छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहा एक ऐसा शो जहाँ एक ही मंच में होंगे 3 अलग-अलग तरह के प्रतियोगिता,जिसका नाम मिस्टर मिस मिस्सेज़ इंडिया धरोहर छत्तीसगढ़ 2025 है

छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहा एक ऐसा शो जहाँ एक ही मंच में होंगे 3 अलग-अलग तरह के प्रतियोगिता, जिसमें होगा सोलो डांस, सिंगिंग प्रतियोगिता (Voice of Chhattisgarh), और होगा साथ फैशन शो और रनवे शो जिसका नाम मिस्टर मिस मिस्सेज़ इंडिया धरोहर छत्तीसगढ़ 2025 है।

इसकी खास बात ये है कि इस शो में छत्तीसगढ़ के वेश-भूषा और संस्कृति का बखान होगा और साथ ही कई तरह से छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े पल होंगे।
 
जिसके मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के चहेते मंत्री माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जैसवाल जी होंगे, जिनके आने से छत्तीसगढ़ के कलाकारों का प्रोत्साहन बढ़ेगा और साथ छत्तीसगढ़ के कई और राजनेता भी शामिल होंगे।
 
और अगले कड़ी में कुछ छत्तीसगढ़ के फेमस कलाकार और संगीतकार भी शामिल होंगे जिनके आने से ये शो में और रौनक आ जाएगी।
 
इस शो में ऑर्गनाइज़र की भूमिका में Mrs. शीतल मार्को और एडवोकेट Mrs. सना खान होंगे।
और साथ ही शो डायरेक्टर HR Sir (Founder of HR Event, Raipur) और पूरी कोर टीम होंगे, जो विगत 15 सालों से इस फील्ड में अपना योगदान दे रहे हैं और हमेशा कलाकारों को मंच प्रदान करते रहते हैं।
 
इस शो में छत्तीसगढ़ की कुछ बड़ी इवेंट कंपनियों का भी साथ होगा जैसे – TWC Events, FSL Light and Events, Tathastu Event, MM SFX, Pixstory Production House Pvt. Ltd., and Support by Radha Rani Dance Company, Aarti Groups, SRES Samriddhi, Shri Lal Digital, Sheetal Makeover Academy, Mobile Planet होंगे।
 
विशेष सहयोग के रूप में Lalluram.com और News 24 भी सम्मिलित रहेंगे।
 
छत्तीसगढ़ के कई और मीडिया पार्टनर भी बढ़-चढ़कर इस शो के सपोर्ट के लिए अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं।
 
इस शो का ऑडिशन छत्तीसगढ़ के:
 
सुरजपुर (27 जुलाई) 2025
 
रायपुर (03 अगस्त)2025 
 
महासमुंद (10 अगस्त)2025
 
बिलासपुर (17 अगस्त)2025 को रखा गया है।
 
 
इस शो का ग्रैंड फिनाले राजधानी रायपुर में रखा गया है जो कि 14 सितंबर 2025, दिन रविवार को होगा।
 
साथ ही देशभर प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन ऑडिशन की भी सुविधा रखी गई है ताकि वो प्रतिभागी इस शो में भाग ले सकें और छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता को जान सकें, पहचान सकें कि कितना सुंदर और सुसंस्कृत है और यहाँ के कल्चर को समझ सकें, जिससे छत्तीसगढ़ का नाम और संस्कृति पूरे देश में फैल सके।
 
HR Sir ने बताया है कि इसके बाद एक शो MCB जिले के चिरमिरी में इसी साल करने जा रहे हैं।
continue reading
छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहा एक ऐसा शो जहाँ एक ही मंच में होंगे 3 अलग-अलग तरह के प्रतियोगिता,जिसका नाम मिस्टर मिस मिस्सेज़ इंडिया धरोहर छत्तीसगढ़ 2025 है
नागपुर में हुआ गरबा का आयोजन, क्षेत्रवासियों में दिखी खुशी

नागपुर में हुआ गरबा का आयोजन, क्षेत्रवासियों में दिखी खुशी

एम सी बी/चिरिमिरी से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर नागपुर में नवरात्रि के शुभ अवसर पे हनुमान मंदिर के प्रांगण के पास रोशनी के सतरंगी प्रकाश से जगमगाता कार्यक्रम गरबा स्थल माहौल को रंग देने का काम किया।  

हमारे सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए चाहे वो खेल कूद हो या नवरात्रि पावन पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम में लगभग अधिकांश आध्यात्मिक, रचनात्मक कार्यक्रम उन सब को बढ़ाने का काम हमारे हिन्दुत्व को प्रेरणा से ही हम सभी को मिलती है।
बता दें कि ऐसे कार्यक्रम से न केवल सांस्कृतिक अपितु आसपास के जो वातावरण भी संतुलित और शुद्ध होते है। 
ऐसे ऐतिहासिक धरोहर को सुंदर बनाने के लिए नागपुर वासी व आसपास के ग्रामीण लोग सभी मिलकर लोगो के द्धारा प्रयास किया गया और सफल गरबा का आयोजन किया गया। गरबा के दिन हजारों की उपस्थित भीड़ ने नागपुर का माहौल ही बदल दिया यहां दूर दूर से गरबा प्रेमी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर गरबा देखकर आनंदित हुऐ।
नागपुर तथा आस पास के ग्रामीण वासियों ने नवरात्रि की बेला पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर गरबा में शामिल होकर मनोरंजन, गरबा उत्सव का आनंद सभी ने लिया।
इस गरबा महोत्सव में सबसे बड़ा योगदान शंकर केशरवानी, निकिता केशरवानी जी का रहा।
continue reading
कोसम में काव्य गोष्ठी ओपन माइक में नई प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर  वरिष्ठ साहित्यविद करेंगे परिचर्चा साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति द्वारा 16 एवं 17 सितम्बर को आयोजित होगा कोरिया साहित्य महोत्सव

कोसम में काव्य गोष्ठी ओपन माइक में नई प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर वरिष्ठ साहित्यविद करेंगे परिचर्चा साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति द्वारा 16 एवं 17 सितम्बर को आयोजित होगा कोरिया साहित्य महोत्सव

बैकुण्ठपुर/ कोरिया जिले साहित्य की गतिविधियों को एक नया आयाम देने के लिए आगामी 16 एवं 17 सितम्बर को जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में कोरिया साहित्य महोत्सव मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव में विविध आयोजनों की श्रृंखला होगी जिसमें क्षेत्र के विद्वान साहित्यकार अपने विचार रखेंगे और साथ ही नई प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा। जिले में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकार को पुनर्जीवित करने के लिए गठित साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति द्वारा यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसकी रूपरेखा पर जानकारी देते हुए संस्था के सदस्यों ने बताया कि कोरिया साहित्य महोत्सव इस जिले के लिए पहला विशिष्ट आयोजन होगा जिसे कोसम के नाम से जाना जाएगा। यह पूरा आयोजन जिला पंचायत कोरिया के आडिटोरियम में दोपहर बाद 4 बजे से आरंभ होगा। कोसम के आयोजन में प्रथम दिवस जिले के लगभग पचास साहित्यकारों की रचनाओं का संग्रह कोसम प्रथम संस्करण 2023 विषिष्ट साहित्यकारों के उपस्थिति में विमोचित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रथम दिवस दो विषयों पर परिचर्चा होगी जिसमें क्षेत्र के ख्यातिलब्ध साहित्यकार उपस्थित रहेंगे। हिंदी विषय पर परिचर्चा के साथ ही आयोजन के प्रथम दिवस विशिष्ट साहित्यकारों का काव्य पाठ होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की लोक कला, इतिहास, संस्कृति पर विशेष परिचर्चा आयोजित की जाएगी। 
       
 
आयोजकों ने बताया कि दूसरे दिन के आयोजन में ओपन माइक का सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए 15 से 25 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। जिन युवाओं को गीत, संगीत, काव्य पाठ, मिमिक्री या कोई अनूठी प्रतिभा का मंचन करना है वह इसमें निःशुल्क भाग ले सकते हैं। इसके लिए प्रतिभागी फोन नंबर 8462037009 तथा 9685347677 पर अपनी दो मिनट की शॉर्ट वीडियों बनाकर भेज सकते हैं। इसमें किसी भी तरह के बैकग्राउंड संगीत आदि की मनाही होगी। श्रेष्ठ 20 युवाओं को कोरिया साहित्य महोत्सव के मंच पर प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जाएगा साथ ही उन्हे प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। संस्था ने बताया कि यह कोई प्रतियोगिता ना होकर केवल प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास है। इसके बाद दूसरे दिन के आयोजन में रामचरित मानस पर विद्वानों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया जाना तय किया गया है। साथ ही क्षेत्र के सभी साहित्यकारों को उनकी रचनाओं के पाठ के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि रामचरित मानस पर परिचर्चा के साथ ही अविभाजित कोरिया जिले में पर्यटन की संभावनाओं पर एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। हिंदी के विकास में पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण स्थान है इसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों के बीच परिचर्चा भी आयोजित कराई जाएगी। आयोजकों ने इस कार्यक्रम में सभी साहित्यप्रेमियों को उपस्थित होने का आग्रह किया है।
continue reading
आजादी का संगीत स्वतंत्रता दिवस की संध्या कोरिया मिलेट्स में सजी सुरों की महफिल  शहीदों को दी गई संगीतमयी श्रद्धांजलि सुर्वे म्यूजिक एकेडमी की शानदार प्रस्तुति

आजादी का संगीत स्वतंत्रता दिवस की संध्या कोरिया मिलेट्स में सजी सुरों की महफिल शहीदों को दी गई संगीतमयी श्रद्धांजलि सुर्वे म्यूजिक एकेडमी की शानदार प्रस्तुति

बैकुंठपुर–कोरिया/ विगत 40 वर्षों से संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सुर्वे म्यूजिक एकेडमी (सुरभि संगीत केंद्र,कुमार चौक) द्वारा  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरिया मिलेट्स कैफे में सुरों की महफिल सजाते हुए देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों द्वारा वीर जवानों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त कार्यक्रम का दर्शकों ने देर रात तक जानकर आनंद उठाया।

गौरतलब है कि सुरभि म्यूजिक एकेडमी के प्रतिभावान छात्रों ने कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ढोलक तबला तो किसी ने केसियो पर देशभक्ति धुनों से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया बच्चों ने संस्था प्रमुख शुभांक सुर्वे(स्वामी) के साथ छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी के धार की भी सुंदर प्रस्तुति दी! कार्यक्रम में एकेडमी के छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़िया प्रस्तुति दी सराहनीय बात यह रही कि शहर के गीतों के शौकीनों को भी एकेडमी ने खुला मंच दिया!सभी देशभक्ति गीतों के रंग में रंगे दिखे। एकेडमी ने बताया कि वाद्य बोर्ड पर सूर्यांश पांडे, अभिनव साहू कांगो में शैरोंन रंजन ने अपनी प्रतिभा दिखाई वही प्रियांशी सिंह, दैविक गौड़, निहालिका कुजुर, आरती कनौजिया, विपिन सिंह, राजीव गुप्ता (राज़ी शायर),अमरीश पांडे एवम उनकी धर्मपत्नी प्रियंका पांडे सहित संवर्त कुमार रूप ने देशभक्ति गीतों से समा बांध दिया। इसके साथ ही रविंद्र सिंह, शत्रुघ्न तिवारी, श्रीमती कनोजिया एवं सोनम तिवारी ने भी अपने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी ।कार्यक्रम ने नन्हे बालक शीवांश पांडे ने शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ करके सबको आश्चर्य में डाल दिया।
युवा संगीतकार और गायक शुभांक सुर्वे ने सम्यक क्रांति से चर्चा करते हुए कहा कि उनका जन्म संगीत के उपासक, मां सरस्वती के सेवक के घर पर ही हुआ उनके पिता स्वर्गीय रविंद्र सुर्वे ने अपने जीवन के 40 वर्ष कोरिया जिला और बैकुंठपुर के संगीत प्रतिभाओं को आगे ले जाने निखारने और तराशने के लिए ही व्यतीत किया संगीत मुझे विरासत में मिला है उन्होने कहा कि मेरा लक्ष्य भी एकेडमी के प्रतिभावान छात्रों को संगीत की उच्चतर शिक्षा देकर उन्हें शुभ अवसर उपलब्ध करवाना है ताकि वे राज्य और देश स्तर पर कोरिया जिले का नाम रोशन कर सकें।
इस अवसर पर अल्का सुर्वे,शालिनी रंजन, आशा तिग्गा, योगिता सुर्वे, घनश्याम जायसवाल, शत्रुघ्न तिवारी, अंकुर जायसवाल, कोमल तिवारी, सोनम तिवारी, अमरेश पांडे,प्रियंका पांडे, संवर्त कुमार रूप, प्रियंका जायसवाल कोरिया मिलेट्स कैफे के संचालकगण व कर्मचारी सहित भारी संख्या में शहर के नागरिकगण मौजूद रहे।
continue reading
जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता बिल्हा की राम सुधारस मानस मंडली रही अव्वल

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता बिल्हा की राम सुधारस मानस मंडली रही अव्वल

Ibtesam Deshmukh 22-May-2023 329

 बिलासपुर/ जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन आज लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर स्थित पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले में विकासखंड स्तर पर हुए रामायण मंडली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विजेता टीमों ने भाग लिया। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में बिल्हा विकासखंड के राम सुधारस मानस मंडली तिफरा ने प्रथम, तखतपुर के तुलसी के चौरा मानस मंडली सिलतरा ने द्वितीय एवं मस्तूरी के जय मां काली मानस मंडली परिवार वेदपरसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मानस मण्डली को 50 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

महापौर श्री रामशरण यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोक परंपरा, खेल, खान-पान एवं जीवन शैली को सहेजने और बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की मानस मंडलियों एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य भर में रामायण मानस मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस पहल से निश्चित ही हमारे युवा पीढ़ी को अपने परंपरा और संस्कृति से परिचित होने का मौका मिलेगा। जिला पंचायत सभापति श्री अंकित गौरहा ने कहा कि राज्य की परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। इससे युवाओं को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा संस्कार भी मिलेगा। जिला पंचायत के सीईओ श्री अजय अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया।
प्रतियोगिता में कोटा विकासखंड से अँगना के तुलसी मानस मंडली ग्राम पंचायत चुरेली, तखतपुर विकासखंड से तुलसी के चौरा मानस मंडली सिलतरा, मस्तूरी विकासखंड से जय माँ काली मानस मंडली परिवार वेदपरसदा एवं बिल्हा विकासखंड से राम सुधारस मानस मंडली तिफरा ने श्री राम चरित्र मानस के अरण्य कांड पर आधारित प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्यगण, सहायक परियोजना अधिकारी श्री आनंद पांडे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच का संचालन श्री सौरभ सक्सेना एवं श्री कौशलेन्द्र उपाध्याय ने किया।
 
continue reading
जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित मंडली रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित मंडली रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

मनेंद्रगढ़ 20 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य की कला एवं सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप छत्तीसगढ़ अंचल के रामायण मंडली के कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कलाकारों को यथोचित प्रोत्साहन, सम्मान, पुरस्कार दिये जाने हेतु राज्य, जिला व विकासखण्ड स्तरीय रामायण मानस मण्डली 2023 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर निर्धारित तिथियों में रामायण मानस मण्डली प्रतियोगिता 2023 का आयोजन मनेंद्रगढ़ के सांस्कृतिक भवन में शुक्रवार को किया गया। जिलास्तरीय रामायण प्रतियोगिता में माँ महामाया मानस मंडली खड़गवां को प्रथम पुरस्कार, मनेंद्रगढ़ विकासखंड के शिवशक्ति मानस मंडली बंजी को द्वितीय पुरस्कार और भरतपुर विकासखंड के माँ शारदा मानस मंडली जनकपुर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।जिलास्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित कलाकार दल  27 से 29 मई 2023 के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में राज्य स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
     

ज्ञातव्य है कि राज्य में पहली बार 01 से 03 जून 2023 तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम होंगे जिसमें प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड पर आधारित होगा। रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होगा। देश के विभिन्न राज्यों की मानस मंडली और विदेशी दलों द्वारा रामायण पर केंद्रित प्रस्तुति दी जाएगी।राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भव्य केलो-आरती का आयोजन भी किया जाएगा।
     कार्यक्रम में जिला पंचायत के नोडल अधिकारी श्री पीके हरित, जनपद सीईओ मनेंद्रगढ़ श्री रघुनाथ राम, मण्डल संयोजक श्री संजय श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में रामायण के दर्शक  उपस्थित थे।

continue reading
झुमका जल महोत्सव 2023 17 एवं 18 जनवरी को जिले की संस्कृति, पर्यटन और खूबसूरती को प्रदर्शित करता पहला झुमका जल महोत्सव आयोजित

झुमका जल महोत्सव 2023 17 एवं 18 जनवरी को जिले की संस्कृति, पर्यटन और खूबसूरती को प्रदर्शित करता पहला झुमका जल महोत्सव आयोजित

देश और राज्य के नामचीन कलाकारों सहित स्थानीय कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुतियां, विभागीय प्रदर्शनी, काइट फेस्टिवल, पेंटिंग एग्जीबिशन होंगे आकर्षण का केन्द्र*





कोरिया जिले की संस्कृति, पर्यटन और खूबसूरती को प्रदर्शित करने जिला प्रसाशन द्वारा झुमका जल महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज़ 17 जनवरी को होगा। महोत्सव का समापन 18 जनवरी को होगा। महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ विभागीय प्रदर्शनी के द्वारा जिले की उपलब्धियों से लोग अवगत होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक सांख्यिकीय एवं संस्कृति विभाग मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। 18 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण, गृह, जेल, पर्यटन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। 
जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पूरी टीम कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री लंगेह ने आज कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लिया तथा सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
*महोत्सव में इन कलाकारों द्वारा दी जाएंगी प्रस्तुतियां-*
दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 17 जनवरी को महोत्सव के शुभारंभ पर दोपहर 1:00 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया जाएगा। जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा झुमका आइलैण्ड में काइट फेस्टिवल एवं पेंटिंग एग्जीबिशन का अवलोकन किया जाएगा। दोपहर 2:50 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार सुश्री आरु साहू द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति, 3:40 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 5:00 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार श्री सुनील मानिकपुरी द्वारा तथा 6:00 बजे ओडिसी नृत्यांगना श्रीमती पूर्णाश्री राउत द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं छतीसगढ़ी कलाकार श्री अनुज शर्मा द्वारा शाम  7:00 बजे तथा बॉलीवुड कलाकार श्री विनोद राठौर की शाम 8:00 बजे मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी।
झुमका जल महोत्सव के दूसरे दिन 18 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन के पश्चात दोपहर 2:00 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, 4:00 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार श्री संजय सुरीला द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 5:30 बजे सूफी कलाकार श्री नासिर निन्दर द्वारा तथा 6:45 बजे अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 6:55 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकर श्री सुनील सोनी तथा बॉलीवुड कलाकार श्री सुखबीर सिंह द्वारा महोत्सव में प्रस्तुतियों से समां बंधेगा।
continue reading
Previous12Next
dpboss