Breaking News
देश
यमुनोत्री: स्यानाचट्टी में कृत्रिम झील की जल निकासी तेज, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून:उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी में मलबे से बनी कृत्रिम झील को खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सिंचाई विभाग और अन्य एजेंसियां युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।
पिछले एक घंटे में झील का जलस्तर लगभग दाे फीट कम हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को जल निकासी के लिए चैनलाइजेशन और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षित स्थानों में ठहराए गए लोगों के साथ ही स्यानाचट्टी के निवासियों के लिए भोजन, रसोई गैस, दवाइयों के साथ ही पेट्रोल व डीजल तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने बताया कि वर्तमान में नदी के एक हिस्से से पानी की निकासी हो रही है। दलदल होने के कारण चैनेलाइजेशन करना अभी संभव नहीं हो पाया है। राहत और बचाव दल अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर तथा सिंचाई विभाग की टीम राफ्ट के जरिए ग्राउंड जीरो पर पहुंच गई हैं। वहीं, यमुना वैली के स्यानाचट्टी में मलबा आने से निर्मित झील को जल्द से जल्द खोलने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन, पीडब्ल्यूडी की टीमें मौके पर हैं। पूरे क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल व उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं मौके पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी ने स्यानाचट्टी के लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। जल्द ही झील के पानी की निकासी कर दी जाएगी।
सपा सरकार में 9, योगी सरकार में 2, जानें- यूपी में किन जिलों के नाम बदले, कौन से रेलवे स्टेशन को मिली नई पहचान
उत्तर प्रदेश स्थित शाहजहांपुर जिले में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया. गृह मंत्रालय द्वारा यह सूचना राज्य के मुख्य सचिव को एक पत्र के माध्यम से दी. मान्यताओं के अनुसार, जलालाबाद- भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जन्म स्थली मानी जाती है.
सालों से कस्बे का नाम बदलने की मांग हो रही थी.
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब यूपी में किसी जिले या क्षेत्र या रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया हो. वर्ष 2017 में राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से यह सिलसिला जारी है. वर्ष 2012 में जब सपा सरकार आई तब भी 9 जिलों के नाम बदले गए थे.
आइए आपको बताते हैं कि यूपी में अब तक कितने स्थानों के नाम बदल गए-
वर्ष 2024 में अमेठी जिले के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए. इसमें कासिमपुर हाल्ट को जैस सिटी, जैस को गुरु गोरखनाथ धाम, मिसरौली को माँ कालिकन धाम, बनी को स्वामी परमहंस, निहालगढ़ को महाराजा बिजली पासी, अकबरगंज को माँ अहोरवा भवानी धाम, वारिसगंज को अमर शहीद भले सुल्तान और फुरसतगंज को तपेश्वरनाथ धाम नाम दिया गया.
वर्ष 2023 में प्रतापगढ़ जंक्शन को माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन ,अंतू स्टेशन को माँ चंद्रिका देवी धाम अंतू और बिशनाथगंज को शनिदेव धाम बिशनाथगंज नाम दिया गया.
इससे पहले वर्ष 2017 इलाहाबाद जिले को प्रयागराज , 2018 में फैजाबाद को अयोध्या के तौर पर नया नाम दिया गया. वहीं मुगलसराय (नगर) को दीनदयाल उपाध्याय नगर और झांसी रेलवे स्टेशन को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के तौर पर बदला गया.
विश्वविद्यालय और कॉलेज्स की बात करें तो सहारनपुर स्टेट यूनिवर्सिटी को माँ शाकुंभरी यूनिवर्सिटी और औरैया मेडिकल कॉलेज को अहिल्याबाई होल्कर मेडिकल कॉलेज नाम दिया गया.
2017 से पहले भी बदले गए नाम
ऐसा नहीं है कि यह काम सिर्फ 2017 के बाद शुरू हुआ. वर्ष 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार में भी जिलों के नाम बदले गए. इसमें प्रबुद्ध नगर को शामली ,भीम नगर को संभल ,पंचशील नगर को हापुड़ ,महामाया नगर को हाथरस ,ज्योतिबा फुले नगर को अमरोहा ,काशीराम नगर को कासगंज ,छत्रपति शाहूजी महाराज नगर को अमेठी ,रामाबाई नगर को कानपुर देहात और संत रविदास नगर को भदोही किया गया.
Hyundai Exter Pro Pack: हुंडई की नई की एसयूवी लॉन्च, स्पोर्टी लुक और दमदार फीचर्स से भरपूर
हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर के लिए एक नया प्रो पैक एक्सेसरी वेरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह कीमत रेग्युलर मॉडल की तुलना में 5,000 रुपये ज्यादा है।
कंपनी ने जानकारी दी है कि यह नया वेरिएंट एस+ ट्रिम्स से उपलब्ध कराया गया है।
कैसा है लुक? अगर बात करें कि नया वेरिएंट दिखने में कैसा है, तो 2025 हुंडई एक्सटर प्रो पैक वेरिएंट में नया साइड सिल गार्निश और प्रमुख व्हील आर्च क्लैडिंग शामिल की गई है। इसके अलावा, प्रो पैक के तहत एक नया टाइटन ग्रे मैट एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी पेश किया गया है। इसके अलावा जो सबसे अहम अपडेट है, वह यह कि पहले जो डैशकैम फीचर सिर्फ एसएक्स टेक और एसएक्स कनेक्ट ट्रिम्स तक सीमित था, अब वह एसएक्स (O) एएमटी वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। मॉडल के इंजन या इंटीरियर में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।
आधिकारिक बयान हुंडई एक्सटर में प्रो पैक के लॉन्च पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा, ‘HMIL में, हम अपने प्रोडक्ट लाइन-अप को लगातार डिवेलप कर रहे हैं ताकि आज के युवा और प्रोग्रेसिव बायर्स की जरूरतों के साथ तालमेल बिठा सकें। हुंडई एक्सटर में प्रो पैक की शुरुआत इस दिशा में एक और कदम है, जो बोल्ड स्टाइलिंग, अडवांस तकनीक और सेफ्टी को मिलाकर इसे एक वाकई वैल्यू फॉर मनी विकल्प बनाता है।’
इंजन ऑप्शंस हुंडई एक्सटर में पहले की तरह 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो अधिकतम 83hp की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन कंपनी की अन्य कारों जैसे ग्रैंड i10 निओस, i20 और वेन्यू को भी पावर देता है। ट्रांसमिशन के विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी शामिल हैं। इसके अलावा, इसका CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो 69bhp की पावर और 95.2Nm टॉर्क प्रदान करता है और यह मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
माइलेज हुंडई का दावा है कि एक्सटर का मैनुअल वेरिएंट 19.4 kmpl और एएमटी वेरिएंट 19.2 kmpl की माइलेज देता है। वहीं, फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ यह SUV 27.10 km/kg तक की माइलेज देने का वादा करती है।
Rajasthan: RGHS घोटाले को लेकर सरकार ने उठाया सख्त कदम, 5 डॉक्टरों समेत 9 कर्मचारी निलंबित
राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है. सरकार ने राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना में कथित अनियमितताओं के लिए पांच डॉक्टरों समेत नौ कर्मियों को निलंबित कर दिया है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इसमें आयुर्वेद डॉक्टरों और तीन एलोपैथी डॉक्टरों के साथ-साथ चार अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
यह कोई पहली बार नहीं है, जब इस योजना में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई हैं. इससे पहले भी इस स्कीम के तहत अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की गई थी. लेकिन, एक बार फिर चिकित्सा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाया है.
लंबे समय से शिकायतें मिलने के बाद कारवाई
इस मामले में सरकार की ओर से पहले ही आरजीएचएस योजना में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे. इसके बावजूद, विभिन्न स्तरों पर हितधारकों द्वारा अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही थीं.
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौर ने बताया कि इसके अलावा, एक निजी अस्पताल, एक मेडिकल स्टोर, तीन डॉक्टरों और एक योजना कार्डधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
राठौर ने बताया कि आरजीएचएस के तहत विभिन्न स्तरों पर हितधारकों से अनियमितताओं की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं. इन शिकायतों की गहन जांच की गई और पुष्टि होने के बाद सख्त कार्रवाई शुरू की गई.
डॉक्टरों और कर्मचारी के खिलाफ भी FIR दर्ज
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि नौ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. राजस्थान राज्य स्वास्थ्य आश्वासन एजेंसी के सीईओ हरजी लाल अटल के अनुसार, निलंबित किए गए कर्मियों में शामिल हैं: डॉ. कविता धनखड़ और डॉ. पवन जांगिड़ (आयुर्वेद, चूरू), डॉ. मनीषा (सीएचसी बिबरानी, खैरथल-तिजारा), डॉ. नरसीलाल पचौरी (जिला अस्पताल, अलवर), डॉ. कपिल भारद्वाज (टीबीसी, अलवर).
इसके साथ ही कंपाउंडर मदन मोहन पांडे (आयुर्वेद औषधालय, नाहरी का नाका, जयपुर) और चंद्रशेखर जाटव (आयुर्वेद औषधालय, बालेटा, अलवर), परिचारक मोहसिन खान (उप निदेशक कार्यालय, आयुर्वेद, जयपुर) और सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेश कुमार महावर (जल संसाधन विभाग).
अटल ने बताया कि राजस्थान पेंशनर्स एसोसिएशन मेडिकल स्टोर (अलवर), मित्तल अस्पताल, तीन डॉक्टरों और एक कार्डधारक कर्मचारी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
कोलंबोः श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को कोलंबो में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब वे अपनी अध्यक्षता के दौरान व्यक्तिगत यात्रा के लिए सार्वजनिक फंड के दुरुपयोग के आरोपों के संबंध में बयान दर्ज कराने आए थे।
बयान दर्ज कराने पहुंचने पर हुई गिरफ्तारी
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार रानिल विक्रमसिंघे शुक्रवार सुबह वित्तीय अपराध जांच विभाग (एफसीआईडी) के समक्ष बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। एफसीआईडी के एक अधिकारी ने कहा, “हम उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रहे हैं। उन्हें राज्य संसाधनों का व्यक्तिगत उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ क्या मामला है?
विक्रमसिंघे ने 2023 में हवाना से वापसी के दौरान लंदन में एक निजी यात्रा की थी। इस दौरान वे और उनकी पत्नी मैथ्री विक्रमसिंघे यूनिवर्सिटी ऑफ वोल्वरहैम्पटन के एक समारोह में शामिल हुए थे। यह यात्रा श्रीलंका के सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग करना मानी जा रही है। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति ने हमेशा कहा है कि उनकी पत्नी ने अपनी यात्रा के खर्च खुद वहन किए थे और इसमें कोई सरकारी फंड का इस्तेमाल नहीं हुआ। मगर पुलिस के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) का आरोप है कि विक्रमसिंघे ने अपनी निजी यात्रा के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल किया और राज्य ने उनके सुरक्षा कर्मचारियों का भी भुगतान किया। इसी मामले में उन्हें शुक्रवार सुबह बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विक्रमसिंघे की राजनीतिक पृष्ठभूमि
विक्रमसिंघे जुलाई 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति बने थे। राजपक्षे के इस्तीफे के पीछे भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के खिलाफ महीनों चले विरोध प्रदर्शन थे। विक्रमसिंघे को श्रीलंका की सबसे भयानक आर्थिक मंदी के बाद देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने का श्रेय दिया जाता है। हालांकि सितंबर 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें अनुरा कुमारा दिसानायके से हार का सामना करना पड़ा।
आपकी सीएम न डरेगी-न रुकेगी.हमले के बाद रेखा गुप्ता पहुंची गांधीनगर, यमुनापार के विकास का जिम्मा अरविंदर लवली को दिया
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था. हमले के बाद अब पहली बार सीएम रेखा गुप्ता सार्वजनिक कार्यक्रम में गांधीनगर पहुंचीं. इस मौके पर सीएम ने कहा, आपकी सीएम न डरेगी-न रुकेगी.
उन्होंने आगे कहा, आज मुझे गांधीनगर के मेरे भाई-बहनों के बीच पहुंचकर काफी खुशी है. मैं आज गांधीनगर वालों को दो उपहार देना चाहती हूं. एक हमने अपने भाई अरविंदर सिंह लवली को पूरे जमुनापार का जिम्मा दे दिया है. विकास बोर्ड का चेयरमैन बना दिया है. यहां आने से पहले आदेश जारी करके आ रही हूं.
सीएम ने गांधीनगर वासियों को दो उपहार देने का ऐलान किया. जहां उन्होंने अरविंदर सिंह लवली को पूरे जमुनापार का जिम्मा दे दिया है. वहीं, साथ ही सीएम ने कहा कि दूसरा उपहार है कि मैंने हर्ष मल्होत्रा और अरविंदर सिंह लवली को कहा है कि आप बजट बताए मैं सैंक्शन करूंगी. यमुनापार का जितना भी आपको काम करना है करिए, बजट की चिंता मत करिए.
गिनाई पार्टी की कामयाबी
सीएम ने साथ ही यमुनापार में पार्टी ने क्या-क्या काम किया वो गिनाया. उन्होंने कहा, यमुनापार को देहरादून एक्सप्रेस मिला है. पिछले सालों में जो डीटीसी बसें चलती थीं वो बेतरतीब तरीके से चलती थी, हमारी सरकार ने फ्लीट को रिवाइज किया है. इलैक्ट्रिक बसों को जोड़ा है. रूट की मैपिंग कर रहे हैं. इसकी शुरुआत यमुनापार से होगी.
यमुना नदी की सफाई को लेकर क्या कहा?
सीएम ने यमुना की सफाई को लेकर कहा, जो मां यमुना को स्वच्छ होने का इंतजार कर रही हैं उनको कहना चाहती हूं कि वक्त के साथ यमुना अविरल बहती दिखेंगी. पानी, सीवर की लाइनें बिछेंगी. आपकी ये दीदी ना रूकेगी ना डरेगी. आपके लिए संघर्ष करती रहेगी.
सीएम ने आगे कहा, स्वदेशी अपनाइए. आपने इनकम का बहुत बड़ा स्रोत खड़ा किया है. जो लोग कल तक साउथ दिल्ली में घूमते थे आज गांधी नगर की मार्केट में आते हैं. इसको आगे बढ़ाना है. हमारे इस डिस्ट्रिक्ट की रेडीमेड कपड़े विशेषज्ञता है इसे हमें विश्व स्तर पर लेकर के जाना है.
सीएम ने क्या-क्या कहा?
- सीएम ने अरविंदर सिंह लवली को लेकर कहा, बहुत अच्छा लगता है जो सरकार में हमेशा ऊंचे पदों पर रहे, लेकिन बदलाव और विकास के लिए अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी ज्वाइन की.
- सीएम ने कहा, अरविंदर सिंह लवली के लिए मुख्यमंत्री और मंत्री दोनों पद छोटे हैं
- सीएम ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, दिल्ली के लिए विजन वाले लोगों की जरूरत है. 10 सालों में दिल्ली पिछड़ी
- सीएम ने गांधी नगर के लिए दो उपहार का ऐलान किया. पहलान अरविंदर सिंह लवली को पूरे यमुना पार की जिम्मेदारी दी गई, इसकी अधिसूचना आज जारी की. सीएम ने कहा, दूसरा उपहार है यह कि मैंने हर्ष मल्होत्रा और अरविंदर सिंह लवली को कहा है कि आप बजट बताए मैं सैंक्शन करूंगी
- सीएम ने कहा, दिल्ली में डीटीसी बस जो चल रही थी वो बहुत खराब तरह से रूट मैपिंग थी. हम उसको रूट मैपिंग करेंगे. रूट को फिक्स किया जाएगा और इसकी शुरुआत यमुना पार से की जाएगी
- सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, मां यमुना का अविरल रूप देखने को मिलेगा. यमुना पार के इलाकों में सभी सुविधाएं दी जाएंगी. मुख्यमंत्री ना थकेगी, ना रुकेगी
बाबा रामदेव का देसी नुस्खा: 7 दिन में हीमोग्लोबिन बढ़ाएं बुलेट की स्पीड से!
हीमोग्लोबिन हमारे खून का वो हिस्सा है जो ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाता है। अगर हीमोग्लोबिन कम हो जाए तो थकान, चक्कर, सांस फूलना और कमजोरी जैसी परेशानियां हो जाती हैं।
भारत में एनीमिया यानी आयरन की कमी आम बात है, लेकिन योगगुरु बाबा रामदेव ने कुछ देसी और असरदार नुस्खे बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप सिर्फ 7 दिन में हीमोग्लोबिन को 7 से 14 तक बढ़ा सकते हैं!
बाबा रामदेव के असरदार आयुर्वेदिक नुस्खे:
-
हींग और अदरक का जूस — पाचन सुधारे, खून साफ़ करे।
-
एलोवेरा और आंवला जूस — आयरन और विटामिन C का पावर पैक, आयरन अवशोषण बढ़ाए।
-
गाजर और केरट का जूस — बीटा कैरोटीन और आयरन से भरपूर, ब्लड हेल्थ सुधारता है।
-
मुनक्का, अंजीर और खजूर — ये नैचुरल मिनरल्स से भरपूर हैं जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं।
साथ में अपनाएं ये हेल्दी लाइफस्टाइल टिप्स:
-
रोजाना कम से कम 30 मिनट योग और प्राणायाम करें।
-
जंक फूड, ज्यादा चाय-कॉफी और तेल-मसाले से बचें।
-
हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार और चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल करें।
-
सही समय पर सोएं और तनाव से दूर रहें।
ध्यान दें: दवा से ज्यादा जरूरी है सही खानपान और योग। बाबा रामदेव के ये नुस्खे अपनाकर आप भी पाएं तंदरुस्ती और ऊर्जा से भरपूर जीवन!
एक भक्त ने तिरुपति मंदिर में चढ़ाया 121 किलो सोना, कीमत लगभग 140 करोड़ रुपए!
पालतू कुत्तों के लिए नई सख्त गाइडलाइंस जारी: सुरक्षा के लिए अब ये नियम अनिवार्य!
-
-
थूथन, पट्टा और कॉलर के बिना कुत्तों को सार्वजनिक जगहों पर ले जाना मना
-
पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन और रैबीज टीकाकरण अनिवार्य होगा
-
आक्रामक नस्लों पर कड़ी निगरानी, एक समय में केवल एक कुत्ता सार्वजनिक जगह पर ले जाने की अनुमति
-
नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
चेतावनी:
हाल ही में चेन्नई में पिटबुल ने एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। ऐसे दुखद हादसों को रोकने के लिए अब सख्ती जरूरी हो गई है।????♂️ आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता!
पालतू जानवरों के प्रति जिम्मेदारी निभाएं, नियमों का पालन करें। -
5 दिन… 15 राज्य… और मूसलाधार तांडव! IMD का अलर्ट सबको हैरान कर गया – क्या आप तैयार हैं?
नई दिल्ली:भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 से 7 दिनों के लिए ‘बहुत भारी बारिश’ का हाई अलर्ट जारी किया है। देश के उत्तर, पश्चिम, मध्य, पूर्व और दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश से बाढ़, भूस्खलन और जनजीवन बाधित होने की आशंका जताई गई है।
कहाँ-कहाँ बरसेगा कहर? राज्यवार अपडेट:
????️ 20-22 अगस्त:
-
मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, गुजरात, मराठवाड़ा — छिटपुट से लेकर बहुत भारी बारिश
-
विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल (उप-हिमालयी), सिक्किम — मूसलाधार बारिश की संभावना
????️ 20-24 अगस्त:
-
झारखंड, बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल — अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश
????️ 22-24 अगस्त:
-
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान — तेज बारिश का अलर्ट
????️ दिल्ली का हाल:
राजधानी में तापमान 25.8°C रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए तेज बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33°C के आसपास रह सकता है।
???? तेलंगाना में खतरा बढ़ा:
भद्राचलम, तेलंगाना में गोदावरी नदी का जलस्तर 43 फीट तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने पहली बाढ़ चेतावनी जारी कर दी है।
???? मुंबई को मिली अस्थायी राहत:
बुधवार को मुंबई में बारिश थोड़ी धीमी पड़ी, जिससे जनजीवन में कुछ राहत दिखी। 15 घंटे बाद मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं दोबारा शुरू हो गई हैं।
⚠️ IMD की चेतावनी:
बढ़ते जलस्तर, जमीन खिसकने और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और अलर्ट का पालन करने की सलाह दी गई है।
मुंबई डूबेगी या बचेगी? IMD का अलर्ट मचा रहा खलबली, अब अगला 48 घंटे होंगे 'क्रिटिकल'!
मुंबई:मौसम की मार झेल रही मुंबई एक बार फिर पानी-पानी हो गई है। पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने मायानगरी की रफ्तार थाम दी है — सड़कें जलमग्न, ट्रेनें रुकी हुई, फ्लाइट्स लेट और ऑफिस-कॉलेज बंद। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है!
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि मुंबईवासियों को आने वाले कुछ घंटों में और भी भीषण हालात का सामना करना पड़ सकता है।
???? कौन-कौन से इलाके अलर्ट पर?
-
मुंबई: ऑरेंज अलर्ट
-
रायगढ़ व पुणे (घाट क्षेत्र): रेड अलर्ट
-
ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग: ऑरेंज अलर्ट
बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी ठहर-सी गई है। लोकल ट्रेनों की स्पीड थमी है, सड़कों पर जाम और एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हैं।
???? कब मिलेगी राहत?
IMD का कहना है कि गुरुवार से बारिश की तीव्रता घट सकती है, लेकिन तब तक मुंबई को और सतर्क रहने की जरूरत है।
इस मौसम ने एक बार फिर दिखा दिया कि हर साल की तरह इस बार भी मुंबई मॉनसून से निपटने में पूरी तरह तैयार नहीं थी।
सड़क पर गाड़ियों के पीछे क्यों भागते हैं कुत्ते? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आपने देखा होगा कि कई बार जब आप बाइक, स्कूटर या कार से कहीं जा रहे होते हैं तो आवारा कुत्ते अचानक आपकी गाड़ी के पीछे भागने लगते हैं। कई बार यह बहुत खतरनाक होता है। कई लोग घबराकर गाड़ी से गिर जो हैं और उन्हें चोट लग जाती है।
अनिल अंबानी की Rpower-Rinfra में दूसरे दिन भी अपर सर्किट, निवेशकों ने ली राहत की सांस ! ED के एक्शन से हुआ था बुरा हाल
नई दिल्ली। हाल ही में अनिल अंबानी काफी चर्चा में रहे थे, क्योंकि ED ने उनके 35 ठिकानों पर पहले छापेमारी की और फिर 17000 करोड़ रु के लोन फ्रॉड केस में उनसे पूछताछ की। इस सबका अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयरों पर काफी बुरा असर पड़ा था।
फोल्डेबल फोन की ताकत! इस फोन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, जानें पूरी जानकारी
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की जज एमा ब्रेन ने ऐलान किया - "The heaviest weight lifted by a suspended foldable smartphone is 104 kgs, and it was achieved by HONOR International FZCO (UAE), in Dubai, United Arab Emirates, on 1 August 2025."
असम में ड्रग रैकेट का पर्दाफाश... 5 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की प्रतिबंधित टैबलेट जब्त
असम के श्रीभूमि ज़िले में बुधवार को 5 करोड़ रुपये से ज़्यादा मूल्य की प्रतिबंधित याबा टैबलेट ज़ब्त की गई. साथ ही इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है. इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हवाले से दावा किया है.
बिहार सरकार ने जारी किया 2026 का हॉलिडे कैलेंडर, कर्मचारियों को कितनी छुट्टियां मिलेंगी? यहां जानें डिटेल्स
Bihar Government Holiday Calendar 2026: बिहार सरकार (Bihar Government) ने साल 2026 के लिए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी विभागों, कार्यालयों और राजस्व दंडाधिकारी न्यायालयों में कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश तय कर दिए गए हैं।
एक व्यक्ति की मौत, 194 लोगों को किया गया रेस्क्यू, 5 हजार मुर्गियां मरी; इन 2 जिलों में भारी बारिश ने मचाया कहर
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के बाद कल्याण क्षेत्र में एक जलमग्न पुल को बंद कर दिया गया है, जबकि पानी से भरी खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जलमग्न इलाकों में फंसे 194 लोगों को बचाया गया अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी जिले पालघर में भी रातभर तेज बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कई जगहों पर आवाजाही बाधित हो गई। उन्होंने बताया कि प्राधिकारियों ने मंगलवार को पालघर के वसई तहसील के जलमग्न इलाकों में फंसे 194 लोगों को नौकाओं और रस्सियों की मदद से बचाया। बाढ़ के पानी से 5 हजार मुर्गियां की मौत जिला आपदा प्रबंधन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं उप जिला अधिकारी सुभाष भागडे ने बताया कि पालघर के अंबाडी इलाके के नानीवली में बाढ़ के पानी से एक किसान के मुर्गी फार्म में करीब पांच हजार मुर्गियां मर गईं।
Jammu and Kashmir: बादल फटने से मची तबाही से उभर रहा जम्मू-कश्मीर, फिर से जीवन सामान्य करने की कोशिश
Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर हिमालय में बादल फटने की घटनाओं के प्रति सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक के रूप में उभर रहा है। विशेषज्ञ इस घटना के लिए प्राकृतिक स्थलाकृति, जलवायु परिस्थितियों और पर्यावरण पर मानव-जनित दबावों के मिश्रण को जिम्मेदार मानते हैं।
पीएम मोदी ने संसद में रिपोर्टरों से पूछा- कितने बजे आ जाते हो; क्या जवाब मिला
संसद का मॉनसून सत्र और परिसर में विपक्ष का बिहार में SIR के मुद्दे पर प्रदर्शन जारी है। अब खबर है कि बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री आपराधिक मामलों में फंसे पीएम, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री को हटाने के संबंधी तीन बिल पेश करने की योजना बना रहा है।
उपराष्ट्रपति चुनाव : राधाकृष्णन ने 4 सेट में दाखिल किया नामांकन, यह 4 दिग्गज बने प्रस्तावक
Vice President Election 2025 : उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
















