Breaking News
खेल
जिले में स्वास्थ्य खेल और शिक्षा के क्षेत्र में विष्णुदेव साय सरकार के बड़े फैसले
एमसीबी / छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के स्वास्थ्य, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले लेते हुए कई अहम योजनाओं की घोषणा की है। सरकार ने प्रदेश में छह नए शासकीय फिजियोथैरेपी कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है, जिनमें बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, जशपुर, रायगढ़ और मनेन्द्रगढ़ शामिल हैं। इन कॉलेजों के लिए 6 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान रखा गया है। खेल क्षेत्र में भी सरकार ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत बड़ी पहल की है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, सक्ती, गरियाबंद, महासमुंद, बेमेतरा, कांकेर और बिलासपुर में बहुउद्देशीय स्टेडियमों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बनाने की दिशा में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। मेकाहारा अस्पताल में 28.5 करोड़ रुपये की लागत से 3 टेस्ला एमआरआई मशीन और 26 करोड़ रुपये की लागत से 256 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। वहीं महासमुंद के चिकित्सा महाविद्यालय में 14 करोड़ रुपये की लागत से 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। मेडिकल कॉलेजों के वित्तीय अधिकारों को बढ़ाकर स्वशासी समितियों को सशक्त बनाने की दिशा में भी सरकार ने अहम फैसले लिए हैं। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को देखते हुए जनकपुर में 100 बिस्तर का अस्पताल, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 220 बिस्तर का अस्पताल, राजानवागांव (कबीरधाम) और भेज्जी (सुकमा) में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, पचपेड़ी (बिलासपुर) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत करने जैसे निर्णय लिए गए हैं। साथ ही, कटवार (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए जरूरी प्रावधान किए गए हैं। प्रदेश को नैचुरोपैथी हब के रूप में विकसित करने के लिए बस्तर, रायगढ़, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर में 10-बेड के चार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्रों की स्थापना हेतु 13 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया ळें सरगुजा क्षेत्र, जो पिछली सरकार के दौरान उपेक्षा का शिकार रहा, अब विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। इस क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए सरकार ने 118 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जबकि पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के तहत 110 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि इस वर्ष प्रदान की जाएगी। सरगुजा में बांस की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जशपुर पर्यटन सर्किट, जिसमें तातापानी, सेमरसोत अभ्यारण्य, पंड्रापाट, जशपुर मयाली, कुनकुरी, कैलाश गुफा और मैनपाट शामिल हैं, के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बलरामपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वहीं, दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए कुनकुरी और मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और मनेन्द्रगढ़ में मानसिक रोगी अस्पताल हेतु बजटीय प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, जशपुर और मनेन्द्रगढ़ में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र और फिजियोथैरेपी केंद्र की स्थापना के लिए भी बजट प्रावधान किया गया है। सरकार के ये फैसले प्रदेश के विकास को नई गति देने वाले साबित होंगे।
जिला स्तरीय बालिका महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
एमसीबी / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा खेल अधिकारी गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को सम्पन्न हुआ है। जिस प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाऐं आयोजित की गयी थी।
.png)
100 मीटर की दौड़ में 9 से 18 वर्ष के सुस्मिता प्रथम, कमलेश्वरी द्वितीय, निर्मला तृतीय, और 400 मीटर की दौड़ में सुमन प्रथम, सुस्मिता द्वितीय, दुर्गावती तृतीय तथा 100 मीटर की दौड़ में 19 से 35 वर्ष के प्रभावती प्रथम, रीता द्वितीय, अमरवती तृतीय और 400 मीटर की दौड़ में प्रभावती प्रथम, अमरवती द्वितीय, गायत्री सिंह तृतीय, रस्सा -कस्सी में 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता भरतपुर, और 19 से 35 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, तवा फेंक में 9 से 18 वर्ष के कविता सिंह प्रथम, गीता सिंह द्वितीय, दीपिका सिंह तृतीय, और 19 से 35 वर्ष के पार्वती प्रथम, प्रभावती द्वितीय, दिपा तृतीय, खो-खो में 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, वॉलीबॉल 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता मनेन्द्रगढ़, उपविजेता खड़गवॉ, बास्केटबॉल 9 से 18 वर्ष विजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, बैडमिंटन सिंगल में 9 से 18 वर्ष के पूर्वी गुप्ता प्रथम, अंजली द्वितीय, ज्योति तृतीय, बैडमिंटन डबल में पूर्वी -वैभव प्रथम, सुमन -प्रतिमा द्वितीय,प्रगति -अंजली तृतीय, वेटलिफ्टिंग में 9 से 18 वर्ष के संभवी प्रथम, और 19 से 35 वर्ष के सुचित्रा प्रथम, संध्या द्वितीय, रोशनी तृतीय स्थान पर रही है।
देहरादून में हो रहा वाले वर्ल्ड कप ट्रायल और फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग में चिरमिरी के रवि कुमार, दिवस प्रसाद,निसार अहमद, का हुआ सिलेक्शन
आप को बता दे कि देहरादून में होने वाले वर्ल्ड कप ट्रायल और फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग का 13 जुलाई से 14 जुलाई को होने जा रहा है। जिसमें

चिरमिरी के रवि कुमार और दिवस प्रसाद का सिलेक्शन हुआ और बिलासपुर से निसार अहमद उर्फ राजू खान का सिलेक्शन हुआ है। जो की इस

प्रतियोगिता को खेलने के लिए 11 तारीख को छत्तीसगढ़ से रवाना होंगे।इन सभी खिलाड़ियों के द्वरा कई कई अलग अलग राज्य में जाकर अपने हुनर

को दिखाया और जीत हासिल कर अपने छेत्र का नाम रोशन किया है।
विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान हेतु वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए आवेदन आमंत्रित
एमसीबी / छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाडियों, प्रशिक्षकी, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को प्रदान किये जाते है। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाडियों को शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया हो या अधिकृत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। ऐसे खिलाडी जिन्होंने विगत 5 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला, पुरुष खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों, निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित किये जाने हेतु विचार किया जाए, उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। पुरस्कार के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए है, नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के चलिए प्रावीण्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार हेतु 03 लाख, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु 01 लाख 50 हजार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु 01 लाख 50 हजार, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु रूपये 25-25 हजार नगद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जायेगी, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 04 है, उन्हें सीनियर वर्ग में 02 लाख एवं जूनियर वर्ग में रूपये 01 लाख का पुरस्कार दिया जायेगा तथा ऐसे दलीय खेल जिसमें सदस्यों की संख्या 04 से अधिक है, उन्हें सीनियर वर्ग में 05 लाख तथा जूनियर वर्ग में 03 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई प्रदान की जावेगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में (01 अप्रैल से 31 मार्च तक 02 वर्ष) जिन खिलाडियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है, ये खिलाड़ी जिला कार्यालय एवं अपने खेल संघों से आवेदन फार्म पाप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर अर्कंगे।
इसी प्रकार खेलवृत्ति (डाईट मनी) के लिए जिन खिलाडियों ने अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, खेलवृत्ति हेतु आवेदन कर सकेंगे। खेलवृत्ति हेतु अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। खेल संघों से प्रोत्साहन के लिए उनके द्वारा वर्ष 2021 एवं 2022 में (01 अप्रैल से 31 मार्च दो वर्ष के लिये) अर्जित की गई उपलब्धि के लिए प्रेरणा निधि के आवेदन जिला कार्यालय जिला संचालनालय में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकेंगे। पुरस्कार, नगद राशि, खेलवृत्ति एवं प्रेरणा निधि हेतु आवेदन फॉर्म संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण या विभाग के सभी जिला कार्यालय एवं राज्य खेल संघों से प्राप्त किये जा सकते हैं। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन संघों के माध्यम से नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य खेल संघों की अनुशंसा सहित प्राप्त किये जायेंगे। खेल संघ पृथक-पृथक वर्षवार दो पुरस्कारों (एक महिला, एक पुरुष खिलाड़ी) के लिये वरीयता के आधार पर 2-2 खिलाड़ियों के नाम की अनुसंश कर सकेंगे। पंकज विक्रम सम्मान के आवेदन संचालनालय एवं जिला कार्यालय में खिलाड़ियों से सीधे स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जिला कर्यालय, संचालनालय में राज्य खेल संघों से अनुसंशा सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। खिलाड़ी को पृथक-पृथक वर्षों के लिए पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप मय सूचना विभाग की वेबसाईट ीजजचध्ध्ेचवतजेलूण्बहण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। पुरस्कार नियम में प्रावधानों के अनुरूप जिन खिलाड़ियों की मान्यता प्राप्त संघ द्वारा पुरस्कार के लिए अनुसंशा नहीं की गई है और तुनलात्मक रूप से उनकी उपलब्धि अधिक है, तो ऐसे खिलाड़ी तत्संबंधी विवरण प्रस्तुत कर, निर्धारित प्रारूप में अपना व्यक्तिगत विवरण लेख करते हुए 30 जून 2024 तक, कार्यालयीन समय में संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर या खेल विभाग के जिला कार्यालय में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।
खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं राज्य शासन द्वारा संचालित अकादमियों में प्रवेश हेतु ट्रायल चयन का आयोजन 19 से 22 जून तक
एमसीबी / जिला-बिलासपुर में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी, एवं एथलेटिक बालक-बालिका की आवासीय खेल अकादमी तथा बालिका आवासीय कबड्डी अकादमीय राज्य शासन द्वारा संचालित किया गया है। उक्त अकादमीय में सत्र 2024-25 हेतु नवीन खिलाडियों को प्रवेश दिया जाना है। आवासीय अकादमियों में प्रवेश हेतु तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक्स बालक-बालिकाओं एवं बालिका कबड्डी हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 19 जून से 22 जून 2024 को स्व.बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जायेगा। चयन ट्रायल में अकादमी संचालन नियमानुसार 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का चयन ट्रायल लिया जाना है। चयन ट्रायल तीरंदाजी एवं हॉकी 19 एवं 20 जून 2024 तथा एथलेटिक्स एवं कबड्डी 21 एवं 22 जून 2024 को स्व.बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, जिला-बिलासपुर में आयोजन किया जायेगा। उक्त खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में सम्मिलित होने हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
खिलाड़ियों को खेल सामग्री देकर किया गया प्र्रोत्साहित

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का प्रारंभ
एमसीबी / जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देन के लिए और नवोदित खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए 21 मई 2024 से 10 जून 2024 तक 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह शिविर जिले तीनों विकासखण्ड़ों में विभिन्न खेलों के माध्यम से सम्पन्न किया जायेगा। मनेंद्रगढ़ में रेल्वे खेल मैदान तथा इंस्टीट्यूट मे फुटबाल, कराते झगराखाण्ड़ सिंधी सोसायटी स्कूल में व्हालीबॉल एवं सांस्कृतिक भवन वार्ड नम्बर 7 में कबड्डी शिविर का आयोजन होगा। चिरमिरी के लाल बहादूर शास्त्री मैदान गोदरीपारा में फुटबाल, हैण्डबाल, कबड्डी एवं कराते का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके साथ ही भरतपुरके इन्द्रप्रस्त स्टेडियम में फुटबाल, व्हालीबाल, कबड्डी एवं कराते का शिविर संचालित होगा। खेल अधिकारी गोपाल सिंह ने जिले समस्त युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी क्षमता एवं योग्यता का बढ़ाने का आग्रह किया है। जिले के व्यायाम शिक्षक एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसमें सब जूनियर और जूनयिर खिलाड़ियों को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। यह शिविर प्रातः 06ः00 बजे से 08ः00 बजे तक तथा सायं 4ः30 बजे से 6ः30 बजे तक संचालित होगा। इस शिविर का उद्देश्य जिले में खेल के विकास एवं खिलाड़ियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। यह शिविर खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला एम.सी.बी. द्वारा संचालित किया जायेगा।
स्वीप क्रिकेट/स्वीप इलेवन और नव मतदाताओं के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता
बिलासपुर/मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज मस्तूरी में स्वीप इलेवन और मस्तूरी विधानसभा के नव मतदाताओं के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नव मतदाताओं की टीम प्रतियोगिता में विजयी रही। स्वीप इलेवन टीम में जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, एसडीएम मस्तूरी श्री बजरंग वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी श्री पीयूष तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर श्री सत्यव्रत तिवारी, ओम पाण्डेय और स्वीप समिति के अन्य सदस्य शामिल रहे। पांच ओवर के मैच में स्वीप समिति द्वारा तीन विकेट पर 35 रन बनाया गया। रनों का पीछा करते हुए नवमतदाताओं की टीम ने यह मैच पांच ओवर पूरे होने के पहले ही जीत लिया।
विजेता टीम को श्री अजय अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतभागियो को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में स्वयं और अपने आस पास के सभी मतदाताओं को जागरूक करने की अपील किया गया। प्रतिभागियों को स्वीप नोडल द्वारा मतदान शपथ भी दिलाया गया।
ईव्हीएम कमीशनिंग का मिला अधिकारियों को प्रशिक्षण/कल से स्ट्रांग रूम में शुरू होगी कमीशनिंग
बिलासपुर/विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले के 06 विधानसभाओं के लिए नियुक्त सेक्टर ऑफिसरोें को ईव्हीएम कमीशनिंग का प्रशिक्षण दो पालियों में आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में दिया गया। पहली पाली में मस्तूरी, तखतपुर एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी एवं कमीशनिंग दल के सदस्य शामिल हुए वहीं दूसरी पाली में बिल्हा, बिलासपुर एवं बेलतरा विधानसभा के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण हुआ। कमीशनिंग का अर्थ होता है ईवहीएम मशाीनों को मतदान के लिए तैयार करना। नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एम टी आलम ने ईव्हीएम कमीशनिंग की बारीकियों से प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया।
नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि कमिशनिंग के कार्य में विभिन्न प्रकार की सावधानियां बरतने के साथ ही तकनीकी जानकारी होनी जरूरी है। प्रशिक्षण में सभी सेक्टर अधिकारियों को कमीशनिंग प्रक्रिया में कंटोल यूनिट, कैंडिडेट सेटिंग, बैटरी चेक, बैलेट यूनिट, मतपत्र सेटिंग, व्हीव्हीपेट बैटरी चेकिंग आदि के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि ईव्हीएम मॉक पोल टेस्ट राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा, जिसमें पांच प्रतिशत मशीनों का एक हजार वोट टेस्ट के साथ मॉकपोल होगा। सबसे पहले बीयू की कमीशनिंग होगी। बैलेट यूनिट, कंटोल यूनिट और व्हीव्हीपेट के संचालन के साथ ही एक दूसरे से कनेक्ट करना, ईव्हीएम सील करना, मॉेकपोल, सीआरसी , सामान्य इरर एवं उसके कारणों सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हैंडस ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से अभ्यास भी किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी, सभी विधानसभा क्षेत्रों के आरओ, एआरओ, सेक्टर आफिसर, मास्टर टेªनर मौजूद थे।
कमीशनिंग की प्रकिया कल से - कल से ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी ईव्हीएम मशीने स्टांगरूम में पहुंच चुकी है।
भाटापारा छाया विधायक सुनील माहेश्वरी ने की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरुआत
सिमगा/ग्राम पौसरी में राजीव युवा मितान के द्वारा तीजा तेव्हार के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे भाटापारा छाया विधायक सुनील माहेश्वरी और उनकी धर्म पत्नी संगीता माहेश्वरी के कर कमलो से छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का शुभारंभ किया गया,, तीजा त्यौहार पर आई हुई महिलाओ को साड़ी वितरण किया गया और ओलंपिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं सा ड़ी टिफिन पेन वितरण किया गया आपको बता दे की लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था बच्चे एवं महिलाओं के चेहरे में खुशी का माहौल देखने को मिला
डाॅ संजय अलंग के आतिथ्य में होगा 16 सितम्बर को होगा कोरिया साहित्य महोत्सव का आगाज, क्षेत्र की विभिन्न कला प्रतिभाओं के साथ दो दिवस तक साहित्य की विधाओं पर होंगी प्रस्तुतियां, पांच परिचर्चा सत्र, गायन सत्र, नृत्य सत्र के साथ ही विद्वान कवियों का काव्य पाठ होगा आकर्षण
बैकुण्ठपुर/कोरिया जिले में दो दिवसीय कोरिया साहित्य महोत्सव कोसम का आयोजन कल जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के ऑडिटोरियम में प्रारंभ होने जा रहा है। टीम अभिव्यक्ति ने इस साहित्य समागम में समस्त साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति का आवाहन किया है। कोरिया जिला मुख्यालय में साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध संस्था अभिव्यक्ति द्वारा कोरिया जिले में पहली बार कोरिया साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिन्दी साहित्य के प्रेमियों के समागम के साथ स्थानीय प्रतिभाओं और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए टीम के सदस्यों ने बताया कि पहले दिन 16 सितम्बर को डाॅ संजय एलंग की मुख्य अतिथि के आसंदी पर उपस्थिति रहेगी। साथ ही हिन्दी के कई मूर्धन्य विद्वान भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति देंगे। आयोजक टीम ने बताया कि पहले दिन अविभाजित कोरिया के 47 साहित्यकारों की प्रतिनिधि रचनाओं का प्रथम संकलन कोसम प्रथम संस्करण 2023 का विमोचन होगा। इसके बाद टैब के जमाने में हिंदी विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसमें लाहिड़ी कालेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ भागवत प्रसाद दुबे, सूरजपुर पीजी कालेज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बृजलाल साहू, रामानुज पीजी कालेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डा विनय षुक्ला, डाॅ बृजेष पाण्डेय, श्री राजीव लोचन त्रिवेदी इस परिचर्चा मंे हिस्सा लेंगे। वरिष्ठ हिन्दी विद् व लाहिड़ी कालेज के प्राचार्य डाॅ राम किंकर पाण्डेय इस परिचर्चा सत्र का संचालन करेंगे। इस सत्र के बाद स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। फिर छत्तीसगढ़ी साहित्य, लोक कला संस्कृति और इतिहास पर डाॅ संजय एलंग मुख्य वक्ता के तौर पर परिचर्चा का हिस्सा होंगे। इसमें कोरिया के इतिहास पर शोध कर चुके राज्य अलंकरण से सम्मानित डाॅ विनोद पाण्डेय सहित डाॅ सपन सिन्हा, श्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव, लोक कलाकार लक्ष्मी करियारे और सूरज श्रीवास उपस्थित रहेंगे। इस सत्र का संचालन प्रोफेसर एम सी हिमधर करेंगे। साथ ही इस आयोजन में डाॅ संजय अलंग का एकल कविता पाठ सत्र भी आयोजित किया जाएगा।
पहली बार साहित्य कला व संस्कृति के लिए हो रहे इस विशद आयोजन में दूसरे दिन का शुभारंभ पूरे प्रदेश की विभिन्न प्रतिभाओं के ओपन माइक सत्र से होगा। इसके लिए आई लगभग सौ प्रस्तुतियों में से कुल 20 प्रतिभाओं को मंच पर प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सभी को आयोजन में हिस्सेदारी के लिए रूकने, भोजन की व्यवस्था टीम द्वारा निशुल्क की गई है। ओपन माइक सत्र के बाद स्थानीय लेखक संवर्त कुमार की नई पुस्तक रूपहला का विमोचन किया जाएगा। इसके बाद रामचरित मानस पर विद्वानों के बीच परिचर्चा का आयेाजन होगा। इस सत्र का संचालन हरिकांत अग्निहोत्री करेंगे। इस सत्र के बाद साहित्यकारों का काव्य पाठ होगा। गजल की विधा में दो स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होंगी इसमें मनेन्द्रगढ़ की ख्यातिलब्ध नवोदित कलाकार गुरषीत कौर भी षामिल होेंगी। इस कार्यक्रम के बाद अविभाजित कोरिया जिले में पर्यटन की संभावनाओं पर परिचर्चा का आयोजन होगा। इसमें कलेक्टर कोरिया श्री विनय लंगेह, कलेक्टर एमसीबी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, जिला पंचायत सीइओ डाॅ आशुतोष चतुर्वेदी, महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र श्री बी एन झा व हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक भी षामिल होंगे। परिचर्चा के बाद अविभाजित कोरिया जिले में लंबे समय से मीडिया क्षेत्र मे कार्य कर रहे मीडिया प्रतिनिधियों के बीच हिंदी विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ पत्रकार श्री उत्तम कश्यप, श्री चंद्रकांत पारगीर, श्री नीलेश तिवारी, श्री योगेश चन्द्रा, श्री प्रवींद्र सिंह, श्री अनूप बडे़रिया, श्री सतीश गुप्ता, श्री रामचरित दिवेदी और श्री दुष्यंत कुमार उपस्थित रहेंगे। सत्र के अंत में उपस्थित साहित्यकारों का काव्य पाठ होगा और कोरिया साहित्य महोत्सव के नाम पर तीन साहित्यकारों का कोसम अलंकरण समारोह आयोजित होगा। इसके बाद पूरे आयोजन में सहभागिता देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। टीम अभिव्यक्ति ने पूरे क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों से कोरिया साहित्य महोत्सव के इस आयेाजन में सहभागिता का अनुरोध किया है।
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक से पारंपरिक खेलों को मिली नई पहचान/ पारंपरिक खेलों में लगभग 1800 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक से पारंपरिक खेलों को मिली नई पहचान- संसदीय सचिव श्रीमती सिंह
जिला स्तरीय ओलंपिक खेलों की शानदार शुरूआत
पारंपरिक खेलों में लगभग 1800 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर
बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और सभी आयु वर्ग के लोगों को मंच प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत की गयी है। ग्राम और ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं पूरी होने के बाद आज जिला स्तरीय ओलम्पिक खेलों की शानदार शुरूआत संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह के मुख्य आतिथ्य में स्व.बी.आर यादव बहतराई स्टेडियम में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री रामशरण यादव ने की। यह खेल 12 से 13 सिंतबर 2023 तक चलेगा। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में 18 वर्ष आयुवर्ग के बालक-बालिका, 18 से 40 और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
आत्मरक्षा के लिए बेटियां सीखेगी कराटे का हुनर/ स्कूलों में होगा तीन माह का प्रशिक्षण
आत्मरक्षा के लिए बेटियां सीखेगी कराटे का हुनर
स्कूलों में होगा तीन माह का प्रशिक्षण
कोरिया 12 सितम्बर 2023/कोरिया जिले के 209 तथा मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के 334 मिडिल और हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई कार्यक्रम के तहत कराटे, वुशु तथा ताइक्वांडों में तीन माह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बता दें बेटियों को आत्मरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के हुनर व प्रशिक्षण समय-समय पर शासन-प्रशासन के माध्यम से दिया जाता है। छेड़छाड़, अपहरण जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बेटियों को स्कूलों में ही कराटे व अन्य विधा के साथ चाबी की चेन, दुपट्टा, चुनरी, मफलर, बैग, पेन, पेंसिल, नोटबुक जैसे सामानों का उपयोग कैसे किया जा सकता है, इसका भी प्रशिक्षण बालिकाओं को दिया जाएगा। इच्छुक पंजीकृत प्रशिक्षक अधिकारी समस्त दस्तावेज के साथ 20 सितंबर तक आवेदन, जिला परियोजना कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, कक्ष क्रमांक 48 छिंदडांड में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।
समाचार क्रमांक 31/2023/मानिकपुरी
--
संभागायुक्त संजय अलंग के मुख्य आतिथ्य में इंटरनेशनल रेटिंग चैस टूर्नामेंट का भव्य समापन... छत्तीसगढ़ के रूपेश मिश्रा ने जीता खिताबी मुकाबला
लाहिड़ी मेमोरियल हाई स्कूल जी एम कॉम्प्लेक्स में हुआ वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, बिल्लस, पिट्ठुल और बांटी में गोल्ड
कोरिया 09 जनवरी 2023/ राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 की धूम राजधानी रायपुर के अलग-अलग खेल परिसरों में देखी जा रही है। आयोजन में राज्य के सभी जिलों से आए हज़ारों प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में कोरिया जिले के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में सभी आयुवर्गों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहें हैं।
स्टेट लेवल पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 2022-23 दिनांक 24 से 25 दिसंबर एनसीपीएच क्लब, हल्दीबाड़ी चिरमिरी
देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता दौड़ का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने सभी को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
शासकीय कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ का किया गया वाचन
.jpeg)
.jpeg)
नेशनल प्रतियोगिता पावरलिफ्टिंग खेल में जीते खिलाड़ियों का स्वस्थ मंत्री टी एस सिंह देव ने किया सम्मान... विधायक विनय जयसवाल और विनय उपाधय में हुआ खिलाड़ियों का सम्मान...
राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आईपीएफ 14 से 18 सितंबर तक चेन्नई के अडियार हॉल में हुए था। जहां आई पी एफ इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप मैं चेन्नई नेशनल कंपटीशन में जाकर कोरिया जिला के 5 प्रतिभागियों ने मेडल जीता था। जिसमें सीनियर वर्ग में रवि कुमार ने anequipped और equipped दोनों में 250 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता वही दिवस प्रसाद ने सीनियर वर्ग में anequipped और equipped 210 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता साथ ही कोरिया जिला का नाम जो कि अब जिला एमसीबी हो गया है खेल जीत कर जिला का नाम रोशन किया है।

राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय खेल प्रतियोगिता...विधायक बने रेफरी-बच्चों के साथ खेला बांटी...
*छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23*














