Breaking News
देश
स्वतंत्रता दिवस 2025: महिंद्रा ने पेश की 4 नई कॉन्सेप्ट कारें, Vision S सबसे छोटी SUV
नई दिल्ली: 15 अगस्त 2025 के स्वतंत्रता दिवस पर महिंद्रा ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में धूम मचाने के लिए चार नई कॉन्सेप्ट SUV कारें पेश की हैं। ये हैं – Vision S, Vision X, Vision T और Vision SXT। ये कारें महिंद्रा के भविष्य की डिजाइन, तकनीक और प्रदर्शन की झलक पेश करती हैं।
नया प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन विकल्प
महिंद्रा ने एक नया मोनोकॉक स्ट्रक्चर वाला प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जो स्कॉर्पियो N जैसी मौजूदा SUVs से अलग है। यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और पेट्रोल पावरट्रेन के विकल्पों के साथ आएगा, जिससे ग्राहकों को ईंधन की बचत और प्रदर्शन के लिहाज से बेहतर विकल्प मिलेंगे।
Vision S: सबसे छोटी और कॉम्पैक्ट SUV
Vision S महिंद्रा की सबसे छोटी और कॉम्पैक्ट SUV होगी, जिसकी लंबाई 4 मीटर से कम होगी। यह खासकर शहर की तंग गलियों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों के लिए उपयुक्त है। इसके डिज़ाइन में दमदारता के साथ-साथ युवाओं को ध्यान में रखते हुए स्टाइलिश लुक दिया गया है।
Vision X: SUV और सेडान का स्टाइलिश क्रॉसओवर
Vision X एक स्लीक क्रॉसओवर है जो SUV और सेडान के बीच का बेहतर मिश्रण पेश करता है। इसका मॉडर्न डिज़ाइन इसे शहरी ड्राइविंग और लंबी यात्राओं दोनों के लिए उपयुक्त बनाता है।
Vision T: अगला अवतार थार का
Vision T महिंद्रा थार की अगली पीढ़ी का संकेत है। यह कार ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए रग्ड डिजाइन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और बेहतर ऑफ-रोड क्षमता लेकर आएगी। साथ ही, इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम चल रहा है।
Vision SXT: बड़ी और फैमिली-फ्रेंडली SUV
Vision SXT महिंद्रा की सबसे बड़ी और फैमिली-फ्रेंडली SUV होगी, जिसमें एडवांस तकनीक, फ्लैट फ्लोर और ज्यादा जगह होगी। यह लंबी दूरी के सफर के लिए एक आदर्श विकल्प साबित होगी।
लॉन्च टाइमलाइन
महिंद्रा इन कॉन्सेप्ट कारों को 2027 तक प्रोडक्शन मॉडल में बदलने की योजना बना रही है, जिससे कंपनी FWD सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।
महिंद्रा की यह नई पहल भारतीय SUV बाजार में तकनीक और डिजाइन के नए मानदंड स्थापित करेगी और उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प उपलब्ध कराएगी।
Independence Day 2025: लाल किले से PM मोदी के 11 बड़े ऐलान, विकास और सुरक्षा की नई दिशा
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने देश के विकास, सुरक्षा, तकनीकी आत्मनिर्भरता और युवाओं के भविष्य से जुड़े 11 बड़े ऐलान किए, जो आने वाले वर्षों में भारत की दिशा तय करेंगे।
पीएम मोदी के 11 बड़े ऐलान:
-
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना:
युवाओं के लिए बड़ी योजना, जिसमें प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना की कुल लागत 1 लाख करोड़ रुपये। -
ऊर्जा और तकनीकी आत्मनिर्भरता:
सोलर एनर्जी पिछले 11 साल में 30 गुना बढ़ी है। हाइड्रोपावर और ग्रीन हाइड्रोजन में बड़े निवेश।
देश में 10 नए परमाणु रिएक्टर काम कर रहे हैं, और 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य। -
क्रिटिकल मिनरल मिशन:
रक्षा, तकनीक और चिकित्सा के लिए जरूरी खनिजों की खोज 1,200 से अधिक स्थानों पर जारी। -
भारत का अपना स्पेस स्टेशन:
2047 तक भारत का अपना स्पेस स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 'मेड इन इंडिया जेट इंजन' बनाने का आह्वान। -
ऑपरेशन सिंदूर:
सेना की बहादुरी की सराहना करते हुए बताया कि आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए खुली छूट दी गई थी, जिससे पाकिस्तान में हलचल मची। -
क्लीन एनर्जी और समुद्र मंथन मिशन:
2030 के क्लीन एनर्जी लक्ष्यों को 2025 में पूरा करने का दावा। समुद्र मंथन मिशन से तेल और गैस भंडार की खोज जारी। -
फर्टिलाइजर में आत्मनिर्भरता:
युवाओं और उद्योग जगत से अपना खाद बनाने की अपील की गई ताकि विदेशी निर्भरता खत्म हो सके। -
मिशन सुदर्शन चक्र:
युद्ध तकनीक को आधुनिक बनाने और देश की सुरक्षा को मजबूत करने का ऐलान। -
भाषाओं का विकास:
सभी भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने और विज्ञान-तकनीक में उनका योगदान बढ़ाने पर जोर। -
मोटापे पर चेतावनी:
मोटापा एक बढ़ता हुआ संकट है, हर तीसरा व्यक्ति इससे प्रभावित हो सकता है। तेल के उपयोग में 10% कमी की सलाह दी गई। -
पिछड़े क्षेत्रों का विकास:
पूर्वी भारत सहित पिछड़े जिलों और ब्लॉकों के लिए विशेष विकास योजनाएं लागू करने का ऐलान।
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं:
-
GST रिफॉर्म: दिवाली से MSMEs को लाभ देने वाले नेक्स्ट जेनरेशन GST सुधार लागू होंगे।
-
अर्थव्यवस्था की मजबूती: महंगाई नियंत्रण में, विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत और भारत की वैश्विक स्तर पर सराहना।
-
सिंधु समझौते पर कड़ा रुख: भारत किसानों के हित में अपने हक का पानी इस्तेमाल करेगा। प्रधानमंत्री का सशक्त संदेश, "खून और पानी साथ नहीं बह सकता।"
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपील की कि यह स्वतंत्रता दिवस सिर्फ आज़ादी का पर्व नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के संकल्पों का पर्व है, जिसमें हर नागरिक की भूमिका अहम है। उन्होंने युवाओं को भविष्य की नई दिशा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
FASTag Annual Pass आज से शुरू, जानिए ऑनलाइन खरीदने की पूरी प्रक्रिया, कीमत, वैधता और मान्यता
नई दिल्ली: देश 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, और इसी खास अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यात्रियों के लिए FASTag Annual Pass लॉन्च किया है। इस पास के जरिए चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर सालभर टोल-फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा।
FASTag Annual Pass क्या है?
यह एक डिजिटल टोल-फ्री पास है, जो कार, जीप और वैन (Class-4 Vehicles) के लिए जारी किया गया है। इसके तहत एक साल या 200 ट्रिप तक (जो भी पहले पूरा हो) टोल मुक्त यात्रा की जा सकेगी।
कीमत और वैधता
-
कीमत: ₹3,000 (सभी टैक्स और GST सहित)
-
वैधता: एक साल या 200 ट्रिप (जो पहले पूरा हो)
किन मार्गों पर लागू होगा Annual Pass?
यह पास केवल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) पर मान्य होगा, जैसे:
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
-
मुंबई-नासिक, मुंबई-सूरत, मुंबई-रत्नागिरी रूट्स
ध्यान दें: यह पास राज्य सरकार या स्थानीय निकायों द्वारा संचालित स्टेट हाईवे, स्टेट एक्सप्रेसवे या म्यूनिसिपल रोड्स पर लागू नहीं होगा, जैसे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, समृद्धि महामार्ग, अगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे आदि।
FASTag Annual Pass कैसे खरीदें?
-
NHAI के आधिकारिक FASTag पोर्टल/MyFASTag ऐप या बैंक, फिनटेक ऐप (Paytm, PhonePe, Airtel Payments Bank आदि) पर लॉगिन करें।
-
मेन्यू से ‘Annual Pass’ विकल्प चुनें और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
-
₹3,000 का भुगतान करें (UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से)।
-
वाहन की नॉन-कमर्शियल स्थिति VAHAN डेटाबेस से वेरिफाई होगी।
-
भुगतान और वेरिफिकेशन के बाद पास तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा।
कौन नहीं ले सकता Annual Pass?
कमर्शियल वाहन जैसे टैक्सी, ट्रक, बस, मिनी-ट्रक आदि इस योजना के अंतर्गत नहीं आते।
ट्रांसफर की सुविधा?
यह पास केवल उसी वाहन के लिए मान्य होगा, जिसके लिए खरीदा गया है और इसे अन्य वाहन या व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
ट्रिप गिनती कैसे होगी?
-
पॉइंट-बेस्ड टोल प्लाजा पर हर टोल क्रॉसिंग को 1 ट्रिप माना जाएगा।
-
क्लोज्ड टोल प्लाजा (एंट्री-एग्जिट) सिस्टम में एक एंट्री-एग्जिट पूरी ट्रिप मानी जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर Jio Hotstar का खास तोहफा: फ्री में पाएं एक दिन का एक्सेस
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर Jio Hotstar ने अपने यूजर्स के लिए खास उपहार दिया है। अगर आपके पास Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो भी चिंता मत करें। इस खास दिन पर Jio Hotstar सभी यूजर्स को एक दिन का फ्री एक्सेस प्रदान कर रहा है, जिससे आप अपनी पसंदीदा मूवी, शोज और अन्य कंटेंट का आनंद बिना किसी चार्ज के उठा सकते हैं।
इस समय Jio Hotstar पर चल रहा है 'ऑपरेशन तिरंगा' कैंपेन, जो प्रेरणादायक और सूचनात्मक कहानियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम करता है। यह पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी है जो लंबे समय से Jio Hotstar का कंटेंट देखना चाहते थे, लेकिन सब्सक्रिप्शन न होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे थे।
फ्री एक्सेस का फायदा कैसे उठाएं?
-
सबसे पहले अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी में Jio Hotstar ऐप डाउनलोड करें।
-
ऐप में अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉग-इन करें।
-
लॉग-इन होते ही आप आज पूरे दिन बिना सब्सक्रिप्शन के मुफ्त कंटेंट देख सकते हैं।
-
यह फ्री एक्सेस आज रात 11:59 बजे तक वैध रहेगा, उसके बाद कंटेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा।
तो देर किस बात की? इस स्वतंत्रता दिवस पर Jio Hotstar के फ्री एक्सेस का फायदा उठाएं और अपनी पसंदीदा फिल्में और शोज का लुत्फ उठाएं।
लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र, स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए दुकानदारों को दिया खास सुझाव
नई दिल्ली: देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत का मजबूत संदेश दिया। उन्होंने विकास के संकल्प को दोहराते हुए विशेष रूप से देश के दुकानदारों और व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे चाहते हैं कि सभी दुकानदार और व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर बोर्ड लगाएं, जिसमें लिखा हो: "यहां स्वदेशी माल बिकता है।" यह पहल स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश की आर्थिक मजबूती को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम होगी।
पीएम मोदी ने कहा, “हमें स्वदेशी पर गर्व होना चाहिए, इसे मजबूरी नहीं बल्कि अपनी ताकत के रूप में अपनाना चाहिए। यह हम सभी की जिम्मेदारी है।”
उन्होंने देशवासियों से कहा कि आज 140 करोड़ लोगों का एक ही मंत्र होना चाहिए — समृद्ध भारत। उन्होंने यह भी जोर दिया कि जैसे पूर्व पीढ़ी ने स्वतंत्र भारत के लिए बलिदान दिया, वैसे ही वर्तमान पीढ़ी को समृद्ध भारत के लिए नए कदम उठाने होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'वोकल फॉर लोकल' को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना और उनका समर्थन करना समय की मांग है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आत्मनिर्भरता, जीएसटी रिफॉर्म और हाई पावर डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की
नई दिल्ली, 15 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम संबोधन में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। उन्होंने तकनीकी प्रगति, सामाजिक समावेशन और आर्थिक सुधारों के माध्यम से 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।
प्रधानमंत्री ने दीपावली पर नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू करने की घोषणा की, जिससे आम नागरिकों के कर बोझ में कमी आएगी और एमएसएमई क्षेत्र को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही ‘हाई पावर डेमोग्राफी मिशन’ की भी शुरुआत की जाएगी, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकी से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करना है।
मोदी ने ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ की घोषणा करते हुए बताया कि यह अत्याधुनिक हथियार प्रणाली विकसित करेगा, जो भारत की रक्षा क्षमता को और मजबूत बनाएगा। देश की ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए ‘नेशनल डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन’ और ‘नेशनल क्रिटिकल मिशन’ भी शुरू किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य समुद्र में तेल-गैस भंडार और महत्वपूर्ण खनिजों की खोज करना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी तकनीक की है और भारत सेमीकंडक्टर उत्पादन, स्वच्छ ऊर्जा जैसे सौर, हाइड्रोजन और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश डिजिटल भुगतान के मामले में भी विश्व में अग्रणी है।
प्रधानमंत्री ने आर्थिक सुधारों के लिए ‘रिफॉर्म टास्क फोर्स’ बनाने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य लालफीताशाही को कम करना और 2047 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। साथ ही युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये की नई योजना शुरू की जाएगी, जिसमें तीन करोड़ युवाओं को प्रति माह 15,000 रुपये सहायता मिलेगी।
उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का जोरदार आग्रह किया और कहा कि यह गर्व की बात होनी चाहिए, मजबूरी नहीं। इसके लिए दुकानों पर ‘स्वदेशी’ बोर्ड लगाने का सुझाव भी दिया।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर संगठन और उसके स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। उन्होंने पिछले वर्षों में हुए आर्थिक सुधारों का भी उल्लेख किया, जिनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
साथ ही, प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा और विकास के लिए किए गए प्रयासों की तारीफ की, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कमी, खेलों के लिए नई राष्ट्रीय नीति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन पर भी जोर दिया। उन्होंने किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
प्रधानमंत्री ने अंत में स्वतंत्रता दिवस को “140 करोड़ संकल्पों का पर्व” बताया और सभी देशवासियों से एकजुट होकर भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की अपील की।
PM मोदी के 5 ऐलान से बाजार में आएगा भूचाल! सोमवार को शेयर बाजार बोलेगा – बम बम!
नई दिल्ली। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से जो 5 बड़े ऐलान किए, उन्हें केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने वाली नीतिगत सर्जिकल स्ट्राइक कहा जा रहा है। बाजार के जानकारों की मानें तो ये घोषणाएं आने वाले सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी की वजह बन सकती हैं।
बाजार से लेकर वॉल स्ट्रीट तक, सबकी नजर इन नीतिगत इशारों पर टिक गई है। और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा संभावित 'ट्रंप टैरिफ' की टेंशन पर भी इसका असर पड़ सकता है।
जानिए पीएम मोदी के वो 5 बड़े ऐलान जो बदल सकते हैं बाजार का मिज़ाज:
नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स (FMCG को लगेगा पंख)
प्रधानमंत्री ने संकेत दिए कि दिवाली तक GST सिस्टम में बड़ा सुधार आने वाला है। जरूरी चीजों पर टैक्स घटेगा।
सीधा फायदा: FMCG, रिटेल और MSME सेक्टर के शेयरों में तेजी।
सेमीकंडक्टर मिशन (भारत बनाएगा अपनी चिप)
पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस साल के अंत तक स्वदेशी चिप तैयार कर लेगा।
सीधा फायदा: Dixon Tech, Vedanta-Foxconn, Tata Electronics जैसी कंपनियों को सपोर्ट।
परमाणु ऊर्जा में 10X ग्रोथ (Nuclear Stocks की होगी बल्ले-बल्ले)
सरकार अगले 20 सालों में परमाणु ऊर्जा क्षमता को 10 गुना बढ़ाएगी।
सीधा फायदा: BHEL, L&T, Walchandnagar Industries, और टरबाइन/रिएक्टर सप्लायर्स के शेयरों में तेजी।
रिफॉर्म टास्क फोर्स (Ease of Doing Business को मिलेगा बूस्ट)
पीएम मोदी ने लालफीताशाही हटाने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए एक खास टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया।
सीधा फायदा: Infra, Banking, Digital Services, Logistics कंपनियों के लिए पॉजिटिव संकेत।
‘मेड इन इंडिया’ जेट इंजन (डिफेंस सेक्टर में नई उड़ान)
पीएम ने युवाओं और वैज्ञानिकों को स्वदेशी जेट इंजन बनाने की चुनौती दी।
सीधा फायदा: HAL, Bharat Dynamics, BEL जैसी रक्षा कंपनियों के शेयरों में संभावित उछाल।
सोमवार को बाजार में क्या हो सकता है?
-
Sensex-Nifty में उछाल की उम्मीद
-
डिफेंस, एनर्जी, सेमीकंडक्टर और FMCG सेक्टर टॉप गेनर रह सकते हैं
-
ट्रंप टैरिफ से जुड़ी चिंता हो सकती है कम
छापेमारी का भूचाल: विधायक सके ठिकानों पर ईडी का शिकंजा, ₹1.41 करोड़ कैश और 6.75 किलो सोना बरामद!
बेंगलुरु: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक के कारवार से विधायक सतीश कृष्णा सैल के खिलाफ PMLA (धन शोधन रोकथाम अधिनियम) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की बेंगलुरु ज़ोनल टीम ने एक साथ कारवार, गोवा, मुंबई और दिल्ली में छापेमारी कर 1.41 करोड़ रुपये नकद, 6.75 किलो सोना, और करोड़ों की संपत्ति जब्त की है।
क्या है पूरा मामला?
विधायक सतीश सैल और उनसे जुड़ी कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने 2010 में करीब 1.25 लाख मीट्रिक टन आयरन ओर फाइन्स का अवैध रूप से निर्यात किया।
यह सारा माल अंकोला वन विभाग द्वारा पहले ही जब्त किया जा चुका था, इसके बावजूद इसे बेलेकेरी पोर्ट से छिपकर गैरकानूनी तरीके से भेज दिया गया।
इस पूरी डील की कुल कीमत ₹86.78 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इससे जुड़े जिन कंपनियों का नाम सामने आया है, उनमें शामिल हैं:
-
अशापुरा माइनकेम लिमिटेड
-
श्री लाल महल लिमिटेड
-
स्वस्तिक स्टील्स (होस्पेट) प्राइवेट लिमिटेड
-
ILC इंडस्ट्रीज लिमिटेड
-
श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वरा मिनरल्स लिमिटेड
बेंगलुरु की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने इन सभी को पहले ही आपराधिक दोषी ठहरा दिया है।
ईडी की छापेमारी में क्या-क्या मिला?
₹1.41 करोड़ कैश – सतीश सैल के आवास से
₹27 लाख कैश – श्री लाल महल लिमिटेड के दफ्तर से
6.75 किलो सोना – बैंक लॉकर से (जेवर और गोल्ड बिस्किट के रूप में)
₹14.13 करोड़ – बैंक खातों में जमा राशि फ्रीज
ईमेल्स, दस्तावेज़ और कारोबारी रिकॉर्ड्स जब्त
पारिमैच सट्टेबाजी केस में भी ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है
साथ ही ईडी ने एक अन्य केस में, साइप्रस स्थित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म "Parimatch" पर भी कार्रवाई की है।
₹110 करोड़ के संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन्स पर रोक
1,200 से ज्यादा क्रेडिट कार्ड जब्त
यह कार्रवाई क्यों अहम है?
इस छापेमारी को केवल विधायक सतीश सैल के खिलाफ कार्रवाई नहीं, बल्कि राजनीति, माइनिंग और मनी लॉन्ड्रिंग की मिलीभगत पर बड़ा वार माना जा रहा है।
सवाल यह भी उठ रहा है कि इतने सालों तक यह पूरा तंत्र किसके संरक्षण में फलता-फूलता रहा?
स्वतंत्रता दिवस पर बैंक बंद रहेंगे या खुले जानें सभी राज्यों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली | 14 अगस्त 2025:अगर आप 15 अगस्त (शुक्रवार) को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। यह राष्ट्रीय अवकाश है और सभी सार्वजनिक व निजी बैंक ब्रांचों पर लागू होता है।
चीखते लोग भागते श्रद्धालु और फिर सब मलबे में दफन किश्तवाड़ की वो दोपहर जिसने ज़िंदगी रोक दी
किश्तवाड़ में बादल फटने से मची तबाही, मचैल यात्रा बनी मातम — अब तक 33 की मौत, 220 लापता
किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर 14 अगस्त 2025:गुरुवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव में प्रकृति का कहर टूटा। बादल फटने की भयावह घटना ने इस शांत पहाड़ी क्षेत्र को तबाह कर दिया। ये वही इलाका है जहां से मचैल माता मंदिर की सालाना यात्रा गुजरती है। हादसे के वक्त हजारों श्रद्धालु क्षेत्र में मौजूद थे।
कुछ ही मिनटों में सब कुछ बदल गया —
घर, दुकानें, वाहन, यहां तक कि कई जिंदगियां भी मलबे में समा गईं।
वीडियो फुटेज में देखा गया कि पहाड़ी से आता पानी गांव पर टूट पड़ा। सुरक्षाकर्मी चीख-चीख कर लोगों को पीछे हटने को कह रहे थे, लेकिन कई लोग तेज बहाव में बह गए।
अब तक का नुकसान:
-
33 लोगों की मौत की पुष्टि (2 CISF जवान भी शामिल)
-
220 से अधिक लोग लापता
-
120 घायल, जिनमें से 37 की हालत नाजुक
-
कई घर और दुकानें बह गईं
-
मचैल माता यात्रा स्थगित
-
9,500 फीट ऊंचे मंदिर तक का रास्ता भी बर्बाद
राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी:
-
डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार शर्मा और SSP किश्तवाड़ मौके पर
-
NDRF, SDRF, सेना और पुलिस की टीमें रेस्क्यू में लगीं
-
लेकिन लगातार गिरता मलबा और तेज पानी का बहाव बना है सबसे बड़ी चुनौती
-
सड़कों की हालत खस्ता, हेलिकॉप्टर से बचाव पर विचार
क्यों हुआ इतना बड़ा नुकसान?
-
चिशोती गांव की भौगोलिक स्थिति दुर्गम है
-
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहले से मौजूद थी
-
अलर्ट या चेतावनी समय पर नहीं पहुंच सकी
ऑपरेशन सिंदूर के वीर: वो रात जब पाक की हवा निकाल दी गई अब मिल रहा वीर चक्र सम्मान
नई दिल्ली, 14 अगस्त 2025:15 अगस्त की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने वाले भारतीय वायुसेना के 9 जांबाज अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान उन अदम्य साहस और युद्ध कौशल का प्रतीक होगा, जो इन अफसरों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और POK में चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" में दिखाया था।
क्या था ऑपरेशन सिंदूर?
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने की रणनीति बनाई। इसके तहत 7-10 मई तक वायुसेना की अगुवाई में PAK और POK में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।
मुरीदके और बहावलपुर जैसे आतंकी अड्डे पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिए गए।
भारत ने इस कार्रवाई में 6 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया।
पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
इस कार्रवाई में IAF ने 100% मिशन सफलता दर्ज की।
वीर चक्र सम्मान क्यों है खास?
वीर चक्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन सैन्य सम्मान है, जो धरती, जल और आकाश में अद्वितीय वीरता दिखाने वाले जवानों को दिया जाता है।
इस बार यह सम्मान मिलने जा रहा है:
लड़ाकू पायलट्स
मिशन कमांडर्स
इंटेलिजेंस और ऑपरेशनल प्लानिंग यूनिट्स को।
???????? देश बोले: जय हिंद!
इस सम्मान के साथ भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंक का हर जवाब अब सीमा पार तक जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के जांबाज आज युवाओं के लिए प्रेरणा और दुश्मनों के लिए चेतावनी हैं।
Independence Day 2025: आज शाम राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी राष्ट्र को संबोधित, जानिए समय और प्रसारण की पूरी जानकारी
नई दिल्ली, 14 अगस्त 2025: भारत कल 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर परंपरा के अनुसार, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 14 अगस्त की शाम को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
यह ऐतिहासिक क्षण इसलिए भी खास है क्योंकि राष्ट्रपति मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं, और उनके भाषण से राष्ट्र को नए विजन और प्रेरणा की उम्मीद है।
कब और कहां देखें राष्ट्रपति का भाषण?
दिनांक: 14 अगस्त 2025 (गुरुवार)
समय: शाम 7:00 बजे
प्रसारण माध्यम:
-
दूरदर्शन और आकाशवाणी (हिंदी और अंग्रेज़ी में)
-
रात्रि 9:30 बजे – क्षेत्रीय भाषाओं में दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों व आकाशवाणी पर
लाल किले से प्रधानमंत्री का संबोधन कल
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वे दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
इस बार के समारोह में लगभग 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा भी प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करेंगी।
ध्वजारोहण के बाद 1721 फील्ड बैटरी द्वारा 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।
क्या हो सकता है राष्ट्रपति के संबोधन में खास?
राष्ट्रपति मुर्मू अपने संबोधन में संभवतः…
देश की विकास यात्रा
महिलाओं और जनजातीय समुदाय की भागीदारी
2047 के अमृतकाल विजन
सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों
...जैसे विषयों पर प्रकाश डाल सकती हैं।
तिरंगे के रंग में रंगा भाटापारा भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम
नगर पालिका परिषद भवन से प्रारंभ हुई यह यात्रा मलगली, थाना, गोविंद चौक, रॉयल इन, हटरी बाजार, गोविंद चौक, रामसत्ता चौक, जयस्तंभ चौक, फखर चौक से होती हुई बाल मंदिर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों की गूंज, तिरंगे की शान और जन-जन के उत्साह ने वातावरण को गौरवपूर्ण बना दिया।

Mahindra BE6 Black Edition: फास्ट चार्जिंग और 682KM की रेंज के साथ जल्द लॉन्च होगी महिंद्रा की पहली ऑल-ब्लैक इलेक्ट्रिक SUV
नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ते कदमों के बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV Mahindra BE6 का नया और दमदार ब्लैक एडिशन लेकर आ रही है। कंपनी ने इस खास एडिशन का टीज़र हाल ही में सोशल मीडिया पर जारी किया, जिसने EV प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।
यह Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी जो ऑल-ब्लैक थीम में आएगी। इसका डिजाइन, रेंज और फास्ट चार्जिंग क्षमता इसे बाजार में एक अलग पहचान दिला सकती है।
डिज़ाइन: स्टाइल और सॉलिड लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
Mahindra BE6 Black Edition का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ब्लैक-आउट डिजाइन होगा। इसमें मिलेंगे:
-
पियानो ब्लैक इंसर्ट्स
-
ब्लैक फिनिश अलॉय व्हील्स
-
ऑल-ब्लैक अपहोल्स्ट्री
यह SUV न केवल देखने में प्रीमियम होगी बल्कि इसका एग्रेसिव लुक युवाओं को खासा आकर्षित कर सकता है। माना जा रहा है कि इसका नाम Scorpio-N Carbon Edition या XUV700 Ebony Edition से प्रेरित हो सकता है।
पावर और परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra BE6 में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं होगा, लेकिन AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) वर्जन की संभावना जताई जा रही है, जो इसे ऑफ-रोडिंग और हर तरह के रास्तों के लिए उपयुक्त बनाएगा।
रेंज और फास्ट चार्जिंग: लंबा चलेगा, जल्दी चार्ज होगा
महिंद्रा BE6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार बैटरी रेंज और फास्ट चार्जिंग तकनीक है:
-
682 किमी तक की अनुमानित रेंज (एक बार फुल चार्ज पर)
-
DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
-
175kW चार्जर से मात्र 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्जिंग
हालांकि, भारत में अभी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर 60kW और 120kW चार्जर ही आमतौर पर उपलब्ध हैं।
लॉन्च और संभावित कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावना है कि Mahindra BE6 Black Edition को 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत ₹27-30 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: जब लाखों सपने चकनाचूर हुए, 14 अगस्त की वो रात जिसने बदल दिया उपमहाद्वीप का इतिहास
नई दिल्ली। 14 अगस्त 1947—यह तारीख भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास का वह काला अध्याय है, जिसे याद करना जितना जरूरी है, उतना ही पीड़ादायक भी। इसी दिन भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान नामक एक नए राष्ट्र का जन्म हुआ। लेकिन इस ऐतिहासिक बदलाव के साथ आई विस्थापन, हिंसा और दर्द की एक ऐसी त्रासदी, जिसने लाखों परिवारों को उजाड़ दिया और उपमहाद्वीप की सामाजिक संरचना को गहराई तक झकझोर दिया।
इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदियों में से एक
14 अगस्त को हुए विभाजन ने करीब 1.5 करोड़ लोगों को विस्थापित किया। यह इतिहास का सबसे बड़ा जबरन पलायन था। लाखों हिंदू, सिख और मुसलमान लोग अपनी जान बचाने के लिए नए सीमाओं की ओर भागे। पैदल, ट्रेनों, बैलगाड़ियों से सफर करते लोगों पर हुए हमले, हत्याएं और सामूहिक हिंसा ने पूरे उपमहाद्वीप को लहूलुहान कर दिया।
इस दिन क्या-क्या हुआ था?
-
लॉर्ड माउंटबेटन, जो भारत के अंतिम वायसरॉय थे, कराची पहुँचे और पाकिस्तान की संविधान सभा को संबोधित किया।
-
कराची को पाकिस्तान की अस्थायी राजधानी घोषित किया गया, जहाँ मोहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान के पहले गवर्नर-जनरल के रूप में शपथ ली।
-
इसी दिन "डोमिनियन ऑफ पाकिस्तान" आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया, जिसमें पश्चिमी पाकिस्तान (अब पाकिस्तान) और पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) शामिल थे।
-
वहीं भारत में, 15 अगस्त को होने वाले पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ दिल्ली में अपने चरम पर थीं।
विवाद और अनिश्चितता
ब्रिटिश शासन के अधीन कुल 565 रियासतें थीं, जिनमें से अधिकांश ने विभाजन से पहले भारत या पाकिस्तान में शामिल होने का फैसला ले लिया था। लेकिन जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद और जूनागढ़ जैसे कुछ रियासतों का भविष्य अधर में लटका था, जो आगे चलकर बड़े राजनीतिक और सैन्य विवादों की जड़ बने।
स्मृति दिवस की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की। केंद्र सरकार के अनुसार, इस दिवस का उद्देश्य वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को विभाजन के दौरान हुई अकल्पनीय पीड़ा, यातना और बलिदान की याद दिलाना है, ताकि ऐसे त्रासदियों से भविष्य में बचा जा सके।
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
इस वर्ष प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "यह दिन उन लोगों के साहस का सम्मान करने का दिन है जिन्होंने अकल्पनीय क्षति झेली और फिर भी अपने जीवन की नई शुरुआत की। यह हमारे लिए अपने सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने की प्रेरणा है।"
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बोले पीएम मोदी: देश को एकजुट रखने वाले सद्भाव को मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर देशवासियों को 14 अगस्त की ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्ता की याद दिलाते हुए कहा कि यह दिन हमें न केवल विभाजन की पीड़ा की याद दिलाता है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और सद्भाव को सशक्त करने का संकल्प लेने का भी अवसर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर लिखा, “यह दिन उन लोगों के साहस का सम्मान करने का भी है, जिन्होंने अकल्पनीय क्षति के बावजूद नए सिरे से जीवन की शुरुआत की और उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं।”
उन्होंने विभाजन के दौरान हुई अकथनीय पीड़ा का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों लोगों को जबरन अपना घर, ज़मीन और पहचान छोड़नी पड़ी थी। यह दिन उन सभी पीड़ितों की स्मृति में है, जिन्होंने सांप्रदायिक हिंसा, विस्थापन और बिछड़ने की पीड़ा झेली।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है कि हम उस त्रासदी को कभी न भूलें और देश को एकजुट रखने वाले सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करें।
उल्लेखनीय है कि 14 अगस्त को भारत सरकार द्वारा 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में घोषित किया गया है। वर्ष 1947 में इसी दिन भारत का विभाजन हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप करोड़ों लोग विस्थापित हुए और लाखों निर्दोष लोगों की जानें गईं। यह दिन उन पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचने के लिए एकजुट रहने का आह्वान करता है।
सीआरपीएफ की भव्य तिरंगा बाइक रैली कोण्डागांव हुआ तिरंगामय

15 अगस्त को लाल किले में झंडारोहण LIVE देखना चाहते हैं? टिकट बुकिंग आज से शुरू — मौका चूक गए तो पछताएंगे!
नई दिल्ली : भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभर में जोश और गर्व के साथ मनाया जाने वाला है। लेकिन अगर आप इस ऐतिहासिक दिन को लाल किले की प्राचीर से खुद LIVE देखना चाहते हैं, तो आपके पास एक बेहद खास मौका है।
हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराएंगे, राष्ट्र को संबोधित करेंगे, और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन में आम जनता भी शामिल हो सकती है — पर शर्त है, समय रहते टिकट बुक हो!
ऑनलाइन टिकट बुकिंग: ऐसे करें रिजर्वेशन
रक्षा मंत्रालय ने बुकिंग के लिए दो पोर्टल लॉन्च किए हैं:
बुकिंग स्टेप्स:
-
वेबसाइट खोलें
-
"Independence Day 2025 Ticket Booking" पर क्लिक करें
-
अपना नाम, मोबाइल नंबर, और टिकट संख्या भरें
-
ID प्रूफ (Aadhar/Voter ID/Passport) अपलोड करें
-
अपनी टिकट श्रेणी चुनें:
-
₹20 – सामान्य
-
₹100 – मानक
-
₹500 – प्रीमियम
-
-
भुगतान करें (UPI/डेबिट/क्रेडिट कार्ड से)
-
ई-टिकट डाउनलोड करें (QR कोड वाला)
-
प्रिंट या डिजिटल कॉपी साथ रखें
ऑफलाइन टिकट बुकिंग: 10 से 12 अगस्त
-
चुनिंदा सरकारी कार्यालयों और विशेष काउंटरों पर टिकट मिलेंगे
-
पहचान पत्र अनिवार्य
-
कैश और डिजिटल पेमेंट दोनों स्वीकार
-
टिकट सीमित, इसलिए जल्दी पहुँचना जरूरी
कार्यक्रम के दिन क्या रखें ध्यान में:
-
कार्यक्रम शुरू: सुबह 7:30 बजे
-
प्रवेश समय: 6:30 AM से 7:00 AM तक
-
मेट्रो सेवा: सुबह 4:00 बजे से
-
निकटतम स्टेशन: लाल किला (Violet Line), चांदनी चौक (Yellow Line)
-
-
सुरक्षा चेक जरूरी: टिकट + Original ID
-
अनुमति नहीं: भारी बैग, धारदार वस्तुएं, बड़ी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज
ग्राम पंचायत आरागाही से ग्राम पंचायत ताम्बेश्वरनगर तक निकली गई तिरंगा यात्रा
*ग्राम पंचायत आरागाही से ग्राम पंचायत ताम्बेश्वरनगर तक निकली गई तिरंगा यात्रा

नोएडा में आयोजित केंद्रीय विद्यालय के राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में कोण्डागांव की लेखा नेताम ने जीता स्वर्ण पदक
आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी से प्रशिक्षित खिलाड़ी ने -52 किलोग्राम भार वर्ग में दिलाया जिले को गौरव*













