Breaking News
ताज़ातरीन
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 19 जून को
कोरिया / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत सामान्य सभा की 19 जून को दोपहर 12.00 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रेणुका सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेंदाती तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती फूलमती सिंह, श्री रविशंकर सिंह, श्री दृगपाल सिंह, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती ज्योत्सना राजवाड़े, श्रीमती सुनीता कुर्रे, श्रीमती चुन्नी पैंकरा, श्रीमती वंदना विजय राजवाड़े और सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने और वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव ह्रेतु फिजिकल डिस्टेंसिंग पालन करने का आग्रह किया है। बैठक में 15 वें वित्त आयोग अन्तर्गत वर्ष 2024-25 कार्ययोजना, विभागीय योजनाओं के प्रगति एवं क्रियान्वयन व अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।
समय सीमा की बैठक सम्पन्न हाई कोर्ट के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करें - कलेक्टर श्री लंगेह
कोरिया / आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा पर प्रकरणों का निराकरण करने तथा हाई कोर्ट के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी खरीफ फसलो को लेकर संबंधित अधिकारियों से समय पर किसानों को खाद, मानक बीज समय पर वितरण करना सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर श्री लंगेह ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित जनपद सीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिले इसके लिए सभी तकनीकी सहायकों को फील्ड में कार्य करने हेतु निर्देशित करें।

कलेक्टर ने आगामी 18 जून को स्कूल खुलने से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित करने के तथा मुख्यमंत्री शाला जतन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसी को दिए। साथ ही स्कूलों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, शौचालय आदि की व्यवस्था समय पूर्व करने को कहा।
श्री लंगेह ने खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति जानकारी ली तथा समय पर किसानों को खाद-बीज उपलब्ध करने को कहा। उन्होंने बिना लायसेंस के खाद-बीज विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा लायसेंस धारियों के गोदाम का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहें निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जो कार्य अपूर्ण व अप्रारंभ है, उन्हें शीघ्र प्रारंभ तथा पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु के पूर्व मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए हैंडपंप, कुओं एवं अन्य पेयजल स्रोतों में क्लोरीन दवाई का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। सड़कों में आए दिन अवारा व घुमंतु पशुओं के होने से जनधन की हानि होने की आशंका बनी होती है। कलेक्टर ने ऐसे सभी पशु पालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की जानकारी ली।
श्री लंगेह ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा पर प्रकरणों का निराकरण करने तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को वर्षा ऋतु पूर्व नामांतरण, बटांकन, सीमांकन व डायवर्सन के मामले को निराकरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूलों व स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रभाकर खलखो, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर बैकुंठपुर एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, व संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
पूर्ण स्वच्छता के लिए कचरे के स्रोत स्थल पर ही हो हर तरह के कचरे का निपटान - डॉ आशुतोष ग्राम पंचायतों में स्वच्छता मानक अनुसार सूखा व गीला कचरा निपटान के लिए गतिविधियां जारी
बैकुण्ठपुर - हम बेहतर सामाजिक जीवन और स्वास्थ्य तभी पा सकते हैं जब हमारे आस-पास का वातावरण पूरी तरह से स्वच्छ हो। इसी उद्देश्य को लेकर ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत विभिन्न गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। जिले के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वच्छता के लिए निरंतर जन जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही नगरीय निकायों की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में भी कचरे का कलेक्शन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की दीदियों के माध्यम से किया जा रहा है। कोरिया जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत को स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाने के लिए आवश्यक है कि जिस जगह से कचरे का उत्पादन हो रहा है उसी स्तर पर कचरे का त्वरित निपटान किया जाए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले को पूरी तरह से स्वच्छ रखने के लिए जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिला समन्वयक व ब्लाक समन्वयकों द्वारा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता दीदियों की बैठक लेकर कचरे के निपटान के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों में सूखे कचरे के एकत्रीकरण के लिए रिक्शा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे प्रत्येक ग्राम पंचायत में साप्ताहिक तौर पर सूखे कचरे का कलेक्शन कराया जा रहा है।

जिला पंचायत सीइओ ने कहा कि प्रत्येक ग्राम वासी अपने गांव में कचरा एकत्र करने वाली दीदियों को सहयोग करें और स्वच्छता शुल्क भी अवश्य प्रदान करें ताकि इस कार्य में लगी हुई महिलाओं को उनका पारिश्रमिक समय पर प्रदान किया जा सके। जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने बताया कि गत दिवस ग्राम पंचायत मधला में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वच्छता दीदियों को कचरा कलेक्शन के लिए रिक्शा भी प्रदान किया गया। उन्होने कहा कि ग्रामीण घरों में प्रत्येक दिवस कुछ न कुछ सूखा और गीला कचरा निकलता है। ग्रामीण अपने घरों से निकलने वाले गीले कचरे यानि जैविक अपशिष्ट के तौर पर निकलने वाले कचरे जिससे खाद बनाई जा सकती है उसे अपने घरों के पास नाडेप टैंक बनाकर गोबर व अन्य कृषि अपशिष्ट के साथ डालकर जैविक खाद बनाएं। तथा घरों से निकलने वाले सूखे कचरे को स्वच्छता दीदियों के माध्यम से गांव के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में भेजें ताकि उसे रिसाइकल करने के लिए अलग किया जा सके। सीईओ डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि हर ग्रामीण अपने आस-पास के जलस्रोत को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक रहें और कोई भी कचरा खुले में ना फेंकें। इस तरह से सभी आपस में सहयोग की भावना से पूरे कोरिया को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जिला प्रशासन की मदद करें।
अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त
एमसीबी / नवगठित जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में शासकीय कर्मचारियों के निवास हेतु आवास निर्माण का प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है। जिसके क्रियान्वयन में कुछ साल लगने की संभावना है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में एमसीबी जिले में निम्न संस्थाओं का अस्थाई रूप से प्रारंभ होने की संभावना है। मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज अस्थाई कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। चिरमिरी जिला चिकित्सालय, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज उक्त सभी कार्यालयों में जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना होगी, उनके लिए निवास सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यकता है। आज दिनांक की स्थिति में नवगठित जिला प्रशासन के 50 प्रतिशत से अधिक अधिकारी, कर्मचारी निजी आवास में किराये पर निवासरत है। इस क्रम में जिला प्रशासन एवं एसईसीएल हसदेव एवं चिरमिरी के संयुक्त प्रयास से ऐसे एसईसीएल आवासों का चिन्हाकंन किया गया है जिनमें मनेंद्रगढ़, खोंगापानी एवं चिरमिरी शामिल है, जहां पर अवैध रूप से आवासों में अतिक्रमण किया गया है। उन आवासों का अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही चरणबद्ध तरीके से की जायेगी। पहले चरण में ऐसे आवास का चिन्हाकंन किया जायेगा जो निम्नलिखित प्रकार के हैंः- एक से अधिक आवास एक ही व्यक्ति के नाम से है। जिनको आंबटन किया गया पर उनके द्वारा किसी और को अनाधिकृत ढंग से किराया दिया गया है। जिनका मूल निवास मनेंद्रगढ़, खोंगापानी तथा चिरमिरी में है। जिनका स्थानांतरण हुआ है पर आवास खाली नहीं किया है तथा जो निवास क्वार्टर को कमर्शियल उपयोग कर रहे है। जिला प्रशासन की मंशा को संज्ञान में लेते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से अपील है कि इस कार्यवाही में प्रशासन का साथ दें।
शासकीय आईटीआई कोटा में प्लेसमेंट कैंप 13 जून को
बिलासपुर / शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोटा में महाराष्ट्र राज्य के अरनव इन्फोसॉफ्ट प्राईवेट लिमिटेड पूणे द्वारा जेबीएम गु्रप के 400 अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। 13 जून को सवेरे 11 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। आवेदन करने हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वी, 12वी, आईटीआई एवं डिप्लोमा है। आवेदक को शैक्षणिक योग्यता में कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
ग्राम पंचायतो में मनाया गया रोजगार दिवस
एमसीबी / कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशन एवं परियोजना निदेशक के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम अंतर्गत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत में कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा के द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत चल रहे कार्य में कार्यस्थल पर श्रमिकों के द्वारा रोजगार दिवस मनाया गया। रोजगार दिवस के दौरान मनरेगा अंतर्गत एफआरए कार्यों का चिन्हांकन किया गया। वही दूसरी और समय पर मजदूरी भुगतान संबंधी समस्याओं के निराकरण किया गया। जिन ग्राम पंचायतों में श्रमिकों के द्वारा रोजगार की मांग की गई। उनका संधारण कर कार्य योजना तैयार की गई। प्रति श्रमिक 100 दिवस रोजगार हेतु चर्चा की गई मातृत्व भत्ता, श्रम कार्ड के साथ कार्यों में जल संरक्षण, जल संवर्धन के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के तौर पर रखा गया है। हितग्राही मूलक कार्यों को भी प्राथमिकता से किए जाने पर रोजगार दिवस पर चर्चा की गई।
गांव को ओडीएफ प्लस बनाए जाने हेतु आयोजित हुई कार्यशाला
एमसीबी / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिले को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाए जाने हेतु जनपद सभागार मनेंद्रगढ़ में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वच्छग्राहियांे के मध्य ओडीएफ प्लस ग्राम निर्माण की समझाईश विकसित करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान ओडीएफ प्लस मॉडल गांव प्रमुख आयाम एवं ग्राम पंचायत के उत्तरदायित्व के साथ डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण की प्रक्रिया को समझ विकसित की गई। जिससे ग्रामीण अंचलों में भी शहर की तर्ज पर डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण का क्रियान्वयन सुचारू रूप से संचालित करने में ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

कार्यशाला में उपस्थित परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय ने स्पष्ट रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव को निर्देश दिए हैं कि गांव के चौक चौराहे सार्वजनिक स्थल सामुदायिक सहभागिता से साफ-स्वच्छ प्रतीक होंगे। रिसोर्स सेग्रीगेशन के आधार पर घर से निकलने वाले गीले कचरे को परिवार के मुखिया या परिवार जनों के द्वारा प्रबंध किया जाएगा एवं घरों से निकलने वाले ठोस अर्थात सूखे कचरे का संग्रहण का कार्य स्वच्छागृही समूह के द्वारा किया जाएगा। परिणाम स्वरूप जहां एक ओर गांव की गंदगी दूर होगी और बीमारियों से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूह की स्वच्छताग्राही महिलाओं को अतिरिक्त आय का स्रोत अपशिष्ट संग्रह कार्य बनेगा, ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रतिमाह प्रत्येक परिवार से 10,20 रूपये स्वच्छता शुल्क के रूप में लिया जाएगा। ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी करने पर होगी जुर्माने की कार्रवाई साथ सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु किया जाएगा। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम रितेश पाटीदार, जिला सलाहकार राजेश जैन, ब्लॉक समन्वयक नेहा सिंह, प्रभा प्यासी के साथ ग्राम पंचायत चैनपुर, चौघडा लालपुर, बेलबहरा, नागपुर, महाराजपुर पाराडोल, लाई, परसगडी, शंकरगढ़, चंवरीडांड, पिपरिया सहित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं स्वच्छ ग्राही उपस्थित रहे।
क्या रामगढ़ रेंज सुरक्षित हाथों में है या उच्च अधिकारी की मिली भगत है। लगभग डेढ़ वर्ष पहले बाघ की हुई थी मौत
पेड़ो की कटाई के मामले में भ्रष्टाचार का भेट चढ़ा रिहण्ड वन परिक्षेत्र


आज सुबह सिमगा से रींगनी रोड के बिच ग्राम झिरिया शनि मंदिर के पास भयानक रोड हसदा हुआ
सिमगा /आज सुबह सिमगा से रींगनी रोड के बिच ग्राम झिरिया शनि मंदिर के पास भयानक रोड हसदा हुआ
जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध किसानों से शीघ्र उठाव कराएं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह कलेक्टर ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने के दिए निर्देश
कोरिया / जिले में खरीफ वर्ष 2024 में खाद एवं बीज की भंडारण, वितरण, उपलब्धता और विगत वर्ष में खपत को लेकर जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बैठक में कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध है। समितियों के माध्यम से किसानों द्वारा शीघ्र उठाव कराएं। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों, जनपद पंचायत के सीईओ से कहा कि गांव-गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराएं ताकि बरसात पूर्व किसानों को खाद, बीज वितरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा खाद-बीज समय पर वितरण हो सके।
श्री लंगेह ने कहा कि समितियों में खाद एवं बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल निराकरण करें, वहीं किसी भी प्रकार की कालाबाजारी व अधिक दाम पर बेचने की शिकायत मिलने पर संबधितों के विरुद्ध कार्यवाही भी करें। उन्होंने शासन स्तर से समिति तक खाद-बीज प्राप्त होने की पूरी प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
समितियों में 2552.88 क्विंटल बीज और 58331.26 क्विंटल उर्वरक भंडारित
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बैकुंठपुर के शाखा प्रबंधक ने जानकारी दी है कि 1 अप्रैल 2024 से अभी तक यूरिया 28045.80 क्विंटल, इफको 11189.11क्विंटल, डीएपी 14736.50 क्विंटल, सुपर फास्फेट 1857.50, पोटाश 856.50 क्विंटल, जिंक 1645.85 क्विंटल इस तरह 5 हजार 831.26 क्विंटल भण्डारण है, वहीं किसानों को यूरिया 9537.25 क्विंटल, इफको 2988 क्विंटल, डीएपी 5916 क्विंटल, सुपर फास्फेट 405.60 पोटाश 336 क्विंटल, जिंक 1026 क्विंटल इस तरह 20 हजार 208.86 क्विंटल वितरण हो चुका है और स्टॉक में 38 हजार 122.40 शेष है।
सभी समितियों में यूरिया, सुपर फास्फेट, डीएपी और पोटाश उर्वरक उपलब्ध करा दिया गया है। इसी तरह खरीफ सीजन के लिए जिले में धान, रहर, कोदो, उड़द बीजों का 2 हजार 552.88 क्विंटल बीज का भंडारण किया जा चुका है, वहीं अब तक 511.69 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। सभी समितियों में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। समितियों द्वारा बीज वितरण की कार्यवाही पूर्ण होने पर मांग के अनुरूप पुनः बीज उपलब्ध कराया जायेगा।
माहवारी अभिशाप नहीं सृष्टि सृजन है
सृष्टि सृजन
रक्त के जमते थक्कों को, जब देह में समाया
अतिसूक्ष्म से भ्रूण को, जब अपनी कोख में पाला
असहनीय पीड़ा सहते रहे हम, उस समय
तब मानवता का अंश, सृष्टि में आया
दाग के दर्द को तो हम, सदियों से सहते आ रहे है
कभी छिपाते कभी लजाते, कभी सताते आ रहे है
छोटे रक्त के धब्बे ने, हमे बदनाम कर दिया
फिर भी हम रक्त के दागों से सृष्टि सृजन
करते आ रहे है
दाग माहवारी का हो या, देह पर ताना शाही का
हर जख्म को हमी तो छिपाते आ रहे है
रक्त के दागों से सृष्टि सृजन करते आ रहे है
माहवारी अभिशाप नहीं यह तो वरदान है
हम औरतों का, यही तो स्वाभिमान
गर न बनी माँ तो, बांझ कह लाऊंगी
समाज के तानों में, हरदम लजाऊँगी
त्रिया के त्रिंचो को सुनते आ रहे है
रक्त के दागों से सृष्टि सृजन
करते आ रहे है।।
राजेश जैन बुंदेली
समाचार क्रमांक/221/लोकेश/फोटो/01
जीवन अमूल्य है वाहन सावधानी से चलाएं कलेक्टर श्री लंगेह ओवरलोडिंग व मालवाहक वाहनों पर सवारी बैठाने पर होगी कड़ी कार्यवाही पशुओं को सड़क पर न छोड़े पशुपलकों से वसूली जाएगी जुर्माना व होगी कार्यवाही वाहन चलाते समय शीटबेल्ट व हेलमेट का उपयोग जरूर करें
कोरिया / जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी वाहन मालिकों व चालको से अपील करते हुए कहा है कि जीवन अमूल्य है, वाहन बेहद सावधानी पूर्वक चलाएं। उन्होंने चार पहिया व दोपहिया वाहन चालकों से कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट जरूर धारण करें।
श्री लंगेह ने मालवाहक संचालकों, ठेकेदारों व वाहन चालकों से कहा है किसी भी हालत में इन वाहनों में सवारी, श्रमिकों को न बैठाएं। ऐसे करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मालवाहकों में सवारी ले जाने, बस-जीप में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर कार्यवाही करें।
ओवरलोड माल वाहन चालकों एवं मालवाहक वाहनो/पिक अप आदि पर श्रमिकों व आम लोगों को ढोने, ओवरलोडिंग तथा ऐसे वाहनों में सवारी ले जाने वालो के खिलाफ निरंतर चेक पॉइंट लगाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।
श्री लंगेह ने पशुपालकों व आम लोगों से अपील की है कि पशुओं को सड़कों पर न छोड़े, इससे दुर्घटना की आशंका बनी होती है। पशुपालन विभाग, नगरीय निकाय व सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों में रहने, बैठने वाले आवारा व घुमन्तू मवेशियों के पालकों का चिन्हाकन करते हुए उनसे जुर्माना वसूली करें साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जीवन अमूल्य है। आए दिन सड़क दुर्घटना होने से जानमाल के नुकसान होते हैं। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि सड़को पर सावधानी पूर्वक वाहन चलायें, तेज गति व लापरवाही से वाहन बिल्कुल न चलाएं तथा सड़क दुर्घटना को रोकने के प्रयासों में जिला व पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करें।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एमसीबी-कोरिया के पत्रकारों ने मनाया नारद मुनि की जयंती पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए पथ प्रदर्शक है नारदीय दृष्टि महेश प्रसाद

समय पर किसानों को खाद बीज उपलब्धता सुनिष्चित करें कलेक्टर श्री लंगेह ओव्हर लोडिंग तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश
कोरिया / आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में श्री विनय कुमार लंगेह ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आगामी खरीफ फसलो को लेकर संबंधित अधिकारियों से कहा कि समय पर किसानों को खाद, मानक बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभी से तैयारी शुरू करें। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में धान बीज, खाद, भण्डारण पर विषेष ध्यान रखने की बात कही और समय पर किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री लंगेह ने ओव्हर लोडिंग, तेज रफ्तार चलाने वाले तथा माल वाहक गाड़ियों में सवारी ढोने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देष दिए। श्री लंगेह ने कहा कि जिस तरह से लापरवाही पूर्वक तेज बाइक, वाहन चलाए जा रहे हैं वह स्वयं व परिवार के लिए नुकसान तो है ही साथ अन्य लोगों के लिए भी दुर्घटना का कारण बनते हैं। उन्होंने एसडीएम व पुलिस अधिकारियों से समन्वय करते हुए निगरानी व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
श्री लंगेह ने कहा कि मौसमी बीमारियों के पहले सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य केन्द्रों में एन्टी स्नैक की दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश भी दिए हैं, वहीं बरसात में सांप, बिच्छू या जहरीले जीव-जंतुओं का प्रकोप ज्यादातर देखने को मिलते हैं, ऐसे में सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को नाली, कचरा को साफ-सफाई रखने तथा खंभे में बिजली की पर्याप्त रोशनी के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि आगामी 15 जून को स्कूल खुलने से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति छात्रावास आश्रम में सभी प्रकार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास अधिकारी से कहा कि महिलाओं तथा शिशुवती माताओं को नियमित रूप से एनीमिया की जांच कराते रहें साथ ही पौष्टिक भोजन भी प्रदाय करते रहें।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु के पूर्व मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए हैंडपंप, कुओं एवं अन्य पेयजल स्रोतों में क्लोरीन दवाई का छिड़काव करने के निर्देश दिए। जिले में अवैध उत्खनन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर श्री लंगेह ने विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारियों पर संबंधित जनपद सीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिले इसके लिए तत्काल पहल करें।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष समय-सीमा की बैठक श्री विनय कुमार लंगेह ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को उच्च न्यायालय में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने व राजस्व विभाग के अधिकारियों को उन्होंने वर्षा ऋतु पूर्व नामांतरण, बटांकन, सीमांकन व डायवर्सन के मामले को निराकरण करने के निर्देश दिए है।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, राकेश साहू व संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
नगर में साफ़ सफ़ाई अभियान : जानजागरूकता एवं सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण
नगर में साफ़ सफ़ाई अभियान : जानजागरूकता एवं सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण
गीता पब्लिक स्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा राघव और लिपीका ने क्रमशः 12वीं व 10 वीं में टॉप किया
अधिकारियों को दिया गया मतगणना का प्रशिक्षण / हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के जरिए प्रशिक्षणार्थियों ने सीखी मतगणना की बारीकियां / संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से दी गई जानकारी
बिलासपुर / लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के पश्चात 4 जून को आयोजित मतगणना की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। मतगणना कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग अफसरों और उनकी सहयोगी टीम को आज जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में चुनाव आयोग के मास्टर ट्रेनर के द्वारा सघन रूप से प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सैद्धांतिक नियम कायदों के अलावा मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर हैंण्ड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। राज्य में निर्वाचन आयोग के डिप्टी सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल एवं राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री प्रणव सिंह द्वारा मतगणना कार्य के संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण भी शामिल हुए। कलेक्टर ने मतगणना से संबंधित कई प्रश्न भी मास्टर ट्रेनर से किए। प्रशिक्षण में बिलासपुर सहित मुंगेली जिले के 8 विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और उनके सहयोगी मौजूद थे। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाये जाएंगे। प्रत्येक टेबल में तीन लोगों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर होंगे। प्रशिक्षण स्थल में ही मतगणना कक्ष का मॉडल बनाया गया। जहां हैंड्स ऑन ट्रेनिंग (खुद करके देखना) के जरिए प्रशिक्षणार्थियों ने मतगणना के बारे में सीखा।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के पूर्व तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, इंडेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रंाग रूम एवं मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के बारे में बताया गया। डाक मतपत्र एवं कंट्रोल यूनिट के मतों की काउंटिंग की प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। सबसे पहले डाक मतपत्र एवं इटीपीबीएस की मतों की गणना की जाएगी। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया। प्रशिक्षण में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी, मुंगेली जिले की एडीशनल कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम, सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित उन्हें सहायक मौजूद थे।
अपशिष्ट बना अतिरिक्त आय का स्रोत / स्वच्छताग्राही अमरोती साहू ने बताया अभी तक यूजर चार्ज से कमाये 20000 हजार
एमसीबी / कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशन और परियोजना निदेशक नितेश कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्राम पंचायत पाराडोल एवं चौघड़ा की स्वच्छाग्राही समूह की महिलाएं अपशिष्ट संग्रहण के माध्यम से जहां एक और गांव को स्वच्छ रखने का दारोमदार उठा रहे हैं वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत के सहयोग से अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण के माध्यम से अतिरिक्त आय का सृजन कर रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत सप्ताह में दो से तीन दिन में डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य किया जा रहा है।
अपशिष्ट संग्रहण में संलग्न स्वच्छाग्राही महिलाओं के द्वारा सेग्रीगेशन सेट में अपशिष्ट उसका पृथक्करण कर व्यवस्थित किया जाता है, संग्रहित अपशिष्ट को कुछ भाग कबाड़ियों को बेचकर आय सृजित की जाती है साथ ही ग्राम पंचायत के सहयोग से घरों से ₹10 एवं व्यवसायिक संस्थाओं से ₹20 लेकर स्वच्छता यूजर चार्ज लिया जाता है। परिणाम स्वरूप आज सही समय पर ग्राम पंचायत की स्थिति बदल रही है। धीरे-धीरे चौक-चौराहे साफ सुथरा और गंदगी मुक्त हो रहे हैं। जिसमें ग्राम पंचायत का विशेष योगदान एवं स्वच्छता ग्राही समूह की समर्पित कार्यशैली का सकारात्मक परिणाम है।

यूजर चार्ज का करती है पंजी संधारण
स्वच्छता ग्राही अमरोती साहू ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा जो भी ₹10 यूजर चार्ज लिया जाता है। उसका संधारण स्वच्छता शुल्क पंजी में किया जाता है और माह में उसके हिसाब को दुरुस्त किया जाता है। अभी तक लगभग 20000 हजार रूपये यूजर चार्ज के रूप में एवं 2300 रुपए अपशिष्ट विक्रय का अर्जित किया जा चुका है। सरपंच संतोष कुमार ने बताया कि स्वच्छता को सर्वोपरि मानकर आगे ग्राम पंचायत को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध युक्त बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
रेत एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कारवाई / एक दर्जन मामले दर्ज14 वाहन जब्त
बिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनि अमला द्वारा 12-13 मई को रात जिला के सभी क्षेत्रों-सरकंडा, मस्तूरी, कोटा, चकरभाठा, कोनी, सेंदरी, लोफंदी, कछार, निरतू, घुटकू आदि में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया। जिसके आधार पर अवैध परिवहन के 12 मामले दर्ज कर 14 वाहन जब्त किए गए।
.png)
खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाये जाने पर खनिज रेत सहित 2 ट्रेक्टर कोनी थाना में,2 ट्रेक्टर कोटा थाना में, 1 ट्रेक्टर सकरी थाना में, 1 ट्रेक्टर सरकंडा थाना में और 3 हाईवा रेत लावर बैरियर में अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 2 हाईवा एवं ईंट मिट्टी का 1 माजदा जप्तकर लावर खनिज जांच चौकी में अभिरक्षा में रखा गया है।
ग्राम बिरकोना मे खनिज मिट्टी एवम् मुरूम के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 1 पोकलेन को सील किया गया एवं 2 हाईवा को जप्तकर कोनी थाना में अभिरक्षा मे रखा गया है। उपरोक्त सभी वाहन मालिकों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल 12 प्रकरण दर्ज कर 14 वाहनों को जप्त किया गया है। उप संचालक उमेश मिश्रा के नेतृत्व में खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी एवं जिला खनि अमला कार्रवाई में शामिल थे।
पटेल/57/767












