CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

देश

स्वदेशी की मेरी परिभाषा है कि पैसा कोई भी लगाए, लेकिन काम भारतीय करें : PM मोदी

स्वदेशी की मेरी परिभाषा है कि पैसा कोई भी लगाए, लेकिन काम भारतीय करें : PM मोदी

Anita nishad 26-Aug-2025 19

 हमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि स्वदेशी हर किसी का जीवन मंत्र होना चाहिए। मोदी ने साथ ही कहा कि उनकी सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल ने वैश्विक एवं घरेलू दोनों विनिर्माताओं के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है।

गुजरात के हंसलपुर विनिर्माण संयंत्र से मारुति सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक वाहन ई-विटारा को मंगलवार को हरी झंडी दिखाने के बाद मोदी ने कहा कि दुनिया भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाएगी।

मोदी ने लोगों से केवल स्वदेशी उत्पाद खरीदने का आग्रह किया और कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि निवेश कौन करता है, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि उत्पाद बनाने में भारतीयों की कड़ी मेहनत हो। उन्होंने कहा कि इस तरह मारुति सुजुकी भी एक स्वदेशी कंपनी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वदेशी हर भारतीय का जीवन मंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी की मेरी परिभाषा यह है कि पैसा कोई भी लगाए, लेकिन काम भारतीय करें।
 

मेक इन इंडिया पर बोले पीएम


मोदी ने कहा कि आज 'मेक इन इंडिया' के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि देश में बने ई-वाहनों का निर्यात 100 देशों में किया जाएगा। दुनिया भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाएगी। उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया' पहल ने वैश्विक और घरेलू दोनों विनिर्माताओं के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। पिछले एक दशक में भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन में 500 प्रतिशत, मोबाइल उत्पादन में 2,700 प्रतिशत और रक्षा उत्पादन में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
 

भारत के पास कुशल कार्यबल का एक बहुत बड़ा भंडार

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास लोकतंत्र की ताकत, जनसांख्यिकी का लाभ और कुशल कार्यबल का एक बहुत बड़ा भंडार है। उन्होंने कहा कि यह हमारे सभी साझेदारों के लिए लाभकारी है। मोदी ने कहा कि आज सुजुकी जापान भारत में विनिर्माण कर रही है और यहां बनाई गई कारों का निर्यात जापान को किया जा रहा है। यह न केवल भारत और जापान के बीच संबंधों की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि देश पर विश्व के विश्वास को भी दर्शाता है।


भारत पर पूरी दुनिया की नजर

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। ऐसे समय में किसी भी राज्य को पीछे नहीं रहना चाहिए। हर राज्य को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आने वाले निवेशक यह सोचने पर मजबूर हो जाने चाहिए कि आखिर वह किस राज्य का रुख करें। मैं सभी राज्यों को सुधारों, विकासोन्मुखी नीतियों और सुशासन में प्रतिस्पर्धा करने के लिए आमंत्रित करता हूं। उन्होंने कहा कि भारत यहीं नहीं रुकने वाला। हमने जिन क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है, उनमें हमारा लक्ष्य और बेहतर प्रदर्शन करना है। इसीलिए हम 'मिशन मैन्युफैक्चरिंग' पर जोर दे रहे हैं। आने वाले समय में हमारा ध्यान भविष्य के उद्योगों पर होगा। मोदी ने कहा कि देश सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

continue reading
Public Holiday: 27 और 28 अगस्त को सार्वजनिक छुट्टियों का ऐलान: इस राज्य में बंद रहेंगे दफ्तर, स्कूल और बैंक

Public Holiday: 27 और 28 अगस्त को सार्वजनिक छुट्टियों का ऐलान: इस राज्य में बंद रहेंगे दफ्तर, स्कूल और बैंक

Anita nishad 26-Aug-2025 18

 छत्तीसगढ़ में त्योहारों का मौसम पूरे शबाब पर है और इसके साथ ही लोगों के चेहरे पर छुट्टियों की खबर ने भी मुस्कान ला दी है। प्रदेश सरकार ने 26, 27 और 28 अगस्त को सार्वजनिक और स्थानीय अवकाश घोषित कर दिए हैं, जिसके चलते सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल और कॉलेज इन तीन दिनों तक पूरी तरह बंद रहेंगे।

छुट्टियों का यह सिलसिला अगले सप्ताह मनाए जाने वाले तीज, गणेश चतुर्थी और नुआखाई त्योहारों को देखते हुए घोषित किया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार: 26 अगस्त : हरतालिका तीज 27 अगस्त : गणेश चतुर्थी 28 अगस्त : नुआखाई (स्थानीय अवकाश)

इन तीन त्योहारों के चलते स्कूलों और कार्यालयों में काम सिर्फ 25, 29 और 30 अगस्त को ही होगा। बाकी तीन दिन लगातार अवकाश रहेगा, जिससे खासकर बच्चों और सरकारी कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

स्कूल, बैंक और ऑफिस रहेंगे बंद आदेश के मुताबिक, इन तीन दिन:- -सभी सरकारी विभाग -शासकीय और निजी बैंक बंद रहेंगे

विद्यालय, महाविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। इस हफ्ते बच्चों को सिर्फ तीन दिन ही स्कूल जाना होगा, यानी सप्ताह के आधे से भी कम।

नवाखाई पर छुट्टी, अष्टमी पर बदलाव जहां एक ओर 28 अगस्त को नवाखाई पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने 30 सितंबर को पड़ने वाली दुर्गा अष्टमी की पूर्व घोषित छुट्टी को रद्द कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक नए आदेश में यह स्पष्ट किया गया कि अष्टमी की छुट्टी अब मान्य नहीं होगी।

बाजारों में रौनक, तैयारी जोरों पर तीज, गणेश चतुर्थी और नवाखाई जैसे पर्वों को लेकर प्रदेशभर के बाजारों में तेज खरीदारी और सजावट देखी जा रही है। पूजा-सामग्री, गणेश मूर्तियों और पारंपरिक वस्त्रों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। इन त्योहारों को लेकर आम जनता से लेकर प्रशासन तक पूरी तैयारी में जुटा है।

continue reading
Aaj Ka Mausam: 26 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी, अगले 7 दिन के लिए अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: 26 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी, अगले 7 दिन के लिए अलर्ट जारी

Anita nishad 26-Aug-2025 13

 Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज (26 अगस्त) को भारी से भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण उत्तर प्रदेश और इससे सटे उत्तर मध्य प्रदेश पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके साथ जुड़ा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है.

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और उसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है. वहीं अगले 36 घंटों में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की भी संभावना है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
 

दिल्ली में बारिश का दौर रहेगा जारी

दिल्ली में बारिश का दौर आज यानी 26 अगस्त को भी जारी रहेगा. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान में बादल छाये रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. इससे पहले 25 अगस्त को राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में दोपहर को बारिश हुई थी. बारिश के कारण लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में सुबह आठ बजकर तीस मिनट तक दिल्ली में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई.
 

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी के कई इलाकों में आज तूफानी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के मुताबिक मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, समेत कई और जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली और वज्रपात होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन बाधित, आठ जिलों में स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण राज्य के 12 में से आठ जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, जबकि तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 685 सड़कें बंद हैं. स्थानीय मौसम कार्यालय का अनुमान है कि आगामी दिनों में भी हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई स्थानों के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है.
 

ओडिशा में उफान पर नदियां

ओडिशा में बारिश का दौर अभी जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी ओडिशा के बालासोर, भद्रक और जाजपुर जिलों के बड़े इलाके में नदियों उफान पर हैं. कई इलाकों में बारिश का पानी घुस गया है. बालासोर जिले में बालीपाल, बस्ता, भोगराई और जेलेश्वर प्रखंड सुवर्णरेखा के उफान पर बहने के कारण जलमग्न हो गए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो तीन दिनों तक ओडिशा में भारी बारिस की संभावना है. वहीं खराब मौसम के कारण भद्रक के कुछ हिस्सों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं.
 

आज यहां हो सकती है भारी बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, कोंकण व गोवा, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र व कच्छ, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है.

continue reading
कुर्सी पर बैठे-बैठे 3 साल की बेटी संग जिंदा जल गई लेक्चरर, ससुराल वालों की काली करतूत खोल गया सुसाइड नोट

कुर्सी पर बैठे-बैठे 3 साल की बेटी संग जिंदा जल गई लेक्चरर, ससुराल वालों की काली करतूत खोल गया सुसाइड नोट

Anita nishad 26-Aug-2025 13

 जोधपुर कमिश्नरेट के डांगियावास थाना क्षेत्र के सरनाडा गांव में दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक 32 साल की एक स्कूल लेक्चरर संजू बिश्नोई ने अपनी 3 साल की मासूम बेटी यशस्वी के साथ आग लगाकर जान दे दी।

सरनाडा की ढाणी में शुक्रवार के दिन गंभीर झुलसी हालत में यशस्वी की जिंदा जल जिंदा जलने से मौत हो गई थी और शनिवार को उसकी मां संजू ने भी महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि उसे उसके पति और ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

कुर्सी पर बैठकर 3 साल की बेटी संग खुद को लगाई आग

पुलिस की माने तो शुक्रवार दोपहर को ड्यूटी से लौटने के बाद संजू ने घर में डाइनिंग टेबल की कुर्सी पर पेट्रोल डाल दिया और बेटी को गोद में लेकर उस पर बैठ गई। इसके बाद खुद और अपनी मासूम बेटी पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली। कुछ ही देर में दोनों आग की लपटों में घिर गईं। इस घटना में दोनों मां-बेटी बुरी तरह झुलस गईं। उस समय पति और ससुराल वाले घर में मौजूद नहीं थे। फर्श पर गिरने के बाद मासूम यशस्वी की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद संजू को महात्मा गांधी अस्पताल के 1 यूनिट में गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक पेट्रोल केन बरामद किया है।

10 साल पहले दिलीप बिश्नोई से हुई थी शादी

संजू मूल रूप से फिटकासनी गांव की रहने वाली थी और वहां राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर के पद पर कार्यरत थी। संजू का विवाह 10 साल पहले दिलीप बिश्नोई से हुआ था, जो बीटेक सिविल इंजीनियर है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इस शादी का रिश्ता आमने-सामने (आटा-साटा) में हुआ था। संजू के भाई की शादी दिलीप की बहन से हुई है।

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

मृतका संजू के पीहर पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज के लिए संजू को प्रताड़ित करते थे और आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। परिजनों की माने तो 4-5 महीने पहले भी संजू और ससुराल वालों के बीच विवाद हुआ था। इस घटना पर मंडोर एसीपी नगेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने डांगियावास थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है जिसमें दहेज प्रताड़ना तथा मानसिक रूप से परेशान करके उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

इन लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज-

परिजनों ने दिलीप पुत्र करनाराम जाति बिश्नोई निवासी सरनाडा की ढाणी काकेलाव डांगियावास जोधपुर, गणपत पुत्र किशनाराम जाति बिश्नोई निवासी सिंवरो की ढाणी काकेलाव डांगियावास जोधपुर तथा लिला पुत्री करनाराम जाति बिश्नोई निवासी सरनाडा की ढाणी काकेलाव डांगियावास जोधपुर पूर्व के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

शिक्षिका की ऐसी मौत पर हर कोई स्तब्ध

सिंवरो की ढाणी कांकेलाव निवासी संजू के पिता ओमाराम बिश्नोई AEN है। उसका एक भाई JEN है और संजू खुद शिक्षिका थी। पिता की दी गई रिपोर्ट के अनुसार 22 अगस्त को दोपहर करीब 1:00 बजे संजू ड्यूटी से घर लौटी। लगातार ससुराल से हो रही प्रताड़ना से वह परेशान थी जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने बीएनएस की धारा 108, 85 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

continue reading
Trump Vs Modi On Tariff: डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने की अधिसूचना जारी की, ताल ठोककर पीएम मोदी बोले- दबाव का मुकाबला करने के लिए बढ़ाते जाएंगे ताकत

Trump Vs Modi On Tariff: डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने की अधिसूचना जारी की, ताल ठोककर पीएम मोदी बोले- दबाव का मुकाबला करने के लिए बढ़ाते जाएंगे ताकत

Anita nishad 26-Aug-2025 15

 ई दिल्ली। टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिका जहां कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं है। वहीं, भारत ने भी साफ कह दिया है कि वो किसी दबाव में नहीं आएगा। अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने संबंधी अध्यादेश जारी कर दिया है।

इस अध्यादेश के मुताबिक 27 अगस्त से भारत से आयात होने वाली चीजों पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगेगा। भारत से अमेरिका को हर साल 87 अरब डॉलर मूल्य की चीजों का निर्यात किया जाता है। हालांकि, अतिरिक्त टैरिफ से दवाइयों, सेमीकंडक्टर्स और ऊर्जा के लिए संसाधनों जैसे कुछ क्षेत्रों को अमेरिका ने छूट दी है।

उधर, ट्रंप की ओर से घोषित अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लागू होने से ठीक पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साफ किया है कि देश इस तरह के दबाव के आगे नहीं झुकने वाला। अहमदाबाद में सोमवार को एक जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में सभी आर्थिक हित के लिए राजनीति करने में व्यस्त हैं। मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि छोटे दुकानदारों, किसानों और पशुपालकों का हित सबसे ऊपर है। इनको नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। पीएम ने कहा कि चाहे कितना भी दबाव क्यों न हो, इसका मुकाबला करने के लिए हम अपनी ताकत बढ़ाते जाएंगे। पीएम मोदी के इस बयान से साफ है कि टैरिफ के मसले पर ट्रंप का कोई दबाव काम नहीं आने वाला है।

 

 

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से व्यापार समझौता न होने पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। ये टैरिफ 7 अगस्त से लागू हुआ है। इसके बाद उन्होंने अचानक भारत पर आरोप लगाया कि वो रूस से कच्चा तेल और हथियार खरीदकर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद दे रहा है। ट्रंप ने ये आरोप लगाते हुए कार्यकारी आदेश पर दस्तखत किए और 27 अगस्त से भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात कही थी। इसके बाद भारत की ओर से बयान जारी कर अमेरिका और यूरोपीय देशों को आईना दिखाया गया था। भारत ने कहा था कि यूरोप के देश रूस से गैस और अन्य चीजें खरीद रहे हैं। जबकि, अमेरिका भी यूरेनियम और अन्य कुछ सामान रूस से खरीदता है। यहां तक कि अलास्का में ट्रंप के सामने ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ये कहा था कि जबसे अमेरिका में नई सरकार बनी है, दोनों देशों के बीच व्यापार 20 फीसदी बढ़ गया है।

 

continue reading
ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में चमका छत्तीसगढ़: CM विष्णु देव साय ने रखा राज्य का विज़न वैश्विक मंच पर

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में चमका छत्तीसगढ़: CM विष्णु देव साय ने रखा राज्य का विज़न वैश्विक मंच पर

Anita nishad 25-Aug-2025 137

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में शिरकत कर राज्य की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूती से प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पैवेलियन का दौरा कर राज्य की विकास गाथा, सांस्कृतिक धरोहर और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से समझाया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि,

“वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी न केवल राज्य की प्रगति का प्रतीक है, बल्कि यह हमें वैश्विक साझेदारियों की दिशा में आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर भी देता है।”

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ पैवेलियन राज्य की विविधता, प्राकृतिक संसाधनों, कृषि, खनिज, ऊर्जा और उद्योग क्षेत्रों में हो रही तरक्की को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने दुनिया के निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि,

“राज्य में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और हम निवेशकों को एक मजबूत और सहयोगी वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ की दमदार मौजूदगी

सीएम साय ने इस बात पर जोर दिया कि छत्तीसगढ़ अब केवल राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य व्यापार, तकनीक, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में वैश्विक साझेदारियों के लिए पूरी तरह तैयार है।

ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य भविष्य में एक वैश्विक निवेश गंतव्य और सांस्कृतिक केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

continue reading
बंगाल: दीवार फांदकर भागा, मोबाइल झाड़ी में फेंका… ED की रेड के बीच फरार होने की कोशिश में टीएमसी विधायक गिरफ्तार

बंगाल: दीवार फांदकर भागा, मोबाइल झाड़ी में फेंका… ED की रेड के बीच फरार होने की कोशिश में टीएमसी विधायक गिरफ्तार

Anita nishad 25-Aug-2025 46

 कोलकाता । अब ईडी ने बंगाल के स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सोमवार को राज्य के मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान विधानसभा क्षेत्र से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीबनकृष्ण साहा को गिरफ्तार किया।

इससे पहले ईडी की टीम ने टीएमसी विधायक और उनके कुछ रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापे मारे। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पहले भी मोबाइल फोन फेंक चुके हैं

जानकारी के मुताबिक ईडी अधिकारियों द्वारा छापेमारी के बाद साहा ने घर से भागने की कोशिश की और अपना फ़ोन एक झाड़ी में फेंक दिया।

हालांकि ईडी अधिकारियों ने उन्हें भागने से रोक लिया और उनका मोबाइल फ़ोन भी बरामद कर उसे जब्त कर लिया। इसके बाद टीएमसी विधायक को कोलकाता लाया गया। 2023 में भी सीबीआई के अधिकारियों द्वारा उनके घर पर छापेमारी के बाद तृणमूल विधायक ने सुबूत मिटाने के लिए अपने दो मोबाइल फोन एक तालाब में फेंक दिए थे।

ईडी की टीम ने इस दिन कोलकाता समेत मुर्शिदाबाद, बीरभूम जिले के कई स्थानों पर छापेमारी की। साहा के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जिले के आंदी स्थित उनके आवास पर छापेमारी की गई। ईडी की टीम के साथ केंद्रीय बल के जवान भी थे।

ससुराल में भी तलाशी अभियान

सूत्रों के मुताबिक जांच अधिकारियों ने जिले के रघुनाथगंज के पियारापुर स्थित टीएमसी विधायक के ससुराल में भी तलाशी अभियान चलाया।

इसके अलावा बीरभूम के साईंथिया में जीबनकृष्ण साहा की मौसी तथा टीएमसी की पार्षद माया साहा के आवास पर भी छापेमारी की गई। वहीं मुर्शिदाबाद के महिषग्राम में बैंक कर्मचारी राजेश घोष के आवास पर भी छापेमारी की गई।

साहा को सीबीआइ ने इस घोटाले में संलिप्तता के आरोप में 2023 में गिरफ्तार किया था और बाद में रिहा कर दिया गया था।

ईडी का धन शोधन का मामला सीबीआइ द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी से उत्पन्न हुआ है, जिसे कलकत्ता हाई कोर्ट समूह सी और डी कर्मचारियों, कक्षा 9 से 12 तक के सहायक शिक्षकों और प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच करने का निर्देश दिया था।

continue reading
Momos खाने के शौकीन हो जाएं सावधान! इस जिले में दूषित मोमोज से 35 लोग बीमार, कई बच्चों की हालत गंभीर

Momos खाने के शौकीन हो जाएं सावधान! इस जिले में दूषित मोमोज से 35 लोग बीमार, कई बच्चों की हालत गंभीर

Anita nishad 25-Aug-2025 72

अगर आपको भी मोमोज खाना पसंद है, तो यह खबर आपके लिए एक चेतावनी है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दूषित मोमोज खाने से 35 लोग बीमार पड़ गए हैं, जिनमें ज़्यादातर बच्चे शामिल हैं।

यह घटना तब हुई जब लोगों ने एक मेले में ठेले से मोमोज खाए, जिसके बाद उन्हें उल्टी, दस्त और बुखार होने लगा।

कैसे हुआ यह हादसा?बांदा के मसूरी खेरवा गाँव में एक मेला लगा हुआ था, जहाँ लोगों ने एक ठेले से मोमोज खरीदे। मोमोज खाने के बाद एक-एक करके लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सबसे पहले बीमार होने वालों को नरैनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

12 बच्चे मेडिकल कॉलेज भेजे गए: स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बीमार लोगों में से कुछ बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची: घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव पहुंची और घर-घर जाकर बीमार लोगों का इलाज किया।

डॉक्टरों ने लोगों को दवाइयाँ दीं और उनकी निगरानी की।

मोमोज का ठेला जब्तइस घटना के बाद, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोमोज बेचने वाले शख्स का ठेला जब्त कर लिया है और मोमोज के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मोमोज में किस तरह की मिलावट या गंदगी थी। यह घटना एक बार फिर स्ट्रीट फूड की साफ-सफाई और गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करती है। क्या आपको लगता है कि स्ट्रीट फूड की क्वालिटी की जांच के लिए प्रशासन को और भी सख्त कदम उठाने चाहिए?

continue reading
भारत के नये एयर डिफेंस सिस्टम को देख जल गया चीन! तिलमिलाहट में शक्ति पर उठाने लगा सवाल

भारत के नये एयर डिफेंस सिस्टम को देख जल गया चीन! तिलमिलाहट में शक्ति पर उठाने लगा सवाल

Anita nishad 25-Aug-2025 50

 भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक बार फिर से अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है. देश ने अपने पहले इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IADWS) का सफल परीक्षण किया है, जिसने एक साथ तीन अलग-अलग उन्नत लक्ष्यों को मार गिराने की क्षमता साबित की.

 

इस परीक्षण में दो हाई-स्पीड अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स (ड्रोन) और एक मल्टी-कॉप्टर ड्रोन को निशाना बनाया गया. इन लक्ष्यों को क़्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल (QRSAM), वी-शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) और लेजर-आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन के जरिए ताबड़तोड़ खत्म किया गया.

इस उपलब्धि के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की कतार में शामिल हो गया है जिनके पास लेजर हथियार तकनीक है. इस सूची में अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, जर्मनी और इजरायल जैसे उन्नत राष्ट्र पहले से मौजूद हैं. यह सिस्टम भारत की राष्ट्रीय एयर डिफेंस शील्ड को और भी मजबूत करेगा और मल्टी-लेयर सुरक्षा कवच के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दशक के भीतर आत्मनिर्भर और अत्याधुनिक रक्षा प्रणाली स्थापित करने के लक्ष्य को लेकर पहले ही प्रतिबद्धता जता चुके हैं.

चीन की प्रतिक्रिया और उसकी चिंता

भारत की इस उन्नति पर चीन ने अपनी असहजता जाहिर की है. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक रक्षा विशेषज्ञ के हवाले से लिखा कि “लेजर हथियार का इस सिस्टम में शामिल होना तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, लेकिन इसकी वास्तविक युद्ध क्षमता अभी साबित नहीं हुई है. टेस्टिंग तो नियंत्रित माहौल में हुई है, जबकि असली युद्ध के हालात अलग और चुनौतीपूर्ण होते हैं.” इसी तरह बीजिंग की एयरोस्पेस नॉलेज मैगजीन के मुख्य संपादक वांग यानान ने भी इस तकनीक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए और कहा कि प्रीसेट ट्रेनिंग के दौरान की गई टेस्टिंग वास्तविक युद्ध के माहौल का सही आकलन नहीं कर सकती.

चीन की रणनीतिक चिंता की वजह

असल में भारत का यह एयर डिफेंस सिस्टम चीन की एंटी-एक्सेस/एरिया डिनायल (A2/AD) रणनीति के लिए चुनौती है, जिस पर चीन दक्षिण चीन सागर और हिंद महासागर में अपना प्रभुत्व बनाए रखने की योजना बनाता है. भारत की नई तकनीक ड्रोन, क्रूज मिसाइल और लो-फ्लाइंग एयरक्राफ्ट को रोकने में सक्षम होगी, जिससे चीन की रणनीति पर सीधे सवाल खड़े हो गए हैं. चीन की इस प्रतिक्रिया में उसकी चिंता साफ झलकती है कि भारत अब उन देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास अत्याधुनिक और प्रभावशाली एयर डिफेंस सिस्टम हैं. भारत की यह सफलता न केवल उसकी सुरक्षा बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्रीय सामरिक समीकरणों को भी प्रभावित करेगी.

भारत की मजबूती का सबूत: ऑपरेशन सिंदूर

चीन पहले ही भारत की सैन्य ताकत को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देख चुका है. अब जब भारत ने अपनी डिफेंस प्रणाली में नई तकनीकें शामिल की हैं, तो निश्चित रूप से चीन और पाकिस्तान जैसी प्रतिद्वंदी ताकतों की चिंता बढ़ेगी. भारत का यह कदम उसके रक्षा बलों को भविष्य के खतरों से निपटने में और अधिक सक्षम बनाएगा.

भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक बार फिर से अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है. देश ने अपने पहले इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IADWS) का सफल परीक्षण किया है, जिसने एक साथ तीन अलग-अलग उन्नत लक्ष्यों को मार गिराने की क्षमता साबित की. इस परीक्षण में दो हाई-स्पीड अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स (ड्रोन) और एक मल्टी-कॉप्टर ड्रोन को निशाना बनाया गया. इन लक्ष्यों को क़्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल (QRSAM), वी-शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) और लेजर-आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन के जरिए ताबड़तोड़ खत्म किया गया.

continue reading
पेशाब में झाग आने का क्या मतलब होता है? आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट नेˈ बताया क्या करें और कैसे दूर होगी दिक्कत

पेशाब में झाग आने का क्या मतलब होता है? आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट नेˈ बताया क्या करें और कैसे दूर होगी दिक्कत

Anita nishad 25-Aug-2025 64

 Foamy Urine: यूरिन यानी पेशाब शरीर का एक अपशिष्ट उत्पाद (वेस्ट) होता है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पेशाब आपकी सेबह से जुड़ी कई जानकारी दे सकता है. खासकर पेशाब में झाग आने पर इसपर ध्यान देना जरूरी हो जाता है.

मामले को लेकर फेमस आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, अगर आपको पेशाब करते समय झाग या बबल्स नजर आते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. इससे अलग ऐसा होने पर कुछ खास बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.

क्यों आते हैं पेशाब में झाग?

श्वेता शाह बताती हैं, कभी-कभी झाग आना सामान्य हो सकता है. जैसे कई बार तेज फ्लो की वजह से पेशाब से झाग आ जाते हैं. लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या लगातार बनी रहती है, तो इसके पीछे कुछ अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं. जैसे-

प्रोटीन लीक

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, जब किडनी सही से काम नहीं करती है, तो यूरिन में प्रोटीन आने लगता है, जिससे झाग बनते हैं.

डिहाइड्रेशन

पानी की कमी से पेशाब गाढ़ा हो जाता है और झागदार दिख सकता है.

यूटीआई या अन्य संक्रमण

इन सब से अलग यूटीआई जैसे संक्रमण की वजह से भी पेशाब में झाग बनने लगते हैं.

ऐसा होने पर क्या करें?

इस सवाल का जवाब देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, अगर आपको भी पेशाब में झाग नजर आ रहे हैं, तो कुछ नेचुरल तरीके अपनाकर किडनी को मजबूत किया जा सकता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालें जा सकते हैं. जैसे-

ऑयल पुलिंग (Oil Pulling)

सबसे पहले न्यूट्रिशनिस्ट ऑयल पुलिंग करने की सलाह देती हैं. इसके लिए सुबह खाली पेट 1 चम्मच तिल का तेल मुंह में लेकर 5-10 मिनट घुमाएं और फिर कुल्ला कर लें. ऐसा करने से मुंह की सफाई के साथ शरीर को डीटॉक्स करने में मदद मिलती है.

हाइड्रेशन बूस्ट (Hydration)

दिनभर में 8-10 गिलास गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी पिएं. इससे अलग न्यूट्रिशनिस्ट सुबह उठते ही एक गिलास पानी में एक चुटकी सेंधा नमक या नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पीने की सलाह देती हैं. इससे शरीर का pH संतुलित रहता है और किडनी बेहतर फंक्शन करती हैं.

धनिये का पानी (Coriander Water)

किडनी की सेहत बेहतर करने और खासकर यूटीआई से निजात पाने के लिए धनिये के पानी को बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए 1 चम्मच साबुत धनिये को 1 गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें. सुबह छानकर खाली पेट इस पानी को पिएं.

नारियल पानी (Coconut Water)

आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, नारियल पानी प्राकृतिक मूत्रवर्धक (Diuretic) है, जो इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है और किडनी को पोषण देता है. ऐसे में आप नारियल पानी को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं.

जौ का पानी (Barley Water)

जौ के पानी को भी किडनी के बेहतर फंक्शन और पेशाब से जुड़ी परेशानियों से निजात पाने के लिए अच्छा माना जाता है. इसके लिए 1 चम्मच जौ को 2 कप पानी में उबालें, छानकर दिन में 1-2 बार पिएं. यह किडनी को साफ करता है और यूरिनरी सिस्टम को शांत करता है.

त्रिफला चूर्ण (Triphala Powder)

रात को सोने से पहले आधा चम्मच त्रिफला गर्म पानी के साथ लें. आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि ऐसा करने से पाचन बेहतर होता है और शरीर से विषैले तत्व आसानी से बाहर निकलने लगते हैं.

प्राणायाम – शीतली या शीतकारी (Pranayama)

सुबह केवल 3 मिनट यह श्वसन अभ्यास करें. ऐसा करने से शरीर में पित्त कम होता है और मूत्र स्वास्थ्य बेहतर होता है.

श्वेता शाह बताती हैं, पेशाब में झाग को हल्के में न लें. यह किडनी की खराब कार्यक्षमता का संकेत हो सकता है. अगर बताए गए नुस्खो को आजमाने के बाद भी आपको लगातार ऐसा लक्षण दिखते रहें, तो इसे लेकर एक बार हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें.

continue reading
Advance Salary : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को दी जाएगी एडवांस सैलरी और पेंशन

Advance Salary : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को दी जाएगी एडवांस सैलरी और पेंशन

Anita nishad 25-Aug-2025 42

 Advance Salary : केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की सौगात देने जा रही है। लेकिन इससे पहले सरकार ने कर्मचारियों के लिए एडवांस सैलरी और पेंशन (Advance Pension to Employess) की राहत दे दी है।

केंद्र सरकार अब लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एडवासं सैलरी देने वाली है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

केंद्र सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत देने वाली है। सरकार अब कर्मचारियों के वेतन में बंपर बढ़ौतरी करने वाली है। वेतन में बढ़ौतरी होने की वजह से कर्मचारियों को बहुत ज्यादा राहत मिलने वाली है।

दरअसल सरकार कर्मचारियों (Goverment Employess Salary) को एडवांस वेतन देने की तैयारी कर रही है। एडवांस सैलरी के अलावा कर्मचारियों को अन्य कई भत्तों का भी लाभ दिया जाने वाला है। आज म आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि कर्मचारियों को कितनी सैलरी दी जाने वाली है।

कर्मचारियों को मिलेगी इतनी सैलरी

सरकार का मानना है कि त्योहारों के समय कर्मचारियों को आर्थिक सुविधा और सुगमता प्रदान करना जरूरी है। इस वजह से वे बिना किसी वित्तीय परेशानी की वजह से अपने परिवार के साथ त्योहार मनाया जा सकता है।

इस व्यवस्था के तहत केरल में 25 अगस्त और महाराष्ट्र में 26 अगस्त को वेतन (Salary Hike Latest Update) और पेंशन का भुगतान एडवांस तौर पर कर दिया जाएगा।

केंद्र सरकार के त्योहारों को देखते हुए जारी किया अपडेट

केंद्र सरकार ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है। गणपति (महाराष्ट्र) और ओणम (केरल) त्योहारों के मौके पर इन राज्यों में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियों, (Update For Goverment Employess) औद्योगिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को अगस्त 2025 का वेतन, मजदूरी और एडवांस पेंशन दी जाने वाली है।

सरकार का ये है मानना

सरकार का माना है कि त्योहारों के समय कर्मचारियों को आर्थिक सुविधा और सुगमता प्रदान करना काफी ज्यादा जरूरी है, इसकी वजह से वे बिना किसी वित्तीय (Salary Of Goverment emplyess) दिक्कत के अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें।

इस व्यवस्था के तहत केरल में 25 अगस्त और महाराष्ट्र में 26 अगस्त को वेतन और पेंशन का भुगतान एडवांस तौर पर दी जाने वाली है।

महाराष्ट्र में इस दिन मिलेगा वेतन

सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह महाराष्ट्र के सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों का अगस्त 2025 का वेतन गणपति उत्सव से पहले 26 अगस्त 2025, मंगलवार को एडवांस (Advance Salary Of Goverment Employess) रूप से जारी कर देने वाली है।

जानकारी के लिए बता दें कि 2025 में, गणपति उत्सव, जिसे गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है, 27 अगस्त, 2025 को पड़ने वाला है।

वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

वित्त मंत्रालय ने 22 अगस्त, 2025 के एक सर्कुलर में जानकारी देते हुए बताया कि गणपति उत्सव के मद्देनजर, सरकार ने निर्णय लिया है कि महाराष्ट्र राज्य के सभी केंद्र सरकार (Central Goverment Latest Update) के कर्मचारियों का अगस्त 2025 माह का वेतन केंद्र सरकार के कार्यालयों द्वारा 26 अगस्त, 2025 को निकाला और वितरित किया जा सकता है।

केरल में इस दिन मिलेगा अगस्त का वेतन

केंद्र सरकार ने बताया कि वह केरल के सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों का अगस्त 2025 का वेतन ओणम त्योहार से पहले 25 अगस्त, 2025, सोमवार को अग्रिम रूप (onam festival) से जारी कर दिया जाने वाला है। RBI के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, 2025 में ओणम 4 और 5 सितंबर को मनाया जाने वाला है।

वहीं 21 अगस्त, 2025 के एक कार्यालय ज्ञापन में वित्त मंत्रालय ने बताया कि ‘ओणम’ त्योहार के मद्देनजर, सरकार ने निर्णय लिया है कि केरल (Keral Goverment) राज्य के सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों का वेतन/मजदूरी/पेंशन केंद्र सरकार के कार्यालयों द्वारा 25-08-2025 को निकाला और वितरित किया जा सकता है।

सर्कुलर में बताया गया है कि केरल राज्य में कार्यरत केन्द्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों (Update For Employess) का वेतन भी उपरोक्त तिथि के अनुसार अग्रिम रूप से वितरित किया जा सकता है।

continue reading
DME पर ट्रैफिक सिपाही को उड़ाने वाला तो खूंखार अपराधी निकला, मां बोलीं- रोक लेती तो जिंदा होता बेटा

DME पर ट्रैफिक सिपाही को उड़ाने वाला तो खूंखार अपराधी निकला, मां बोलीं- रोक लेती तो जिंदा होता बेटा

Anita nishad 25-Aug-2025 47

 गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक सिपाही विपिन कुमार की दर्दनाक मौत से हर कोई सदमे में है। आईपीईएम कॉलेज गेट के सामने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को तेज रफ्तार गाड़ी ने उड़ा दिया।

हादसे का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जो वायरल है। गाड़ी में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनमें से एक के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मृतक सिपाही के परिजन में मातम मचा हुआ है। मां ने बताया कि बेटे की तबीयत खराब थी। अगर उसे रोक लेती तो वो आज जिंदा होता।

सिपाही विपिन कुमार की मां कमलेश देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि बेटे की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। अगर उस दिन मैं बेटे को ड्यूटी जाने से रोक लेती तो आज मेरा लाला जिंदा होता। देवी ने बताया कि मां, मेरी तबीयत ठीक नहीं है और दिल भी घबरा रहा है। घर पर रुककर आराम करने की बात पर बोला कि मैंने दवा ले ली है। उसके सहकर्मी ने भी फोन करके आराम करने को बोला लेकिन वह बिस्तर से उठकर तैयार होने चला गया।

आरोपी विनीत उर्फ बिन्ने मधुबन बापूधाम थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले से ही मारपीट और चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं। उसके पिता और चाचा भी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। हादसे में इस्तेमाल कार उसके भाई सुमित ने हाल ही में खरीदी थी। सुमित भी कार में सवार था। आरोपियों के अनुसार उन लोगों की दिल्ली में किसी पुलिसवाले से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वे स्पीड में गाड़ी चलाते हुए निकल रहे थे। उन्हें लगा कि ट्रैफिक वाले उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस वजह से सिपाही को हिट किया।

वीडियो में नजर आ रहा है कि सफेद अर्टिगा कार तेज रफ्तार से वहां पहुंची और अचानक से लेन बदलते हुए सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि विपिन लगभग सात फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें मणिपाल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ घंटों बाद सिपाही विपिन ने दम तोड़ दिया।

सिपाही के भाई अक्षय कुमार ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त कार सदरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर विनीत चला रहा था। उसके साथ उसका भाई सुमित भी मौजूद था। सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हादसे के वक्त आरोपी शराब के नशे में थे और गाड़ी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहे थे।

continue reading
7 Din, 7 Rajya aur 1 Aafat: बारिश का ‘कहर’ लौट आया है,IMD अलर्ट के बाद हड़कंप, स्कूल बंद, रास्ते जाम, बाढ़ जैसे हालात

7 Din, 7 Rajya aur 1 Aafat: बारिश का ‘कहर’ लौट आया है,IMD अलर्ट के बाद हड़कंप, स्कूल बंद, रास्ते जाम, बाढ़ जैसे हालात

Anita nishad 25-Aug-2025 55

 नई दिल्ली | 25 अगस्त 2025: देश एक बार फिर मौसम के प्रकोप के बीच फंसता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 7 दिनों तक देश के कई राज्यों में मूसलधार बारिश का तांडव जारी रहेगा। दिल्ली-NCR से लेकर बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान तक हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

राजस्थान के 13 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं, वहीं उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। कई जिलों में सड़कों पर मलबा, जलभराव और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।

 किन राज्यों में है हाई अलर्ट?

  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश, मलबा गिरने और भूस्खलन की चेतावनी।

  • राजस्थान: बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद।

  • जम्मू-कश्मीर: मौसम बिगड़ने पर छुट्टियां घोषित।

  • बिहार और यूपी: अगले कुछ दिन भारी बारिश, फिर उमस भरी गर्मी की वापसी।

  • दिल्ली-NCR: हल्की से मध्यम बारिश, तापमान में गिरावट।

  • हरियाणा: 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान।

 स्कूल बंद और सड़कें ठप!

बारिश के कारण उत्तरकाशी, बागेश्वर, टेहरी, रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों के टूटने और पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है।

 क्या है आगे की चेतावनी?

IMD ने साफ किया है कि 29 और 30 अगस्त को एक बार फिर कुछ राज्यों में बारिश की तीव्र लहर लौट सकती है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति दोबारा बन सकती है।

continue reading
भारी भरकम टैक्स आने वाला है! महंगे होंगे ये आइटम्स, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

भारी भरकम टैक्स आने वाला है! महंगे होंगे ये आइटम्स, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

Anita nishad 25-Aug-2025 50

 केंद्र सरकार लक्ज़री और सिन (जैसे तंबाकू, शराब, महंगी गाड़ियां) जैसी वस्तुओं पर टैक्स दर बढ़ाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 40% से ज्यादा GST टैक्स स्लैब पर विचार कर रही है, जो अब तक के 28% + 22% सेस की सीमा को पार कर जाएगा।

इस फैसले से न केवल सरकार की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि इन महंगी और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुओं की खपत पर भी अंकुश लगेगा। अगर लागू होता है तो महंगी कारें, बड़े घर, तंबाकू उत्पाद, पान मसाला और शराब जैसे आइटम्स की कीमतें आसमान छू सकती हैं।

क्या होगा असर?

  • महंगी वस्तुओं पर GST स्लैब बढ़कर 40% से ऊपर जा सकता है।

  • सरकार को होगा ज़्यादा राजस्व, जिसका इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक कल्याण योजनाओं में होगा।

  • ‘सिन प्रोडक्ट्स’ पर टैक्स बढ़ाकर स्वास्थ्य व सामाजिक जोखिम कम करने का लक्ष्य।

  • आम उपभोक्ता महंगी वस्तुएं खरीदने से पहले सोचेंगे दो बार।

कब होगा बड़ा फैसला?

3 और 4 सितंबर को GST काउंसिल की अहम बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में स्लैब कम करके दो करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा:

  • 5% — मेरिट श्रेणी के उत्पाद और सेवाएं

  • 18% — मानक श्रेणी के उत्पाद और सेवाएं

आपके लिए क्या मतलब?

अगर आप महंगी गाड़ियां खरीदने वाले हैं या शराब, तंबाकू जैसे सामान के उपभोक्ता हैं, तो कीमतों में भारी बढ़ोतरी की तैयारी कर लें। सरकार की यह रणनीति आम आदमी की जेब पर असर डाल सकती है, लेकिन स्वास्थ्य और सामाजिक सुधार के लिए इसे जरूरी बताया जा रहा है।

continue reading
30 दिन के अंदर ही कोर्ट को भी जमानत पर फैसला करना होगा.PM और CM को जेल वाले कानून पर बोले अमित शाह

30 दिन के अंदर ही कोर्ट को भी जमानत पर फैसला करना होगा.PM और CM को जेल वाले कानून पर बोले अमित शाह

Anita nishad 25-Aug-2025 24

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम-सीएम को गंभीर अपराध पर पद से हटाने वाले बिल को लेकर बात की. अमित शाह ने कहा, कोई भी नेता अगर किसी गंभीर आरोप में पकड़ा जाता है, तो उसे उसके पद से मुक्त कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, किसी भी संविधान संशोधन को सदन में पेश न होने देना, ये लोकतंत्र में उचित नहीं है. सदन बातचीत और चर्चा के लिए है, न कि शोरगुल के लिए विपक्ष को बिल के विरोध का करण बताना चाहिए.

अमित शाह ने कहा, कोई भी नेता जेल से सरकार चलाए ये उचित नहीं है. अगर 30 दिन में जमानत मिलती है, तो वो वापस शपथ ले सकते हैं. आज भी भारत के जनप्रतिनिधित्व के अंदर कानून है उसके अंदर प्रावधान है की किसी को अगर 2 साल या 2 साल से ज्यादा की सजा होती है तो वो अपने पद से मुक्त हो जाएंगे. अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का जिक्र करते हुए कहा, सत्येंद्र जैन को 4 साल तक जमानत नहीं मिला, उनके केस चालू है. आजादी के बाद कई नेता जेल में गए, सब इस्तीफा दे कर जेल में गए, लेकिन ये ट्रेंड अभी शुरू हुआ है.

विधेयक प्रस्तुत करने में आपत्ति क्यों?

शाह ने सवाल उठाया कि अगर संसद में चुनी हुई सरकार कोई विधेयक या संवैधानिक संशोधन लाती है, तो उसे सदन में रखने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विधेयक संसद की दोनों सदनों की संयुक्त समिति को सौंपा जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा, यह एक संवैधानिक संशोधन है, जिसके लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है. सरकार के पास दो-तिहाई बहुमत है या नहीं, यह मतदान के समय पता चलेगा.

 

उन्होंने कहा कि किसी भी विधेयक को सदन में पेश न करने देना लोकतंत्र के खिलाफ है. संसद का मकसद विवाद और बहस है, न कि शोर-शराबा और हंगामा. शाह ने स्वीकार किया कि उन्होंने भी अतीत में विरोध किया है, लेकिन कभी विधेयक को पेश न करने देने की मानसिकता नहीं अपनाई. साथ ही उन्होंने कहा, इस तरह का व्यवहार कर विपक्ष को जनता को जवाब देना होगा.

30 दिनों तक मिल सकती है जमान

शाह ने कहा कि एनडीए के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री होने की वजह से यह विधेयक सिर्फ विपक्ष नहीं, सत्तापक्ष पर भी समान रूप से लागू होता है. साथ ही अमित शाह ने कहा, अगर किसी मंत्री या मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई मामला दर्ज होता है, तो उन्हें 30 दिनों तक जमानत मिल सकती है. साथ ही शाह ने साफ किया कि अगर मामला झूठा या फर्जी है, तो देश की उच्च न्यायपालिका (हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट) इसका संज्ञान लेगी. वे “आंख मूंदकर नहीं बैठी” हैं. साथ ही उन्होंने कहा, अदालत से जमानत नहीं मिलती, तो संबंधित व्यक्ति को पद छोड़ना पड़ेगा.

शाह ने पूछा, क्या कोई मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या मंत्री जेल से सरकार चला सकता है? यह लोकतंत्र की गरिमा और कार्यक्षमता के लिए गंभीर सवाल है. गृह मंत्री ने कहा, जहां 5 साल से ज्यादा सजा का प्रावधान है, सिर्फ वहीं पर संबंधित व्यक्ति को पद छोड़ना होगा. छोटे-मोटे या झूठे आरोपों पर किसी मंत्री या मुख्यमंत्री को पद छोड़ने की जरूरत नहीं होगी. शाह ने कहा कि भारत के जनप्रतिनिधित्व अधिनियम में पहले से प्रावधान है कि अगर किसी निर्वाचित प्रतिनिधि को दो साल या उससे अधिक की सजा होती है, तो उसकी सदस्यता समाप्त हो जाती है. अमित शाह ने कहा, इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गंभीर आपराधिक मामलों में फंसे व्यक्ति सत्ता का दुरुपयोग न करें और लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे.

अमित शाह ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस 130वें संवैधानिक संशोधन का प्रस्ताव दिया है, उसमें प्रधानमंत्री पद को भी शामिल किया गया है. अगर प्रधानमंत्री जेल जाते हैं, तो उन्हें भी इस्तीफा देना होगा – यह प्रस्ताव खुद प्रधानमंत्री ने लाया है.अमित शाह ने इसे खुद के खिलाफ जवाबदेही तय करने की लोकतांत्रिक भावना बताया. इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार सभी के लिए एक समान नियम चाहती है – सत्ता पक्ष हो या विपक्ष.

 

क्या है बिल का मकसद?

अमित शाह ने विपक्ष की आपत्ति को खारिज किया. उन्होंने विपक्ष की इस आपत्ति को असंगत बताया कि 30 दिन की जमानत अवधि बहुत ज्यादा है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में किसी भी जमानत याचिका पर 5 दिनों से अधिक समय नहीं लगता.
साथ ही उन्होंने कहा, 30 दिन का समय न्यायपालिका को ज़मानत पर निर्णय देने के लिए पर्याप्त और व्यावहारिक माना गया है. यह प्रावधान किसी के दोषी सिद्ध होने से पहले पद से हटाने का जरिया नहीं है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए लोकतंत्र में जवाबदेही तय करने का प्रयास है.

continue reading
सदन लोकतंत्र का इंजन, कार्यवाही बाधित करना चिंताजनक : अमित शाह

सदन लोकतंत्र का इंजन, कार्यवाही बाधित करना चिंताजनक : अमित शाह

Anita nishad 24-Aug-2025 64

 नई दिल्ली, 24 अगस्त :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली विधानसभा में दो दिवसीय ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सदन लोकतंत्र का इंजन होता है, इसलिए विपक्ष द्वारा संसद तथा विधानसभाओं की कार्यवाही को बाधित करने की प्रवृत्ति चिंताजनक है।

शाह ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन कई दिनों तक सदन को न चलने देना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सदन जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक है और सार्थक बहस से ही जनकल्याणकारी कानून बनते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा और संसद केवल बहस का मंच नहीं, बल्कि विवेक और विचार का संगम है। सदन की कार्यवाही में पक्ष-विपक्ष दोनों को मिलकर जनता की आवाज बनना चाहिए। शाह ने उपस्थित सभी अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से आह्वान किया कि वे सदन की गरिमा बनाए रखते हुए चर्चा को सार्थक और परिणामोन्मुख बनाने का प्रयास करें।
 

गृह मंत्री ने स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय केंद्रीय विधानसभा अध्यक्ष रहे विट्ठल भाई पटेल के योगदान को भी विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और कई ऐसी परंपराएं स्थापित कीं जो आज भी लोकतांत्रिक संस्थाओं की आधारशिला हैं। शाह ने सुझाव दिया कि विट्ठल भाई पटेल के भाषणों और योगदान का संकलन देशभर की विधानसभाओं की लाइब्रेरी में उपलब्ध कराया जाए, ताकि नए पीढ़ी के जनप्रतिनिधि उनसे प्रेरणा ले सकें।
 

गृह मंत्री ने कहा कि भारत का लोकतंत्र गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा है। उन्होंने हस्तिनापुर की सभा का उदाहरण देते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में जनमत को महत्व देने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष केवल सदन के संरक्षक ही नहीं बल्कि सेवक भी होते हैं और उनके विवेकपूर्ण निर्णय ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं।
 

इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना सहित देशभर की विधानसभाओं और विधान परिषदों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा में विट्ठल भाई पटेल के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।
 

अमित शाह ने अंत में सभी विधायकों और सांसदों से विधानसभा व संसद की लाइब्रेरी का अधिकाधिक उपयोग करने का आग्रह किया और कहा कि अध्ययन और विमर्श के माध्यम से ही लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सकता है।

continue reading
फंस गए कथावाचक प्रदीप मिश्रा! 5 साल में हुई मौतों पर जांच की मांग, कांवड़ यात्रा में भी हुई थी बदइंतजामी

फंस गए कथावाचक प्रदीप मिश्रा! 5 साल में हुई मौतों पर जांच की मांग, कांवड़ यात्रा में भी हुई थी बदइंतजामी

Anita nishad 24-Aug-2025 30

 सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर में विट्ठलेश सेवा समिति और पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 6 अगस्त को निकाली गई कांवड़ यात्रा अब विवादों में घिर गई है। बदइंतजामी और शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाने के आरोपों के साथ सीहोर सर्व ब्राह्मण समाज के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने मानव अधिकार आयोग में ज्ञापन सौंपा है।

मौतों और अव्यवस्था की जिम्मेदारी तय करने की मांग ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 5 वर्षों में प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वरधाम में अव्यवस्था और भगदड़ जैसी घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों और घायलों के सही आंकड़े सामने लाकर समिति की जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। इसे भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती का मुंह दबाकर रेप कर रहा था युवक, तभी पिता कमरे में पहुंचे और...

पीड़ित परिवारों को मुआवजा और भविष्य की गारंटी पंकज शर्मा ने मांग की कि मृतकों और घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा मिले। साथ ही समिति से यह शपथ पत्र लिया जाए कि भविष्य में पर्याप्त इंतजाम होंगे और यदि ऐसी कोई घटना दोबारा घटती है, तो समिति का पंजीयन रद्द कर उसकी संपत्ति राजसात की जाए।

डीजे और ट्रैफिक जाम से बिगड़ी कानून व्यवस्था ज्ञापन में आरोप है कि यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन के निर्देशों को अनदेखा कर एक दर्जन से अधिक डीजे बजाए गए, जिससे कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई। ट्रैफिक जाम की वजह से एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाएं भी बाधित हुईं, जो किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थीं। इस उल्लंघन पर समिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
 

स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल पंकज शर्मा ने समिति पर श्रद्धालुओं के लिए शौचालय और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था न करने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि यात्रा स्थल पर फैली गंदगी बारिश के पानी के साथ मिलकर आसपास के गांवों में बीमारी और महामारी फैला सकती है। ऐसे हालात में नगर पालिका द्वारा प्रदीप मिश्रा को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाए रखना समझ से परे है। उन्होंने मांग की कि यह पद तत्काल वापस लिया जाए और किसी योग्य व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाए।

continue reading
ना नेटर्वक का झंझट ना सिम की जरुरत अब ऐसे ही कर सकेंगे वॉट्सऐप कॉलिंग, कैसे करेगा काम?

ना नेटर्वक का झंझट ना सिम की जरुरत अब ऐसे ही कर सकेंगे वॉट्सऐप कॉलिंग, कैसे करेगा काम?

Anita nishad 24-Aug-2025 22

 गूगल ने हाल ही में अपनी नई Pixel 10 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन सीरीज 28 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस बार कंपनी ने फोन में एक क्रांतिकारी फीचर जोड़ा है, जो तकनीक की दुनिया में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

गूगल के मुताबिक, Pixel 10 सीरीज के यूजर्स बिना नेटवर्क के भी वॉट्सऐप के जरिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे।

बिना नेटवर्क के भी चलेगी वॉट्सऐप कॉलिंग गूगल ने अपने आधिकारिक X पोस्ट में जानकारी दी है कि Pixel 10 सीरीज में वॉट्सऐप के जरिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी के माध्यम से वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। यह फीचर खासतौर पर इमरजेंसी परिस्थितियों में बेहद उपयोगी होगा, जहां नेटवर्क या Wi-Fi उपलब्ध नहीं रहता। गूगल ने अपने टीजर वीडियो में इस नए फीचर की झलक भी दिखाई है, जिसमें बताया गया है कि फोन की सैटेलाइट कनेक्टिविटी से वॉट्सऐप कॉलिंग संभव होगी। हालांकि, कंपनी ने यह साफ किया है कि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर उपलब्ध होगी, जो सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं।

 

 

 

भारत में करना होगा थोड़ा इंतजार भारत में इस सुविधा के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि सैटेलाइट सर्विस फिलहाल यहां शुरू नहीं हुई है। हालांकि, BSNL ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर सैटेलाइट सर्विस को लेकर टीजर जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि भारत में भी जल्द इस दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं। दुनिया का पहला स्मार्टफोन गूगल ने दावा किया है कि Pixel 10 सीरीज दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें सैटेलाइट के माध्यम से वॉट्सऐप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि यह तकनीक वास्तविक रूप से कैसे काम करती है।

गौरतलब है कि अब तक सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए केवल सीमित फीचर्स जैसे SMS और इमरजेंसी ऑडियो कॉलिंग की सुविधा मिलती रही है। लेकिन Pixel 10 सीरीज के साथ गूगल इस तकनीक को एक कदम आगे ले जा रहा है।

 

continue reading
Maa Vaishno Devi: श्रद्धालुओं के लिए खड़ी हुई मुसीबत... यात्रा को लेकर नए आदेश लागू

Maa Vaishno Devi: श्रद्धालुओं के लिए खड़ी हुई मुसीबत... यात्रा को लेकर नए आदेश लागू

Anita nishad 24-Aug-2025 23

 मां वैष्णो देवी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। क्षेत्र में हो रही लगातार तेज बारिश और खराब मौसम के कारण हिमकोटी मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही एहतियातन रोक दी गई है।

प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। हिमकोटी मार्ग, जो आमतौर पर वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं द्वारा उपयोग किया जाता है, भूस्खलन और फिसलन की आशंका के चलते पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हालांकि, यात्रा पुराने पारंपरिक मार्ग से बहाल रखी गई है, जिससे दर्शनार्थी अभी भी यात्रा जारी रख सकते हैं।

continue reading
SBI के बाद बैंक ऑफ इंडिया ने अनिल अंबानी का नाम, रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़ा है मामला, आई सफाई

SBI के बाद बैंक ऑफ इंडिया ने अनिल अंबानी का नाम, रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़ा है मामला, आई सफाई

Anita nishad 24-Aug-2025 17

 भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बाद, बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) ने भी दिवालिया हो चुकी रिलायंस कम्युनिकेशंस के लोन अकाउंट को धोखाधड़ी वाला घोषित किया है और इस मामले में कंपनी के पूर्व डायरेक्टर अनिल अंबानी का नाम भी लिया है।

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने 2016 में कथित तौर पर धन के हेरफेर का हवाला दिया है।

पब्लिक सेक्टर के बैंक बीओआई ने अगस्त 2016 में रिलायंस कम्युनिकेशंस को उसके चालू कैपिटल एक्सपेंडिचर और ऑपरेटिंग एक्सपेंडिचर तथा मौजूदा देनदारियों के भुगतान के लिए 700 करोड़ रुपये का लोन दिया था। रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक के पत्र के बारे में बताया है। इसके अनुसार अक्टूबर 2016 में जारी की गई स्वीकृत राशि का आधा हिस्सा एक सावधि जमा में निवेश किया गया था, जिसकी स्वीकृति पत्र के अनुसार अनुमति नहीं थी।

आरकॉम ने लिखा था एक लेटर

आरकॉम ने कहा कि उसे 22 अगस्त को बैंक ऑफ इंडिया से आठ अगस्त का एक पत्र मिला है, जिसमें बैंक द्वारा "कंपनी, अनिल अंबानी (कंपनी के प्रवर्तक और पूर्व निदेशक) और मंजरी अशोक कक्कड़ (कंपनी की पूर्व निदेशक) के लोन खातों को धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत करने" के फैसले की जानकारी दी गई है।

इससे पहले, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने भी इस साल जून में ऐसा ही किया था, जिसमें लोन की शर्तों का उल्लंघन करते हुए लेनदेन करके बैंक के धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था। एसबीआई की शिकायत के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस और अंबानी के आवास से जुड़े परिसरों की तलाशी ली।

अनिल अंबानी ने किया है आरोपों का खंडन

सीबीआई ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी द्वारा कथित हेराफेरी के चलते 2,929.05 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिकायत दर्ज की। अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने एक बयान में "सभी आरोपों और अभियोगों का पुरजोर खंडन किया" और कहा कि वह "अपना बचाव करेंगे।" प्रवक्ता ने कहा, "एसबीआई द्वारा दर्ज की गई शिकायत 10 साल से भी ज्यादा पुराने मामलों से संबंधित है। उस समय अंबानी कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक थे और कंपनी के दैनिक प्रबंधन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।"

continue reading
dpboss