Breaking News
देश
हैलो, मैं तुम्हारी सौतन बोल रही हूं... पत्नी को आया फोन, सुनते ही लगा गहरा सदमा; रोते-रोते गई जान
यूपी के हरदोई जिले में एक महिला की अचानक मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि उसे पति के मोबाइल नंबर से आए एक फोन कॉल ने इतना बड़ा सदमा दिया कि उसने कुछ ही घंटों में दम तोड़ दिया।
सरकारी दस्तावेज बनवाना हुआ आसान: अब WhatsApp पर बनेंगे मैरिज सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर जाति प्रमाणपत्र तक
अगर आप भी शादी का सर्टिफिकेट बनवाने, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने या जाति प्रमाणपत्र जैसी सरकारी सेवाओं के लिए घंटों लाइन में लगते हैं- तो अब राहत की खबर है। दिल्ली सरकार एक नई डिजिटल सुविधा शुरू करने जा रही है, जिसके तहत लोग व्हाट्सएप पर ही जरूरी सरकारी कागजात बनवा सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे।
लाडो लक्ष्मी योजना शुरु: 25 सिंतबर से मिलेंगे हरियाणा की इन महिलाओं को 2100 रुपए, सरकार ने लगाईं ये शर्तें
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मिटिंग के बाद प्रेस कॉन्फेंस की। प्रेस कॉन्फेंस में सीएम सैनी ने बड़ी घोषणा की कि महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ 25 सितंबर से मिलेगा।
IMD Alert! इस राज्य में भारी बारिश के चलते IMD ने जारी किए ऑरेंज और येलो अलर्ट; स्कूल-काॅलेज बंद
कर्नाटक के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह भारी बारिश हुई, जिसके बाद आईएमडी ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी कर दी गई है और कई जिलों में अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
MP News: 27% ओबीसी आरक्षण पर सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: सर्वदलीय बैठक में संकल्प पारित, कहा- कोई नौकरी से वंचित न रहे
मध्यप्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 अगस्त को बड़ा कदम उठाया। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में तय किया गया कि किसी भी कीमत पर राज्य में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण दिया जाएगा।
आम आदमी को राहत के आसार, दूध से लेकर रोटी तक पर '0' GST, अगले हफ्ते हो सकता है फैसला!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से जीएसटी सुधारों की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये सुधार दिवाली से पहले लागू किए जा सकते हैं।
किडनी डैमेज, लिवर खराब जैसी बीमारियों से बचने के लिए ले रहे हैं Health Plan? इन बातों का रखें ध्यान
नई दिल्ली। बढ़ते मेडिकल खर्चों का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन में मेडिकल इमरजेंसी हुई तो उसकी सालों की सेविंग खत्म हो सकती है। वह व्यक्ति कर्ज के तले डूब सकता है।
मिल गया कैंसर का इलाज! अब बिना इम्यून सिस्टम के खत्म होगा ट्यूमर
कैंसर के इलाज में जल्द ही एक नई और प्रभावशाली थेरेपी आ सकती है, जिसे जापान के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। जापान एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (JAIST) के शोधकर्ताओं ने एक बैक्टीरिया आधारित इलाज तैयार किया है, जो बिना शरीर के इम्यून सिस्टम की मदद के भी कैंसर ट्यूमर को नष्ट करने में सक्षम है।
8 महीने में 19 स्टार खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, रविचंद्रन अश्विन समेत 7 भारतीयों ने ली रिटायरमेंट
साल 2025 अब तक क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही खराब गुजर रहा है. सिर्फ 8 महीने ही गुजरे हैं और 19 दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया है. भारतीय दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में संन्यास लिया था.
नेपाल में फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया एप को सात दिनों का अल्टीमेटम
काठमांडू, 27 अगस्त: नेपाल सरकार ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को निर्देश दिया है कि वे सात दिनों के भीतर देश में रजिस्टर्ड करें अन्यथा उनकी सेवाएं रोक दी जाएगी। सरकार की तरफ से फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया साइट्स को नेपाल में पंजीकरण के लिए बार-बार आग्रह करने के बाद भी यहां रजिस्टर्ड नहीं कर रही है।
MP में जनगणना को लेकर मोहन सरकार की तैयारी शुरू! 2 चरणों में होगी जनगणना, 6 ACS, 3 PS और 15 अधिकारियों की कमेटी गठित
भोपाल MP DESK: मध्य प्रदेश सरकार एक अहम काम की ओर रूख करने वाली है। दरअसल मोहन सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर कमर कस ली है और तैयारियां शुरू कर दी है। 2027 में शुरू होने वाली यह जनगणना प्रदेश में दो चरणों में पूरी की जाएगी।
दिल्ली एम्स का खास इनोवेशन: अब 2 घंटे में होगी कैंसर की जांच, 100 रुपये से भी कम होगी कीमत
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता लगाने में आमतौर पर लाखों रुपये की महंगी मशीनों और कई दिनों का समय लगता है। लेकिन अब दिल्ली के एम्स के डॉक्टरों ने एक ऐसी टेस्ट किट विकसित की है, जो मात्र 2 घंटे में कैंसर की पहचान कर सकती है।
भारी बारिश और बाढ़ से जम्मू रेल मार्ग ठप, 65 ट्रेनें रद्द, 46 का गंतव्य बदला; यहां देखें लिस्ट
जम्मू में चक्की नदी में आई बाढ़ और मिट्टी धंसने से रेल यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तरी रेलवे ने जानकारी दी कि रेल ट्रैक को हुए नुकसान के कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कई को बीच में ही रोककर गंतव्य बदलना पड़ा है।
महाराष्ट्र: आज से प्रारंभ हुआ दस दिवसीय गणेशोत्सव, घर-घर और पंडालों में विराजेंगे बप्पा
महाराष्ट्र में पूरे धूमधाम से दस दिवसीय गणेश उत्सव का आरंभ हो गया। इस दौरान लोग अपने अपने घरों, आवासीय परिसरों और सार्वजनिक पंडालों में अपने प्रिय भगवान की स्थापना कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को आएंगे पूर्णिया, एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
पटना, 27 अगस्त : बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी अगले महीने 15 सितम्बर काे एक बार फिर बिहार आएंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी।
मौसी ने घर में नहीं रखा तो रची साजिश... ट्रेन के AC कोच में बच्चे के कत्ल की खौफनाक कहानी
गुजरात में सूरत के अमरोली इलाके में एक परिवार के साथ खौफनाक घटना सामने आई. यहां बीते दिनों तीन साल का मासूम खेलते-खेलते घर से गायब हो गया. परिवार घबराकर उसे हर जगह ढूंढने लगा. किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह मासूम जिंदगी इतनी बेरहमी से खत्म कर दी जाएगी.
''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' अभियान की ब्रांड एंबेसडर ने प्रेमानंद महाराज किडनी देने की जताई इच्छा, वजह सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर की रहने वालीं मेहनाज खान जो'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी हैं ने प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई है।
VIDEO: हाईवे का 3KM हिस्सा बहा, इमारतें-दुकानें ढहीं, फुट ब्रिज भी नदी में समाया... कुल्लू-मनाली में बारिश का रौद्र रूप
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं. व्यास नदी में आए उफान ने यहां के कई इलाकों को प्रभावित किया है. कुल्लू-मनाली एनएच3 का लगभग 3 किलोमीटर बड़ा हिस्सा बह गया है.
अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे, उस पर लिखा होगा मेड इन इंडिया : प्रधानमंत्री
-प्रधानमंत्री ने सुजुकी के पहले वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन 'ई-विटारा' का लोकार्पण किया
शराब के लिए कैश नहीं, सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट चाहिए; भाजपा शासित राज्य में बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों की व्यवस्था अब पूरी तरह केशलैस होने जा रही है। जल्द ही सभी मदिरा दुकानों में केवल ऑनलाइन भुगतान से ही शराब खरीदी जा सकेगी। मंत्रिमंडल विस्तार में आबकारी विभाग का प्रभार मिलने के बाद मंत्री लखनलाल देवांगन ने आबकारी की समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए हैं।













