CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

भारत सरकार के मिशन कर्मयोगी – साधना सप्ताह में SECL को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 में स्थान सीएमडी  हरीश दुहन को क्षमता निर्माण आयोग द्वारा प्रशंसा-पत्र प्राप्त

भारत सरकार के मिशन कर्मयोगी – साधना सप्ताह में SECL को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 में स्थान सीएमडी हरीश दुहन को क्षमता निर्माण आयोग द्वारा प्रशंसा-पत्र प्राप्त

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी, को मिशन कर्मयोगी – साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश के टॉप 10 परफॉर्मिंग संगठनों में स्थान प्राप्त हुआ है।
 
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) द्वारा SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री हरीश दुहन को प्रशंसा-पत्र प्रेषित किया गया है। प्रशंसा-पत्र में SECL की सक्रिय सहभागिता, कोर्स पूर्णता में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा क्षमता निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई है  ।
प्रशंसा-पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि साधना सप्ताह (2–10 अप्रैल 2026) के दौरान SECL की प्रभावी भागीदारी तथा iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर व्यापक जुड़ाव, संगठन में निरंतर सीखने की संस्कृति एवं क्षमता निर्माण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
 
iGOT (Integrated Government Online Training) कर्मयोगी भारत सरकार का एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसे मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को सतत् सीखने, कौशल उन्नयन एवं क्षमता निर्माण के लिए एकीकृत मंच प्रदान करना है।
 
इसी दिशा में SECL द्वारा iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों के कौशल विकास हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, सतत एवं धारणीय विकास तथा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) से संबंधित विषय प्रमुख हैं, जो कर्मचारियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बना रहे हैं।
 
इस अवसर पर SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहान ने कहा:
 
“यह सम्मान पूरे SECL परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह हमारे कर्मयोगियों की प्रतिबद्धता, सीखने की ललक एवं उत्कृष्टता के प्रति समर्पण को दर्शाता है। हम आगे भी क्षमता निर्माण, डिजिटल लर्निंग एवं सतत विकास के क्षेत्र में अपने प्रयासों को और सशक्त करते रहेंगे।”
 
SECL की यह उपलब्धि कोल इंडिया लिमिटेड के उस व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत एक जिम्मेदार, दक्ष एवं भविष्य उन्मुख संगठन के रूप में देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ बेहतर सार्वजनिक सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
 
 
*जनसंपर्क अधिकारी*
एसईसीएल

 

continue reading
मनेंद्रगढ़ में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़ में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी से अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रीलाल बसोर (45 वर्ष) निवासी लालपुर बसोरपारा, वार्ड क्रमांक 13, थाना मनेंद्रगढ़ बताया।
???? जप्त सामग्री:
87 नग अंग्रेजी शराब (गोवा कंपनी)
प्रत्येक बोतल 180 एमएल
कुल मात्रा 15,660 एमएल
कुल कीमत ₹11,745
एक स्कूटी (मेजेस्ट्रो) कीमत लगभग ₹50,000
⚖️ कानूनी कार्रवाई: आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
????‍♂️ पुलिस की अपील: पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विवेक पाटले सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।
continue reading
तपती गर्मी में बच्चों की मजबूरी! चिलचिलाती धूप में स्कूल जाने को मजबूर नन्हे कदम

तपती गर्मी में बच्चों की मजबूरी! चिलचिलाती धूप में स्कूल जाने को मजबूर नन्हे कदम

16-Apr-2026 144

भीषण गर्मी में भी नहीं मिल रही स्कूली बच्चों को राहत, तपती धूप में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल 

अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद स्कूली बच्चों को अभी तक किसी प्रकार की राहत नहीं मिल पा रही है। एक ओर जहां तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है, वहीं दूसरी ओर कई स्कूल—विशेषकर DAV और केंद्रीय विद्यालय—अब भी अपने निर्धारित समय पर ही संचालित हो रहे हैं। इस कारण छोटे-छोटे नौनिहालों को भीषण गर्मी और लू के बीच दोपहर करीब 3 बजे घर लौटना पड़ रहा है।

गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों पर ही पड़ता है। अप्रैल के महीने में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाना अब सामान्य हो गया है। ऐसे में स्कूल से लौटते समय बच्चों को चिलचिलाती धूप, तपती सड़कें और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ता है। इससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, अत्यधिक थकान और लू लगने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं।

इधर, अभिभावकों की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है। वे स्कूल प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि या तो स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए या फिर कुछ समय के लिए अवकाश घोषित किया जाए। देश के कई राज्यों में सरकारें भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल समय में परिवर्तन या छुट्टियां घोषित कर चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ संस्थानों में अभी भी पुराने समय के अनुसार कक्षाएं जारी हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की परिस्थितियों का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ता है। अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चों की एकाग्रता क्षमता कम हो जाती है, जिससे उनके सीखने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।
ऐसे में समय की मांग है कि स्कूल प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर स्थिति को समझें और तुरंत ठोस कदम उठाएं। सुबह के समय कक्षाएं आयोजित करना, स्कूल समय में कटौती करना या अस्थायी अवकाश देना जैसे निर्णय बच्चों को इस भीषण गर्मी से राहत दिला सकते हैं।
अंततः, बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है। शिक्षा का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब विद्यार्थी स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर सकें। इसलिए आवश्यक है कि इस दिशा में संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र उचित निर्णय लिए जाएं, ताकि नौनिहालों को इस झुलसाती गर्मी से राहत मिल सके।

 

continue reading
जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण अनियमितता पाए जाने पर विक्रय पर रोक, कलेक्टर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण अनियमितता पाए जाने पर विक्रय पर रोक, कलेक्टर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

एमसीबी/08 अप्रैल 2026/* किसानों को समय पर एवं उचित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न निजी एवं सहकारी उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके उर्वरक विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। उड़नदस्ता दल को कई स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं एवं नियमों की अनदेखी देखने को मिली।
जांच में प्रमुख रूप से स्टॉक बोर्ड एवं मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं करना, स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं करना, बिना वैध प्राधिकार पत्र के उर्वरक विक्रय, पी.ओ.एस. मशीन से रसीद जारी नहीं करना तथा स्टॉक में अंतर जैसी अनियमितताएं सामने आईं। इन उल्लंघनों के चलते संबंधित प्रतिष्ठानों के उर्वरक स्टॉक के विक्रय पर 21 दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है तथा 7 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अवैध भंडारण पाए जाने पर स्टॉक को नियंत्रित कर विक्रय रोक दिया गया।
 
निरीक्षण के दौरान केल्हारी स्थित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, ग्राम दुगला में 61 बैग एसएसपी ( तुलसी फॉस्फेट लिमिटेड) का अवैध भंडारण, स्टॉक रजिस्टर में लापरवाही एवं पी.ओ.एस. संबंधी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते संबंधित स्टॉक का विक्रय प्रतिबंधित किया गया। वहीं रवि बीज भंडार, केल्हारी में बिना प्राधिकार पत्र उर्वरक विक्रय एवं बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट कीटनाशी विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए एनपीके (2 बैग), एसएसपी (5 बैग) एवं एमओपी (10 किलोग्राम) के अवैध भंडारण पर भी रोक लगाई गई।
यह संपूर्ण कार्रवाई उप संचालक कृषि, जिला एमसीबी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। दल में जिला स्तरीय उर्वरक निरीक्षक एवं नोडल अधिकारी महेश पैकरा, उर्वरक निरीक्षक, जितेन्द्र झा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उप संचालक कृषि ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लाइसेंस निरस्तीकरण सहित कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही क्रय करें तथा पी.ओ.एस. मशीन से रसीद अवश्य प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता या अधिक मूल्य वसूली की सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें।
किसानों के हितों की रक्षा हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
 
*समाचार क्रमांक/25/लोकेश/फोटो 02 से 03*
continue reading
कोकराझार लोकसभा में प्रवासी प्रभारी के रूप में चुनावी प्रबंधन संपन्न; माँ कामाख्या का दर्शन कर तोखन साहू दिल्ली प्रस्थान

कोकराझार लोकसभा में प्रवासी प्रभारी के रूप में चुनावी प्रबंधन संपन्न; माँ कामाख्या का दर्शन कर तोखन साहू दिल्ली प्रस्थान

गुवाहाटी/नई दिल्ली: असम के कोकराझार लोकसभा क्षेत्र में प्रवासी प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने लगभग दो माह तक सघन चुनावी प्रबंधन का सफल संचालन किया।

 
इस दौरान श्री साहू ने क्षेत्र में लगातार प्रवास करते हुए दिन-रात अथक मेहनत के साथ प्रत्याशी चयन, क्राइसिस मैनेजमेंट, व्यापक जनसंपर्क अभियान, बूथ मैनेजमेंट एवं प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण आयामों पर भूमिका निभाई। उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रभावी चुनावी माहौल तैयार करने हेतु जमीनी स्तर पर सुदृढ़ रणनीति लागू की।
 
उनके प्रवास क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित कई स्टार प्रचारकों की जनसभाएं आयोजित हुईं, जिनमें व्यापक जनसहभागिता और उत्साह देखने को मिला।
 
चुनावी प्रबंधन संपन्न होने के उपरांत वापसी के दौरान श्री साहू ने गुवाहाटी स्थित माँ कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन कर देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
continue reading
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के प्रयासों से समयबद्ध वितरण संभव : 15वें वित्त आयोग अनुदान के तहत छत्तीसगढ़ को ₹194.9 करोड़ की दूसरी किस्त जारी

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के प्रयासों से समयबद्ध वितरण संभव : 15वें वित्त आयोग अनुदान के तहत छत्तीसगढ़ को ₹194.9 करोड़ की दूसरी किस्त जारी

नई दिल्ली, 27 मार्च 2026, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के सतत प्रयासों और मंत्रालय स्तर पर प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप, वित्त मंत्रालय ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नॉन-मिलियन प्लस सिटीज़ (एनएमपीसी) के लिए वित्तीय वर्ष 2024–25 की दूसरी किस्त के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य को ₹194.9 करोड़ की राशि जारी की है। यह राशि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की अनुशंसा पर स्वीकृत की गई है।

 
जारी राशि में से बिलासपुर नगर निगम को लगभग ₹20 करोड़ प्राप्त होने की संभावना है, जिससे शहर में शहरी आधारभूत संरचना एवं नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।श्री साहू ने विभिन्न राज्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ सतत संवाद बनाए रखा, जिससे निधियों के निर्गमन हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित हुआ। उनके सक्रिय मार्गदर्शन एवं निरंतर अनुश्रवण के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ को समय पर धनराशि का हस्तांतरण संभव हो सका।
 
राज्य सरकार द्वारा प्रभावी प्रशासनिक समन्वय का परिचय देते हुए कुल 169 शहरी स्थानीय निकायों (शहरी स्थानीय निकायों) में से 139 पात्र निकायों को निर्धारित समयसीमा के भीतर राशि का सफलतापूर्वक अंतरण किया गया है। साथ ही, राज्य ने आवश्यक ग्रांट ट्रांसफर सर्टिफिकेट (जीटीसी) भी समय पर प्रस्तुत कर सभी आवश्यक शर्तों को पूर्ण किया है।
 
यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल हुई है, जब कई अन्य राज्य अभी भी उपयोगिता प्रमाणपत्र, प्रस्तावों एवं अनुपालन संबंधी दस्तावेजों के प्रस्तुतिकरण में पिछड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ का यह प्रदर्शन केंद्र स्तर पर प्रभावी मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।
 
इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने कहा, “यह धनराशि शहरी स्थानीय निकायों को पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी आवश्यक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहायक होगी। निधियों का समय पर निर्गमन एवं उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।”
 
उन्होंने आगे सभी हितधारकों से जवाबदेही एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि केंद्र सरकार की सहायता का अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सके।श्री साहू ने राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2025–26 के लंबित प्रस्तावों को शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए, जिससे लगभग ₹450 करोड़ की शेष पात्र राशि 15वें वित्त आयोग की अवधि समाप्त होने से पूर्व, 31 मार्च 2026 तक जारी की जा सके।
 
यह निधि निर्गमन भारत सरकार की गैर-मिलियन प्लस शहरों में शहरी अवसंरचना सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है तथा प्रभावी नेतृत्व, समन्वय और समयबद्ध अनुपालन के महत्व को भी उजागर करता है।
continue reading
स्वास्थ्य मंत्री ने रखी विकास की मजबूत नींव, 301.32 लाख की लागत से चैनपुर में बनने वाले भव्य जिला पंचायत भवन का हुआ भूमि पूजन

स्वास्थ्य मंत्री ने रखी विकास की मजबूत नींव, 301.32 लाख की लागत से चैनपुर में बनने वाले भव्य जिला पंचायत भवन का हुआ भूमि पूजन

एमसीबी/26 मार्च 2026/* जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय उस समय जुड़ गया जब चैनपुर में 3 करोड़ 1 लाख 32 हजार की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक जिला पंचायत भवन का भव्य भूमि पूजन समारोह पूरे उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि पूजन से हुई, जिसे मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के करकमलों द्वारा संपन्न किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को जनभागीदारी का अद्भुत स्वरूप प्रदान किया।
भूमि पूजन के उपरांत राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया तथा छत्तीसगढ़ की अस्मिता और गौरव को दर्शाते हुए राज्य गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। इसके बाद अतिथियों के स्वागत का क्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें सभी विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, जिला अध्यक्ष चंपादेवी पावले, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रतिमा सरजू यादव, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, जिला पंचायत के सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि गरिमामयी उपस्थिति में रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम लिंगराज सिदार ने कहा कि यह दिन एमसीबी जिले के लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि शासन और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से लगभग 301.32 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह जिला पंचायत भवन प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा विकास कार्यों को गति देने में मील का पत्थर साबित होगा।
वहीं मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल ने चैत नवरात्र के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए इस दिन को जिले के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिला पंचायत के लिए एक भव्य भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और आज उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह भवन प्रशासनिक कार्यों को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के साथ-साथ जिले के समग्र विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देखे गए समृद्ध राज्य के सपने को याद करते हुए कहा कि एमसीबी जिला प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है और यहां अपार विकास संभावनाएं मौजूद हैं। राम गमन मार्ग हरचौका, राष्ट्रीय गुरु घासीदास उद्यान और चिरमिरी का कोयलांचल क्षेत्र जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर रहे हैं।
उन्होंने कृषि और जल संसाधन क्षेत्र में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि केवई नदी के जल से लगभग 50 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए जिला पंचायत मुख्यालय और कलेक्ट्रेट भवन का भी शीघ्र भूमिपूजन किया जाएगा तथा केल्हारी से कठौतिया तक डबल लाइन सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।


रोजगार के क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने ‘वीबी रामजी’ योजना के तहत 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने और 7 से 15 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही। विलंब होने पर ब्याज सहित राशि दिए जाने का प्रावधान भी बताया गया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी भवन, तालाब और सीसी रोड जैसे निर्माण कार्य अब मनरेगा और इस योजना के माध्यम से तेजी से पूरे किए जाएंगे।
गरीबों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं और हर घर में शौचालय की सुविधा सुनिश्चित की गई है। कच्चे मकानों को अगले दो वर्षों में शत-प्रतिशत पक्के मकानों में बदलने का संकल्प लिया गया है। किसानों के हित में समर्थन मूल्य और बोनस का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोदो, कुटकी और रागी जैसे मोटे अनाजों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि चिरमिरी में हॉर्टिकल्चर और पॉलीटेक्निक कॉलेज खोले जा रहे हैं, नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जा रही है और मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्वीकृति से स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।


इसके साथ ही पूर्व संसदीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष चंपादेवी पावले ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतीक है। लंबे समय से आवश्यक जिला पंचायत भवन के निर्माण से अब जनसेवा, जनसुनवाई और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी जनकल्याणकारी नीतियों से गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है और लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता चौधरी, अनीता सिंह, उजीत नारायण सिंह, रामजीत लकड़ा, श्रीमती सुखवंती सिंह, सरपंच श्रीमती मीना कुमारी, प्रकाश शुक्ला, प्रभारी जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, एसडीएम लिंगराज सिदार, जनपद सीईओ वैशाली सिंह सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*समाचार क्रमांक/248/लोकेश/फोटो 01 से 10*
continue reading
जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एसईसीएल को मिला राष्ट्रीय सम्मान

जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एसईसीएल को मिला राष्ट्रीय सम्मान

*नई दिल्ली में वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 के अंतर्गत माननीय जलशक्ति राज्यमंत्री, भारत सरकार ने किया पुरस्कृत*
 
जल संरक्षण एवं औद्योगिक जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 के अंतर्गत “इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल वाटर मैनेजमेंट एंड स्ट्यूअर्डशिप अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।
दिनांक 23 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री राज भूषण चौधरी के करकमलों से प्रदान किया गया। एसईसीएल की ओर से यह पुरस्कार कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन एवं निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र द्वारा ग्रहण किया गया।
 
यह सम्मान एसईसीएल द्वारा संचालित खान जल के सदुपयोग के अंतर्गत किए जा रहे नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। इस योजना के माध्यम से खदानों से निकलने वाले जल को आसपास के क्षेत्रों में जल संकट को कम करने के साथ-साथ स्थानीय किसानों को सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराया जा रहा है। 
 
इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा,“जल संरक्षण हमारे लिए प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। एसईसीएल सतत एवं जिम्मेदार खनन के प्रति प्रतिबद्ध है, और खान जल का सदुपयोग इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से हम न केवल संसाधनों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित कर रहे हैं, बल्कि आसपास के समुदायों, विशेषकर किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भी कार्य कर रहे हैं।”
 
एसईसीएल की इस पहल से जहां एक ओर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है, वहीं किसानों को सिंचाई के लिए विश्वसनीय जल स्रोत मिलने से अब वे वर्ष में दो फसलें लेने में सक्षम हो रहे हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि के साथ-साथ क्षेत्र में सतत जल प्रबंधन को भी मजबूती मिली है, जो समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 
जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपुर
continue reading
कलेक्टर की सख्ती- धान उठाव पर समीक्षा, खाद्य अधिकारी को फटकार लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, पीएम आवास में तेजी और पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश

कलेक्टर की सख्ती- धान उठाव पर समीक्षा, खाद्य अधिकारी को फटकार लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, पीएम आवास में तेजी और पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश

कोरिया, 17 मार्च 2026/कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की गहन समीक्षा की गई। 

 
बैठक के दौरान कलेक्टर ने धान उठाव की स्थिति की जानकारी ली और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खाद्य अधिकारी श्री नटवर लाल राठौर को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों की ई-एचआरएमएस संबंधी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला सूचना अधिकारी श्री सुखदेव पटेल ने बताया कि बार-बार निर्देशों के बावजूद कुछ विभागों द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए तीन घंटे के भीतर जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी श्री राजेश भारती से एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए किसानों का पंजीयन त्वरित गति से पूर्ण करने और एसडीएम व तहसीलदार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
 
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने शिवपुर-चरचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
 
उन्होंने जनदर्शन, सीएम जनदर्शन एवं पीएम पोर्टल में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
अपर कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार व विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, आश्रम शाला, आंगनवाड़ी केन्द्र एवं उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जिनकी ड्यूटी लगी है, वे  निरीक्षण के दौरान सभी जानकारी प्राप्त करें और समस्याओं का परीक्षण कर त्वरित निराकरण करें। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारी को जिले के सभी आश्रम शालाओं में व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, सुरक्षा व्यवस्था व बुनियादी सुविधाओं का नियमित जानकारी प्राप्त करने को कहा।
 
पेयजल व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को गांवों का दौरा कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
 
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
continue reading
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी में मशरूम, टेराकोटा और मसालों को मिली सराहना

रायगढ़, 10 मार्च*। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने ग्राम सूपा में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष हेमलता चौहान थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल मौजूद रहीं। इसके अलावा पांच बीडीसी सदस्य और करीब दस पंचायतों के सरपंचों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। 
 
अदाणी फाउंडेशन से सहयोग प्राप्त स्व-सहायता समूहों की पांच सौ से अधिक महिलाओं को सामुदायिक विकास, आजीविका संवर्धन और सामाजिक नेतृत्व में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उत्थान परियोजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्थान सहायकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
 
ग्रामीणों ने उत्पादों की प्रदर्शनी में दिखाई रुचि
 
कार्यक्रम स्थल पर स्व-सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें मशरूम उत्पादन, टेराकोटा उत्पाद, बड़ी-पापड़, हल्दी और अन्य मसाले तथा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में तैयार किए गए वस्त्र शामिल थे। प्रदर्शनी में आए अतिथियों और ग्रामीणों ने इन उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई।
 
अदाणी फॉउंडेशन के ‘शक्ति संवाद’ की शुरुआत
 
इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने ‘शक्ति संवाद’ नामक नई पहल की शुरुआत की। इसके तहत स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण महिला उद्यमियों को पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे उद्योगों की कार्यप्रणाली को समझ सकें। साथ ही विभिन्न गांवों की महिलाओं के बीच सीएसआर गतिविधियों और आजीविका से जुड़े अनुभवों का आदान-प्रदान कराया जाएगा, जिससे सीखने और नेतृत्व विकास के नए अवसर मिल सकें।
 
मेहनत के बल पर मिलेगी नई पहचान: हेमलता
 
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए और अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि हेमलता चौहान ने कहा कि यह दिन महिलाओं के संघर्ष और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हर महिला अपनी क्षमता और मेहनत के बल पर समाज में नई पहचान बना सकती है।
 
जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। मीरा दास ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और आगे भी सहयोग का भरोसा दिलाया।
 
कार्यक्रम के अंत में अदाणी पावर के सुरक्षा विभाग ने घरेलू सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और घर में होने वाली सामान्य दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं और सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
continue reading
कोण्डागांव अबीर-गुलाल और फाग गीतों के साथ मना प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह कलेक्टर, एसपी, पूर्व मंत्री व नपा अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने दी एक-दूसरे को बधाई

कोण्डागांव अबीर-गुलाल और फाग गीतों के साथ मना प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह कलेक्टर, एसपी, पूर्व मंत्री व नपा अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने दी एक-दूसरे को बधाई

कोण्डागांव से खिरेन्द्र यादव-  कोण्डागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब में रविवार को होली मिलन समारोह उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और फाग गीतों के साथ रंगोत्सव का आनंद लिया।

समारोह में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, डॉ राजाराम त्रिपाठी आईफा संयोजक सहित कई अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे। नगाड़ों की थाप और रंग-गुलाल के बीच माहौल पूरी तरह होलीमय नजर आया और सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर संवाद और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
 
वहीं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने कहा कि त्योहार समाज में खुशियां और अपनापन लेकर आते हैं। होली जैसे पर्व लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। उन्होंने सभी को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की शुभकामनाएं दीं।
 
प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र सोनपिपरे ने कहा कि अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और सभी को होली पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द और संवाद को मजबूत करते हैं। प्रेस क्लब में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत आनंददायक रहा। ऐसे आयोजनों से सामाजिक व सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है और पत्रकारों के बीच आपसी सामंजस्य भी मजबूत होता है।
अंत में अध्यक्ष सोनपिपरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में सहयोग देने वाले पदाधिकारी सहित सभी पदाधिकारियों और प्रेस क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
continue reading
फिट इंडिया कार्निवल 2026 में गूंजा महिला शक्ति का संदेश: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ‘अस्मिता’ अभियान को सराहा

फिट इंडिया कार्निवल 2026 में गूंजा महिला शक्ति का संदेश: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ‘अस्मिता’ अभियान को सराहा

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘फिट इंडिया कार्निवल 2026’ के दूसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने युवाओं और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए फिटनेस को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में दिखाई दे रही ऊर्जा और उत्साह यह दर्शाता है कि नया भारत स्वास्थ्य, खेल और अनुशासन को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहा है।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा मामलों के सचिव श्री हरि रंजन राव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर खेलो इंडिया के उप महानिदेशक श्री मयंक श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी, फिटनेस विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
 
इस अवसर पर प्रसिद्ध फिटनेस प्रतीक मिलिंद सोमन और अंकिता कोनवर, अभिनेता अभिषेक बजाज, अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, शतरंज ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. ऋरि त्रिवेदी, डॉ. योगिता (वाटो ट्रस्ट), ज़ुम्बा विशेषज्ञ दिव्या आहूजा, रस्सीकूद विशेषज्ञ शिखा गुप्ता, युक्ति आर्या (यस मैडम की निदेशक), पोषण विशेषज्ञ निधि निगम और तन्वी टुटलानी सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं।
 
इसके साथ ही नंदिनी अगासरा (हेप्टाथलॉन एथलीट), अदिति चौहान (फुटबॉल खिलाड़ी), तनिक्षा खत्री (फेंसिंग एथलीट), सिमरन शर्मा (पैरा एथलीट), गरिमा चौधरी (जूडो खिलाड़ी) तथा अशलता देवी (फुटबॉल खिलाड़ी) जैसे खिलाड़ियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान कई खिलाड़ियों और फिटनेस प्रतीकों का सम्मान भी किया गया। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मिलिंद सोमन और अंकिता कोनवर को फिट इंडिया आइकन के रूप में सम्मानित किया, जबकि अभिनेता अभिषेक बजाज को फिट इंडिया चैंपियन के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शतरंज ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव, पैरा एथलीट सिमरन शर्मा और फुटबॉल खिलाड़ी अदिति चौहान सहित अन्य खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया।
 
कार्यक्रम के दौरान कई प्रेरक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। दर्शकों की सहभागिता के साथ फिटनेस चुनौती आयोजित की गई, जिसमें मिलिंद सोमन और अभिषेक बजाज ने भाग लिया। इसके अलावा मल्लखंभ का आकर्षक प्रदर्शन, महिला सुरक्षा पर सीमा सुरक्षा बल की महिला कर्मियों द्वारा आत्मरक्षा कार्यशाला, साइबर अपराध जागरूकता सत्र तथा फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कार्यशालाएँ आयोजित की गईं, जिन्हें दर्शकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।
 
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से आए युवाओं ने पारंपरिक खेल मल्लखंभ की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने युवाओं के इस अद्भुत कौशल और पारंपरिक खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की तथा उन्हें प्रोत्साहित करते हुए अपने आवास पर आमंत्रित भी किया।
 
अपने संबोधन में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ फिट इंडिया मूवमेंट आज पूरे देश में एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। यह अभियान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित कर रहा है।
 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उल्लेख करते हुए श्री साहू ने कहा कि आज भारतीय बेटियाँ खेल के हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं और दुनिया के मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए लगातार विशेष पहल कर रही है। इसी दिशा में ‘अस्मिता (ASMITA) लीग’ महिलाओं के खेल को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच बनकर उभरी है।
उन्होंने बताया कि 24 फरवरी 2026 तक देशभर में 2,600 से अधिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 33 खेलों के लगभग 3 लाख महिला खिलाड़ी भाग ले चुकी हैं, जबकि 250 से अधिक जिलों में बेटियों के लिए विशेष खेल आयोजन किए जा रहे हैं। यह पहल देश की बेटियों को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान और अवसर प्रदान कर रही है।
 
श्री साहू ने कहा कि फिट इंडिया कार्निवल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, खेल और सामुदायिक सहभागिता का उत्सव है। अगले तीन दिनों तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के साथ-साथ भारतीय खेल प्राधिकरण के विभिन्न केंद्रों में साइकिलिंग, योग, आत्मरक्षा और अन्य खेल गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजन को बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए भी पूरी तरह सुलभ बनाया गया है, ताकि समाज का हर वर्ग इस अभियान से जुड़ सके।
 
अपने संबोधन में उन्होंने भारत की बढ़ती खेल शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश अब वैश्विक खेल मंच पर नई पहचान बना रहा है और भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लक्ष्य की ओर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
 
कार्यक्रम के अंत में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने गुब्बारे छोड़कर और रंगीन पुष्पवर्षा के साथ ‘फिट इंडिया कार्निवल 2026’ का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों, अतिथियों और उपस्थित जनसमूह के साथ कार्निवल परिसर का अवलोकन भी किया।
 
उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि खेल को केवल देखने तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने सभी से नियमित व्यायाम, योग और खेल के लिए समय निकालने की अपील करते हुए कह कि "फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़।”
 
इस अवसर पर खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण तथा आयोजन से जुड़े सभी संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी, फिटनेस प्रेमी और आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
continue reading
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष लेख जब महिलाओं ने थामी पोषण की कमान कोरिया मोदक’ बना उम्मीद की नई किरण

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष लेख जब महिलाओं ने थामी पोषण की कमान कोरिया मोदक’ बना उम्मीद की नई किरण

 कोरिया, 7 मार्च 2026/* हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाने वाला 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस', महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तीकरण का प्रतीक है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से महिला शक्ति, सामाजिक एकता और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। यहां ग्रामीण महिलाओं ने अपने सामूहिक प्रयास से न केवल कुपोषण के खिलाफ लड़ाई छेड़ी है, बल्कि समाज में सहयोग, समर्पण और आत्मनिर्भरता का एक नया उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

*समूहों ने उठाया स्वस्थ शिशु का जिम्मा*
बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम आनी में ज्योति महिला स्व-सहायता समूह और माँ शारदा स्व-सहायता समूह की महिलाएं ‘कोरिया मोदक’ नामक पौष्टिक लड्डू तैयार कर रही हैं, जिन्हें गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अभिनव पहल से जिले में कम वजन वाले शिशुओं के जन्म की समस्या को कम करने में उल्लेखनीय सफलता मिली है। 
*सामाजिक सदभाव की मिठास*
इस पहल की एक और खास बात यह है कि इसमें हिंदू, मुस्लिम और ईसाई समुदाय की महिलाएं मिलकर काम कर रही हैं। अलग-अलग धर्म, जाति और समुदाय से आने वाली महिलाएं जब एक साथ बैठकर इन पौष्टिक लड्डुओं का निर्माण करती हैं, तो वह केवल पोषण नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी समाज तक पहुंचाती हैं।
 
*समस्या से समाधान तक का सफर*
कोरिया जिले में लंबे समय से कम वजन वाले नवजात शिशुओं के जन्म की समस्या चिंता का विषय रही है। गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त और संतुलित पोषण न मिलने के कारण माताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था और नवजात शिशुओं का जन्म वजन भी कम होता था।
 
*कम समय में असरदार व सकारात्मक परिणाम*
इसी चुनौती से निपटने के लिए फरवरी 2025 में ‘कोरिया मोदक’ पहल की शुरुआत की गई। राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार कुपोषण उन्मूलन की दिशा में जिला प्रशासन ने विशेष प्रयास किए। जिले की कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से इस अभिनव योजना को लागू किया गया। यह पहल स्थानीय संसाधनों और महिलाओं की भागीदारी पर आधारित एक ऐसा मॉडल बनकर उभरी है, जिसने कम समय में ही सकारात्मक परिणाम देना शुरू कर दिया है।
 
*मातृ पोषण को मिला नया आधार*
इस योजना के अंतर्गत गर्भावस्था के पांचवें माह से लेकर प्रसव तक गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन दो पौष्टिक ‘कोरिया मोदक’ लड्डू दिए जाते हैं। इन लड्डुओं को मौसम और उपलब्धता के आधार पर रागी, सत्तू, गुड़, मूंगफली, तिल, चना, जौ और घी जैसी पौष्टिक सामग्री से तैयार किया जाता है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध इन खाद्य पदार्थों के उपयोग से तैयार यह लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आयरन, प्रोटीन और ऊर्जा का समृद्ध स्रोत बन गया है।
 
*समन्वय व संवेदनशीलता*
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पोषण संगवारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला को नियमित रूप से इन लड्डुओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही घर-घर जाकर महिलाओं को इनके सेवन के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है, जिससे मातृ पोषण के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।
 
*सकारात्मक परिणामों ने बढ़ाया भरोसा*
‘कोरिया मोदक’ पहल के प्रभाव से जिले में मातृ और शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। इस पहल के परिणामस्वरूप कम जन्म वजन वाले शिशुओं के मामलों में लगभग 57 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं 95.9 प्रतिशत नवजात शिशुओं का जन्म वजन 2.5 किलोग्राम से अधिक पाया गया है, जो बेहतर मातृ पोषण का स्पष्ट संकेत है। इसके अलावा 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का प्रारंभिक एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया गया है। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक कम वजन वाली गर्भवती महिलाओं में संतोषजनक वजन वृद्धि दर्ज की गई है।
ये आंकड़े बताते हैं कि यदि स्थानीय स्तर पर सही रणनीति और सामुदायिक भागीदारी के साथ प्रयास किए जाएं, तो कुपोषण जैसी गंभीर समस्या से प्रभावी तरीके से मुकाबला किया जा सकता है।
 
*महिलाओं को मिला आर्थिक सशक्तीकरण*
इस पहल का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि इससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर मिला है। ज्योति और माँ शारदा स्व-सहायता समूह की लगभग 22 महिलाएं प्रतिदिन 5,000 से 6,000 ‘कोरिया मोदक’ लड्डू तैयार कर रही हैं। अब तक 18 लाख से अधिक लड्डू वितरित किए जा चुके हैं। इस कार्य से प्रत्येक महिला को प्रतिमाह लगभग 10 से 12 हजार रुपये की आय हो रही है। यानी एक वर्ष में उन्हें एक से डेढ़ लाख रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है। इससे महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ-साथ सम्मानजनक आजीविका का अवसर भी मिला है।
 
*राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान*
‘कोरिया मोदक’ पहल की सफलता को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है। इस अभिनव मॉडल की प्रशंसा नीति आयोग ने भी की है। आयरन और प्रोटीन से भरपूर ये लड्डू गर्भवती महिलाओं में एनीमिया कम करने और नवजात शिशुओं के कम वजन की समस्या को दूर करने में प्रभावी साबित हो रहे हैं। इस पहल को नीति आयोग की ‘स्पेरियेशनल टाइम्स’ न्यूज़लेटर में स्थान मिला है और इसे आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्केलेबल बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में भी सराहा गया है।
 
*स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ता एक प्रेरक कदम*
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार जिले की गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने के लिए यह नवाचार शुरू किया गया है ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और मजबूत बन सके। ग्राम आनी में हर धर्म, वर्ग और समुदाय की महिलाएं मिलकर ‘कोरिया मोदक’ तैयार कर रही हैं। समूह से जुड़ी महिलाओं यास्मीन, सविता सिंह, नेहा तिर्की और प्रभा का कहना है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वे आने वाली पीढ़ी को जन्म से पहले ही स्वस्थ और मजबूत बनाने में योगदान दे रही हैं।
 
निस्संदेह, ‘कोरिया मोदक’ केवल एक लड्डू ही नहीं बल्कि पोषण, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक एकता की मजबूत नींव बन चुका है। कोरिया जिले की यह पहल आने वाले समय में अन्य जिलों और राज्यों के लिए भी एक प्रेरणादायक मॉडल बन सकती है।
 
*स./मानिकपुरी*
continue reading
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष Give To Gain” की भावना के साथ महिला सशक्तिकरण की नई पहचान बना जिला एमसीबी लोकेश्वर सिंह

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष Give To Gain” की भावना के साथ महिला सशक्तिकरण की नई पहचान बना जिला एमसीबी लोकेश्वर सिंह

एमसीबी/07 मार्च 2026/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनकी उपलब्धियों को पहचान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। वर्ष 2026 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मुख्य वैश्विक अभियान थीम ”Give To Gain” (पाने के लिए देना) रखी गई है। इस थीम का मूल संदेश यह है कि जब समाज महिलाओं को शिक्षा, अवसर, संसाधन और सहयोग प्रदान करता है, तो इसका लाभ पूरे समाज और राष्ट्र को मिलता है। महिलाओं को सशक्त बनाना वास्तव में एक समृद्ध और संतुलित समाज की आधारशिला है।
 
छत्तीसगढ़ में भी महिला सशक्तिकरण को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक व्यापक पहल है।
राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। इस योजना ने महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना को भी मजबूत किया है। इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुरक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
 
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला महिला नेतृत्व और उनकी उपलब्धियों के कारण प्रदेश में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। जिले के जनकपुर क्षेत्र की दर्शना सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 में सफलता प्राप्त कर आईपीएस पद के लिए चयनित होकर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि छोटे शहरों और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली बेटियां भी अपने परिश्रम और संकल्प के बल पर देश की सर्वाेच्च सेवाओं में स्थान प्राप्त कर सकती हैं।
 
एमसीबी जिले में प्रशासनिक स्तर पर भी महिलाओं की मजबूत भागीदारी देखने को मिलती है। वर्तमान में 20 से अधिक महिलाएं विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। जिले की पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम सहित कई महिला अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
 
स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, जनपद पंचायत खड़गवां की अध्यक्ष श्याम बाई मरकाम, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ की जानकीबाई खुसरो, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव तथा नगर पंचायत झगराखांड़ की अध्यक्ष रीमा  यादव जैसी महिला जनप्रतिनिधि अपने नेतृत्व और समर्पण से जिले के विकास को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि जब महिलाओं को अवसर मिलता है, तो वे समाज और प्रशासन दोनों स्तरों पर प्रभावी नेतृत्व प्रदान कर सकती हैं। एमसीबी जिले की महिलाएं केवल प्रशासन और राजनीति तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और आर्थिक गतिविधियों जैसे अनेक क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी आजीविका सशक्त कर रही हैं, बल्कि समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा दे रही हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की “Give To Gain” थीम हमें यह याद दिलाती है कि महिलाओं को अवसर, शिक्षा और संसाधन प्रदान करना वास्तव में समाज के समग्र विकास में निवेश करने के समान है। एमसीबी जिले की महिलाएं आज इस सोच को साकार करते हुए यह सिद्ध कर रही हैं कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला ह
continue reading
मोबाइल की रोशनी से जगमगाया ओपन एम्फीथिएटर विकसित भारत के संकल्प को मिला जनसमर्थन

मोबाइल की रोशनी से जगमगाया ओपन एम्फीथिएटर विकसित भारत के संकल्प को मिला जनसमर्थन

कोरिया, 26 फरवरी 2026/ कोरिया जिला में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में विकसित भारत जी राम जी योजना (वी बी जी राम जी योजना) के तहत व्यापक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
 
बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत सागरपुर ग्राम पंचायत के नवनिर्मित बोट क्लब परिसर स्थित ओपन एम्फीथिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, श्रमिकों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।
 
कार्यक्रम का नेतृत्व कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि वी बी जी राम जी योजना ग्रामीण श्रमिकों को उनके अधिकारों के साथ आजीविका की गारंटी प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम है। 125 दिवसों का रोजगार मिलेगा। योजना के माध्यम से रोजगार सृजन, आर्थिक सशक्तिकरण और समग्र ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने उपस्थित ग्रामीणों को योजना के प्रमुख प्रावधानों, लाभों और क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा वी बी जी राम जी योजना गांव और ग्रामीणों को सशक्त करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगा।
 
*फ्लैश की रोशनी में दिखी एकजुटता*
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रमिकों ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर 'वी बी जी राम जी योजना' के समर्थन में अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। मानव श्रृंखला बनाकर 'वी बी जी राम जी' की आकृति तैयार की गई, जो जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनी।
 
*वंदे मातरम् की गूंज से गूंजा परिसर*
आईईसी गतिविधियों के तहत कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस वातावरण ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया।
 
इस अवसर पर जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी- कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी, श्रमिक उपस्थित रहे।
 
स./मानिकपुरी
continue reading
पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित

पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित

जोहार छत्तीसगढ पार्टी व छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना जिला-बलौदाबाजार के द्वारा 22  फरवरी को छत्तीसगढ राज्य निर्माण के स्वप्नदृष्टा डा. खूबचंद बघेल जी की पूण्यतिथी के अवसर पर हथनीपारा स्थित शीतला मंदिर प्रांगण मे कार्यक्रम आयोजित कर श्रध्दासुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर डा.खूबचंद बघेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर छत्तीसगढ महतारी की आरती किया गया । 
        छत्तीसगढ राज्य निर्माण के लिए डा. साहब के योगदान व संघर्ष को याद कर , उनके सपनो के अनुरूप छत्तीसगढ राज्य को बनाने , छत्तीसगढियो को उनके हक अधिकार व सम्मान के लिये संगठन लगातार काम करते रहेगा , यह संकल्प लिया गया । साथ ही वर्तमान मे छत्तीसगढ राज्य सरकार के नितियो पर दुख  व रोष प्रकट किया गया ।
          राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के दौरान अव्यवस्था, अव्यवहारिक निर्णयो से किसानो को हुये भारी दिक्कतो के लिये भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही रवि फसल के समय किसानो के बिजली कनेक्शन काटने , शिवनाथ नदी मे लगे मोटर-पंम्पो की जब्ती करने के फैसले की निंदा कर , इन फैसलो पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही सरकार द्वारा गांधी जी के शहादत दिवस, मुहर्रम व होली के दिन ड्राइडे को समाप्त कर इन दिनो शराब दुकान खोलकर बिक्री करने के निर्णय की आलोचना कर इसे वापस लेने की मांग किया गया । 
       इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रकांत यदु, सुरेन्द्र यदु ,गोपाल वर्मा,ओमकार वैष्णव, सनत यदु,देवप्रसाद वर्मा,श्रीमती कुमारी वर्मा, श्रीमती रंजना ध्रुव, श्रीमती यामिनी साहू , सतीष यादव, देवा , जितेंद्र वर्मा,पूरन साहू,खिलेन्द्र वैष्णव, तोरण निषाद, मोलचंद साहू,राजू वर्मा, मुकेश वर्मा,नरेश वर्मा,के साथ अन्य पदाधिकारी व सेनानी उपस्थित रहे ।
continue reading
तोखन साहू का आह्वान: संगठन ही शक्ति, सेवा ही साधना — जिला भाजपा कार्यालय, मुंगेली में ‘दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ संपन्न

तोखन साहू का आह्वान: संगठन ही शक्ति, सेवा ही साधना — जिला भाजपा कार्यालय, मुंगेली में ‘दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ संपन्न

मुंगेली। जिला भाजपा कार्यालय, मुंगेली में आयोजित ‘दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका को राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला बताया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार और सेवा का आंदोलन है। पार्टी की वैचारिक यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर आज तक के संघर्ष और समर्पण को स्मरण किया तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रीय एकता के संकल्प को प्रेरणास्रोत बताया।
 
पंडित दीनदयाल जी के विचारों से प्रेरित आयोजन
 
श्री साहू ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही वर्तमान शासन की पहचान है।
 
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएँ और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की नीतियों का लाभ सुनिश्चित करें।
 
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
 
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्र प्रथम, दल द्वितीय, स्वयं अंतिम” के मंत्र के साथ राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया।
continue reading
ग्राम पंचायत सेमरिया (ब) में भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ माहौल देखने को मिला

ग्राम पंचायत सेमरिया (ब) में भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ माहौल देखने को मिला

ग्राम पंचायत सेमरिया (ब) में भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धा और उत्साह के साथ नवधा रामायण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दी।

समारोह के दौरान विद्वान कथावाचकों द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ किया गया और भगवान श्री राम के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और रामायण पाठ के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति का संदेश दिया गया।

ग्राम के वरिष्ठ जनों और आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर राम नाम का गुणगान करते रहे।

और  गांव की सुख-समृद्धि के लिए भगवान श्री राम से प्रार्थना की गई।
continue reading
पनिका समाज अनुशासन समिति सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़ का बैठक कार्यक्रम कोरिया जिला में संपन्न हुआ

पनिका समाज अनुशासन समिति सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़ का बैठक कार्यक्रम कोरिया जिला में संपन्न हुआ

कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में विगत दिनांक 21/ 2/ 2026 को भारतीय पनिका समाज सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक कोरिया जिला बैकुंठपुर के मानस भवन में संपन्न हुआ l

कार्यक्रम की अध्यक्ष मायाराम खाडे के द्वारा किया गया,सभा का संचालन संजय चिकनजूरी ने कियाl कार्यक्रम शुभारंभ डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर एवं ममता ताजे के द्वारा वंदना गीत एवं स्वागत गीत गाकर सुंदर प्रस्तुति की गई वही विजेंद्र मानिकपुरी के द्वारा एवं उनके टीम ने बीच-बीच में सुंदर संगीत कला का प्रदर्शन कर सभा में चार चांद लगा दिए,स्वागत उद्बोधन राजाराम जाता जिला अध्यक्ष कोरिया के द्वारा की गई तत्पश्चात सरगुजा संभागीय समिति हेतु अनुशासन समिति को कोरिया जिला से 10 प्रभावित नाम सक्रिय सदस्यों का सर्व सहमति से पास कर सूची सोपा गया जो निम्न है_
(1) रामलाल टांडिया ( 2) शिवप्रसाद करामत (3) राजू गोयन( 4) दरोगा प्रसाद(5) किरण कुमार दास ( 6) राधेश्याम ( 7) उमाशंकर सोनवानी (8) बबीता ग्वाले(9) बेगमती चिकन जूरी(10) अनीता पुरी 
 
अंत में वकताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक जिलों से 10_10 सक्रिय सदस्यों की सूची लिया जा रहा है जिससे सरगुजा संभाग स्तरीय समिति गठित कर पनिका समाज का एक जाति एक संगठन बनाकर 1971 के पूर्व की भांति पनिका समाज को अनुसूचित जनजाति में पुनः बहाल करने हेतु मांग किया जाएगा इस बार हजारों लाखों के तादाद में हमारा समाज सड़क से लेकर संसद तक लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है l इसके लिए सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बैठक किया जा रहा है,और कुछ चंद लोगों के द्वारा समाज को विखंणडन करने का कार्य कर रहे हैं उन्हें सरगुजा संभाग के अंदर किसी भी हालत में पनपने नहीं दिया जाएगा l उन्होंने यह भी कहा है कि हम पनिका के वंशज हैं और मूल जड़ हमारा पनिका है हमें पनिका के लिए कार्य करना है l 
वक्ताओं में,_
सुंदरलाल राही जिला अध्यक्ष बलरामपुर,रामकुमार दयाल संरक्षक बलरामपुर,शिव शंकर कोयल जिला अध्यक्ष सूरजपुर,बिहारी लाल कुलदीप जिला कोषाध्यक्ष सूरजपुर, रामजीत पनिका जिला संरक्षक सूरजपुर,शंभू नारायण देवांगन सदस्य सूरजपुर,हेमलाल पनिका सदस्य जिला एम.सी.बी.,संतोष कुमार पंडवार जिला एम.सी.बी,बच्चा लाल सूटी सदस्य जिला एम.सी.बी.,इंजोरदास महंत संरक्षक जिला सरगुजा,दुर्गा शंकर दास महंत सदस्य जिला सरगुजा,बाबूलाल गोयन जिला सलाहकार जिला कोरिया के द्वारा सभा को संबोधित किया गया एवं ओजस्वी नारा_संभागीय पनिका समाज की एकता जिंदाबाद हम पनिका _ पनिका भाई-भाई,अपने हक अधिकार को लड़के लेंगे पाई पाई l हर जोर-जुर्म के टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है l जो हमसे टकराएगा,चूर चूर हो जाएगा l आवाज दो हम एक हैं l का ओजस्वी नारा बाजी के साथ सभा का समाप्ति किया गया l कार्यक्रम में भारी संख्या में वरिष्टों,युवाओं,और महिला समिति सदस्यों ने भाग लिया l

 

continue reading
लापरवाही पर चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, जनपद सीईओ का प्रभार बदला

लापरवाही पर चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, जनपद सीईओ का प्रभार बदला

कोरिया, 22 फरवरी 2026/ विगत दिनों कोरिया महोत्सव पर आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं।

 
कार्यक्रम में उपयोग किए गए शिलालेखों के सुरक्षित संधारण में लापरवाही बरतने को लेकर लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंताओं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुंठपुर तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुंठपुर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
इसी क्रम में प्रशासनिक व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन करते हुए जनपद पंचायत, बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ खैरवार को आगामी आदेश तक जिला पंचायत, बैकुंठपुर में पदस्थ किया गया है, वहीं श्री अलेक्जेण्डर पन्ना को आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यक्रमों में जवाबदेही और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है।
continue reading


dpboss