Breaking News
खेल
सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

वाड्राफनगर में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन साई बाबा क्रिकेट क्लब बना विजेता गौटियापारा ग्राउंड में हुआ रोमांचक फाइनल मुकाबला मुख्य अतिथि अनिल कुशवाहा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
वाड्राफनगर में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, साई बाबा क्रिकेट क्लब बना विजेता.गौटियापारा ग्राउंड में हुआ रोमांचक फाइनल मुकाबला, मुख्य अतिथि अनिल कुशवाहा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कोरिया जिले के 100 विद्यार्थियों का एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
कोरिया 06 फरवरी 2026/ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, रायपुर द्वारा संचालित एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत कोरिया जिले के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

मिनी स्टेडियम खड़गवां बना खेल प्रतिभाओं का केंद्र, सरगुजा ओलंपिक का खण्डस्तरीय शुभारंभ
एमसीबी/31 जनवरी 2026/* खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार आयोजित सरगुजा ओलंपिक 2025-26 प्रतियोगिता श्रृंखला के अंतर्गत एमसीबी जिले के खड़गवां विकासखण्ड में विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आज मिनी स्टेडियम खड़गवां में भव्य शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य युगान्तर श्रीवास्तव, सरपंच सुखीतलाल अगरिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनंजय पाण्डेय, मंडल संयोजक धर्मपाल उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खड़गवां श्री विजयेन्द्र सारथी, जनपद सीईओ श्री रूपेश बंजारे, तहसीलदार सिद्धी गबेल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आर एन मिश्रा, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विनय पाण्डेय एवं मंडल संयोजक सुजीत कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।


झगराखाण्ड में हुआ वार्डों का महासंग्राम, वार्ड क्रमांक 11 ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब स्वास्थ्य मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
एमसीबी। झगराखाण्ड नवयुवक समिति के तत्वावधान में झगराखाण्ड नगर में “वार्डों का महासंग्राम” के अंतर्गत भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न वार्डों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वार्ड क्रमांक 2 और वार्ड क्रमांक 11 के मध्य खेला गया जिसमें रोमांचक और संघर्षपूर्ण खेल के बाद वार्ड क्रमांक 11 ने जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

लाहिरी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ
चिरमिरी। लाहिरी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अप्रवासी भारतीय समाजसेवी चंद्रकांत पटेल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लाहिड़ी कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर भागवत प्रसाद दुबे जी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चिरमिरी के पूर्व महापौर के. डोमरू रेड्डी, एसईसीएल चिरमिरी एरिया एच.आर. एवं सुरक्षा प्रभारी मनमोहन गुप्ता, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अमृता ब्रह्मचारी, लाहिड़ी संस्था के सचिव वाचस्पति दुबे, भाजपा नेता प्रमोद सिंह एवं ग्रुप ऑफ के. बी. पटेल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी विश्वजीत बारीक उपस्थित रहे।

खेल प्रतियोगिताओं का संचालन सुनील सर एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, जलेबी दौड़ एवं चम्मच दौड़, रस्सी दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में सफल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरा आयोजन अनुशासन, उत्साह और खेल भावना से परिपूर्ण रहा।

पुलिसिंग के तहत कराया गया 02 दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम कुदुर में हुआ आयोजन थाना पुंगरपाल जिला कोंडागांव के तत्वधान में हुआ आयोजन
कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी मर्दापाल सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में आम ग्रामीणों एव पुलिस के बीच मधुर संबंध स्थापित करने एवं सहयोग की भावना उत्पन्न करने हेतु अतिसंवेदनशील क्षेत्र ग्राम कुधूर डोंगरीगुड़ापारा में 02 दिवसीय सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नगर में खेल संस्कृति को नई दिशा देने की ओर कदम नगर को मिली बॉक्स क्रिकेट की सौगात महापौर श्री रामू रोहरा ने किया शुभारंभ सद्भावना क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम रही विजेता

राज्यस्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नयापारा हाई स्कूल के बच्चो ने जीते पदक

Womens World Cup 2025 Prize Money: महिला वर्ल्ड कप के लिए 125 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान, जय शाह ने दिया बड़ा तोहफा
महिला वर्ल्ड कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से हो रहा है और इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने बड़ा फैसला लेते हुए इसकी इनामी राशि 297 फीसदी बढ़ा दी है. आईसीसी चीफ जय शाह ने महिला वर्ल्ड कप के लिए इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर्स यानि 122 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम रखी है.
आईसीसी चीफ बनते ही जय शाह ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए महिला क्रिकेट को एक अलग स्तर पर पहुंचाने के लिए ये कदम उठाया है. आइए अब आपको बताते हैं कि महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को कितना पैसा मिलेगा. बड़ी खबर ये है कि इस बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम पर जमकर पैसा बरसने वाला है.
महिला वर्ल्ड कप की प्राइज़ मनी
महिला वर्ल्ड कप जीतने वाले टीम के लिए आईसीसी ने 4.48 मिलियन डॉलर्स के इनाम का ऐलान किया है. मतलब भारतीय मुद्रा में ये रकम लगभग 40 करोड़ रुपये है. फाइनल गंवाने वाली टीम यानि रनरअप को 2.24 मिलियन डॉलर्स यानि लगभग 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम 1.12 मिलियन डॉलर्स, ग्रुप स्टेज में एक मैच जीतने वाली टीम को 34 हजार डॉलर मिलेंगे. पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 लाख डॉलर मिलेंगे. 7वें और 8वें स्थान वाली टीम को 2 लाख 80 हजार डॉलर मिलेंगे. कोई टीम मैच जीते या ना जीते हर टीम को कम से कम 2 लाख 50 हजार डॉलर मिलने वाले हैं.
T20I Records: टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले भारतीय गेंदबाज, जानिए कौन है टॉप पर
T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए चुनौती हमेशा से ज्यादा रही है. चार ओवर के स्पेल में रन रोकना और विकेट निकालना ही उनके प्रदर्शन का पैमाना होता है. भारत के पास तेज और स्पिन दोनों तरह के गेंदबाजों का अच्छा मिश्रण रहा है, जिन्होंने अपनी काबिलियत से कई मैच जिताए हैं.
Asia Cup 2025: India-Pakistan के मैच के लिए लगी विज्ञापनों की होड़, 10 सेकंड का स्लॉट 16 लाख में हुआ सेल
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक त्यौहार है। यह मैच दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को के लिए काफी महत्वपूर्ण मैच है। 14 सितंबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 को लेकर भी काफी उत्साह है।
UP T20 League 2025 का आगाज़ आज से – Rinku Singh और Sameer Rizvi की होगी टक्कर, दिखेंगे Bhuvneshwar Kumar जैसे दिग्गज! पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड देखिए यहां…
लखनऊ :क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2025 का धमाकेदार आगाज़ होने जा रहा है। ओपनिंग मैच में होंगे आमने-सामने मेरठ मावेरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स, और उससे पहले होगा भव्य उद्घाटन समारोह, जिसमें शामिल होंगे कई बॉलीवुड सितारे!
लीग में 6 टीमें, 34 मुकाबले, और मैदान पर उतरेंगे Bhuvneshwar Kumar, Rinku Singh, Jitesh Sharma जैसे इंटरनेशनल स्टार्स।
UP T20 League 2025: ओपनिंग डेट से फाइनल तक का शेड्यूल
शुरुआत: 17 अगस्त 2025
फाइनल और प्लेऑफ: 3 से 6 सितंबर 2025
सभी मैचों का स्थान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ
मैच टाइमिंग:
-
पहला मैच – दोपहर 3:30 बजे
-
दूसरा मैच – शाम 7:30 बजे
पहला मुकाबला:
मेरठ मावेरिक्स vs कानपुर सुपरस्टार्स
17 अगस्त | 7:30 PM
कप्तान:
-
मेरठ – रिंकू सिंह
-
कानपुर – समीर रिजवी
Live Streaming और Telecast कहां देखें?
UP T20 League 2025 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी Sony Liv App पर। इसके अलावा Sony Sports चैनलों पर भी टेलीकास्ट किया जा सकता है।
???? लीग में शामिल टीमें:
-
मेरठ मावेरिक्स
-
कानपुर सुपरस्टार्स
-
नोएडा किंग्स
-
गोरखपुर लायंस
-
काशी रुद्रास
-
लखनऊ फाल्कन्स
Top Highlights – क्यों देखें यह लीग?
✅ भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज IPL स्टार मैदान में
✅ रिंकू सिंह करेंगे कप्तानी – क्या दिखेगा KKR वाला जलवा?
✅ मैच से पहले बॉलीवुड धमाल – उद्घाटन समारोह में ग्लैमर का तड़का
✅ हर दिन दो मुकाबले – क्रिकेट का डबल डोज़
जिले के दिलहरण पटेल ने 21 वी छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य

कोण्डागांव की जूडो खिलाड़ी हेमवती नाग को मिला पंख अवार्ड 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

नागपुर में कुश्ती की दांवपेच दिखाएंगी खुशी और रुचि
जिले में स्वास्थ्य खेल और शिक्षा के क्षेत्र में विष्णुदेव साय सरकार के बड़े फैसले
एमसीबी / छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले लेते हुए कई अहम योजनाओं की घोषणा की है। सरकार ने प्रदेश में छह नए शासकीय फिजियोथैरेपी कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है, जिनमें बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, जशपुर, रायगढ़ और मनेन्द्रगढ़ शामिल हैं। इन कॉलेजों के लिए 6 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान रखा गया है। खेल क्षेत्र में भी सरकार ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत बड़ी पहल की है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, सक्ती, गरियाबंद, महासमुंद, बेमेतरा, कांकेर और बिलासपुर में बहुउद्देशीय स्टेडियमों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बनाने की दिशा में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। मेकाहारा अस्पताल में 28.5 करोड़ रुपये की लागत से 3 टेस्ला एमआरआई मशीन और 26 करोड़ रुपये की लागत से 256 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। वहीं महासमुंद के चिकित्सा महाविद्यालय में 14 करोड़ रुपये की लागत से 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। मेडिकल कॉलेजों के वित्तीय अधिकारों को बढ़ाकर स्वशासी समितियों को सशक्त बनाने की दिशा में भी सरकार ने अहम फैसले लिए हैं। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को देखते हुए जनकपुर में 100 बिस्तर का अस्पताल, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 220 बिस्तर का अस्पताल, राजानवागांव (कबीरधाम) और भेज्जी (सुकमा) में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, पचपेड़ी (बिलासपुर) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत करने जैसे निर्णय लिए गए हैं। साथ ही, कटवार (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए जरूरी प्रावधान किए गए हैं। प्रदेश को नैचुरोपैथी हब के रूप में विकसित करने के लिए बस्तर, रायगढ़, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर में 10-बेड के चार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्रों की स्थापना हेतु 13 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया ळें सरगुजा क्षेत्र, जो पिछली सरकार के दौरान उपेक्षा का शिकार रहा, अब विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। इस क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए सरकार ने 118 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जबकि पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के तहत 110 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि इस वर्ष प्रदान की जाएगी। सरगुजा में बांस की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जशपुर पर्यटन सर्किट, जिसमें तातापानी, सेमरसोत अभ्यारण्य, पंड्रापाट, जशपुर मयाली, कुनकुरी, कैलाश गुफा और मैनपाट शामिल हैं, के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बलरामपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वहीं, दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए कुनकुरी और मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और मनेन्द्रगढ़ में मानसिक रोगी अस्पताल हेतु बजटीय प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, जशपुर और मनेन्द्रगढ़ में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र और फिजियोथैरेपी केंद्र की स्थापना के लिए भी बजट प्रावधान किया गया है। सरकार के ये फैसले प्रदेश के विकास को नई गति देने वाले साबित होंगे।
जिला स्तरीय बालिका महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
एमसीबी / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा खेल अधिकारी गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को सम्पन्न हुआ है। जिस प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाऐं आयोजित की गयी थी।
.png)
100 मीटर की दौड़ में 9 से 18 वर्ष के सुस्मिता प्रथम, कमलेश्वरी द्वितीय, निर्मला तृतीय, और 400 मीटर की दौड़ में सुमन प्रथम, सुस्मिता द्वितीय, दुर्गावती तृतीय तथा 100 मीटर की दौड़ में 19 से 35 वर्ष के प्रभावती प्रथम, रीता द्वितीय, अमरवती तृतीय और 400 मीटर की दौड़ में प्रभावती प्रथम, अमरवती द्वितीय, गायत्री सिंह तृतीय, रस्सा -कस्सी में 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता भरतपुर, और 19 से 35 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, तवा फेंक में 9 से 18 वर्ष के कविता सिंह प्रथम, गीता सिंह द्वितीय, दीपिका सिंह तृतीय, और 19 से 35 वर्ष के पार्वती प्रथम, प्रभावती द्वितीय, दिपा तृतीय, खो-खो में 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, वॉलीबॉल 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता मनेन्द्रगढ़, उपविजेता खड़गवॉ, बास्केटबॉल 9 से 18 वर्ष विजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, बैडमिंटन सिंगल में 9 से 18 वर्ष के पूर्वी गुप्ता प्रथम, अंजली द्वितीय, ज्योति तृतीय, बैडमिंटन डबल में पूर्वी -वैभव प्रथम, सुमन -प्रतिमा द्वितीय,प्रगति -अंजली तृतीय, वेटलिफ्टिंग में 9 से 18 वर्ष के संभवी प्रथम, और 19 से 35 वर्ष के सुचित्रा प्रथम, संध्या द्वितीय, रोशनी तृतीय स्थान पर रही है।
देहरादून में हो रहा वाले वर्ल्ड कप ट्रायल और फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग में चिरमिरी के रवि कुमार, दिवस प्रसाद,निसार अहमद, का हुआ सिलेक्शन
आप को बता दे कि देहरादून में होने वाले वर्ल्ड कप ट्रायल और फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग का 13 जुलाई से 14 जुलाई को होने जा रहा है। जिसमें

चिरमिरी के रवि कुमार और दिवस प्रसाद का सिलेक्शन हुआ और बिलासपुर से निसार अहमद उर्फ राजू खान का सिलेक्शन हुआ है। जो की इस

प्रतियोगिता को खेलने के लिए 11 तारीख को छत्तीसगढ़ से रवाना होंगे।इन सभी खिलाड़ियों के द्वरा कई कई अलग अलग राज्य में जाकर अपने हुनर

को दिखाया और जीत हासिल कर अपने छेत्र का नाम रोशन किया है।
विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान हेतु वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए आवेदन आमंत्रित
एमसीबी / छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाडियों, प्रशिक्षकी, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को प्रदान किये जाते है। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाडियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अधिकृत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। ऐसे खिलाडी जिन्होंने विगत 5 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला, पुरुष खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों, निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित किये जाने हेतु विचार किया जाए, उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। पुरस्कार के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए है, नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के चलिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार हेतु 03 लाख, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु 01 लाख 50 हजार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु 01 लाख 50 हजार, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु रूपये 25-25 हजार नगद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जायेगी, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 04 है, उन्हें सीनियर वर्ग में 02 लाख एवं जूनियर वर्ग में रूपये 01 लाख का पुरस्कार दिया जायेगा तथा ऐसे दलीय खेल जिसमें सदस्यों की संख्या 04 से अधिक है, उन्हें सीनियर वर्ग में 05 लाख तथा जूनियर वर्ग में 03 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई प्रदान की जावेगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में (01 अप्रैल से 31 मार्च तक 02 वर्ष) जिन खिलाडियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है, ये खिलाड़ी जिला कार्यालय एवं अपने खेल संघों से आवेदन फार्म पाप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर अर्कंगे।
इसी प्रकार खेलवृत्ति (डाईट मनी) के लिए जिन खिलाडियों ने अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, खेलवृत्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे। खेलवृत्ति हेतु अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। खेल संघों से प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा वर्ष 2021 एवं 2022 में (01 अप्रैल से 31 मार्च दो वर्ष के लिये) अर्जित की गई उपलब्धि के लिए प्रेरणा निधि के आवेदन जिला कार्यालय जिला संचालनालय में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकेंगे। पुरस्कार, नगद राशि, खेलवृत्ति एवं प्रेरणा निधि हेतु आवेदन फॉर्म संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण या विभाग के सभी जिला कार्यालय एवं राज्य खेल संघों से प्राप्त किये जा सकते हैं। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन संघों के माध्यम से नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य खेल संघों की अनुशंसा सहित प्राप्त किये जायेंगे। खेल संघ पृथक-पृथक वर्षवार दो पुरस्कारों (एक महिला, एक पुरुष खिलाड़ी) के लिये वरीयता के आधार पर 2-2 खिलाड़ियों के नाम की अनुसंश कर सकेंगे। पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन संचालनालय एवं जिला कार्यालय में खिलाड़ियों से सीधे स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जिला कर्यालय, संचालनालय में राज्य खेल संघों से अनुसंशा सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। खिलाड़ी को पृथक-पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप मय सूचना विभाग की वेबसाईट ीजजचध्ध्ेचवतजेलूण्बहण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। पुरस्कार नियम में प्रावधानों के अनुरूप जिन खिलाड़ियों की मान्यता प्राप्त संघ द्वारा पुरस्कार के लिए अनुसंशा नहीं की गई है और तुनलात्मक रूप से उनकी उपलब्धि अधिक है, तो ऐसे खिलाड़ी तत्संबंधी विवरण प्रस्तुत कर, निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण लेख करते हुए 30 जून 2024 तक, कार्यालयीन समय में संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर या खेल विभाग के जिला कार्यालय में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।











