CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

देश

पति की मौत पर 6 लाख का मुआवजा लेने पहुंची 6 पत्नियां...जशपुर में अनोखा मामला

पति की मौत पर 6 लाख का मुआवजा लेने पहुंची 6 पत्नियां...जशपुर में अनोखा मामला

Anita nishad 20-Aug-2025 15

 त्तीसगढ़ के जशपुर शासन ने जंगली हाथियों के हमले से होने वाली मौत मामले में 6 लाख का मुआवजा रखा था. लेकिन ये मुआवजा अब वन विभाग के लिए गले की हड्डी बन गया है. इसका कारण है कि एक किसान की हाथी हमले में मौत के बाद उसकी मुआवजे की राशि पर उसकी कुल 6 पत्नियों ने दावा ठोंका है.

मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लॉक का है. कुछ दिन पहले पत्थलगांव के पास स्थित चिमटापाली गांव में हाथी हमले से एक किसान की मौत हो गई थी जिसकी क्षतिपूर्ति देने के लिए वन विभाग ने क्लेम प्रोसीजर शुरूकिया था. लेकिन ये क्लेम करने के लिए किसान की अलग -अलग 6 पत्नियां पत्थलगांव ब्लॉक के कार्यालय पर पहुंच गई. ये देखकर अधिकारियों के पसीने छुट गए.
 

क्या कहते हैं वन विभाग के अधिकारी?

वन मंडल में आने वाले पत्थलगांव ब्लॉक के अधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा के आगे ये मामला आया है. अजीबो गरीब स्थिति को देखते हुए वन अधिकारी ने सभी महिलाओं को सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र लाने को कहा है.

पैंकरा ने बताया कि 26 जुलाई 25 को बालाझार ग्राम पंचायत में आने वाले ग्राम चिमटापानी गांव में हाथी के हमले से एक किसान की मौत हो गई थी. इस मामले में वन विभाग की टीम जब जनहानि मुआवजा प्रकरण बनाने के लिए मृतक के गांव पहुंची तो वहां 6 महिलाओं ने मुआवजा राशि के लिए पंच, सरपंच के प्रमाण पत्र दिखाते हुए पुख्ता दावा ठोंक दिया. कुछ महिलाओं ने मृतक के साथ रह कर गुजर बसर करने की बात तक कही है. दो महिलाओं ने तो बकायदा मृतक किसान द्वारा उन्हें परम्परा से मंगलसूत्र पहनाए जाने की फोटो देते हुए भी दावा किया है.
 

 

 

पैंकरा का कहना है कि इन महिलाओं की उपस्थिति से काफी जटिल समस्या उत्पन्न हो गई है. इसी वजह से इनसे सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र मांगा गया है ताकि हाथी से जनहानि का मामला दर्ज कर उच्च अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके. उन्होंने कहा कि फिलहाल ये सभी महिलाएं जल्दी से जल्दी अपने पक्ष में मृतक की पत्नी होने का प्रमाण पत्र लाने की बात कर रही हैं.
 

दस्तावेज पुख्ता होने पर मिलेगी राशि

शासन के नियमानुसार हाथी हमले से मौत मामले में जो 6 लाख की राशि देने का प्रावधान है उसमें आवश्यक दस्तावेज जरूरी है. इसलिए सभी 6 महिलाओं को शादी के प्रमाण पत्र के अलावा अन्य दस्तावेज जमा करने को कहा गया है. इस प्रकिया के तहत मृतक की पत्नी होने का प्रमाण लाने में जो भी महिला सफल हो जाएगी ,उसी के पक्ष में मुआवजा राशि जारी की जाएगी.

continue reading
GST Reforms से सीमेंट-ऑटो सेक्टर को फायदा ! इसलिए खरीद लें JSW Cement-Hero MotoCorp के शेयर, चेक करें TARGET

GST Reforms से सीमेंट-ऑटो सेक्टर को फायदा ! इसलिए खरीद लें JSW Cement-Hero MotoCorp के शेयर, चेक करें TARGET

Anita nishad 20-Aug-2025 13

 ई दिल्ली। 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म (GST Reforms) का ऐलान किया, जिसके तहत 28% वाले स्लैब में शामिल लगभग 90% वस्तुएँ 18% वाले स्लैब में आ जाएंगी।

इसी तरह 12% वाले स्लैब में शामिल लगभग सभी वस्तुएँ 5% वाले स्लैब में आ जाएँगी। जिन सेक्टरों को इससे फायदा मिलेगा, उनमें ऑटो और सीमेंट शामिल हैं। इन सेक्टरों की कंपनियों के लिए जीएसटी रेट 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किया जा सकता है।
 

इससे लिस्टेड कंपनियों के शेयरों को फायदा मिलेगा। इसी बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इन दोनों सेक्टरों से एक-एक शेयर के लिए खरीदारी की सलाह दी है, जिनमें जेएसडब्लू सीमेंट (JSW Cement Share Price) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp Share Price) शामिल हैं। जानते हैं कितना है इनका टार्गेट।
 

Hero MotoCorp Share Target

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत की सबसे आधुनिक 125 सीसी मोटरसाइकिल, बिल्कुल नई ग्लैमर एक्स 125 लॉन्च की है। ग्लैमर एक्स 125 की कीमत ₹89,999 और ₹99,999 (एक्सशोरूम दिल्ली) होगी। मोतीलाल ओसवाल के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प को भी ऑटो कंपनियों के लिए जीएसटी रेट में कटौती और खपत में सुधार का लाभ मिलेगा।
 

ब्रोकरेज फर्म ने FY25-27 के दौरान इसकी सेल्स वॉल्यूम में 4 फीसदी, रेवेन्यू में 7 फीसदी और प्रॉफिट में 8 फीसदी सीएजीआर की उम्मीद जताए हुए, इसके शेयर के लिए 5355 रु का टार्गेट दिया, जबकि फिलहाल इसका रेट 5135 रु के आस-पास है। यानी इस शेयर से 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
 

JSW Cement Share Price

JSW Cement के लिए न्यूट्रल रेटिंग रखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने 163 रु का टार्गेट दिया है, जबकि इसका शेयर फिलहाल 154 रु के आस-पास है। इससे आपको 8.5-9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। जेएसडब्ल्यू सीमेंट भारत में (ग्राउंड ग्रेन्युलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग) जीजीबीएस की सबसे बड़ी सप्लायर है, जिसकी वित्त वर्ष 2025 में लगभग 84% बाजार हिस्सेदारी है।
 

कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक ₹56 अरब के कैपिटल एक्सपेंडिचर के साथ 9.7 मिलियन टन प्रति वर्ष/32 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता प्राप्त करना है। जेएसडब्ल्यूसी, लॉन्ग टर्म स्लैग आपूर्ति समझौतों के साथ बढ़ती जीजीबीएस मांग का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।
 

ब्रोकरेज फर्म ने FY25-28 के दौरान इसके रेवेन्यू में 18 फीसदी सीएजीआर की उम्मीद जताई है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

continue reading
नामांकन कब, कौन-कौन प्रस्तावक. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए BJP झोक रही ताकत, आज बनाएगी फ्लोर लीडर्स के साथ रणनीति

नामांकन कब, कौन-कौन प्रस्तावक. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए BJP झोक रही ताकत, आज बनाएगी फ्लोर लीडर्स के साथ रणनीति

Anita nishad 18-Aug-2025 71

 नडीए ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है. इसी के बाद अब सीपी राधाकृष्णन को चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत लगा रही है.

साथ ही इसी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात भी की है.

उपराष्ट्रपति के चुनाव 9 सितंबर को होंगे. उसी दिन वोटिंग होगी और इसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी. चुनाव के चलते आज शाम 5.30 बजे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के घर एनडीए घटक दलों के फ्लोर लीडर्स संसदीय दल के नेताओं की बैठक होगी. बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन के नामांकन के लिए रणनीति बनेगी.

क्या-क्या चर्चा होगी

इस बैठक में चुनाव से संबंधित कई अहम बातों पर चर्चा होगी. दरअसल, प्रल्हाद जोशी को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कोऑर्डिनेटर बनाया गया हैं. इस मीटिंग में चर्चा होगी कि नामांकन कब होगा, कौन-कौन से प्रस्तावक होंगे इन सभी मामलों पर चर्चा होगी. राष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होंगे और उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है, जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं.

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार राधाकृष्णन महाराष्ट्र के 24वें राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने इससे पहले फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाली है. साथ ही उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला. वरिष्ठ बीजेपी नेता राधाकृष्णन कोयंबटूर से दो बार सांसद रह चुके हैं. साथ ही इससे पहले वो तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. राधाकृष्णन का जुड़ाव आरएसएस और जनसंघ से भी है. वो कॉलेज के दिनों से राजनीति से जुड़े हुए हैं.

विपक्ष में उम्मीदवार को लेकर चर्चा तेज

इधर एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. वहीं, दूसरी तरफ इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि विपक्ष का उम्मीदवार कौन होगा. इस बीच सामने आया है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इंडिया गठबंधन के सहयोगियों से उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के नाम का सुझाव मांगेंगे. वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि पार्टी मिलकर बैठेगी और इस मामले पर , चुनाव में उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करेगी.

continue reading
Jan Vishwas Amendment Bill 2025: छोटे अपराधों पर अब नहीं होगी जेल, नए प्रावधान से व्यापारियों को मिलेगी राहत

Jan Vishwas Amendment Bill 2025: छोटे अपराधों पर अब नहीं होगी जेल, नए प्रावधान से व्यापारियों को मिलेगी राहत

Anita nishad 18-Aug-2025 164

 Jan Vishwas Amendment Bill 2025: आज का दिन संसद और कारोबारियों दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। लोकसभा में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जनविश्वास (संशोधन) विधेयक 2.0 पेश करने वाले हैं।

यह बिल खास इसलिए है क्योंकि इसमें 350 से अधिक बदलाव शामिल किए गए हैं। इसके लागू होने के बाद व्यापारियों को कई छोटे-छोटे अपराधों के लिए अब जेल नहीं जाना पड़ेगा।

छोटे अपराधों पर खत्म होगी जेल की सजा

केंद्र सरकार का मानना है कि कई पुराने कानून ऐसे हैं जिनमें मामूली गलती या छोटे अपराध पर भी जेल की सजा का प्रावधान है। इससे व्यापारियों को गैरजरूरी कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नए संशोधन बिल के बाद ऐसी स्थितियों को खत्म किया जाएगा और इन मामलों को केवल जुर्माना या चेतावनी तक ही सीमित कर दिया जाएगा।

व्यापार जगत को मिलेगा सीधा फायदा

इस कदम का सबसे बड़ा असर कारोबारियों पर पड़ेगा। सरकार पहले ही 183 अपराधों को अपराधमुक्त कर चुकी है। अब इस संशोधन से और भी प्रावधान आसान किए जाएंगे। व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बिजनेस करना आसान होगा और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा।

सरकार का टारगेट आसान और सुरक्षित कारोबारी माहौल

एक अधिकारी के अनुसार, इस विधेयक का उद्देश्य देश में ऐसा माहौल बनाना है जहां व्यापारी और निवेशक बिना किसी डर के कारोबार कर सकें। छोटे अपराधों में सजा हटाने से "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस" रैंकिंग पर भी अच्छा असर पड़ सकता है। इसके अलावा यह कदम नागरिकों को भी बेवजह की कानूनी झंझटों से बचाने में मदद करेगा।

2023 में भी हुए थे ऐसे बदलाव

यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने ऐसे कदम उठाए हों। साल 2023 में जनविश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम लाया गया था। उस समय 19 मंत्रालयों और विभागों के अधीन आने वाले 42 कानूनों में से 183 प्रावधानों को बदलकर अपराधमुक्त किया गया था। कई मामलों में जेल की सजा हटाकर केवल जुर्माने का विकल्प रखा गया था।

पीएम मोदी ने लाल किले से किया था ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में भी इस विषय का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि कई पुराने कानून ऐसे हैं जिनमें सामान्य सी गलती पर भी जेल का प्रावधान है, जो सही नहीं है। पीएम ने साफ किया था कि उनकी सरकार ऐसे नियम खत्म करने के लिए पूरी तरह मजबूत है।

जनविश्वास विधेयक 2.0 लागू होने के बाद व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए बड़ा बदलाव आएगा। छोटे अपराधों में जेल की सजा खत्म होने से व्यापार करना आसान होगा और कारोबारी माहौल और ज्यादा बेहतर बनेगा।

continue reading
राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का द्रमुक को नहीं दिख रहा फायदा...नीतीश कुमार ने किया उम्मीदवारी का समर्थन

राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का द्रमुक को नहीं दिख रहा फायदा...नीतीश कुमार ने किया उम्मीदवारी का समर्थन

Anita nishad 18-Aug-2025 90

 CP Radhakrishnan: द्रमुक के वरिष्ठ नेता टी.के.एस. इलानगोवन ने सोमवार को कहा कि भाजपा द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार नामित करने से तमिलनाडु को कोई फायदा नहीं होने वाला है।

राज्यसभा के पूर्व सदस्य इलानगोवन ने सवाल किया कि द्रमुक को राधाकृष्णन के नामांकन का समर्थन क्यों करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के फैसले का पालन करेगी, जिसमें द्रमुक एक प्रमुख सहयोगी है।

कहा- तमिलनाडु का कोई भला नहीं होने वाला
उन्होंने कहा, राधाकृष्णन का नामांकन उनके लिए एक पदोन्नति है, लेकिन तमिलनाडु के लिए इसका कोई भला नहीं होने वाला है। केंद्र की भाजपा सरकार पर तमिलनाडु का हर तरीके से अपमान करने का आरोप लगाते हुए इलानगोवन ने कहा कि राधाकृष्णन का नामांकन ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में मार्च-अप्रैल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

उन्होंने पीटीआई वीडियोज से कहा कि भाजपा नेतृत्व ने एक तमिल को नामित किया है ताकि यह दावा किया जा सके कि उसने तमिलों के लिए अच्छा काम किया है। इलानगोवन ने कहा कि इसके अलावा, (नए उपराष्ट्रपति का) कार्यकाल भी केवल लगभग दो वर्ष का होगा, जो जगदीप धनखड़ के कार्यकाल की शेष अवधि है।

नीतीश कुमार ने किया राधाकृष्णन की उम्मीदवार की समर्थन
वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को अपनी पार्टी का समर्थन देने की सोमवार को घोषणा की। जद(यू), राजग का एक सहयोगी दल है। नीतीश कुमार ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन जी को राजग के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने के निर्णय का स्वागत है। जद (यू) सी.पी. राधाकृष्णन जी का समर्थन करेगी। उन्हें शुभकामनाएं।

एनडीए ने रविवार को तमिलनाडु की एक प्रमुख ओबीसी जाति से ताल्लुक रखने वाले और आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले अनुभवी भाजपा नेता सी.पी. राधाकृष्णन को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया।

continue reading
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में 225 नागरिक फंसे,बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में 225 नागरिक फंसे,बचाव कार्य जारी

Anita nishad 18-Aug-2025 66

 मुंबई, 18 अगस्त:महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के मुखेड़ तहसील में सोमवार को मूसलाधार बारिश के कारण लेंडी बांध का जलस्तर बढ़ जाने और लातूर, उदगीर तथा कर्नाटक से भी भारी मात्रा में पानी आने बाढ़ आ गई है।

इससे रावणगांव में 225 नागरिक बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। इन सबको सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ की टीम के साथ जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य कर रही है।
 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मंत्रालय में स्थित आपातकालीन विभाग में राज्य में बारिश और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पत्रकारों को बताया कि नांदेड़ में पिछले २४ घंटों में लगभग 206 मिमी बारिश हुई है। इसके साथ ही अन्य जिलों के साथ कर्नाटक का पानी भी यहां आया है। जिससे रावनगांव, भसवाड़ी, भिंगेली, हसनाल में बाढ़ आ गई है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
 

मुख्यमंत्री ने बताया कि रावणगांव में 225 नागरिक बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। जिनमें से सबसे अधिक प्रभावित स्थानों से नागरिकों को निकाल लिया गया है। शेष नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के प्रयास जारी है। हसनाल में 8 नागरिकों को निकाला गया है। भसवाड़ी में 20 नागरिक फंसे हुए हैं, वे सुरक्षित हैं। भिंगेली में 40 नागरिक फंसे हुए हैं, वे सुरक्षित हैं। 5 नागरिक लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है। वह स्वयं नांदेड़ जिला कलेक्टर के लगातार संपर्क में हूँ, और नांदेड़, लातूर और बीदर तीनों जिला कलेक्टर एक-दूसरे के संपर्क में हैं और बचाव कार्य कर रहे हैं। एनडीआरएफ की एक टीम, सेना की एक टीम और पुलिस की एक टीम बचाव अभियान का समन्वय कर रही है। छत्रपति संभाजीनगर से सेना की एक टुकड़ी भी भेजी गई है। स्थानीय प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में रहकर समन्वय करने के लिए कहा गया है।
 

स्थानीय सूत्रों ने सोमवार को बताया कि नांदेड़ के देगलुर मुकराबाद मार्ग ने तालाब का रूप ले लिया है। सडक़ पर खड़ी कारें और वाहन पानी में डूब गए हैं। रस्सियों की मदद से वाहनों को बाढ़ के पानी से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। लेंडी बांध के बैकवाटर के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। मुखेड़ तहसील के पांच से छह गाँव बाढ़ में डूब गए हैं। भारी बारिश के कारण कई जानवरों की मौत हो गई है, कृषि फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

लगभग 40 से 50 भैंसों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि तमसा से हिमायतनगर राजमार्ग पर आष्टी गाँव के पास कुछ महीने पहले बड़े पुल के बगल में एक छोटा पुल बनाया गया था। तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण यह पुल दो दिन पहले ढह गया। इसके कारण राजमार्ग पर जाते समय एक दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, और उसके साथ मौजूद बच्चा भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला का आष्टी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया और आगे के इलाज के लिए उसे नांदेड़ स्थानांतरित कर दिया गया।

continue reading
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधामंत्री मोदी से मुलाकात की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधामंत्री मोदी से मुलाकात की

Anita nishad 18-Aug-2025 16

 ई दिल्ली, 18 अगस्त : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने सोमवार को संसद भवन कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मध्य प्रदेश में वंदे मेट्रो ट्रेन के कोचों को बनाने की फैक्टरी स्थापित हो चुकी है और भोपाल में पहली मेट्रो ट्रेन शुरू होने वाली है। साथ ही एक प्रदेश में किसान सम्मेलन होने वाला है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण दिया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने यह जानकारी साेमवार काे सोशल मीडिया एक्स पर पर भी दी। उन्होंने लिखा कि सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री से की गई प्रत्येक भेंट नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करती है। इस अवसर पर उन्हें मध्यप्रदेश पधारने का निमंत्रण भी दिया।

continue reading
किस्तवाड़ के बाद अब कठुआ में प्रकृति का कहर, बारिश ने मचाई तबाही! फ्लैश फ्लड में 7 की मौत, कई लापता

किस्तवाड़ के बाद अब कठुआ में प्रकृति का कहर, बारिश ने मचाई तबाही! फ्लैश फ्लड में 7 की मौत, कई लापता

Anita nishad 18-Aug-2025 32

Jammu Kashmir Flash Floods: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार रात आसमान से बरपा कहर कई परिवारों पर दुख का पहाड़ बनकर टूटा। बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ ने सात लोगों की जान ले ली और कई घरों व खेतों को तबाह कर दिया। यह हादसा उस समय हुआ है जब किस्तवाड़ जिले में कुछ दिन पहले आए सैलाब से दर्जनों गांव मातम में डूबे हुए हैं। किस्तवाड़ में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 70 लोग लापता हैं। लगातार दो बड़ी आपदाओं ने जम्मू क्षेत्र को दहला दिया है और प्रशासन से लेकर आम लोगों तक सब सदमे में हैं। दोनों जिले जम्मू संभाग में हैं लेकिन कई सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

 

कठुआ में भारी तबाही

अधिकारियों ने बताया कि कठुआ के राजबाग इलाके के जोध घाटी गांव में पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं 15 किलोमीटर दूर जंगलोट गांव में दो लोगों की जान गई। अचानक आई बाढ़ से गांव का संपर्क टूट गया और खेतों व मकानों को नुकसान पहुंचा।
 

 

 

 

बचाव दल और स्थानीय लोग जुटे

पुलिस, SDRF और स्थानीय लोग रातभर राहत व बचाव कार्य में लगे रहे। कठुआ के डिप्टी कमिश्नर राजेश शर्मा ने बताया कि इलाके में पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं, इसलिए कोशिश है कि हेलिकॉप्टर से जरूरी सामान भेजा जाए। भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और उज्ह नदी खतरे के निशान के पास बह रही है।
 

किस्तवाड़ त्रासदी पर आक्रोश

कठुआ की इस नई आपदा के बीच किस्तवाड़ में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मृतकों के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि चेतावनी के बावजूद स्थानीय यात्रा को मंजूरी दी गई, जिससे जान-माल का नुकसान और बढ़ा। इसके अलावा लोग धीमे बचाव कार्य और वीआईपी दौरे के कारण राहत कार्य प्रभावित होने से नाराज हैं। किस्तवाड़ में अब तक 61 शव मिल चुके हैं और 70 से 80 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
 

116 लोगों को बचाया गया

किश्तवाड़ में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ पर, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने कहा, "...इस घटना में 61 लोगों की जान चली गई है। सुरक्षा बलों और विभिन्न एजेंसियों ने सामूहिक खोज और बचाव अभियान शुरू किया है, जिसके परिणामस्वरूप 116 लोगों को बचाया गया है..." कठुआ में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन पर, उन्होंने कहा, "...इस घटना में सात लोगों की जान चली गई है। छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है..."

 

सरकार की राहत घोषणाएं

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कठुआ हादसे पर तुरंत राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख और सामान्य रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा पूरी तरह टूटे मकानों के लिए एक लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 50 हजार और हल्के नुकसान पर 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
 

केंद्र से सहयोग का भरोसा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को हालात की जानकारी दी है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस राहत कार्य में जुटी है। शाह ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद देगी। वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इन दोनों आपदाओं से जम्मू क्षेत्र में रेलवे ट्रैक, राष्ट्रीय राजमार्ग और कठुआ का एक थाना भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

 

continue reading
IMD Heavy Rain Alert: 50KM/H की तूफानी हवाओं के साथ दिखेगा बारिश का कहर, इन राज्यों में होगी मूसलाधार वर्षा, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

IMD Heavy Rain Alert: 50KM/H की तूफानी हवाओं के साथ दिखेगा बारिश का कहर, इन राज्यों में होगी मूसलाधार वर्षा, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Anita nishad 18-Aug-2025 17

  दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक इसी सिलसिले को जारी रहने का अलर्ट दिया है। तेज बारिश के कारण राजधानी में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य कई राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं पूरे देश के मौसम का हाल...

दिल्ली में बारिश का सिलसिला बना जारी

दिल्ली में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। रविवार को भी आसमान में घने काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली का तापमान अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी बनी हुई है।

 

हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही, फ्लैश फ्लड से हुई मौतें

हिमाचल प्रदेश के औट तहसील में अचानक आई भारी बारिश और फ्लैश फ्लड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है क्योंकि मलबा और बाढ़ का पानी सड़क पर आ गया है। किन्नौर में भूस्खलन से दो पर्यटकों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मनाली समेत कई इलाकों में फिर से भारी बारिश का अलर्ट दिया है। जहां सबसे ज्यादा बारिश होने और भूस्खलन की संभावना है, इसलिए लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी भारी बारिश का खतरा

उत्तर प्रदेश और बिहार समेत आसपास के कई राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में तूफानी हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर अगले 5 दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। इन इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे और अधिक सतर्कता बरतनी जरूरी है।

 

दक्षिण भारत और पश्चिमी तटों पर भी बारिश का अलर्ट

18 और 19 अगस्त को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाटी इलाकों, गुजरात और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और रायलसीमा में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। जहां भारी बारिश का सबसे ज्यादा खतरा है, वहां 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

 

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश जारी

ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का खतरा है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला नहीं थमेगा। खासतौर पर 20 और 21 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में जहां सबसे ज्यादा बारिश होगी, वहां 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का भी अलर्ट है।

continue reading
ज्यादा सैलरी, ज्यादा पेंशन! सरकार जल्द दे सकती है दिवाली का तोहफा

ज्यादा सैलरी, ज्यादा पेंशन! सरकार जल्द दे सकती है दिवाली का तोहफा

Anita nishad 18-Aug-2025 17

 केंद्र सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी हो सकती है, क्योंकि 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होने की योजना है।

इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को है और माना जा रहा है कि सरकार सितंबर की सैलरी के साथ एरियर जोड़कर त्योहार से पहले बड़ा तोहफा दे सकती है।

संभावित बढ़ोतरी - एक रिपोर्ट के अनुसार, DA में 3%-4% तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल DA 55% है, जो बढ़कर 58%-59% तक पहुंच सकता है।

कर्मचारियों को फायदा - अगर DA 3% बढ़ता है तो ₹18,000 बेसिक वेतन वाले कर्मचारी की मासिक आय में करीब ₹540 की बढ़ोतरी होगी। वहीं ₹9,000 बेसिक पेंशन पाने वाले पेंशनर्स को ₹270 अतिरिक्त मिलेंगे।
 

घोषणा का समय - सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) DA संशोधन करती है। जुलाई वाला संशोधन आमतौर पर सितंबर-अक्टूबर में घोषित होता है। ऐसे में सितंबर के अंत तक कैबिनेट इसका अंतिम ऐलान कर सकती है और कर्मचारियों को जुलाई-सितंबर का एरियर भी मिलेगा।
 

कैसे तय होता है DA? महंगाई भत्ते की गणना इंडस्ट्रियल वर्कर्स के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) पर आधारित होती है। पिछले 12 महीनों के औसत CPI-IW के आधार पर 7th Pay Commission का फॉर्मूला लागू कर DA तय किया जाता है।

continue reading
कल का मौसम 18 अगस्त 2025: यूपी में चढ़ेगा पारा तो बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान-एमपी में मुसीबत

कल का मौसम 18 अगस्त 2025: यूपी में चढ़ेगा पारा तो बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान-एमपी में मुसीबत

Anita nishad 17-Aug-2025 110

 ल का मौसम 18 अगस्त 2025: देश के कुछ राज्यों में अब मानसून की सक्रियता कम होने से बारिश संभावना कम हो गई है। हालांकि, कुछ राज्यों में बाढ़ ने लोगोकी परेशानी बढ़ा दी है। पहाड़ी इलाकों में बादल के फटने का डर बना हुआ है।

इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से कुछ राज्यों के लिए टेंशन वाला अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को बिना वजह के बाहर निकलने से परहेज करने को कहा गया है। तो चलिए बताते हैं आपके शहरों में मौसम कैसा रहेगा...

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में 18 अगस्त को बारिश की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने कल के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, देर शाम तक मौसम का मिजाज बदल भी सकता है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश हो रहा है। यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है। यमुना के निचले इलाके से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में 18 अगस्त को मॉनसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है। इसके चलते बारिश पर ब्रेक लग सकता है। वहीं, 19 और 20 अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं जारी हुआ है। इसकी वजह से गर्मी एक बार फिर से परेशान कर सकती है। हालांकि, मौसम के अप-डाउन से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार में 18 अगस्त को एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग पटना ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड में आने वाले 4 दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में एक या दो बार हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के साथ वज्रपात की संभावना है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल में मूसलाधार बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। बारिश के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए राहत की खबर दी है। मौसम विभाग शिमला के मुताबिक हिमाचल के केवल एक जिला कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

शहर अधिकतम तापमान (18 अगस्त) न्यूनतम तापमान (18 अगस्त)
दिल्ली 32°C 27°C
मुंबई 27°C 26°C
कोलकाता 31°C 27°C
चेन्नई 33°C 27°C
लखनऊ 32°C 27°C
पटना 32°C 28°C
रांची 26°C 23°C
भुवनेश्वर 29°C 26°C
भोपाल 29°C 23°C
अमृतसर 31°C 26°C
जयपुर 31°C 26°C
नैनीताल 27°C 21°C


राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक उदयपुर, बिकानेर, सिरोही, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा,चित्तौड़गढ़, बारन, बूंदी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आकाशीय बिजली और तेज हवा भी चलने की संभावना है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, देवास में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा सतना, शिवपुरी, शहडोल, सागर, भोपाल, अगर-मालवा में आकाशीय बिजली, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
continue reading
हिमाचल में कहर बरपा रही बारिश! मंडी–कुल्लू में फ्लैश फ्लड से तबाही, शिमला–मंडी हाइवे धंसा, प्रशासन अलर्ट पर

हिमाचल में कहर बरपा रही बारिश! मंडी–कुल्लू में फ्लैश फ्लड से तबाही, शिमला–मंडी हाइवे धंसा, प्रशासन अलर्ट पर

Anita nishad 17-Aug-2025 75

 शिमला | 17 अगस्त:हिमाचल प्रदेश में मानसून तबाही का रूप ले चुका है। मंडी और कुल्लू जिलों में शुक्रवार रात आई फ्लैश फ्लड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सड़कों पर मलबा, बाजारों में पानी और टूटे संपर्क से लोग बेहाल हैं।



 मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी – 19 अगस्त तक खतरा बरकरार

राज्यभर में भारी वर्षा का सिलसिला जारी है और मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। नदी-नालों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई है।



 फ्लैश फ्लड से मंडी में तबाही – NH बंद, दुकानों में मलबा, घरों को नुकसान

  • औट थाना क्षेत्र के पनारसा, टकोली, नगवाई जैसे इलाकों में आई बाढ़

  • बाजार और घरों में घुसा मलबा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

  • मंडी–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद – राहत दलों की पहुंच मुश्किल

 

पंडोह डैम से छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी

ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने पर पंडोह बांध प्रबंधन ने अतिरिक्त पानी छोड़ने की चेतावनी दी है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है।



 कुल्लू में भी मची तबाही – वाहन बहे, फसलें बर्बाद

  • दोहरा नाला और पिरडी नाले में आई बाढ़ से कुल्लू–भुंतर मार्ग बंद

  • भुंतर के खोखन नाले का पानी दुकानों तक घुसा

  • एक कार और बाइक बहे, किसानों की खेतिहर ज़मीन तबाह



 शिमला–मंडी हाईवे पर खतरा – सड़क धंसी, यातायात प्रभावित

  • तत्तापानी के पास सड़क की चौड़ाई घटकर 4.20 मीटर रह गई

  • सतलुज नदी का कटाव जारी

  • प्रशासन ने यात्रियों को दी चेतावनी – सावधानी से यात्रा करें



 किन्नौर में भी मूसलाधार बारिश – NH-5 अवरुद्ध

  • रनांग, टिंकू और मालिंग नाले में आया मलबा

  • सिर्फ आपात स्थिति में चल रहे छोटे वाहन

  • किन्नौर में भी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह



 प्रशासन का अलर्ट:

"जनता से अपील है कि भारी बारिश के बीच सुरक्षित स्थानों पर रहें, नदियों-नालों से दूरी बनाए रखें और अफवाहों से बचें।"

 
continue reading
संडे सस्पेंस: कौन बनेगा भारत का अगला उपराष्ट्रपति? बीजेपी की बैठक में फाइनल होगा बड़ा नाम, लिस्ट में कई चौंकाने वाले चेहरे!

संडे सस्पेंस: कौन बनेगा भारत का अगला उपराष्ट्रपति? बीजेपी की बैठक में फाइनल होगा बड़ा नाम, लिस्ट में कई चौंकाने वाले चेहरे!

Anita nishad 16-Aug-2025 116

 नई दिल्ली | 16 अगस्त 2025: देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? इस सवाल का जवाब अब कुछ घंटों में मिल सकता है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसदीय बोर्ड बैठक 17 अगस्त, रविवार को होने जा रही है। इस बैठक में NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, इस बार रेस में 7 बड़े नाम हैं और उनमें से कुछ चेहरे चौंका सकते हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लेंगे, जिन्हें यह अधिकार NDA ने पहले ही सौंप दिया है।


 क्यों खाली हुई उपराष्ट्रपति की कुर्सी?

4 अगस्त को तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की घोषणा की है।



 रेस में ये 7 दावेदार सबसे आगे:

नाम भूमिका
थावरचंद गहलोत दलित समुदाय के अनुभवी नेता, वर्तमान में कर्नाटक के राज्यपाल
ओम माथुर भाजपा संगठन में मजबूत पकड़, पूर्व RSS प्रचारक
हरिवंश नारायण सिंह वर्तमान राज्यसभा उपसभापति, विपक्ष में भी स्वीकार्य
आचार्य देवव्रत शिक्षा-संस्कृति से जुड़े, गुजरात के राज्यपाल
वी. के. सक्सेना दिल्ली के उपराज्यपाल, सख्त प्रशासनिक छवि
मनोज सिन्हा J&K उपराज्यपाल, अनुच्छेद 370 के बाद स्थिरता लाने में भूमिका
शेषाद्रि चारी वैचारिक रणनीतिकार, विदेश नीति में गहरी समझ



 NDA के पास है नंबर गेम का फायदा

उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 781 सांसद वोट देंगे। जीत के लिए 391 वोट चाहिए और NDA के पास पहले से 422 सांसद हैं। यानी BJP का उम्मीदवार लगभग फाइनल माना जा रहा है।



 विपक्ष की रणनीति क्या?

विपक्षी गठबंधन INDIA Bloc अब भी साझा उम्मीदवार पर मंथन कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार सहयोगी दलों से बातचीत में जुटे हैं। कुछ नेताओं का कहना है कि BJP के उम्मीदवार की घोषणा के बाद ही नाम तय किया जाना चाहिए।



 चुनाव की अहम तारीखें:

  • 21 अगस्त: नामांकन की अंतिम तारीख

  • 22 अगस्त: नामांकन की जांच

  • 25 अगस्त: नाम वापसी की अंतिम तिथि

  • 9 सितंबर: मतदान की संभावित तारीख



 उपराष्ट्रपति बनने की योग्यता:

  • भारतीय नागरिक होना जरूरी

  • न्यूनतम आयु: 35 वर्ष

  • राज्यसभा सदस्य बनने की योग्यता

  • लाभ के पद पर न हो



 अब देश पूछ रहा है — कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति?

क्या कोई बड़ा सरप्राइज़ मिलेगा? क्या NDA फिर से एक सर्वमान्य चेहरा पेश करेगा या विपक्ष इस बार कड़ी टक्कर देगा? सभी सवालों का जवाब 17 अगस्त को मिल सकता है।

continue reading
नया GST नियम लागू होते ही जरूरी सामान और इंश्योरेंस होंगे सस्ते, दिवाली पर मिलेगा बड़ा तोहफा; सिगरेट पर 40% स्लैब तय

नया GST नियम लागू होते ही जरूरी सामान और इंश्योरेंस होंगे सस्ते, दिवाली पर मिलेगा बड़ा तोहफा; सिगरेट पर 40% स्लैब तय

Anita nishad 16-Aug-2025 72

 नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से जीएसटी सुधारों का बड़ा संकेत दिया था, जिसके तहत इस दिवाली देशवासियों को टैक्स में राहत का खास तोहफा मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स को नए जीएसटी स्लैब्स की सिफारिश भेजी है, जिसमें टैक्स स्लैबों की संख्या कम कर तीन मुख्य स्लैब्स - 5%, 18%, और 40% की संभावित व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।

वर्तमान में 5%, 12%, 18%, और 28% के चार स्लैब हैं, लेकिन नए प्रस्ताव के अनुसार 12% स्लैब के अंतर्गत आने वाले कई जरूरी वस्तुओं पर 5% टैक्स लगाया जाएगा। इसमें सूखा मेवा, दूध, फ्रोजन सब्जियां, नमकीन, टूथपेस्ट, साइकिल, फर्नीचर, और 1000 रुपये से कम कीमत वाले चप्पल जैसे सामान शामिल हैं। इससे आम जनता को सस्ती दरों पर इन जरूरी सामानों की सुविधा मिलेगी।

28% स्लैब में आने वाली वस्तुओं पर भी टैक्स घटाकर 18% करने की योजना है, जिससे टेलीविजन, वाशिंग मशीन जैसी घरेलू जरूरतों के सामान सस्ते होंगे। वहीं, तंबाकू, सिगरेट और बीयर जैसे उत्पादों पर उच्चतम टैक्स स्लैब 40% का प्रस्ताव है, ताकि स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाली वस्तुओं पर कड़ी नजर रखी जा सके।

इंश्योरेंस, खेती-किसानी में उपयोग होने वाले सामान, और पढ़ाई से जुड़ी सेवाओं पर भी टैक्स दरों में कमी की संभावना है, जिससे आम किसान, छात्र और मध्यम वर्ग को आर्थिक लाभ होगा।

यह बदलाव देश की आर्थिक उन्नति के साथ-साथ आम आदमी की जिंदगी में राहत लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाली दिवाली पर इस जीएसटी सुधार को लागू कर इसे देशवासियों के लिए उपहार के रूप में पेश करने की तैयारी है।

सरकार जल्द ही इस नए टैक्स ढांचे को अंतिम रूप देकर देश में लागू कर सकती है, जिससे उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट आने की उम्मीद है।

continue reading
पाकिस्तान में भी गूंजता है जय श्रीकृष्ण! जानिए कैसे मनाई जाती है जन्माष्टमी सरहद के उस पार

पाकिस्तान में भी गूंजता है जय श्रीकृष्ण! जानिए कैसे मनाई जाती है जन्माष्टमी सरहद के उस पार

Anita nishad 16-Aug-2025 71

 नई दिल्ली / लाहौर / कराची : जन्माष्टमी का पर्व केवल भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तान जैसे इस्लामिक देश में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूमधाम होती है?

जी हां, पाकिस्तान में आज भी कई श्रीकृष्ण मंदिर मौजूद हैं, और वहाँ पर भी जन्माष्टमी के दिन भक्ति, पूजा और सजावट का वही माहौल होता है जैसा भारत में देखने को मिलता है।



 रावलपिंडी का ऐतिहासिक कृष्ण मंदिर:

पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में स्थित यह मंदिर वहां का सबसे बड़ा और प्रमुख हिंदू मंदिर है। इसे वर्ष 1897 में कांची मल और उजागर मल राम पांचाल द्वारा बनवाया गया था। विभाजन के बाद यह मंदिर कुछ वर्षों तक बंद रहा, लेकिन बाद में इसे फिर से पूजा के लिए खोला गया।
1980 के दशक तक भारत के इस्लामाबाद स्थित भारतीय राजदूत भी यहां पूजा करने आया करते थे।


 पाकिस्तान में श्रीकृष्ण मंदिरों की मौजूदगी:

  • कराची – स्वामीनारायण मंदिर, जहां राधा-कृष्ण की भव्य मूर्तियाँ स्थापित हैं और जन्माष्टमी के दिन विशेष कार्यक्रम होते हैं।

  • लाहौर – यहां करीब 20 मंदिर हैं, जिनमें से केसरपुरा कृष्ण मंदिर में नियमित पूजा होती है।

  • क्वेटा – यहां ISKCON मंदिर में भक्तों की बड़ी संख्या जुटती है।

  • एबटाबाद – प्राचीन मंदिर, हालांकि वर्तमान में रख-रखाव की कमी से बंद है।

  • अमरकोट – यहां भी जन्माष्टमी विशेष आयोजन के साथ मनाई जाती है।


 दुनियाभर में फैले हैं श्रीकृष्ण के भक्त:

Krishna.com के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 56 करोड़ वैष्णव अनुयायी हैं, जो भगवान कृष्ण और विष्णु के अन्य अवतारों की पूजा करते हैं।
ISKCON (अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) की स्थापना के बाद से अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, कनाडा, ब्राज़ील, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में श्रीकृष्ण मंदिरों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

 सिडनी, न्यूयॉर्क, लंदन, मॉस्को, टोरंटो, और जोहांसबर्ग जैसे शहरों में हर साल जन्माष्टमी पर रथ यात्रा, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन होता है।

 आध्यात्मिकता की कोई सीमा नहीं होती:

श्रीकृष्ण के प्रति आस्था ने यह सिद्ध कर दिया है कि भक्ति किसी सरहद, धर्म या भाषा की मोहताज नहीं है। चाहे वो रावलपिंडी हो या न्यूयॉर्क, कृष्ण की बांसुरी हर दिल को छू जाती है।

continue reading
आश्रम में हुआ चमत्कार! जादूगर शंकर सम्राट के करतब देख हंसी से लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज

आश्रम में हुआ चमत्कार! जादूगर शंकर सम्राट के करतब देख हंसी से लोटपोट हुए प्रेमानंद जी महाराज

Anita nishad 16-Aug-2025 77

 मथुरा, उत्तर प्रदेश – वृंदावन स्थित प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज इन दिनों एक बेहद अनोखे और मनोरंजक कारण से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके आश्रम में पहुंचे प्रसिद्ध जादूगर शंकर सम्राट ने ऐसे जादुई करतब दिखाए कि खुद महाराज जी भी हंसी से लोटपोट हो गए।


इस मुलाकात का वीडियो इस समय इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रेमानंद जी महाराज शंकर सम्राट के करतबों से इतने प्रभावित हुए कि उनकी हंसी रुक ही नहीं रही।



 क्या था खास?

आश्रम में शंकर सम्राट ने कई जादुई ट्रिक्स पेश कीं:

  • कागज़ से ₹500 का नोट बनाना: साधारण कागज़ को नोट में बदलते देख सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं।

  • अंगूठी से वभूति निकालना: जब उनकी अंगूठी से वभूति (राख) निकली, तो पूरा माहौल चमत्कृत हो गया।

  • खाली झोले से माला बनाना: समापन में उन्होंने एक खाली झोले से प्रेमानंद जी महाराज के लिए सुंदर माला निकाल दी, जिसे देख महाराज जी ने कहा – "यह तो चमत्कार है!"



 प्रेमानंद जी महाराज की प्रतिक्रिया:

उन्होंने कहा, “शंकर सम्राट की कला वाकई अद्भुत है। यह हमें दिखाता है कि कौशल और सृजनशीलता से मन कितना आनंदित हो सकता है।” अंत में उन्होंने जादूगर को आशीर्वाद भी दिया।



 शंकर सम्राट बोले:

“यह जादू नहीं, कला है।” उन्होंने साफ किया कि वे केवल लोगों का मनोरंजन करते हैं, और यह प्रदर्शन केवल तकनीक और अभ्यास का नतीजा है।

 
continue reading
सिर्फ 1 लीटर दूध... और उड़ गए बुजुर्ग महिला के 18.5 लाख! एक क्लिक ने सब कुछ तबाह कर दिया

सिर्फ 1 लीटर दूध... और उड़ गए बुजुर्ग महिला के 18.5 लाख! एक क्लिक ने सब कुछ तबाह कर दिया

Anita nishad 16-Aug-2025 72

 मुंबई — तकनीक जहां जीवन को आसान बना रही है, वहीं इसके साए में खतरनाक साइबर जाल भी तेजी से फैल रहा है। वडाला की रहने वाली 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला इसका ताजा शिकार बनी हैं, जिन्होंने केवल 1 लीटर दूध ऑर्डर करने के प्रयास में अपने बैंक खातों से ₹18.5 लाख गंवा दिए।

घटना की शुरुआत इस महीने की शुरुआत में हुई जब महिला ने एक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के माध्यम से दूध मंगवाने की कोशिश की। तभी उन्हें एक कॉल आया, जिसमें खुद को "दीपक" नामक व्यक्ति ने दूध कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने महिला को एक लिंक भेजा और कहा कि इस लिंक पर क्लिक कर अपने विवरण दर्ज करें ताकि दूध की डिलीवरी हो सके।

करीब एक घंटे तक चली बातचीत के दौरान, महिला को निर्देश दिए गए कि वो लिंक पर क्लिक करें और ऐप डाउनलोड कर जानकारी भरें। बातों में उलझाकर साइबर ठग ने महिला का फोन हैक कर लिया। अगले दो दिनों में महिला के तीनों बैंक खातों से ₹18.5 लाख की पूरी जमा पूंजी गायब हो गई।

जब महिला कुछ दिनों बाद बैंक गईं, तब इस धोखाधड़ी का पता चला। तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी द्वारा भेजे गए लिंक ने महिला के मोबाइल को हैक कर लिया था, जिससे उसके बैंक खातों की पूरी जानकारी अपराधियों को मिल गई। यह एक क्लासिक फिशिंग और साइबर फ्रॉड का केस है।

continue reading
क्या Galaxy S26 Edge बनेगा दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन? लॉन्च से पहले लीक हुईं बड़ी डिटेल्स

क्या Galaxy S26 Edge बनेगा दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन? लॉन्च से पहले लीक हुईं बड़ी डिटेल्स

Anita nishad 16-Aug-2025 26

 नई दिल्ली, 16 अगस्त:

स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सैमसंग का अगला फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S26 Edge न केवल पहले से पतला होगा, बल्कि इसके दुनिया का सबसे पतला 5G फोन बनने की संभावना है। लॉन्च से पहले सामने आई लीक रिपोर्ट्स ने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
 

अब तक का सबसे पतला डिजाइन

मशहूर टिप्स्टर Ice Universe की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S26 Edge की मोटाई महज 5.5 मिमी हो सकती है, जो इस साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Edge (5.8 मिमी) से भी पतला होगा। यह फोन केवल पतला ही नहीं, बल्कि दमदार बैटरी के साथ भी आएगा — 4,200mAh की कार्बन-सिलिकॉन बैटरी, जो पिछले मॉडल की 3,900mAh बैटरी से बड़ा अपग्रेड होगी।
 

परफॉर्मेंस और कैमरा में मिलेगा तगड़ा उछाल

लीक हुई Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस में नया Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर होगा, जिसकी बेस स्पीड 3.63GHz और टॉप परफॉर्मेंस कोर 4.74GHz तक जा सकते हैं। मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिहाज से यह अब तक का सबसे तेज़ स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा।
कैमरा सेक्शन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा — फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। यह मौजूदा 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा से काफी बेहतर होगा।

रैम और स्टोरेज में नया रिकॉर्ड

Galaxy S26 Edge और Ultra मॉडल्स में 10.7Gbps की LPDDR5X RAM दी जाएगी, जो अब तक का सबसे तेज RAM स्पीड होगी। जबकि बेस मॉडल में सामान्य RAM और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन रहेगा।
 

भारत में कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 Edge की कीमत भारत में लगभग ₹1 लाख के आसपास हो सकती है। यह फोन 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है और यह S26 Plus की जगह ले सकता है।



Apple के iPhone 17 Air से होगी सीधी टक्कर

Samsung Galaxy S26 Edge की टक्कर सीधे Apple के iPhone 17 Air से मानी जा रही है। लीक के अनुसार, यह अब तक का सबसे पतला iPhone होगा और iPhone 16 Plus की जगह लेगा। इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले होगा — जो iPhone 17 Pro (6.3 इंच) और Pro Max (6.9 इंच) के बीच का साइज है।
 

Apple की नई रणनीति

Apple आमतौर पर स्टैंडर्ड और Pro मॉडल में एक ही डिस्प्ले साइज देता है, लेकिन इस बार रणनीति में बदलाव किया गया है। नए iPhone 17 Air को एक मिड-साइज विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा, जो उन यूजर्स के लिए बेहतर होगा जो Plus मॉडल को बड़ा और स्टैंडर्ड मॉडल को छोटा मानते हैं।

 
continue reading
वाजपेयी जी की प्रेरणा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश: प्रधानमंत्री मोदी

वाजपेयी जी की प्रेरणा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश: प्रधानमंत्री मोदी

Anita nishad 16-Aug-2025 13

 नई दिल्ली, 16 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सातवीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वाजपेयी जी का राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण आज भी सभी को विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए अपने संदेश में लिखा, "पूरे देशवासियों की ओर से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र के समग्र विकास के प्रति उनका योगदान हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।"

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रीगण और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने वाजपेयी जी के स्मारक 'सदैव अटल' पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अटल बिहारी वाजपेयी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनका पहला कार्यकाल 1996 में केवल 13 दिनों का रहा, जबकि दूसरा कार्यकाल 1998 में लगभग 13 महीने चला। वर्ष 1999 में वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और इस बार उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया, जिससे वे पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।

वाजपेयी जी को आर्थिक सुधारों को गति देनेबुनियादी ढांचे के विकास और भारत के वैश्विक कद को बढ़ाने के लिए याद किया जाता है। उनका नेतृत्व आज भी नीति निर्माताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

continue reading
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Anita nishad 15-Aug-2025 146

 

रायपुर: राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 780 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

इस सांस्कृतिक स्पर्धा में मदर्स प्राइड स्कूल रायपुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने दूसरा और सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल को तीसरा स्थान मिला। मुख्यमंत्री ने विजेताओं को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।

मदर्स प्राइड स्कूल की प्रस्तुति

मदर्स प्राइड स्कूल के 250 बच्चों ने "ओ माई तेरी मिट्टी बुलाए हाय", "डारा लोर गेहे रे" और "हमर पारा तुहर पारा" जैसे रिमिक्स गीतों पर देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य-गीत प्रस्तुत किए। इस प्रस्तुति में बच्चों ने भारतीय सेना की वीरता को दर्शाया, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए सेवा दी। साथ ही, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को भी प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया।

लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रस्तुति

लक्ष्मी नारायण कन्या उ.मा.वि. के 200 विद्यार्थियों ने "हाय कहे गजरी" गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में राऊत नाचा समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न पारंपरिक नृत्यों का समावेश था। साथ ही, स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ के त्यौहारों और लोक नृत्यों के योगदान को भी उजागर किया गया।

सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रस्तुति

सालेम इंग्लिश स्कूल के 250 बच्चों ने "छत्तीसगढ़ के भुइंया म भाग हमर जागे रे जागे रे" गीत पर मनोरम लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ की प्रकृति और लोक संस्कृति की विविध झलकियां देखने को मिलीं। खासतौर पर कर्मा लोक नृत्य को बच्चों ने बड़ी ही भावपूर्ण और जीवंत तरीके से प्रदर्शित किया।


यह आयोजन न सिर्फ विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रदर्शन था, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और देशभक्ति की भावना को भी जीवंत करने वाला एक यादगार अवसर साबित हुआ।

continue reading


dpboss