Breaking News
खेल
रोमांच के साथ छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का आगाज़, पारम्परिक खेलों ने बढ़ाया मेलजोल
*मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर*


मुख्यमंत्री की नवीन पहल छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की जिले में हुई रोमांचक शुरुआत कलेक्टर लंगेह ने मैदान पर स्वयं पहुंचकर प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन
कोरिया 06 अक्टूबर 2022/ गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी जैसे पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज से छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-2023 की शुरुआत हुई। जिले में भी खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा को लेकर खासा रोमांच देखा गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक खेलों का उत्साह देखा गया। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बैकुण्ठपुर के शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मिनी स्टेडियम में स्वयं पहुंचकर नगर स्तरीय आयोजन में खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि पारम्परिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा छतीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल होने की अपील की। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान नवपदस्थ सीईओ जिला पंचायत सुश्री नम्रता जैन भी मौजूद रहीं।
कहीं महिलाएं उतरी कबड्डी के मैदान में, तो कहीं युवाओं ने दिखाया गिल्ली डंडा चलाने का कौशल
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के खेल प्रतिभाओें को आगे बढ़ाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में आज से प्रारंभ हुए इस खेल आयोजन में नगरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों ने भाग लिया। जनपद पंचायत के ग्राम अकलासरई में ग्रामीण महिलाओं ने कबड्डी में भाग लिया। कबड्डी में ज़ोर आजमाइश करती महिलाओं का उत्साह बढ़ाने उनके परिजन और गांव के लोग पहुंचे। इसी तरह जिले में अलग अलग क्षेत्रों में स्कूली बच्चों और महिलाओं, पुरुषों ने खेलों में भाग लिया।
.jpeg)
राजीव युवा मितान क्लब स्तर से खेलों की शुरुआत, जिले के 175 क्लबों ने किया आयोजन
गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक चलने वाले छतीसगढ़िया ओलम्पिक में छह स्तरों में आयोजन किया जाना है। आज से 11 अक्टूबर तक पहले स्तर पर राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर खेलों का आयोजन होगा। जिले में कुल 175 जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के 163 तथा नगर क्षेत्र के 12 राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजन के पहले दिन आज प्रत्येक क्लब में दो खेलों का चयन किया गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लोगों में अपने परम्परागत खेलों के प्रति उत्साह दिखा।

तीन आयु वर्गों में 14 खेलों का होगा आयोजन
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता 3 वर्गाे में आयोजित की जा रही है। पहला 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष की आयु तक वहीं तीसरा 40 वर्ष से अधिक आयु तक महिला और पुरुष दोनों वर्ग में शामिल हो सकते हैं। वहीं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पारम्परिक खेल गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, पिट्ठुल, संखली, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, बिल्लस खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता पहले राजीव मितान क्लब स्तर पर स्पर्धा होगी। आठ क्लब को मिलाकर एक क्लब बनाया जाएगा। चयनित खिलाड़ी विकासखंड स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद विकासखंड, नगरी निकाय क्लस्टर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र और मेडल भी प्रदान
राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.... चेन्नई में लहराया एमसीबी के प्रतिभागिओ के जीत का परचम...
राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आईपीएफ 14 से 18 सितंबर तक चेन्नई के अडियार हॉल में हुई। जहां आई पी एफ इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप मैं चेन्नई नेशनल कंपटीशन में जाकर कोरिया जिला के 5 प्रतिभागियों ने मेडल जीता जिसमें से मास्टर 2 के खिलाड़ी संजीदा खातून ने 120 वजन उठाकर unequipped और equipped में गोल्ड मेडल जीता उसी प्रकार सीनियर वर्ग में रवि कुमार ने anequipped और equipped दोनों में 250 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता वही दिवस प्रसाद ने सीनियर वर्ग में anequipped और equipped 210 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता साथ ही कोरिया जिला का नाम जो कि अब जिला एमसीबी हो गया है खेल जीत कर जिला का नाम रोशन किया। बता दें कि सब सीनियर के खिलाड़ी पिंटू मलिक और साहिल सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त किया साथ ही छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने सबसे ज्यादा वजन उठाकर विनर ऑफ ट्रॉफी का इनाम अपने नाम किया वही लड़कों ने भी ज्यादा वजन उठाकर विनर ऑफ ट्रॉफी का इनाम अपने नाम कर जिला का नाम रोशन किया।
पांच राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग आई.पी.एफ नेशनल ट्रायल कंपटीशन 2022 का चाँपा जिले में हुआ आयोजन...
चांपा जिले में आयोजित पांच राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग आई.पी.एफ नेशनल ट्रायल कंपटीशन 2022 का दो दिवसीय आयोजन हुआ जिसमें सब जूनियर, सीनियर, मास्टर, पुरुष और महिलाओं के बीच ,ओपन बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट प्रतियोगिता हुई इसमें उपस्थित रहे इंटरनेशनल पावर लिफ्टर सत्य प्रकाश मसीह:
भारत में खेला जाएगा ICC का बड़ा टूर्नामेंट, BCCI ने सबसे बड़ी बोली लगाकर हासिल की ये जिम्मेदारी
बीसीसीआई ने मंगलवार (26 जुलाई) को बर्मिंघम में संपन्न इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के वार्षिक सम्मेलन के दौरान एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी हासिल कर ली है. आईसीसी ने मंगलवार की देर शाम को इस बात का ऐलान कर दिया है कि 2024 से लेकर 2027 तक के आईसीसी वुमेंस व्हाइट बॉल ग्लोबल इवेंट्स का आयोजन कहां होगा. सभी बॉर्ड के बीच इन टूर्नामेंट्स के लिए बोली लगाई गई थी.
मनेंद्रगढ़ सांस्कृतिक भवन में आयोजन किया गया पावरलिफ्टिंग कंपटीशन....
जिला मनेंद्रगढ़ के सांस्कृतिक भवन में इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के तरफ से लड़के,लड़की और महिला का पॉवर लिफ्टिंग कंपटीशन आयोजित किया गया। जिसमे सभी प्रतिभागियों ने जमकर अपना प्रदर्शन किया। बतादे की कार्यक्रम का शुभाराम मनेंद्रगढ़ की सभापति प्रभा पटेल ने किया। वहीं पॉवर लिफ्टिंग कंपटीशन विधायक विनय जायसवाल, महापौर कंचन जायसवाल और विधायक प्रतिनिधि शिवांस जैन की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फेडरेशन के सभी सदस्यों का योगदान रहा। बताते चले की जहा हमेशा पावरलिफ्टिंग कंपटीशन में हमेशा लड़के ही बाजी मरते है लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नही है अब लडको को लड़किया जमकर टक्कर दे रही है और इस पॉवर लिफ्टिंग के क्षेत्र में अपना स्थान बना रही है। बतादे की मनेंद्रगढ़ की सिद्धि गुप्ता जो की केवल 16साल की है और नेशन सिलेक्टेड प्लेयर है उसने हाई वेट उठा कर अपना नाम इस क्षेत्र में रोशन किया है। वही मनेंद्रगढ़ की 65 वर्षी महिला ने भी हाई वेट उठाकर अपना नाम रोशन किया है। इंडियन पावरलिफाइटिंग फेडरेशन की तरफ से अच्छी तरह से कार्यकर्म का आयोजन किया गया। कंपटीशन का कवरेज करने आए पत्रकारों का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया साथ ही कंपटीशन में भाग लिए सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए नाश्ता और खाने का भी इंतजाम किया गया था। वहीं पावर लिफ्टिंग को सफल बनाने में इरशाद अहमद, रवि कुमार, रोहित, विक्की, रंजीत आदि लोगो का योगदान रहा।
मुख्यमंत्री पहुंचे हायर सेकंडरी स्कूल रामगढ़ ...बालिका हॉकी टीम के खिलाडियो से मुलाकात कर किया उत्साह वर्धन...
मुख्यमंत्री ने हायर सेकंडरी स्कूल रामगढ़ के बालिका हॉकी टीम के खिलाडियो से मुलाकात कर उत्साह वर्धन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पेनाल्टी स्ट्रोक से गोल दागा। वही खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके क्षेत्र मोबाइल नेटवर्क की बड़ी समस्या है इसके कारण दुनिया से कटे हुए है। मुख्यमंत्री ने इस समस्या के समाधन का आश्वासन दिया। यह हाकी खिलाड़ी कोरिया जिले के सोनहत विकाशखण्ड के दूरस्थ गावो से है इन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी भागेदारी की है।
देश के लिए पदक जीतकर लौटी छत्तीसगढ़ की बेटियों का हुआ भव्य स्वागत
भिलाई। कोयंबटूर में हुए एशियन पॉवर लिफ्टिंग में देश के लिए पदक जीतकर भिलाई लौटी छत्तीसगढ़ की बेटियों का दुर्ग रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान दुर्ग भिलाई के खेल प्रेमी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे और कोयंबटूर में पॉवर लिफ्टिंग में पॉवर दिखाने वाली भिलाई की बेटियां ममता रजक व भाविका को सिर आंखों पर बिठाया।बता दें तमिलनाडू के कोयंबटूर में 17 से 21 जून 2022 तक एशियन पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियगिता में एशिया के कई देशों से पॉवर लिफ्टरों ने भाग लिया।
भारतीय खेल प्राधिकरण ने बढ़ते कोविड संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए नई विशेष संचालन प्रक्रिया-एसओपी जारी की
भारतीय खेल प्राधिकरण ने कोविड संक्रमण में भारी वृद्धि की स्थिति से निपटने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। कोविड संक्रमण के ज्यादातर मामले ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित हैं। इन उपायों को विभिन्न राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) के साथ-साथ देश भर में जारी राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों में सख्ती से लागू किया जाएगा।
प्रशिक्षण केंद्रों पर पहुंचने पर, सभी एथलीटों को अनिवार्य रूप से रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) से गुजरना होगा। यदि परीक्षण नकारात्मक आता है, तो वे प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के छठे दिन तक अलग से प्रशिक्षण और भोजन करेंगे। आरएटी की जांच 5वें दिन फिर से की जाएगी। पॉज़िटिव जांच परिणाम प्राप्त करने वालों की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी और उन्हें अलग-थलग किया जाएगा, जबकि निगेटिव जांच रिपोर्ट प्राप्त करने वाले एथलीट सामान्य प्रशिक्षण जारी रखेंगे।
शिविरों में कोविड पॉजिटिव या रोग के लक्षणों वाले एथलीटों के लिए उचित आइसोलेशन केंद्र निर्धारित किए जा रहे हैं और इन केंद्रों की दिन में दो बार साफ-सफाई की जाएगी। एक माइक्रो बायो-बबल भी बनाया जाएगा, जहां एथलीटों को प्रशिक्षण और भोजन के लिए छोटे समूहों में विभाजित किया जाएगा। एथलीटों को अन्य समूहों के साथ बातचीत से बचने के लिए भी सख्ती से कहा गया है।
एनसीओई में हर 15 दिनों में एक बार एथलीटों, कोचों, सहायक कर्मचारियों और गैर-आवासीय कर्मचारियों का औचक परीक्षण भी किया जाएगा। यह भी सिफारिश की गई है कि एथलीट केवल संबंधित राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफएस) और साई मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा अनुशंसित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। आमंत्रण टूर्नामेंट और गैर-ओलंपिक क्वालीफाइंग आयोजनों के लिए, एनसीओई के संबंधित क्षेत्रीय निदेशकों (आरडी) द्वारा सिफारिशें की जाएंगी।
यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि संबंधित राज्य सरकारों के दिशा-निर्देश उन विशेष राज्यों में इन एसओपी का स्थान लेंगे।
वनडे सीरीज से हटे विराट कोहली...
विराट कोहली को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका में तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो 26 दिसंबर से शुरू होगी। टेस्ट सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी, 19 जनवरी को पहला वनडे मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। भारत ने 2018 में खेली गई 6 मुकाबलों की वनडे सीरीज विराट कोहली की कप्तानी में 5-1 से जीत दर्ज की थी।
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बीते बुधवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। बीसीसीआई की चयन समिति ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। वहीं टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे जबकि रोहित शर्मा को टेस्ट में उपकप्तान बनाया गया है।
विराट कोहली नहीं छोड़ना चाहते थे वनडे की कप्तानी...48 घंटे का अल्टीमेटम देकर रोहित को सौंप दिया कमान...
BCCI ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया और रोहित शर्मा को वनडे टीम का नया कप्तान घोषित कर दिया। साथ ही विराट कोहली को वनडे टीम के कप्तान के पद से हटाने के बाद बीसीसीआई ने टी20 कप्तान रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी। कोहली भले ही टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी छोड़ चुके थे, लेकिन वह वनडे टीम की कमान छोड़ना नहीं चाहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने कोहली को खुद कप्तानी छोड़ने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया था। लेकिन कोहली ने कप्तानी नहीं छोड़ी। इसके बाद बोर्ड ने 49वें घंटे में रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया।
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप का आज से आगाज...क्वालिफाइंग राउंड में उतरेगी बांग्लादेश की टीम...
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) का आगाज रविवार 17 अक्टूबर से होने जा रहा है. बांग्लादेश की टीम ग्रुप-बी के क्वालिफाइंग राउंड में रविवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ उतरेगी. बांग्लादेश को पहले राउंड में स्कॉटलैंड, ओमान और पापुआ न्यू गिनी के साथ रखा गया है. ग्रुप की टॉप-2 टीम को सुपर-12 में जगह मिलेगी.
CPLT/20 क्रिकेट: छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग, छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और आईपीएल स्तर पर जाने के लिए करेगा मार्ग प्रशस्त...प्रदेश स्तरीय सीपीएल T20 क्रिकेट स्पर्धा का किया जाएगा आयोजन...
CPLT/20 क्रिकेट: खेलों का हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व है। खेल ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें ना सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करती है, बल्कि मानसिक और बौद्धिक रूप से भी हमें सबल बनाती है। खेल स्वस्थ मनोरंजन का माध्यम तो है ही साथ ही इससे हमें अनुशासन ,सद्भावना, मैत्री ,भाईचारा ,परस्पर स्नेह के साथ बड़ों का आदर करने तथा छोटे से प्रेम करने का ज्ञान और संदेश देता है। छत्तीसगढ़ में खेल ,साहित्य , कला एवं मनोरंजन के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
लगातार पांच वर्षो से निरंतर संचालित कबड्डी खेल को बढ़ावा देने मंच सहित अन्य निर्माण के लिए विधायक मनेंद्रगढ़ ने 3 लाख की घोषणा कर दी बड़ी सौगात
कोरिया/मनेंद्रगढ़ – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कबड्डी जैसे खेल को बढ़ावा देने और लगातार खिलाड़ियों के उत्साह को और गति कार्य मनेंद्रगढ़ विधान सभा कई ग्राम पंचायतों में देखने को मिल रहा है । जिसकी अगुवाई मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ.विनय जायसवाल स्वयं करते दिख रहे है । जिसके अंतर्गत ग्रामीण अंचल और अपने विधान सभा के ग्राम पंचायत पराडोल के आश्रित ग्राम बड़का पारा में चार दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
जिसका समापन बीते शुक्रवार को मुख्य अतिथि एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, नगर निगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल,सभापति गायत्री बिरहा,नगर पालिका मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल,उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी,जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष रेणुका सिंह, महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष सगुप्ता बक्स,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव,सहित नगर निगम चिरमिरी के एमआईसी पार्षद व मनेंद्रगढ़ के निर्वाचित पार्षदों की गरमाई उपस्थिति में चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन समारोह सम्पन हुआ । जिसमें कुल 30 टीमो ने हिस्सा लेकर अपना जोहर दिखाया । बावजूद इसके हिस्सा लेने वाली टीमो में ग्रामीण अंचल लकड़ा पारा ने सभी टीमो को पछाड़ते हुए फ़ाइनल में अपनी जगह बनाई तो शहरी क्षेत्र की झगरा खण्ड कोरिया नाम से खेल रही टीम ने फाइनल मुकाबले के लिए ग्रामीण अंचल की टीम के सामने ताल ठोकती दिखी । प्रतियोगिता के समापन समारोह में अपने प्रतिद्वन्दी टीम लकड़ा पारा को झगरा खण्ड कोरिया की टीम ने अपना जबरजस्त जोहर दिखाते हुए 4 पोविंट से पछाड़ कर विजेता ट्रॉफी को अपने नाम किया । और लगातार जीत के लिए प्रयास कर रही ग्रामीण अंचल की टीम लकड़ा पारा को उप विजेता ट्रॉफी से ही संतोष करना पढ़ा । बहरहाल आयोजन समिति ने विजेता टीम को ट्रॉफी सहित नगद 10 हजार और उप विजेता टीम को ट्रॉफी सहित कुल 5 हजार रुपए देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने दोनों ही टीमो के खेल की भावना को देख एवं खिलाड़ियों की मांग पर कबड्डी जैसे खेल को बढ़वा देने के लिए एक मंच सहित अन्य निर्माण कार्य हेतु अपनी निधी से 3 लाख रुपए की घोषणा कर उन्हें एक बड़ी ऊर्जा देने के रूप में उत्साहित किया । जिसकी घोषणा होते ही कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ।
नए स्वरूप में होगा मिनी स्टेडियम.. साथ ही जिम-युवाओं की मांग पर राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने दी सौगात
सोनहत में फुटबाल फाइनल के दौरान विधायक गुलाब कमरो ने मिनी स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा करते हुए युवाओ की मांग पर जिम के लिए 3 लाख रुपए को घोषणा की।
विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि जनता की सरकार है क्षेत्र में सड़कों का मरम्मत नवीनीकरण कराया गया है, हाई मास्क के साथ रोड लाइट, एव नई सड़क भी बनाई जा रही है सीसी रोड पुल का काम भी स्वीकृत है, मंदिरो के जीर्णोद्धार के लिए भी राशि सरकार के द्वारा स्वीकृत की गई है, विधायक ने रामगढ़ कोटडोल रोड भी शीघ्र बनाने के साथ कटगोड़ी मे अगले वर्ष धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा किया।












