CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

नगर निगम चिरमिरी में फर्जी बीमा घोटाला उजागर – पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

नगर निगम चिरमिरी में फर्जी बीमा घोटाला उजागर – पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

चिरमिरी। नगर निगम चिरमिरी में संचालित विभागीय वाहनों का बीमा फर्जी तरीके से किए जाने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्राप्त दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर यह पाया गया है कि कुछ सरकारी वाहनों का बीमा एक निजी कंपनी द्वारा केवल कागज़ों पर किया गया है, जबकि वास्तविक रूप से इन वाहनों का बीमा किया ही नहीं गया।

इस गंभीर वित्तीय अनियमितता को उजागर करते हुए मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह न केवल भ्रष्टाचार का घिनौना उदाहरण है, बल्कि शासकीय वाहनों एवं संपत्तियों की सुरक्षा से भी सीधा खिलवाड़ है।

डॉ. जायसवाल ने यह भी आशंका व्यक्त की है कि इस घोटाले में कुछ विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्तियों की संलिप्तता हो सकती है, जिन्होंने नियमों की खुली अवहेलना करते हुए शासकीय हितों को गहरी क्षति पहुँचाई है।

उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि यदि दोषियों की पहचान कर शीघ्र विधिसम्मत कार्रवाई नहीं की जाती, तो इस विषय को लेकर जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को भी प्रेषित की है, ताकि शासन-प्रशासन इस मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर सके।

"जनता के पैसों और संसाधनों के दुरुपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा," – पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल

 

continue reading
आईटीबीपी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण

आईटीबीपी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण

कोण्डागांव, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय, भुवनेश्वर (स्थित कोण्डागांव) के हिमवीरों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राम मंदिर तालाब पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्थानीय बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मां के नाम पहल के अंतर्गत चलाया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करना है। कार्यक्रम में बच्चों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संकट और हरियाली की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि आईटीबीपी की तैनाती छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में है, जहां बल के जवान न सिर्फ सुरक्षा का दायित्व निभा रहे हैं, बल्कि समय-समय पर समाज को जागरूक करने वाले कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। इस तरह के आयोजन न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणा देते हैं, बल्कि समाज और सुरक्षा बलों के बीच संबंधों को भी प्रगाढ़ बनाते हैं।
continue reading
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसियेशन छत्तीसगढ़ कोरिया जिला अध्यक्ष बने अजीम अंसारी

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसियेशन छत्तीसगढ़ कोरिया जिला अध्यक्ष बने अजीम अंसारी

चिरमिरी/ बीते दिन मंगलवार को बैकुंठपुर गेस्ट हाउस में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष महेश प्रसाद के नेतृत्व एवं प्रदेश महासचिव वेदप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में कोरिया जिले में एक बैठक रखी गई, जिसमें की सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष अजीम अंसारी को मनोनीत किया गया।

बता दें कि इस दौरान पत्रकारिता जगत की सभी योजना पूर्ण की चर्चा हुई, प्रदेश प्रवक्ता अविनाश चंद्र ने अपने वक्तव्यों से सभी पत्रकार साथियों को संबोधन किया। इसी बीच प्रदेश उपाध्यक्ष सावन कुमार ने सभी पत्रकार साथियों को एक होकर संघ के साथ एक जुटता होने की बात कहते हुए सत्यता के साथ खबर लिखने दिखाने की बात कही गई। इसी दौरान जिला अध्यक्ष अजीम अंसारी के द्वारा अपने सभी ब्लॉक के अध्यक्ष, महासचिव की भी नियुक्ति की गई। सभी पत्रकार साथियों के द्वारा बहुत बहुत बधाई दी गई।

 नेशनल जर्नलिस्ट एसोसियेशन के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सारथी, महासचिव दिलीप कुमार चौधरी को सर्वसम्मति से घोषणा की गई। इस बैठक में बैकुंठपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जायसवाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वसीम खान जी को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन में कानूनी सलाहकार के रूप में पदस्थ किया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने संघ की आगामी गतिविधियों को देखकर प्रभावित होकर संघ में पत्रकार साथियों को कानूनी सलाहकार एवं पत्रकार साथियों को विकट परिस्थितियों में कानूनी लड़ाई लड़ने का आश्वासन देकर संघ को ज्वाइन किया। बैकुंठपुर ब्लॉक अध्यक्ष सज्जाद अंसारी एवं साहिल अंसारी को एवं ब्लॉक सचिव विनय विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से बनाया गया। वहीं सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तिवारी, सचिव सुरेंद्र चौधरी को मनोनीत किए गए।इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पत्रकार मनीष सिंह, अजीत नारायण, करण सोनी, के.नायक, लक्ष्मी तिवारी ,राम लखन यादव, जमील अंसारी, श्रीकांत जायसवाल, पूरन सूर्यवंशी, अंकित खटीक, एवं भारी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
continue reading
संजारी नवागांव में मनरेगा कार्य का जायजा लेने पहुंचे जनपद सदस्य

संजारी नवागांव में मनरेगा कार्य का जायजा लेने पहुंचे जनपद सदस्य

संजारी नवागांव में मनरेगा कार्य का जायजा लेने पहुंचे जनपद सदस्य।
सिमगा ब्लॉक के ग्राम।पंचायत संजारी नवागांव में मनरेगा के तहत कार्य चल रहा है जहां आज  क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमती जीत त्रिलोक कुर्रे पहुंचे और कार्य का जायजा लेकर कहा की श्रम का सम्मान ही राष्ट्र निर्माण का आधार है। 
उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा की एवं उनकी समस्याएं सुनी और वही से अधिकारियों को निर्देशित भी किया।  उन्होंने सरपंच से भी चर्चा की।
 
इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि त्रिलोक कुर्रे, रोजगार सहायक श्रीमती उत्तरा बंजारे, सरपंच दौलत सही, उपसरपंच कुमार साहू, सहित पंच गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित हुए।
continue reading
जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्य ने कार्यालय में लगाई चौपाल सुनी समस्याएं

जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्य ने कार्यालय में लगाई चौपाल सुनी समस्याएं

सिमगा जनपद पंचायत अध्यक्ष दौलत पाल, उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला के नेतृत्व में आज जनपद पंचायत सभागार में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना गया। एक एक कर क्षेत्र के लोग पहुंचे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया, साथ ही अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंडे, जीत त्रिलोक कुर्रे, रामजी निषाद, खोमलाल साहू, सहित आसपास ग्रामों के सरपंच, पंच, सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित हुए।
continue reading
तेज आंधी के दौरान स्ट्रीट लाइट का खंबा गिरा बच्ची समेत चार घायल

तेज आंधी के दौरान स्ट्रीट लाइट का खंबा गिरा बच्ची समेत चार घायल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तेज आंधी के कारण रामलीला मैदान में लगा एक स्ट्रीट लाइट का खंबा अचानक गिर गया। खंबा गिरने से एक बच्ची समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए।
बच्ची को गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों का उपचार सुनिश्चित किया। बताया गया कि स्ट्रीट लाइट का खंबा पहले से नीचे से जर्जर था, जिससे आंधी के साथ वह गिर गया और दुर्घटना हुई।

 

 

continue reading
लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन राजधर्म, लोककल्याण एवं न्याय प्रियता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण-पवन साय अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन राजधर्म, लोककल्याण एवं न्याय प्रियता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण-पवन साय अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

बैकुण्ठपुर - जिला मुख्यालय स्थित गंगाश्री सिनेफ्लेक्स में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम पश्चात अतिथियों ने लोक माता अहिल्याबाई होलकर जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित एवं पुष्पांजली अर्पित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, राजेश सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला मंत्री बसंत राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, जगदीश साहू, कार्यक्रम संयोजक द्वय कपिल जायसवाल, शारदा गुप्ता उपस्थित रहें। 

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संबोधित करते हुए कहा कि, न्याय, धर्म व संस्कृति की संरक्षिका अहिल्याबाई होल्कर जी ने न केवल देश में अनेकों प्रमुख तीर्थों का जीर्णाेद्धार किया बल्कि लोक कल्याण की दिशा में भी अपना अहम योगदान देते हुए नारी शक्ति के मजबूत नेतृत्व की मिसाल बनी। उन्हांेने कहा कि, ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी का संपूर्ण जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका न्यायप्रिय, सेवा-भाव और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किया गया कार्य आज भी प्रासंगिक है। 
भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, भारत के इतिहास में अहिल्याबाई होलकर जैसी महिलाओं का योगदान अविस्मरणीय है, उन्होंने दिखा दिया कि नेतृत्व केवल सत्ता में नहीं, सेवा और समर्पण में होता है।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर जिले स्तर पर 21 से 31 मई तक संपन्न हुए कार्यक्रम की वृत प्रस्तुत किया, उन्हांेने कहा कि, 
अहिल्याबाई होलकर का जीवन हमें सिखाता है कि सेवा और निष्ठा से किया गया कार्य समाज में अमिट छाप छोड़ता है, उनके विचार आज भी जनसेवा का मूल मंत्र है। अहिल्याबाई के विचारों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री पंकज गुप्ता एवं शारदा गुप्ता ने किया। 
इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठितजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला मंत्री चुन्नी पैकरा, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाडे़, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, मनैजर राजवाड़े, संजय चिकनजूरी, दीपा विश्वकर्मा, किशोर सिरदार, रामलखन यादव, राजाराम राजवाड़े, मनोज साहू, सुरेश राजवाड़े, रवि त्रिपाठी, रमन गुप्ता, सचिन गुप्ता, मुन्ना चक्रधारी, रिता यादव, सत्यम साहू, सचिदानंद द्विवेदी, सुरेश सिदार, दिनेश साहू, सुशीला साहू, राकेश पैकरा, सुभाष साहू, ईश्वर राजवाड़े, संगीता गुप्ता, मंजू जिवनानी, धीरेन्द्र साहू, रामप्रताप मरावी, मीरा सोनी, चन्द्रकली राजवाड़े, ललिता यादव, पुष्पा राजवाड़े, लालो बाई, रंजीत मंडल, सतेन्द्र राजवाड़े, रोशन राजवाड़े, मनोज सोनवानी, रमेश तिवारी, हरिओम साहू, संतोष राजवाड़े, राकेश गुप्ता, राजेश सोनीे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे।
continue reading
चिरमिरी पोड़ी से खनिज कोयला के अवैध परिवहन करते 01 ट्रेक्टर वाहन जप्त

चिरमिरी पोड़ी से खनिज कोयला के अवैध परिवहन करते 01 ट्रेक्टर वाहन जप्त

 एमसीबी/30 मई 2025/  कलेक्टर के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में लगातार अवैध कोयले के परिवहन, भण्डारण पर कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी दयानन्द तिग्गा ने बताया की जिले के पोड़ी, चिरमिरी क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम चिताझोर में  01 रेत से भरे ट्रेक्टर वाहन महिंद्रा 275 डीआई लाल रंग चेचीस नम्बर  MBNTFAEBBRNBO 3402 को रोके जाने पर ट्रेक्टर ड्राइवर मौक़े से फरार हो गया। ट्रेक्टर के ट्रॉली की जब जाँच की गई तो रेत के भीतर खनिज कोयला लोड किया गया था। जिसे मौक़े पर ही जप्त कर थाना पोड़ी लाया जाकर सुरक्षार्थ रखा गया है। बता दे इन दिनों खनिज और

पुलिस विभाग की टीम लगातार कोयले के अवैध गतिविधि मे संलिप्त लोगों पर नज़र रखे हुए है। जहा भी कोयले के अवैध गतिविधि की शिकायत प्राप्त होती है, वहा तत्काल कार्यवाही की जा रही है, विगत दिनों खनिज विभाग ने लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कार्यवाही किया था। जिसमे लगभग 20 टन कोयला को जप्त

कर संबंधितो के विरुद्ध खान और खनिज ( विकास और विनियमन ) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ खनिज ( खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 के तहत एवं पुलिस विभाग द्वारा बी. एन. एस. की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गयी है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

continue reading
योग अनमोल विद्या के साथ  स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है रूप नारायण सिन्हा

योग अनमोल विद्या के साथ स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है रूप नारायण सिन्हा

कोंडागांव, योग अनमोल विद्यया के साथ स्वस्थ जीवन जीने की कला है छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष  रूप नारायण सिन्हा ने अपने कोंडागांव  प्रवास पर पहुचने के  दौरान सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए कही और योग आयोग के संबंध जानकारी देते हुये कहा कि यदि मनुष्य योग को आत्मसाध कर ले तो स्वस्थ जीवन जी सकता है, योग प्रकृति  से आया एक सम्यक साधन है,योग आसन मात्र नही है। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए चार सुत्र  राशन, आसन,भाषण व शासन को जीवन मे अंगीकार करने पर जोर दिया और चारो सूत्र के महत्व को बताते हुए कहा कि यदि मनुष्य के जीवन कोई अनमोल है तो वह शरीर है ,स्वस्थ शरीर होगा तभी हम समाज व धर्म की सेवा कर सकेंगे इसके लिये रासन की आवश्यकता है इसी तरह आसन व अनुशासन में नियमित योग कर जीवन को स्वस्थ रख सकते है।  उन्होंने आगे योग आयोग के कार्य योजना के बारे में बताते हुए कहा कि योग को योग आयोग शहरी क्षेत्र तक सीमित रखना नही चाहती है बल्कि इसे ग्राम पंचायत तक पहुचाना चाह रही है ,इसके लिये प्रदेश शासकीय अमले छात्रवास ,महाविद्यालय ,सहित सभी शिक्षण  संस्थाओं में योग प्रशिक्षण के माध्यम से ट्रेनर तैयार किया जा रहा है,यह ट्रेनर पूरे प्रदेश योग के बारे में बताएंगे,साथ ही प्रत्येक जिले में योजना बद्ध तरीके से योग दर्शन कार्यक्रम, योग जागरूकता अभियान,विचार गोष्टी , योग प्रशिक्षण सत्र  के अलावा योग प्रशिक्षण के पश्चात फीडबेक लेना व दैनिक दिन चर्या पर  चर्चा करना शामिल किया गया है। वनांचल क्षेत्र के जनजातिय को भी योग के माध्यम से प्रेरित करने की योजना है । देश प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री विष्णु साय  मंशानुरूप कार्य कर योग के माध्यम से स्वस्थ  शरीर निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज जैन, ओम प्रकाश टावरी,नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं पतंजलि,आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य मौजूद
continue reading
वन नेशन, वन इलेक्शन कार्यक्रम संपन्न, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री वन नेशन वन इलेक्शन देश के विकास में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका, कई समाने होगी सस्ती - श्याम बिहारी जायसवाल

वन नेशन, वन इलेक्शन कार्यक्रम संपन्न, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री वन नेशन वन इलेक्शन देश के विकास में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका, कई समाने होगी सस्ती - श्याम बिहारी जायसवाल

एमसीबी/एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्र विधायक श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चम्पादेवी पावले , नगर पालिक निगम के महापौर सहित नगर पालिक की अध्यक्ष सहित पार्षद व स्थानीय लोग काफी संख्या में मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर अपनी अपनी राय दिए। संबोधन की कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बोले कि ने देश के लिए व देश के लोगो के लिये वन नेशन वन इलेक्शन बहुत आवश्यक है।  इसके हो जाने से  आर्थिक रूप से बचत होगी और उसका लाभ मिलेगा । श्री जायसवाल ने आगे कहा कि जो बार बार चुनाव में शिक्षक लगते है इससे बच्चो की पढ़ाई का नुकसान होता और इन बच्चों की पढ़ाई नुकसान होने से देश की नींव कहे जाने वाले बच्चों की नींव कमजोर होने का मतलब है देश की नींव कमजोर होना। इसी प्रकार चुनाव में पुलिस लगती है, लॉयन ऑर्डर की समस्या आती है, राजस्व विभाग का पूरा अमला लग जाता है, जिससे लोगो के जमीन सम्बन्धित मामले प्रभावित होते है । खासकर चार बार के चुनाव में जो पैसा लगता है  वह जनता के टैक्स के पैसे होते है वो पैसा बचेगा तो राष्ट्र में कई ऐसे नए निर्माण के लिए इंफ्राइटेक्सर को बढ़ावा मिलेगा, कई समाने सस्ती भी होंगी और इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देश की जनता को लाभ मिलेगा। उपरोक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई सहित जिले के सभी मंडलों से पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला पदाधिकारी और आम जन मानस मौजूद रहे।

continue reading
प्रेस कांफ्रेंस में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने दी जानकारी अब-तक 82 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण

प्रेस कांफ्रेंस में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने दी जानकारी अब-तक 82 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण

कोरिया, 4 मई 2025/ कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में सुशासन तिहार एवं समाधान शिविर के सम्बंध में प्रेस कांफ्रेंस लेकर मीडिया प्रतिनिधियियो को जानकारी दी। इस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी भी मौजूद थे।

 
कलेक्टर ने बताया कि जिले में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों के पहले चरण को व्यापक जन समर्थन मिला है। 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित शिविरों व अन्य माध्यमों से प्राप्त कुल 63,543 आवेदनों में से 51,494 का निराकरण किया जा चुका है, जो कुल आवेदनों का 82 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि मांग से संबंधित 62,457 आवेदनों में से 50,845 का समाधान किया गया है, जबकि शिकायत से संबंधित 1,086 आवेदनों में से 649 का निराकरण हुआ है।
कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन की पहलकदमी और नवाचार से दूरस्थ अंचलों में लोगों तक पहुँचने के लिए समाधान ऑन व्हील्स, सुशासन संगवारी, हेल्पलाइन और सुशासन गीत जैसी पहल की गईं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी आवेदन लिए गए। कलेक्टर ने बताया कि तीसरे चरण की शुरुआत  5 मई से 31 मई तक जिले भर में 17 समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर विभिन्न नगरीय निकायों और जनपद पंचायत क्षेत्रों में आयोजित होंगे। पटना नगर पंचायत में 8 मई, शिवपुर चरचा 15 मई
बैकुण्ठपुर नगर पालिक परिषद  22 मई को है। इसी तरह बैकुंठपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के 
बंजारीडांड (5 मई), तोलगा (7 मई), पोड़ी (9 मई), छिंदिया (14 मई), टेंगनी (16 मई), फूलपुर (19 मई), मनसुख (21 मई), मोदीपारा (26 मई), बुढ़ार (28 मई), जमगहना (31 मई)
सोनहत जनपद पंचायत में कटगोड़ी (10 मई), अकलासरई (17 मई), रामगढ़ (23 मई), सलगंवा (30 मई) को समाधान शिविर आयोजित की गई है।
 
कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने बताया कि हर शिविर स्थल पर नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीम, पानी व गर्मी से राहत के लिए आवश्यक सुविधाएँ मौजूद रहेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रमुख विभागों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, नगरीय प्रशासन, खाद्य, कृषि और पशुपालन विभागों से जुड़े आवेदन अधिक संख्या में आए हैं।
 
इनमें प्रधानमंत्री आवास, सीमांकन, हैंडपंप, महतारी वंदन योजना, जाति/निवास/आय प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन व उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, और बकरी पालन संबंधी आवेदन प्रमुख हैं।
 
कलेक्टर ने बताया कि शिविरों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी कभी भी शामिल होकर जनता से संवाद कर सकते हैं। कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना की और बताया कि कई मीडिया संस्थानों ने लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया है, जिससे आम जनता और शासन के बीच विश्वास और सहभागिता बढ़ी है।
 
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरुण मरकाम, जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
continue reading
कलेक्टर की अध्यक्षता में युक्तियुक्तकरण की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में युक्तियुक्तकरण की बैठक सम्पन्न

 
एमसीबी/
 छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किये जाने सम्पूर्ण प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण किये जाने हेतु कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय समिति के सदस्यों की बैठक आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा राज्य शासन द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण के समस्त निर्देशों की जानकारी दी गई तथा कलेक्टर द्वारा समय-सीमा में इस कार्य को पूर्ण करने हेतु सभी निर्देशित किया गया।
एक ही परिसर में संचालित शालाओं का युक्तियुक्तकरण
एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाईस्कूल का युक्तियुक्तकरण. एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण एक ही परिसर में संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यार्थियों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है।
शालाओं के युक्तियुक्तकरण के मापदंड
ग्रामीण क्षेत्र हेतु ऐसे विद्यालय जिनकी दूरी 01 कि.मी. से कम तथा दर्ज संख्या 10 से कम, शहरी क्षेत्र हेतु ऐसे विद्यालय जिनकी दूरी 500 मीटर से कम तथा दर्ज संख्या 30 से कम, नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं दूरस्थ वनांचल के विद्यालयों के युक्तियुक्तकरण पर विचार हेतु कलेक्टर का विवेकाधिकार है।
समिति गठन
विकासखण्ड स्तरीय समिति- अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व),अध्यक्ष विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी - सदस्य सचिव सहा.वि.खं. शिक्षा अधिकारी- सदस्य, वि.ख. स्त्रोत समन्वयक सदस्य ’परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास सदस्य।
विकासखण्ड स्तरीय समिति के दायित्व- शालाओं का चिन्हांकन एवं उसे सूचीबद्ध करना, अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन एवं सूचीबद्ध करना, रिक्त पदों की शालावार सूची बनाना, सूचियों का जिला स्तरीय समिति को प्रेषण, अतिशेष शिक्षकों के चिन्हांकन का प्रमाण पत्र देना, रिक्त पदों को शामिल करने का प्रमाण पत्र देना।
जिला स्तरीय समिति - जिला कलेक्टर-अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सदस्य, जिला मुख्यालय के आयुक्त, नगर निगम सदस्य, मुख्य नगरपालिका अधिकारी,  जिला शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी सदस्य, जिला स्तरीय समिति के दायित्व- विकासखण्ड स्तरीय समिति से प्राप्त शालाओं की सूची का परीक्षण, परीक्षण उपरांत विद्यालयों की सूची संचालक, लोक शिक्षण को प्रेषण, विकासखण्ड स्तरीय समिति से प्राप्त अतिशेष शिक्षकों की सूची का परीक्षण एवं पदस्थापना आदेश जारी करना, जिले में शिक्षक युक्तियुक्तकरण के पश्चात् रिक्त पद न होने की स्थिति में शेष अतिशेष शिक्षकों की सूची संभागीय संयुक्त संचालक को प्रेषित करना, अतिशेष व्याख्याता जिनका समायोजन जिला एवं संभाग स्तर पर नहीं हो पा रहा है उसकी सूची संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा संचालक, लोक शिक्षण को प्रेषित करना।
बैठक में एसडीएम लिंगराज सिदार, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, महिला बाल विकास अधिकारी आर. के. खाती, नगर पालिका सीएमओ श्रीमती मुक्ता सिंह, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र जायसवाल, बलबिन्दर सिंह, इस्माइल खान, एबीओ वीरेन्द्र पाण्डेय, विजय पाण्डेय, सुदर्शन पैकरा, सुन्दरम कैवर्त्त, ओमशंकर सिंह, देवेन्द्र गुप्ता, परियोजना अधिकारी श्रीमती शशि जायसवाल, सुश्री निर्मला बरवा, सुश्री अंजली सोनी उपस्थित रही।

 

continue reading
समाधान शिविर हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों लगाई गई ड्यूटी

समाधान शिविर हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों लगाई गई ड्यूटी

 

 
 

एमसीबी/ छत्तीसगढ़ शासन, मुख्यमंत्री सचिवालय मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर के परिपालन में 8 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक प्राप्त आवेदन पत्रों के समय-सीमा में निराकरण पश्चात् तृतीय चरण 05 मई 2025 से 31 मई 2025 तक समाधान शिवरों का आयोजन किया जाना है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण कराये जाने हेतु श्रीमती अंकिता सोम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया गया है एवं जनपद पंचायत स्तर पर जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ हेतु खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी लिंगराज सिदार अनुविभागीय अधिकारी तथा सुश्री वैशाली सिंह को खण्ड स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत खड़गवां हेतु विजयेन्द्र सारथी को खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी एवं रूपेश बंजारे को खण्ड स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत भरतपुर हेतु प्रितेश राजपूत को खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी एवं अजय सिंह राठौर को खण्ड स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
समाधान शिविरों हेतु निर्धारित तिथि एवं उनके नोडल अधिकारी
जनपद पंचायत खड़गवां

जनपद पंचायत खड़गवां में 9 मई 2025 को शिविर स्थल शिवपुर में गिद्धमुडी, लकरापारा, बरदर, पीपरबहरा, सैदा तथा शिवपुर 7 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी सूरज सिंह तथा शिविर प्रभारी अधिकारी श्रीमती तान्या श्रीवास्त होंगी। 14 मई 2025 को शिविर स्थलर रतनपुर में खड़गवां, पोडीडीह, कोडागी, पेन्ड्री, बोडेमुड़ा, धनपुर, कोटया तथा रतनपुर ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी विजय पाण्डेय, शिविर प्रभारी राहुल दास होंगे। 19 मई 2025 को शिविर स्थल जरौधा में सलका, फुनगा, मगौंरा, बेलकामार, कटकोना, सकडा तथा जरौंधा 7 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी शान्तनु प्रजापति तथा शिविर प्रभारी अधिकारी विकास कुमार होंगे। 22 मई 2025 को शिविर स्थल दुबछोला में दुग्गी, सिंघत, ठग्गांव, अखराडांड, बरमपुर, भुकभुकी तथा दुबछोला 7 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी निरज जायसवाल तथा शिविर प्रभार अधिकारी श्रीमती उर्मिला होंगी। 25 मई 2025 शिविर स्थल कोड़ा में देवाडांड, पैनारी, मेड्रा, धवलपुर, बेलबहरा, नेवरी तथा कोडा 7 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी बलबिंदर सिंह तथा शिविर प्रभारी अधिकारी कु. रागिनी सिंह होंगी। 29 मई 2025 शिविर स्थल आमाडांड में कौडीमार, उधनापुर, जरहाडीह, मेरो, मुकुंदपुर, कंदरेवा, छोटे कलुआ तथा आमाडांड सहित 8 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी पुष्पक पटेल तथा शिविर प्रभारी अधिकरी रामनरेश होंगे।
जनपद पंचायत भरतपुर
जनपद पंचायत भरतपुर में 06 मई 2025 को शिविर स्थल कोटाडोल में खमरौध, कोटाडोल, खिरकी, कमर्जी, नेउर, नौगई, मसर्रा, मुर्किल, बडगाव खुर्द, ठिसकोली, देवसील तथा कटवार मिलाकर 12 7 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी जयंत कुमार चंदेल तथा शिविर प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार साहू होंगे। 10 मई 2025 को शिविर स्थल कुवांरपुर में काईलरा, गढवार, उमझर, गोधौरा, तितौली, तोजा, शेरी, कुदरा, लाखनटोला तथा जोलगी को मिलाकर 11 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी गोपाल कारे तथा शिविर प्रभारी अधिकारी प्रतीक कुुमार होंगे। 13 मई 2025 शिविर स्थल देवगढ़ में जनुवा, बेलगांव, चरखर, सिंगरौली, डोम्हरा, देवगढ़, लरकोडा तथा डोगरीटोला को मिलाकर 8 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी महावीर पैकरा तथा शिविर प्रभारी अधिकारी नरेन्द्र कंवर होंगे। 15 मई 2025 को शिविर स्थल कंजिया में पतवाही, चाटी, डोंगरी टोला-प, जमथान, कंजिया, घटई, मलकडोल तथा मन्नौड को मिलाकर 8 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी हेमन्त बंजारे तथा शिविर प्रभारी अधिकारी पंकज कुमार पटेल होंगे। 18 मई 2025 शिविरि स्थल भगवानपुर में घाघरा, अख्तवार, भगवानपुर, नेरूआ, दुधासी, बरौता, खोहरा तथा कुदरा-प को मिलाकर 8 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी परमानंद तथा शिविर प्रभारी अधिकारी चन्द्र भूषण पाण्डेय होंगे। 20 मई 2025 को शिविर स्थल माड़ी सरई में बडवाही, मेहदौली, बेला, उदकी, माड़ीसरई, हरचौका, चिडौला, कर्री तथा पूंजी 9 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी विनोद कुमार साहू तथा शिविर प्रभारी अधिकारी विवेकआनंद होंगे। 24 मई 2025 को शिविर स्थल मैनपुर में जुईली, रापा, मैनपुर, बडवार, बेनीपुरा, केसौडा, बडगांव कला तथा मनियारी  8 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी शिवप्रसाद धर्ु्रव तथा शिविर प्रभारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह होंगे। 26 मई 2025 शिविर स्थल रामगढ़ में रामगगढ़, मोहनटोला, मट्टा, जैती, सगरा, खाडाखोेह, खेतौली, उमरवाह, चुटकी, धोवाताल तथा बहरासी 11 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी ऋषभ कुमार बोरकर तथा शिविर प्रभारी अधिकारी सुमेर सिंह होंगे। 30 मई 2025 शिविर स्थल सेमरिहा में नौढिया, हर्रई, बरहोरी, ओहनिया, सेमरिहा, च्यूल, भरतपुर तथा कुंवारी 8 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी विनीत कुमार पाण्डेय तथा शिविर प्रभारी अधिकारी प्रदीप कुमार होंगे।
जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़
जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में 8 मई 2025 को शिविर स्थल केल्हारी में तिलोखन, घाघरा, पसौरी, चरवाही, डोडकी, बुलाकीटोला, केलुवा, केल्हारी, मनवारी, बिछियाटोला, डांडहंसवाही, डुगला तथा केवटी 13 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी रवि गुप्ता तथा शिविर प्रभारी अधिकारी महेन्द्र सिंह होंगे। 12 मई 2025 को शिविर स्थल पाराडोल में पाराडोल, चौनपुर, बौरीडांड, चौघड़ा, चनवारीडांड, तेंदुडांड, नारायणपुर, छिपछिपी, भौंता, बंजी तथा बुंदेली 11 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी संजय लकड़ा तथा शिविर प्रभारी अधिकारी अनुप श्रीवास्तव होंगे।  16 मई 2025 शिविर स्थल नागपुर में हर्रा, नागपुर, मोरगा, सरभोका, मुक्तियारपारा, चिरइपानी, लाई, सोनवर्षा, उजियारपुर, बरबसपुर, लोहारी, महाराजपुर तथा सेमरा 13 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी धमेन्द्र कुर्रे तथ शिविर प्रभारी अधिकारी मुकुल आनंद होंगे। 23 मई 2025 शिविर स्थल कछौड में रोकडा, बडकाबहरा, केराबहरा, बिहारपुर, शिवगढ़, पहाडहंसवाही, रोझी, डिहुली, बिरौरीडांड, ताराबहरा तथा कछौड़ 11 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी सी.पी. बंजारे तथा शिविर प्रभारी अधिकारी राजेश कुमार भगत होंगे। 27 मई 2025 शिविर स्थल कठौतिया में शंकरगढ़, कठौतिया, बेलबहरा, सिरौली, कोथारी, खैरबना, सिरीयाखोह, पिपरीया, हस्तिनापुर, डंगौरा, भल्लौर, साल्ही, डोमनापारा, परसगढ़ी तथा लालपुर 15 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी विरेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा शिविर प्रभारी अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय होंगे।  31 मई 2025 को शिविर स्थल पेड्री में सोनहरी, बाला, गरूडडोल, पेन्ड्री, घुटरा, महई, सलवा, मुसरा तथा बाही 9 ग्राम पंचायत पंचायत शामिल है। जिसके नोडल अधिकारी भूपेन्द्र राज तथा शिविर प्रभारी अधिकारी दीपक कुमार सिंह होंगे।
विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी अपने शिविर क्षेत्रांतर्गत कलस्टर में शामिल सभी ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायतवार प्राप्त आवेदन पत्रों की स्थिति निराकृत आवेदनों की स्थिति, लंबित आवेदन की स्थिति, गुणवक्तापूर्ण निराकृत आवेदन की स्थिति ( जिसमें हितग्राही को लाभ दिया चुका है।) सफलता की कहानी इत्यादी जानकारी संकलित करेंगे एवं साथ ही ग्राम पंचायत की आधारभूत जानकारी संकलित करेंगे तथा शिविर तिथि को शिविर का समुचित संचालन सुनिश्चित करेंगे। जिसमें विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन निराकरण की स्थिति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दिया जाना शामिल होगा।  उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

 

continue reading
 जिला प्रभारी सचिव श्री एस. प्रकाश ने सुशासन तिहार और विकास कार्यों की समीक्षा की/आवेदनों के त्वरित निराकरण और समाधान शिविर की तैयारियों पर विशेष जोर/निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय पर करें

जिला प्रभारी सचिव श्री एस. प्रकाश ने सुशासन तिहार और विकास कार्यों की समीक्षा की/आवेदनों के त्वरित निराकरण और समाधान शिविर की तैयारियों पर विशेष जोर/निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय पर करें

कोरिया/ जिला प्रभारी सचिव श्री एस. प्रकाश गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर कोरिया जिले पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की।

बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन द्वारा किए गए प्रत्येक आवेदन महत्वपूर्ण हैं, इन्हें गंभीरता से लेते हुए बारीकी से परीक्षण करें और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया जाए और आवेदकों को उनकी समस्या के समाधान की जानकारी दी जाए, जिससे शासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली धरातल पर दिखाई दे।

श्री प्रकाश ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशों की भावना अनुसार कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, शिक्षा और राशन जैसी बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति जानने और त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि, लोक निर्माण, उद्यानिकी, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, बिहान, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आदि विभागों में चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी समस्या का समाधान जिला स्तर पर संभव न हो, तो शासन को प्रस्ताव भेजा जाए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। उन्होंने सचिव को आश्वस्त किया कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि 5 मई से 31 मई तक जिले की चिन्हित 14 ग्राम पंचायतों में क्लस्टरवार समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों की तैयारी जारी है और आमजन को सूचना देने के लिए मुनादी व दीवार लेखन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बैठक में अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यालय प्रमुख मौजूद थे।
समाचार क्रमांक 01/फोटो क्रमांक 01 से 03/2025/मानिकपुरी

continue reading
 युक्तियुक्तकरण हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में 2 मई को महत्वपूर्ण बैठक/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 5 बजे से होगी

युक्तियुक्तकरण हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में 2 मई को महत्वपूर्ण बैठक/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 5 बजे से होगी

एमसीबी/शिक्षकों एवं विद्यालयों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाना है। यह बैठक 2 मई 2025 को शाम 5ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न होगी। शासन के निर्देशानुसार युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के लिए एक समिति गठित की गई है, जिसमें संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सर्व अनुविभागीय अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सर्व परियोजना अधिकारी (महिला एवं बाल विकास), सर्व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सर्व विकासखंड स्रोत समन्वयकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने कहा गया है।

continue reading
 जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में मनरेगा मैदानी अमलों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न

जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में मनरेगा मैदानी अमलों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न

24-Apr-2025 50

एमसीबी/महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशन में किया गया, जिसमें क्षेत्र में कार्यरत मैदानी अमलों जैसे रोजगार सहायक, बीएफटी एवं मेट्स ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को मनरेगा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें 7-पंजी संधारण, जॉब कार्ड का अद्यतन, मजदूरी भुगतान प्रक्रिया, रोजगार दिवस का निर्धारण, जन-मनरेगा पोर्टल का उपयोग, एनएमएमएस (NMMS) का क्रियान्वयन, आधार आधारित भुगतान प्रणाली, महिला सहभागिता को बढ़ावा देना, जॉब कार्ड सत्यापन, कार्यों का जियो टैगिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना से समन्वय, ई-मस्टर रोल (E-MB), जलदूत ऐप का उपयोग, जल संवर्धन एवं संरक्षण तथा अन्य मनरेगा अनुमेय कार्यों की जानकारी शामिल रही। इसके साथ ही कार्यशाला में संगम अभियान कार्यक्रम का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जो कि ब्लॉक स्तरीय नोडल तकनीकी सहायक के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण सत्र में पीओ-नरेगा, तकनीकी सहायक, सहायक प्रोग्रामर सहित बड़ी संख्या में मैदानी अमलों की सक्रिय भागीदारी रही। कुल 254 मेट्स ने इस कार्यशाला में उपस्थित होकर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से मैदानी अमलों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता मिलेगी। कार्यशाला का उद्देश्य न केवल योजना की प्रक्रियाओं को समझाना था, बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना भी रहा।

continue reading
नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में कार्यभार ग्रहण कर अधिकारियों की बैठक ली

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में कार्यभार ग्रहण कर अधिकारियों की बैठक ली

कोण्डागांव से खिरेन्द्र यादव की रिपोर्ट- नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में कार्यभार ग्रहण के पश्चात जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की एक परिचयात्मक बैठक ली*

2015 बैच की आई ए एस अधिकारी ने कोण्डागांव जिले के 10 कलेक्टर के रूप में पद भार ग्रहण किया । साथ ही नव नियुक्त कलेक्टर ने इस दौरान सभी विभागों की बैठक भी ली 
इस बैठक में उन्होंने जिले के उन विकास कार्यों तथा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से उन्होंने व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया और उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारियों को एक टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
continue reading
 जिले से उज्जैन ओंकारेश्वर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए 90 श्रद्धालु

जिले से उज्जैन ओंकारेश्वर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए 90 श्रद्धालु

एमसीबी/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा सरगुजा संभाग की प्रथम तीर्थ यात्रा का शुभारंभ आज 10 अप्रैल से 13 अप्रैल 2025 तक किया गया है। इस यात्रा में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कुल 90 तीर्थयात्री उज्जैन, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन हेतु विशेष बस से रवाना हुए। प्रातः 10 बजे स्थानीय आत्मानंद विद्यालय मनेंद्रगढ़ के समीप स्थित जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय से यात्रियों को नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव एवं नवनिर्वाचित पार्षदों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस योजना के तहत जिले के सभी जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों से 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध महिला-पुरुष, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाएं, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तीर्थ यात्रा के लिए चयनित किया गया है। शासन का उद्देश्य उन लोगों को तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है जो आर्थिक तंगी के कारण स्वयं यात्रा करने में असमर्थ हैं। यात्रा की शुभ शुरुआत के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री आर.के. सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को भावभीनी विदाई दी गई और उनके सुखद, सुरक्षित व आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की कामना की गई।

continue reading
महावीर जयंती पर जैन युवाओं का परोपकारी समर्पण रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

महावीर जयंती पर जैन युवाओं का परोपकारी समर्पण रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

 एमसीबी/सत्य, अहिंसा और जीवदया के प्रेरणा स्रोत केवल्य ज्ञानी तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में जैन समाज के युवाओं ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए रक्तदान कर समाज सेवा का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शैलेश जैन, पार्श्वनाथ जैन मंदिर के अध्यक्ष रितेश जैन, मंत्री सौरभ जैन सहित राजेश कुमार, श्रीमती रत्ना जैन, श्रीमती शुभ्रा जैन, अंकित जैन, मयंक जैन, अनुराग जैन व अन्य युवाओं ने मिलकर केंद्रीय जिला अस्पताल में रक्तदान किया। इन युवाओं का कहना है कि भगवान महावीर ने जिस प्रकार सांसारिक मोह-माया से मुक्त होकर परोपकार और जीवदया का मार्ग दिखाया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। यदि हमारा जीवन किसी और के जीवन के काम आ जाए, तो यही जीवन की सच्ची सार्थकता है।
भगवान महावीर का संदेश सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चरित्र
भगवान महावीर ने समाज को सम्यक दृष्टि, सम्यक ज्ञान और सम्यक आचरण की राह दिखाई जिसमें जीव मात्र के प्रति दया सर्वोपरि है। उनके अनुसार हर प्राणी को जीवन जीने का अधिकार है क्योंकि उसका जीवन उसके कर्मों का परिणाम है। इस दर्शन में समस्त जीवों के कल्याण की भावना निहित है।
समाज के हर व्यक्ति में जीव दया और करुणा का भाव जागृत हो, ताकि भारतवर्ष न केवल जीवों के प्रति दया भाव रखे बल्कि जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण में भी अग्रणी भूमिका निभा सके। यही भगवान महावीर की शिक्षाओं का सार है।
वीतरागता का पथ और मोक्ष की ओर अग्रसर आत्मा
जैन मुनि दीक्षा लेने के पश्चात सांसारिक बंधनों और परिग्रह से मुक्त होकर आत्मकल्याण के पथ पर अग्रसर हो जाते हैं। वे राग, द्वेष और मोह से ऊपर उठकर वीतरागी जीवन जीते हुए केवल ज्ञान प्राप्त करते हैं और फिर सिद्ध अवस्था को प्राप्त कर मोक्ष में विराजमान हो जाते हैं। जैन दर्शन के अनुसार ऐसी आत्माएं ही सिद्ध गति को प्राप्त कर जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होकर अनंत आत्मिक सुखों में सदाकाल के लिए लीन हो जाती हैं। यही आत्मा की सर्वोच्च उपलब्धि है। इस पावन अवसर पर जैन समाज के युवाओं द्वारा किया गया यह रक्तदान न केवल समाज को प्रेरित करता है, बल्कि भगवान महावीर की शिक्षाओं को व्यावहारिक रूप में जीवन में उतारने का सार्थक प्रयास भी है।

continue reading
 खनिज विभाग की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह कर रचा नया कीर्तिमान

खनिज विभाग की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह कर रचा नया कीर्तिमान

एमसीबी/ वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिज विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने अपने अथक परिश्रम और सजग निगरानी से राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जिले के लिए 75 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध विभाग ने 78.92 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली कर 105 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता विभाग की योजनाबद्ध कार्यशैली, सतत निगरानी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण का प्रतिफल है। खनिज विभाग द्वारा जिले में संचालित मुख्य खनिज कोयला सहित गौण खनिज-गिट्टी (साधारण पत्थर) रेत आदि की नियमित निगरानी की गई। साथ ही अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र भ्रमण को लगातार प्राथमिकता दी गई। इस दौरान अवैध गतिविधियों से संबंधित 186 प्रकरणों को चिन्हित करते हुए विभाग ने कठोर कार्रवाई की और कुल 42.73 लाख रुपये की अर्थदंड/समझौता राशि वसूल कर खनिज मद में जमा कराई। खनिज विभाग की इस शानदार सफलता में खनि अधिकारी श्री दयानंद तिग्गा के नेतृत्व में खनि निरीक्षक श्री आदित्य मानकर, खनिज सुपरवाइजर श्री सुंदरलाल साहू, खनिज सिपाही श्री उपेन्द्र सिंह, श्री राजकुमार यादव, भूषण लाल चौहान, सहायक ग्रेड-02 श्री दिनेश सिंह तथा अनुरेखक श्रीमती कविता सिंग की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। खनिज विभाग की यह उपलब्धि जिले की आर्थिक प्रगति की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

continue reading

dpboss