Breaking News
ताज़ातरीन
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनहित में समन्वय एवं सामंजस्य के साथ काम करें - गृह, लोक निर्माण एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू
कोरिया - प्रदेश के गृह और लोक निर्माण मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने 4 जुलाई को जिला प्रवास पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं डीएमएफ की बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से जनता के हित में आपसी समन्वय एवं सामंजस्य के साथ काम करने की बात कही जिससे शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मिल सके। उन्होंने विभागों को अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाने की बात कही। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संपन्न इस बैठक में प्रभारी मंत्री श्री साहू ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने जिले की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की।
प्रभारी मंत्री श्री साहू ने जिला खनिज न्यास संस्थान की बैठक में कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी। इसके साथ ही शासन की महत्वांकाक्षी योजनाओं से संबंधित कार्यों को डीएमएफ में शामिल करें जिससे अधिक से अधिक जनता योजनाओं से लाभांवित हो सके।
श्री साहू ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को शासन की मंशा से अवगत कराते हुए जिले के विकास हेतु काम करने की बात कही। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विभागीय कार्यों के अंतर्गत मुआवजा प्रकरणों में लोगों को जल्द सहायता मिलने के संबंध में चर्चा की जिसपर प्रभारी मंत्री ने मुआवजा प्रकरणों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने एक-एक करके विभागों के कार्यों की समीक्षा की। राजस्व विभाग के समस्त अधिकारियों को सीमांकन, बंटवारा, ऋण पुस्तिका वितरण, बंदोबस्त सुधार एवं अभिलेखों की नकल उपलब्ध कराने एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए। जिला पंचायत के कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शासन की अधिकतर योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायत से संबंधित है। पंचायत स्तर के अधिकारी सचिवों के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें। योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का विचार समाहित होना चाहिए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियां करने एवं गाइडलाईन के अनुरूप ऑक्सीजन बेड, आईसीयू और वेंटीलेटर तैयार रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एम्बुलेंस होनी ही चाहिए जिससे आम जन को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में कोई बाधा ना हो। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के संचालन में कोताही ना बरतें। कुपोषण दूर कर प्रदेश को स्वस्थ एवं सुदृढ़ भविष्य देने में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान मील का पत्थर साबित हो रहा है। रेडी-टू-ईट एवं भोजन सामग्री में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी आंगन बाड़ी भवन विहीन ना हो, इसके लिए एसडीएम और तहसीलदार अपने अनुभागों का भ्रमण कर निरीक्षण कर लें। जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्होंने कहा कि विकासखण्ड स्तर पर बन रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में जनप्रतिनिधि भी निरीक्षण करें एवं निर्माण एवं सुविधाओ के संबंध में अपने सुझाव अवश्य साझा करें। कृषि विभाग किसानों को सहयोग कर शासन की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना और राजीव गांधी किसान न्याय आदि योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करें। इसके साथ ही उन्होंने कृषि उपकरण वितरण तथा खाद-बीज उपलब्धता पर भी चर्चा की। जिले में विद्युत की समस्या संज्ञान में आने पर श्री साहू ने कहा कि विद्युत विभाग के कार्यापालन अभियंता सभी विद्युत लाइन का निरीक्षण करें और आवश्यकता अनुरूप सुधार करें। आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण समिति के सभी प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण करें।
उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिये कि समस्त विभागों के अंतर्गत संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर एक बुकलेट तैयार करवा लें और पंचायतों तथा नगरीय निकायों में वितरण करवाएं जिससे अधिक से अधिक शासकीय योजानाओं का जानकारी लोगों तक पहुंचे और वे योजानाओं का लाभ उठा सकें। इसी तरह उन्होंने खाद्य, खनिज, आबकारी, समाज कल्याण, श्रम, कौशल विकास, जिला व्यापार एवं उद्योग, जल संसाधन, क्रेडा, मतस्य, उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खादी ग्रामोद्योग एवं परिवहन विभाग तथा नगरीय निकायों के अधिकारियों को जनसामान्य को हित में कार्य करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने एवं शासकीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं से लोगों को जोड़कर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिये। बैठक में लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री आओ और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
साहू संघ द्वारा मां कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वह मूर्ति स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ
करोना कॉल में भी अपना कर्तव्य निभा रहे वीरेंद्र नगर की महिला कमांडो
मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ जायसवाल ने स्वयं वर्मी खाद खरीद कर किसानों को जैविक कृषि अपनाने एवं वर्मी खाद के उपयोग को बढ़ावा देने का दिया संदेश’
कलेक्टर श्री धावड़े ने किया नगरनिगम चिरमिरी अंतर्गत स्थित गौठानों का भ्रमण’
कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने 26 जून को नगरनिगम चिरमिरी अंतर्गत स्थित सभी गौठानों का भ्रमण कर वर्मी खाद निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण करते हुए कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल एवं नगरनिगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल ने नगरनिगम चिरमिरी अंतर्गत स्थित गौठान एवं एसएलआरएम सेंटर में स्वसहायता समूह के माध्यम से वर्मी खाद निर्माण का निरीक्षण कर किसानों को जैविक कृषि अपनाने एवं वर्मी खाद के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वयं भी वर्मी खाद खरीदने का निर्णय लिया। कलेक्टर श्री धावड़े ने सांकेतिक रूप से उन्हें खाद का वितरण भी किया। विधायक डॉ जायसवाल ने 500 क्विंटल वर्मी खाद क्रय किये जाने की बात कही। समूह द्वारा आवश्यक मात्रा में उत्पादन कर आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत वर्मी खाद का उत्पादन किया जा रहा है। यह योजना कृषि में वर्मी खाद के उपयोग से स्वस्थ जीवन शैली की ओर लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सशक्त प्रयास है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, एसडीएम खड़गवां श्री पी.व्ही.खेस्स, नगर निगम आयुक्त श्रीमती योगिता देवांगन, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला में नशा मुक्ति के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना
कोरिया - समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि 26 जून 2021 अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दो वाहनों पर नशामुक्ति से संबंधित बैनर एवं स्लोगन लगाया जाकर पम्पलेट वितरण के साथ कलेक्टर के द्वारा हरी झंडी दिखायी जाकर जिला में नशा मुक्ति के प्रचार-प्रसार हेतु वाहन को रवाना किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने तथा समुदाय की सहभागिता से नशापान के विरूध्द व्यापक स्तर पर जनमत विकसित करने के लिए जिले के अन्य विभागों से भी समन्वय स्थापित कर एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सम्पत ने विभिन्न ग्रामो का दौरा कर कोरोना से पीड़ित जनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली*
रिपोर्ट- लोकनाथ खूंटे
ग्रामीणों से चर्चा कर उनके समस्याओं को परिचित हो जल्द निराकरण की बात कहीबसना विधानसभा क्षेत्र में कोरोना से प्रभावित परिवारों और जिन्होंने इस कोरोना काल में अपने परिजन खोए है। उन परिवार जनों से मुलाकात करने नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बसना के श्री सम्पत अग्रवाल जी ने ग्राम छाता मौहा ,लोहराकोट, भोकलूडीह,मेंमरा, पाटनदादर ,खैरखूँटा सहित विभिन्न ग्रामों में सघन संपर्क करते हुए कोरोना से पीड़ित परिवार जनो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उनकी समस्या जानकर जल्द निराकरण की बात कही । वही जिन परिवारों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की । वही श्री अग्रवाल जी ने ग्राम के प्रमुख जनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली । जिनमे सोनू छाबड़ा , गोविंद साहू , लोकनाथ खुंटे,शंकर लहरे, गुडलक बारीक, निर्मल यादव, फगुलाल साहू ,पंचानंद यादव, जुगल किशोर साहू सहित नीलांचल सेवा समिति के सदस्य गण ,वरिष्ठ जनों की उपस्थित रही ।
तानाशाह सरपंच पर गिरी अविश्वास प्रस्ताव की गाज़,पंचों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कोरिया की बैठक हुई संम्पन्न खाश विषयों पर की गई चर्चा
आज दिनांक 20/6/21को राष्ट्रीय संयोजक माननीय श्री भगवान प्रसाद उपाध्याय जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्रीचंद मखीजा जी के दिशा निर्देश पर कोरिया जिला अध्यक्ष श्री महेश प्रसाद की अध्यक्षता मे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक आहूत की गई जिसमें जिले एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी।तथा जिले के नए पत्रकार साथियों ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार

महासंघ में सदस्यता ग्रहण की ,जिसके बाद बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संघ में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही साथ निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय किया जाए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ पत्रकार हित मे सदैव प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा । इस कार्यक्रम में हेमंत कारफार्मा, सत्येंद्र सोनी, सावन कुमार,सुरेश कुमार, राजू खान, राम लखन यादव, विजय यादव, अब्दुल कय्यूम, हाफिज खान, संजीव कुमार सिंह, अविनाश विश्वकर्मा अनवर आलम सिद्धकी मुस्ताक कुरैशी उपस्थित रहे।
नदी में अचानक बाड़ आने से रेत निकालते हुए दो ट्रैक्टर हुए जलमग्न
सरकार का सपना सबको रोजगार मिले हमारा प्रयास- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
सुरजपुर - मुख्यमंत्री ने 245.31 करोड़ के विकास कार्यो का किया वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छग जर्नलिस्ट वेलफ़ेयर यूनियन महासमुंद के जिलाध्यक्ष बने प्रकाश सिन्हा, महासचिव आकाश अग्रवाल नियुक्त
छग जर्नलिस्ट वेलफ़ेयर यूनियन महासमुंद की जिला स्तरीय बैठक पिथौरा रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव सेवक दास दीवान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने जनपद पंचायत कार्यालय ओड़गी का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेतु आवेदन आमंत्रित
रिपोर्ट- सुमन्त साहू
सूरजपुर - जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबन्धक सूरजपुर के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2021-22 के लिए इच्छुक आवेदकों से उद्यम, सेवा एवं व्यवसाय हेतु निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज के साथ 31 अगस्त 2021 तक आमंत्रित किया गया है। उद्योग हेतु अधिकतम राशि रुपये 25.00 लाख, सेवा उद्यम हेतु अधिकतम राशि रुपये 10.00 लाख एवं व्यवसाय हेतु रुपये 2.00 लाख तक योजना अंतर्गत स्वीकार किये जायेगें। योजनान्तर्गत पात्रतानुसार 10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक अधिकतम राशि रुपये 1.50 लाख तक अनुदान प्रदान किया जायेगा। योजनान्तर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण हो, उम्र 18 से 35 वर्ष हो तथा परिवार की वार्षिक आय 3.00 लाख रुपये से कम हो। विस्तृत जानकारी के लिये मोबाईल नम्बर 9424252177, 8817254565, 9424260663 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम उमापुर में किया वृक्षारोपण साथ ही उमापुर गौठान का निरीक्षण किया
रिपोर्ट- सुमन्त साहू
सूरजपुर - आज कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, एसपी श्री राजेश कुकरेजा एवं डीएफओ ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम उमापुर तहसील रामानुजनगर में वृक्षारोपण किया। मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नरेश राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह एवं उषा सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष माया सिंह, इस्माइल खान एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना 01 जून से लागू चुकी है जिसका विधिवत उद्घाटन कार्य आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। इसी तारतम्य में सूरजपुर जिले में भी ग्राम उमापुर में एक निजी किसान की निजी भूमि में वृक्षारोपण कार्य संपन्न हुआ। शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने योजना के उद्देश्य में बताया कि निजी क्षेत्र, कृषकों, शासकीय विभागों एवं ग्राम पंचायतों की भूमि पर ईमारती, गैर ईमारती प्रजातियों के वाणिज्यिक, औद्योगिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देना, पर्यावरण में सुधार लाकर जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभावों को कम करना है। कृषकों की आय में वृक्षारोपण के माध्यम से वृद्धि करते हुये उनके आर्थिक सामाजिक स्तर में सुधार लाना है। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नागरिक, निजी भूमि की उपलब्धता अनुसार तथा सभी ग्राम पंचायतों एवं संयुक्त वन प्रबंधन समितियां योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे। जिस वन, राजस्व वन भूमि पर वनअधिकार पत्र दिये गये है, उस भूमि पर भी हितग्राहियों की सहमति से ईमारती, फलदार, बांस, लघु वनोपज एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जायेगा कलेक्टर के कहा कि निजी क्षेत्र में पूर्व से खड़े वृक्ष तथा रोपित वृक्षों के लिये कटाई के अनुमति के प्रावधानों को और अधिक सरल तथा सुगम बनाया जायेगा। नागरिकों द्वारा स्वयं रोपित वृक्षों को परिवहन अनुज्ञा की अनिवार्यता से मुक्त किये जाने हेतु भारत सरकार के दिशा निर्देशों एवं अन्य राज्य में लागू प्रावधानों के अनुरूप ही नियम बनाये जायेंगे। ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जायेगा तो एक वर्ष बाद सफल वृक्षारोपण की दशा में संबंधित ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से रूपये 10,000 (दस हजार) प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इससे भविष्य में पंचायतों की आय में वृद्धि हो सकेगी। उन्होनें कहा कि किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली हो, यदि वे धान की फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं तो उन्हें आगामी 3 वर्षों तक प्रतिवर्ष रूपये 10,000 (दस हजार) प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। कलेक्टर ने कहा संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक आधार पर राजस्व भूमि पर वृक्षारोपण किया जाता है तो पंचायत की तरह ही संबंधित समिति को एक वर्ष बाद रूपये 10,000 (दस हजार) प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वृक्षों को काटने एवं विक्रय का अधिकार संबंधित समिति का होगा। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, वृक्षारोपण को प्रोत्साहन मिलेगा तथा वृक्षों से प्राप्त होने वाले फलों से आमदनी भी होगी। किसान खेत, भूमि में धान के अलावा सब्जी या अन्य इसी तरीके की आमदनी हेतु लगा सकते है। कलेक्टर ने वहां उपस्थित गांव के लोगो को संबोधित करते हुए पर्यावरण की देखभाल करना और उसका संरक्षण करना हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे हमें अपनी जरूरतों की पूर्ति तो होती ही है साथ ही साथ हम अपनी भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण निर्मित कर पाते हैं। प्रकृति एवं पर्यावरण से जुड़ाव से ही हम स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दे सकेंगे। कलेक्टर गाँव वालों से आग्रह किया कि उमापुर गांव को इस योजना के तहत पूरे राज्य में सबसे अच्छा काम करके दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि वन अधिकार पट्टे प्राप्त किसान भी अपनी उस जमीन पर हरियाली प्रसार योजना के तहत 4 रुपए प्रति पौधे के हिसाब से 2500 पौधा लगाकर 10000 प्रति एकड़ प्रोत्साहन प्राप्त कर सकेंगे।
जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान के द्वारा सिमगा जनपद के ग्राम पंचायतों में किया औचक निरीक्षण
रिपोटर चन्द्रप्रकाश टोन्डे
गोधन न्याय योजना के तहत ग्राम पंचायत केसदा ग्राम पंचायत रिंगनी ग्राम पंचायत केसली ग्राम पंचायत कोलिहा ग्राम पंचायत रोहरा के गोठानो में स्व सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे वर्मी खाद के संबंध में औचक निरीक्षण किया गया।

सभी ग्राम पंचायतों में बने हुए वर्मी खाद को बारिश पूर्व पैकेजिंग करके कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए |

ग्राम पंचायत केसदा में एडिशनल सीईओ जिला पंचायत के साथ विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री के के नायक जी सरपंच किरण ध्रुव उपसरपंच श्री श्याम लाल कश्यप ग्राम पंचायत रिंगनी के सरपंच श्रीमती दुलारी कन्हैया लाल कश्यप ग्राम पंचायत केसली सरपंच श्रीमती मीणा राजकुमार वर्मा के अलावा सभी ग्राम पंचायतों के सचिव तकनीकी सहायक कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री अखिलेश दत्त दुबे जी उपस्थित थे।
कोरोनाकाल की चुनौतियों के बीच बिहान की बैंक सखीयों के माध्यम से घर-घर पहुंची बैंकिग सुविधाएं
रिपोर्ट- सुमन्त साहू
सीएम भूपेश बघेल ने लिया बड़ा एक्शन, सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश
रायपुर। थप्पड़ कांड के बाद सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा एक्शन लिया है. वही मामले को गंभीरता से लेते हुए सूरजपुर कलेक्टर को हटाने के निर्देश दिए है. ट्वीट कर कहा – सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है।
यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न माननीय राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि पर आज नगर निगम की आदरणीया महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल जी, निगम सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा जी, एमआईसी सदस्य श्री शिवांश जैन जी, रज्ज़ाक खान जी, निगम आयुक्त श्रीमती योगिता देवांगन जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाबाजार एवं पोंडी पहुँचकर कोरोना काल में दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क सेनेटाइजर फेस शील्ड जैसे आवश्यक उपकरण देकर उनका मनोबल को बढ़ाया..।।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न माननीय राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि पर आज नगर निगम की आदरणीया महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल जी, निगम सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा जी, एमआईसी सदस्य श्री शिवांश जैन जी, रज्ज़ाक खान जी, निगम आयुक्त श्रीमती योगिता देवांगन जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाबाजार एवं पोंडी पहुँचकर कोरोना काल में दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क सेनेटाइजर फेस शील्ड जैसे आवश्यक उपकरण देकर उनका मनोबल को बढ़ाया..।।
नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, लिखा है- मुख्यमंत्री के हाथों नवागढ़ में वर्चुअली उद्घाटित कोविड केयर सेंटर ढूंढने से नहीं मिल रहा है
नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, लिखा है- मुख्यमंत्री के हाथों नवागढ़ में वर्चुअली उद्घाटित कोविड केयर सेंटर ढूंढने से नहीं मिल रहा है

हिंडाल्को मुरी में सबकुछ सामान्य, प्लांट सामान्य रूप से चालू, मुरी में कोरोना से लड़ाई में कर रहा हरसंभव मदद
देश की प्रतिष्ठित मेटल कंपनी हिंडाल्को इंड्स्ट्रीज लिमिटेड के मुरी स्थित मुरी अल्युमिना प्लांट में हालात पूरी तरह सामान्य है। प्लांट सामान्य रूप से चल रहा है और कामकर पूरी मुश्तैदी के साथ काम पर जुटे हैं। दरअसल दो दिन पूर्व कोरोना की चपेट में आने से एक कर्मी की मौत हो गई थी। जिसके बाद कुछ लोगों ने मामले को बेवजह तूल देते हुए हंगामा किया और कंपनी की छवि खराब करने की कोशिश की। कंपनी द्वारा इस मामले में मारपीट कर कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया। बुधवार को भी प्लांट के गेट पर मजदूर इकट्ठा होकर कंपनी प्रबंधन से बातचीत करने की मांग कर रहे थे। एक जिम्मेदार कंपनी होने के नाते प्रबंधन ने मजदूरों से बात की और तुरंत सारा मामला सुलझ गया। मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है और वे प्रबंधन के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं।












