CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

 प्राकृतिक आपदा राहत के तहत मृतकों के वारिसों को 4 लाख रुपये की मंजूरी

प्राकृतिक आपदा राहत के तहत मृतकों के वारिसों को 4 लाख रुपये की मंजूरी

कोरिया / छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधान 01 दिसम्बर 2022 में निहित प्रावधान अनुसार राजस्व पुस्तक 6 (4) के परिशिष्ट-1 की कंडिका-1 (1) के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत करने का प्रावधान है। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर बैकुण्ठपुर से मिली जानकारी अनुसार बैकुण्ठपुर तहसील के ग्राम रकैया के अभिषेक यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश श्री श्याम बाई 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत की गई है।

continue reading
कलेक्टर की तत्परता से सम्मलबाई को मिली सम्बल महीनों समस्या का हुआ तत्काल समाधान’

कलेक्टर की तत्परता से सम्मलबाई को मिली सम्बल महीनों समस्या का हुआ तत्काल समाधान’

कोरिया / बैकुंठपुर विकासखण्ड के ग्राम नरकेली निवासी सम्मलबाई, जो राजस्व अभिलेखों में त्रुटियों के कारण लंबे समय से परेशान थीं, को जनचौपाल कार्यक्रम में बड़ी राहत मिली। कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के संवेदनशील हस्तक्षेप से उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया गया।

52 वर्षीय सम्मलबाई ने जनचौपाल में कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उनके गांवो के खसरा नंबरों में पटवारियों द्वारा उनकी जाति रजवार की जगह गोंड़ अनुसूचित जनजाति दर्ज कर दी गई थी। इस त्रुटि को सुधारने के लिए उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों से संपर्क किया, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। इसके चलते उन्हें बार-बार कार्यालय व अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़े और अंततः उन्हें पैसे देने के लिए मजबूर होना पड़ा, फिर भी उनका काम नहीं हुआ।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सम्मलबाई की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तलब किया और तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर की इस सख्त पहल का असर हुआ और महीनों से लंबित मामला कुछ ही समय में सुलझा लिया गया। सम्मलबाई ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके हस्तक्षेप के बिना यह संभव नहीं था। इस घटना ने प्रशासन की पारदर्शिता और त्वरित कार्यवाही की मिसाल पेश की है, जिससे जनता के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।

continue reading
आधार संबंधी निराकरण एवं दिव्यांगजनों हेतु आधार कार्ड बनाने 28 अगस्त को  बैकुंठपुर में लगेगी शिविर

आधार संबंधी निराकरण एवं दिव्यांगजनों हेतु आधार कार्ड बनाने 28 अगस्त को बैकुंठपुर में लगेगी शिविर

कोरिया / यूआईडीआई के विशेषज्ञों की उपस्थिति में आधार संबंधी बायोमेट्रिक मिस मैचिंग, मल्टीपल रीजेक्शन प्रकरण के निराकरण एवं दिव्यागजनों के लिए आधार कार्ड बनाने हेतु 28 अगस्त को  बैकुंठपुर के गौतम सदन, भारतीय स्टेट बैंक नजदीक सुबह साढ़े दस से शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज यूआईडीआई से प्रतिनिधि के रूप में उप संचालक श्री टी. चेतन्य रेड्डी एवं प्रोजेक्ट मैनेजर श्री अंकित तिवारी ने जानकारी दी कि आधार कार्ड से संबंधित बायोमेट्रिक मिस मैचिंग, मल्टीपल रीजेक्शन प्रकरण, सामाजिक सहायता पेंशन अंतर्गत आधार सीडिंग से संबंधित किसी भी तरह की सुधार सहित वृद्धजनो, दिव्यांगजनों के लिए शिविर स्थल पर आधार कार्ड बनाया जाएगा।

उक्त शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। जनपद पंचायत बैकुंठपुर एवं सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा बैकुण्ठपुर व शिवपुर चरचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शिविर स्थान तक सकुशल लाने एवं पहुंचाने व शिविर स्थल पर पानी टैंकर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को शिविर स्थल पर मेडिकल टीम व आवश्यक औषधि रखने एवं समाज कल्याण विभाग को व टेंट व भोजन, चाय-नाश्ता व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

continue reading
 कलेक्टर जनदर्शन में समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे रहे आम नागरिक आज कलेक्टर जनदर्शन में 21 आवेदन हुए प्राप्त

कलेक्टर जनदर्शन में समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे रहे आम नागरिक आज कलेक्टर जनदर्शन में 21 आवेदन हुए प्राप्त

एमसीबी /  कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन मे आज जिले के अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे अपर कलेक्टर के समक्ष रखा। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए।
आज के जनदर्शन में प्रधान सिंह निवासी फुलझर प्रार्थी का प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दूसरे व्यक्ति के खाते में अंतरित हो जाने के संबंध में,वसुंधरा महिला स्व सहा० समूह चनवारीडाड लोकसभा निर्वाचन 2024 के चुनाव कार्य के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नाश्ता एवं भोजन के देयक का भुगतान के सम्बन्ध में,
संजय कुमार गुप्ता निवासी मनेन्द्रगढ़  स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द्र में डॉक्टर की कमी के संबंध में,  जनकपुर कलेस्टर  जनकपुर कलेस्टर की राशि की अनियमितता जाँच के सम्बन्ध में,समस्त महिला समूह निवासी जनकपुर जनकपुर कलेस्टर के पदाधिकारियों का चुनाव विभाग के अधिकारियों के द्वारा गलत करने के सम्बन्ध में , अशोक कुमार निवासी बूलॉकीटोला विकलांग हेतु स्कूटी प्रदान करने के सम्बन्ध में, अनंत कुमार सिंह निवासी चैनपुर भूमि के सम्बन्ध में, धूपत सिंह निवासी चानपुर अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में, सुन्दी बाई- दुर्गावती ज्योति -सेमवती -पार्वती निवासी डोड्डकी मेसर्स चरवाही इण्डेन ग्रामीण वितरक द्वारा सिलेण्डर का वितरण कराए जाने के सम्बन्ध मे, मित्रा प्रसाद गुप्ता निवासी मनेन्द्रगढ़ कार्यालय केल्हारी के कोटवार राजू के द्वारा नामांतरण कराने हेतु राशि की माँग करने के संबंध में, समस्त सब्जी मंडी सब्जी विक्रेता मनेन्द्रगढ़ स्थाई रूप से सब्जी मंडी के स्थान के संबंध मे,
पार्वती निवासी मगौरा भूमि के सम्बन्ध में,अनिल कुमार कोरी निवासी मनेन्द्रगढ़ अभिलेख दुरुस्त कराकर  ऋण पुस्तिका दिलाये जाने के सम्बन्ध मे, गोविन्द सिंह निवासी लोहारी  अभिलेख से नाम विलोपित करने के सम्बन्ध में, मेवालाल निवासी मनेन्द्रगढ़ भृत्य कलेक्टर दर नौकरी दिलाये जाने के संबंध में,अभिषेक कुमार पाण्डेय निवासी मनेन्द्रगढ़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोडीडीह में निर्धारित सेटअप से अधिक कर्मचारियों के नियुक्ति सम्बन्ध में,रामप्रसाद निवासी बोरीडाड सीमांकन नकल प्राप्त करने के सम्बन्ध में, योगिता निवासी चावड़ा लंबित बिल के भुकतान के सम्बन्ध में, ज्ञानी सिंह निवासी खोगापानी बैंक प्रबंधक के द्वारा धोखाधड़ी किये जाने के सम्बन्ध में, कोमलचंद्र साहू निवासी मनेन्द्रगढ़ भूमि के सम्बन्ध में, रामप्रिय निवासी मनेन्द्रगढ द्वारा आम रास्ता रोके जाने के सम्बन्ध में,
 शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

continue reading
भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 पर कार्यशाला हुई संपन्न , लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज रहे प्रभारी  भाजपा की सदस्यता हर देशवासी के लिए भारत के प्रगति यज्ञ में आहूति देने का पुण्य कार्य - कृष्ण बिहारी जायसवाल

भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 पर कार्यशाला हुई संपन्न , लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज रहे प्रभारी भाजपा की सदस्यता हर देशवासी के लिए भारत के प्रगति यज्ञ में आहूति देने का पुण्य कार्य - कृष्ण बिहारी जायसवाल

बैकुंठपुर कोरिया - भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 को लेकर बैकुंठपुर भाजपा जिला कार्यालय में  कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यशाला मे मुख्य रूप से कार्यशाला प्रभारी  लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज , बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े , जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े , देवेंद्र तिवारी , जिला महामंत्री पंकज गुप्ता , विनोद साहू सहित महिला मोर्चा  व युवा मोर्चा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रथम कड़ी में कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने सदस्य्ता अभियान के महापर्व के संबंध मे कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी निर्धारित किये लक्ष्य की प्राप्ति के लिये सदस्यता अभियान में पूरे परिश्रम से कार्य करें ।  सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथों पर जा कर सदस्य्ता अभियान चलाये और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ को भाजपा का सदस्य बनाये साथ ही सभी टीम बना कर आम जन तक भाजपा की उपलब्धि और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकाशित भारत संकल्प 2047 के लिए उन्हें

उनकी सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें भाजपा में सदस्यता दिलाए और उन्हें भाजपा का परिवार बनाएं । और इसी तरह सदस्यता अभियान 2024 बावत प्रत्येक कार्यकर्ता लक्ष्य 200 सदस्य बनाने की संकल्प पूर्ति की ओर तेजी से बढ़ना है जो अभियान  1  सितम्बर से शुरू हो रहा है । जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल द्वारा भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारियों से अवगत कराया गया और अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने कहा गया। 

कार्यशाला मे उपस्थित प्रभारी श्री प्रबोध मिंज ने सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें। यह लक्ष्य जब संगठन व सत्ता के सामने होता है, तब वह आगे बढ़ता है। संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है। 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है ताकि पार्टी को नुकसान न हो और पार्टी का वैचारिक धरातल मजबूत बना रहे । 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरुआत करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे। श्री  मिंज ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को भी सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है ताकि सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े और सभी कार्यकर्ताओं को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया । कागजी और ऑनलाइन सदस्यता का अपडेट केन्द्र तक जाएगा इसलिए सदस्यता फार्म और ऑनलाइन डाटा अपडेट रखना है।  विधायकों जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षो, एवं जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत रूप से सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। विषय की सुगम जानकारी के लिए मंडल स्तर पर भी कार्यशाला होगी जिसमें सभी प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 
      कार्यशाला प्रभारी प्रबोध मिंज ने सदस्यता अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री विनोद साहू ने किया ।  
इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, जिला पदाधिकारी , जिला सदस्य,मोर्चा के जिलाध्यक्ष,  महामंत्री,मंडल अध्यक्ष , महामंत्री , जनप्रतिनिधि गण , सदस्य्ता अभियान के प्रमुख सदस्य एवं मीडिया, शोशल मीडिया  सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।
continue reading
महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ली समीक्षा बैठक

महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ली समीक्षा बैठक

एमसीबी / आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में महिला  एवं बाल विकास अधिकारी श्री शुभम बंसल की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।  बैठक का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा, पोषण ट्रैकर एंट्री की समीक्षा, कार्यकर्ता, सहायिका आधार सत्यापन की स्थिति, वृद्धि निगरानी एंट्री की स्थिति, उपस्थिति, टेक होम राशन, मानव पूंजी प्रबंधन की स्थिति, आंगनबाड़ी ओपनिंग की स्थिति, इमेज कैप्चर की स्थिति, जनमन प्रगति की समीक्षा, महतारी वंदन में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम, इनवैलिड सूची तथा डीबीटी इनेबल की समीक्षा, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, नोनी सुरक्षा, सुकन्या समृद्धि की समीक्षा, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची, जर्जर भवन, मरम्मत योग्य भवन की सूची की समीक्षा, ऑल वुमेन कांफिडेंट इंफ्रा एंट्री की समीक्षा,महतारी वंदन में शिकायत निराकरण, नवांकुर परीक्षा पर चर्चा, पोषण ट्रैकर पर कार्यकर्ता, सहायिका की एंट्री व उन्हें आने वाली समस्याओं का समाधान और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी श्री बंसल एवं आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बैठक में उपस्थित थे। बैठक में पोषण, स्वास्थ्य, बाल शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, बच्चों की उपस्थिति और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर भी विचार किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं जैसे कि सुविधाओं की कमी, समय पर सामग्री की आपूर्ति न होना, और स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय में कठिनाई का जिक्र किया गया। इन समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए गये। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से सुपरवाइजरों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है, जैसे कि पोषण संबंधी दिशा-निर्देश, नवजात शिशु की देखभाल, और प्रारंभिक बचपन की बीमारियों का पता लगाना। आंगनवाड़ी सुपरवाइजरों को अद्यतन की जानकारी और कौशल सिखाए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें सुपरवाइजरों को ईसीसीई (प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा) के विभिन्न पहलुओं पर भी शिक्षित किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है।

continue reading
जयंत देवांगन बने मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव

जयंत देवांगन बने मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव

रायपुर, 14 अगस्त 2024:** सामान्य प्रशासन विभाग ने आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत जनसंपर्क विभाग, रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यरत श्री जयंत कुमार देवांगन को मुख्यमंत्री सचिवालय (प्राधिकरण प्रकोष्ठ) में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। 


श्री देवांगन पूर्व में भी बस्तर विकास प्राधिकरण, सरगुजा विकास प्राधिकरण समेत कई महत्वपूर्ण प्राधिकरणों में लंबे समय तक कार्य किया है। उनकी इस नियुक्ति से प्राधिकरण के कार्यों में और तेजी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

श्री देवांगन को रिजल्ट देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है और वे बेहद लो-प्रोफाइल में रहकर काम करने में विश्वास रखते हैं। अपने मृदुभाषी और सहयोगी स्वभाव के कारण वे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। 

उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय में प्राधिकरण प्रकोष्ठ के कार्यों में नवाचार और दक्षता की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
continue reading
एमसीबी जिले में शराब की दुकानों से खाली  कार्टन और शीशियों की बिक्री के लिए निविदाएं आमंत्रित

एमसीबी जिले में शराब की दुकानों से खाली कार्टन और शीशियों की बिक्री के लिए निविदाएं आमंत्रित

एमसीबी /  छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड के कार्यालय द्वारा एमसीबी जिले में संचालित 4 देशी, 5 देशी कम्पोजिट और 9 विदेशी शराब दुकानों में वित्तीय वर्ष 2024-25 को 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 की अवधि के दौरान संग्रहित खाली कार्टन (पुट्ठा) और खाली शीशियों की बिक्री के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। इन खाली कार्टन की बिक्री प्रति किलोग्राम की दर से और खाली शीशियों की बिक्री प्रति नग की दर से की जाएगी। इच्छुक निविदाकारों से निविदाएं बंद लिफाफे में मांगी गई हैं, जिसमें तकनीकी बिड और प्राईज बिड अलग-अलग प्रस्तुत करनी होगी।
निविदाएं 22 अगस्त 2024 को प्रातः 11:00 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, एमसीबी में जमा कराई जा सकती हैं। निविदाकारों की उपस्थिति में उसी दिन दोपहर 12:00 बजे समिति द्वारा इन बंद लिफाफों को खोला जाएगा। निविदा शर्तों और नियमों, निविदा प्रपत्र और शराब दुकानों की अवस्थिति की विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक पक्ष अंतिम तिथि के एक दिन पूर्व तक, अवकाश के दिनों को छोड़कर, कार्यालयीन समय में जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड जिला एमसीबी के कार्यालय से 500 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ जिला प्रबंधक सी.एस.एम.सी.एल.,जिला  एमसीबी   के पक्ष में जमा कर प्राप्त कर सकते हैं। इस निविदा प्रक्रिया को कलेक्टर महोदय द्वारा अनुमोदित किया गया हैं।

continue reading
 जिले में अब तक 744.6 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

जिले में अब तक 744.6 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

एमसीबी / मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 12 अगस्त 2024 तक 744.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 846.5 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 698.9 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 827.0 मिमी, तहसील चिरमिरी में 738.8 मिमी, तहसील खड़गवां में 652.6 मिमी, तहसील भरतपुर में 703.9 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 698.9 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

continue reading
 कोरिया जिले में अब तक 599.8 मि मी औसत वर्षा दर्ज

कोरिया जिले में अब तक 599.8 मि मी औसत वर्षा दर्ज

कोरिया / भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से प्रतिवेदित दिनांक तक 717.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के तहसील बैकुण्ठपुर में 662.7, सोनहत में 606.2, पटना में 868.2 एवं पोड़ी बचरा में 732.2, मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई है। प्रतिवेदित दिनांक को तहसील बैकुण्ठपुर में 11.4, सोनहत में 4.0, पटना में 6.5 एवं पोड़ी बचरा में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

continue reading
भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों की भीड़, खड़गवां जनपद पंचायत से ग़ज़मरवा पारा तक निकली यात्रा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में निकली गई तिरंगा यात्रा
 जिले में अब तक 676.2 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

जिले में अब तक 676.2 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

एमसीबी /  मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 08 अगस्त 2024 तक 676.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 803.5 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 540.4 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 726.5 मिमी, तहसील चिरमिरी में 722.6 मिमी, तहसील खड़गवां में 621.4 मिमी, तहसील भरतपुर में 643.1 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 540.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

 

continue reading
 जिले के दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा विभाग कर रहा लगातार कार्रवाई मिलावट के साथ बिक रहे दुग्ध खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए सैंपल

जिले के दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा विभाग कर रहा लगातार कार्रवाई मिलावट के साथ बिक रहे दुग्ध खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए सैंपल

एमसीबी / रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री की संभावना बढ़ जाती है। सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी दुग्ध, खोवा, मावा, कुंदा इत्यादि खाद्य की आपूर्ति की आशंका होती है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनेन्द्रगढ़ सह अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के निर्देशानुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के समस्त दुग्ध एवं मिठाई दुकानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण के साथ मिलावटी दुग्ध एवं मिठाई विक्रेताओं पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। गुणवत्ताहीन एवं अपमिश्रित दुग्ध एवं मिठाई की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व टीम द्वारा मेसर्स लक्ष्मी डेयरी, ग्राम बेलबहरा, एन एच 43. जिला एमसीबी से दूध, मेसर्स पेड़ा भण्डार, गाँधी चौक, मनेन्द्रगढ़, से मिठाई-पेड़ा, मेसर्स जया डेयरी, भगत सिंह चौक, बस स्टैण्ड के पास, मनेन्द्रगढ़ से. दूध, मेसर्स यादव डेयरी, भगत सिंह चौक मनेन्द्रगढ़ से दूध एवं मेसर्स जैन खोवा भण्डार, पुराने चर्च के सामने, मनेन्द्रगढ़ से खोवा का विधिक  नमूना जब्त कर परीक्षण तथा विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर से परीक्षण तथा विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जावेगी।

continue reading
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर नगर पालिक निगम चिरमिरी को मिली विकास कार्यों की सौगात नगरीय प्रशासन एवं  विकास विभाग से 4 करोड़ 98 लाख रूपए के 35 निर्माण कार्यों की मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर नगर पालिक निगम चिरमिरी को मिली विकास कार्यों की सौगात नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से 4 करोड़ 98 लाख रूपए के 35 निर्माण कार्यों की मंजूरी

चिरमिरी, 07 अगस्त, 2024/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से नगर निगम चिरमिरी को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से अधोसंरचना मद में 35 निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में निकाय क्षेत्रांतर्गत इन निर्माण कार्यो के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 4 करोड़ 98 लाख 58 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गयी है। 

स्वीकृत निर्माण कार्यों में वार्ड क्र. 15. सरगुजा समिति के पास, हल्दीबाड़ी, धिरमिरी में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 16. भुरकुण्डी मुक्तिधाम के पास, हल्दीबाडी, चिरमिरी में भवन निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34, क्षत्रीय समाज भवन के पास, सोनाग्नी नाका, चिरमिरी में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 20.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 23, एसईसीएल पानी टंकी पास, छोटा बाजार, चिरमिरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, वार्ड क्र. 17, पुलिया के पार, मोहन कॉलोनी, हल्दीबाड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 13, बब्लू डे के घर के पास, हल्दीबाड़ी, चिरमिरी में भवन निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। 

इसी प्रकार वार्ड क्र. 39, गिरीडीह दफाई पो पास, डोमनहिल, चिरमिरी में भवन निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 37, दुर्गा पण्डाल के सामने डोमनहिल, चिरमिरी में बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिए 11.65 लाख रूपए, वार्ड क्र. 39, संकट मोचन मंदिर के पास, डोगनहिल, चिरमिरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 21, मारिया स्कूल के पास, छोटा बाजार, चिरमिरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 35, टैक्सी स्टेण्ड के पास, डोमनहिल, चिरमिरी में उद्यान का सौदर्गीकरण कार्य 22.31 लाख रूपए, वार्ड क्र. 20, सुलभ शौचालय के पास, छोटा बाजार, चिरनिरी में अतिरिक्त हॉल निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 20, लाहिड़ी कॉलेज के सामने, छोटा बाजार, बिरमिरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.50 लाख रूपए, वार्ड क्र.  07, सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने, कोरिया कॉलरी, चिर्तमेरी में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 13, रेल्वे स्टेशन शिव मंदिर के पास हल्दीबाड़ी, चिरगिरी में शेड निर्माण के लिए 5.55 लाख रूपए, वार्ड क्र. 20, दलगंजन दाई छोटा बाजार, चिरमिरी में पार्क निर्माण के लिए 25.44 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। 

वार्ड क्र. 07, फुटबॉल ग्राउण्ड के पास कोरिया कॉलरी, विरविरी में शेड निर्माण के लिए 5.55 लाख रूपए, वार्ड क्र. 07, मित्तल के घर के पास, कोरिया कॉलरी चिरमिरी में शेड निर्माण 5.55 लाख रूपए, वार्ड क्र. 40, टैक्सी स्टैण्ड के पार होमनहिल चिरगिरी में शेड निर्माण के लिए 15.22 लाख रूपए, वार्ड क्र. 20, गौरव भौय के घर के पार, छोटा बाजार, विरमिरी में सांस्कृतिक मंत्र निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 13 शा. उ. मा. विद्यालय हल्दीबाड़ी के पास अतिरिक्त का निर्माण के लिए 12.05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 18, मीना के घर के पास ईटा भट्टा दफाई, हल्दीबाडी में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए, वार्ड क्र. नोहर साय के घर के पास से तुर्रा तक, हल्दीबाड़ी, चिरमिरी में सी०सी० नाली निर्माण के लिए, 3.99 लाख रूपए, वार्ड क्र. 18, जिम हॉल के पास, हल्दीबगड़ी, मिरमिरी में सी०सी० नाली निर्माण के लिए 4.46 लाख रूपए, वार्ड क्र. 18, इन्द्रजीत के घर के पास से कृष्णा यादव के घर तक हल्दीबाड़ी, चिरमिरी में नाली एवं रिटेनिंगवाल निर्माण के लिए  30.64 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। 

इसी प्रकार वार्ड क्र. 18, ईटा भट्टा दफाई, हल्दीबाड़ी में सी०सी० रोड निर्माण के लिए 10.89 लाख रूपए, वार्ड क्र.  18, महेश यादव के घर के पास से संतोष लहरे के घर तक, हल्दीबाड़ी. चिरमिरी में पेवर ब्लॉक फिक्सिंग कार्य के लिए 8.43 लाख रूपए, वार्ड क्र. 11. हल्दीबाडी में छठघाट का सौदर्याकरण कार्य के लिए 15.51 लाख रूपए, वार्ड क्र. 01 से 40 तक, नगरपालिक निगम चिरमिरी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थलों में स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य के लिए 11.59 लाख रूपए, वार्ड क्र. 15, हल्दीबाड़ी चिरमिरी में शहीद राजेश पटेल स्मारक का सौंदर्याकरण कार्य के लिए 19.99 लाख रूपए, वार्ड क्र. 12, शिव मंदिर टैक्सी स्टैण्ड के पास, महुआ दफाई, हल्दीबाड़ी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 9.14 लाख रूपए, वार्ड क्र. 13, शिव मंदिर के पास, हल्दीबाड़ी, चिरमिरी में शेड निर्माण के लिए 10.35 लाख रूपए, वार्ड क्र. 18, ब्राम्हण समाज के पास, हल्दीबाड़ी, चिरमिरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10.42 लाख रूपए, वार्ड क्र. 35, शनि मंदिर के पास, डोमनहिल, चिरमिरी में आर०सी०सी० चबूतरा निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, वार्ड क्र. 39, छठघाट के पास, डोमनहिल, चिरमिरी में सौंदयीकरण कार्य के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
continue reading
 जिले में अब तक  582.8 मिमी औसत वर्षा  की गयी दर्ज

जिले में अब तक 582.8 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

एमसीबी / मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी -भरतपुर जिले में 01 जून से 06 अगस्त तक 582.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 693.5 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 440.4 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 639.9 मिमी, तहसील चिरमिरी में 612.6 मिमी, तहसील खड़गवां में 513.8 मिमी, तहसील भरतपुर में 596.8 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 440.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
continue reading
कोरिया जिले में अब तक 550 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

कोरिया जिले में अब तक 550 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

कोरिया / भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से प्रतिवेदित दिनांक तक 550 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तहसील बैकुण्ठपुर में 490.7, सोनहत में 517.4, पटना में 709.2 एवं पोड़ी बचरा में 482.6, मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई है। प्रतिवेदित दिनांक को तहसील बैकुण्ठपुर में 8.5, सोनहत में 6.2, पटना में 5.9 एवं पोड़ी बचरा में 2, मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

continue reading
महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह संपन्न

महाविद्यालय में दीक्षारंभ समारोह संपन्न

 सिमगा 

चंद्रप्रकाश टोंडे : नई शिक्षा नीति के तहत हुए बदलाव, पाठ्य चयन और मूल्यांकन प्रणाली के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी”.राजीव गाँधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में सोमवार 05 अगस्त 2024 को दीक्षारंभ समारोह का आयोजन हुआ। नव प्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण, विभागों, शैक्षणिक सुविधाओं और एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रॉस जैसी सहगामी गतिविधियों से परिचित कराया गया।
समारोह में अतिथियों का स्वागत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत से हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष भागवत सोनकर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, साथ ही विशिष्ठ अतिथिगणों में पार्षद श्रीमति स्वेता अभिजीत अवस्थी, कान्हा यदु, अब्दुल खान, चंद्रकुमार साहू  पत्रकार चंद्रप्रकाश टोंडे ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य श्री बी एल बर्गह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य, मुख्य प्रावधान और नवीन अनुसंधान प्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न कोर्सेज जैसे डीएससी, डीएसई, जीई, एईसी, वीएसी और एसईसी के बारे में जानकारी दी। बढ़ते क्रम में, जेनेरिक इलेक्टिव और वैल्यू एडिशन कोर्स समूहों की व्याख्या की। ताकि, विद्यार्थी अपनी रुचि अनुसार करियर विकल्प चुन सकें। हालिया बदलावों में क्रेडिट आधारित पाठ्यक्रम, सतत आंतरिक मूल्यांकन और अंत सेमेस्टर परीक्षा से संबंधित प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। समारोह के अंत में, सहायक प्राध्यापक श्री आशीष यादव सहा. प्राध्यापक इतिहास और श्री विकास रात्रे सहा. प्राध्यापक वाणिज्य ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इस सत्र में विद्यार्थियों को उनकी शंकाओं का समाधान मिला और वे महाविद्यालय की विभिन्न प्रक्रियाओं एवम सुविधाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सके।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में सु श्री अर्चना कुजूर सहा. प्राध्यापक वाणिज्य, सु श्री सुनीता साकेत सहा. प्राध्यापक वाणिज्य, श्री मति श्वेता एक्का सहा. प्राध्यापक रसायन शास्त्र, डॉ. मीना मेश्राम सहा. प्राध्यापक राजनीति विज्ञान, डॉ संजोगीता तिवारी सहा. प्राध्यापक अंग्रेजी, एवं निकटस्थ ग्रामीण अंचलों से आए विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
continue reading
 जिले में अब तक  414.4 मिमी औसत वर्षा  की गयी दर्ज

जिले में अब तक 414.4 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज

एमसीबी / मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 02 अगस्त तक 414.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 543.0 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 241.4 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 487.7 मिमी, तहसील चिरमिरी में 506.6 मिमी, तहसील खड़गवां में 423.9 मिमी, तहसील भरतपुर में 284.1 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 241.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

continue reading
कोरिया जिले में अब तक 443.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

कोरिया जिले में अब तक 443.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

कोरिया / भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से प्रतिवेदित दिनांक तक 443.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तहसील बैकुण्ठपुर में 396.7, सोनहत में 377, पटना में 621.4 एवं पोड़ी बचरा में 378.6, मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई है। प्रतिवेदित दिनांक को तहसील बैकुण्ठपुर में 37.2, सोनहत में 32.2, पटना में 12.1 एवं पोड़ी बचरा में 84.5, मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

continue reading
 कोरिया जिले में अब तक 402.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

कोरिया जिले में अब तक 402.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

कोरिया / भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से प्रतिवेदित दिनांक तक 402.2 मि.मी. औसम वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तहसील बैकुण्ठपुर में 359.5, सोनहत में 345.7, पटना में 609.3 एवं पोड़ी बचरा में 294.1, मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई है। प्रतिवेदित दिनांक को तहसील बैकुण्ठपुर में 73.2, सोनहत में 20.8, पटना में 50 एवं पोड़ी बचरा में 52.6, मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

continue reading

dpboss