Breaking News
ताज़ातरीन
एक हजार से अधिक मतदाताओं ने डाक मतपत्र से किया मतदान
कोरिया/ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 04 कोरबा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 03 बैकुंठपुर में अनिवार्य सेवा, पुलिस बल, नगर सैनिक, वन विभाग के कर्मचारी, अधिकारी द्वारा सुविधा केन्द्रों पर उपस्थित होकर एवं होम वोटिंग के दौरान डाक मतपत्र से विगत दिनों मतदान किए थे। साथ ही निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों को कर्त्तव्य प्रमाण-पत्र भी जारी किया गया था।
उक्ताष्य की जानकारी डाक मतपत्र के नोडल अधिकारी द्वारा दी गई पुलिस विभाग, नगर सैनिक, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग तथा अन्य जिले के फार्म-12 तथा 85 वर्ष व उससे अधिक उम्र के मतदाता एवं 40 प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को फार्म 12 घ-डी कुल 468 पोस्टल बैलेट जारी की गई थी, जिसमें से 382 मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र से मतदान किए गए थे, इसी तरह 978 मतदान दलों को ईडीसी जारी की गई थी, जिसमें से 863 मतदाताओं ने मतदान किए हैं।
वेबकास्टिंग वाले प्रत्येक मतदान केंद्रों पर रखे पारखी नजर कलेक्टर

जिला वेबकास्टिंग कन्ट्रोल रूम अधिकारी श्री प्रदीप खम्परिया एवं सहायक नोडल विनय अग्रहवाल के सहयोग से जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिला कार्यालय के सभा कक्ष में 194 चिन्हांकित मतदान केंद्रो पर वेबकास्टिंग कर ऑनलाईन माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के 116 चिन्हांकित मतदान केंद्र तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेंद्रगढ़ के 78 चिन्हांकित मतदान केंद्र शामिल है। इन 194 मतदान केंद्रों में 32 सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। सभा कक्ष वेबकास्टिंग कन्ट्रोल रूम में प्रत्येक मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डॉ. श्रावणी चक्रवर्ती, श्रीमती मधुमिता चौधरी, श्रीमती राजेश तिवारी, श्रीमती मौमिता चटर्जी, श्रीमती संध्या मिश्रा, श्रीमती अनुपमा मिश्रा, श्रीमती अलमा ज्योती बेक, श्रीमती मनीषा खुराना, श्रीमती अन्नपूर्णा जायसवाल तथा श्रीमती उर्मिला चन्द्रा को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कक्ष नियंत्रक राजा केवट, इनोवेटिव दीपक कुमार सहित विकास चौधरी, विकास, सूरज, अक्षय, सत्या कुमार, सुश्री दुर्गा ऑपरेटर को कंट्रोल रूम में लगाया गया है
जिले के दूरस्थ मतदान केंद्र घुम्माडाँड़ में मतदान लगातार जारी खुशनुमा मौसम में मतदाता घर से निकल रहे मतदान के लिए
कोरिया, 7 मार्च 2024 कोरिया जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र में सुबह 7 बजे से ही मतदाताओ में जबरजस्त उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों में बुजुर्ग, दिव्यांग व शिशुवती माताएं वोट देने पहुंची थीं।
382 मतदाताओं ने डाक मतपत्र से किया मतदान
कोरिया / लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 04 कोरबा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 03 बैकुंठपुर में अनिवार्य सेवा, पुलिस बल, नगर सैनिक, वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी द्वारा सुविधा केन्द्रों पर उपस्थित होकर एवं होम वोटिंग के दौरान डाक मतपत्र द्वारा मतदान कराया गया।
निर्वाचन कार्य मे नियोजित अधिकारी, कर्मचारियों को कर्तव्य प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
पुलिस विभाग, नगर सैनिक, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग तथा अन्य जिला के फार्म-12 तथा 85 वर्ष व उससे अधिक उम्र के मतदाता एवं 40 प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को फार्म 12 घ-डी कुल 468 पोस्टल बैलेट जारी की गई थी, जिसमें से 382 मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र द्वारा मतदान किए गए हैं तथा 975 मतदान दलों को ईडीसी जारी की गई है।
संगवारी मतदान कर्मियों को आब्जर्वर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना / बैकुंठपुर क्षेत्र के कुल 10 मतदान केंद्रों को बनाया गया है संगवारी बूथ
कलेक्टर एवं सीईओ ने मतदान दलों को मुंह मीठा कराकर किए रवाना

पीला चावल देकर मतदाताओं को दे रहे निमंत्रण
मनेंद्रगढ़ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसर जिला स्वीप नोडल अधिकारी नितेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता के तहत जिले में अभिनव पहल करते हुए पीले चावल के माध्यम से 07 मई 2024 को मतदान हेतु प्रत्येक मतदाता को जागरूक किया जा रहा है। शिक्षक, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों द्वारा घर-घर जा कर पीले चावल व पाती के माध्यम से मतदान केंद्र पहुंचने का निमंत्रण दिया जा रहा है। मतदान के लिए प्रेरित करने का यह जन जागरूकता अभियान घर घर तक दस्तक दे रहा है। शिक्षक, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों, एनआरएलएम की दीदियां जिले के सभी विकासखण्ड, जनपद, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों में घर घर जाकर पात्र मतदाताओं को लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तीसरे चरण में 07 मई 2024 को पीला चावल से निमंत्रण देकर मतदान केंद्र पहुंचने को प्रेरित कर रही है। इसके साथ ही इनके द्वारा मतदाताओं को वोट के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है औैर जगह- जगह समूह बनाकर मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। मतदाताओं को लोकतंत्र की इस महापर्व में मताधिकार का प्रयोेग कर उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत यह कार्यक्रम कई ग्राम पंचायतों में शिक्षकों व आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त टीम बना कर किया जा रहा है। यह अभियान नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर निगम चिरमिरी तीनों विकासखण्ड भरतपुर, मनेंद्रगढ़ तथा खड़गवां के सभी पंचायतों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भरतपुर विकासखण्ड के दूरस्थ ग्रामों में भी पीला चावल देकर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान करने के लिए न्योता दिया जा रहा है। जिससे जिले में शत प्रतिशत मतदान हो सके। घर में पीला चावल के माध्यम से निमंत्रण पाकर मतदाता उत्साहित नजर आ रहें है और इस अनोखी पहल की सहराना भी कर रहें है।
स्वास्थ्य विभाग ने खोंगापानी में मतदाताओं को किया जागरूक
मनेंद्रगढ़ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट एवं स्वीप नोडल अधिकारी नितेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिले के उन क्षेत्रों में जहा विधानसभा निर्वाचन के दौरान कम मतदान पड़े थे। ऐसे क्षेत्रों में प्रत्येक विभाग के द्वारा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस नगर पंचायत खोगापानी मंे मितानिन, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी श्री सुरेश तिवारी के नेतृत्व में खोंगापानी बाजार मंे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

आमजनों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिले के नगरीय निकाय एवं नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें आमजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला पुरुष, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, छात्र-छात्राओं सभी वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
इस दौरान नगर पंचायत खोंगापानी के सीएमओ तरुण एक्का सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
सरोज पांडेय के बैकुंठपुर रोड शो में शामिल हुए हजारों शहरी ग्रामीण मतदाता और भाजपाई लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय की रैली और रोड शो में दिखी भव्यता और बड़े जनाधार की झलक


96 वर्षीय पुजारी रामसिपाही ने किया घर पर मतदान
मनेंद्रगढ़ / होम वोटिंग के लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.राहुल वेंकट ने हरी झंडी दिखाकर विगत दिवस सुबह मतदान दल को रवाना किया। 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर में ही मत के अधिकार की सुविधा मिले इसके लिए तय रूट के अनुसार जिला संयुक्त कार्यालय से होम वोटिंग का दल गाड़ी से रवाना हुई।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई इस अभिनव पहल का हिस्सा बनने के लिए मतदान दल रवाना हुये और जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर अंतर्गत ब्लॉक खड़ंगवा चनवारीडांड में श्री रामसिपाही पाण्डेय के निवास स्थान पहुंचे। जहां बेसब्री से श्री रामसिपाही पाण्डेय का परिवार मतदान दल की प्रतिक्षा कर रहा था। 96 वर्षीय श्री रामसिपाही पाण्डेय अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार बैठा थे। रामसिपाही पाण्डेय चनवारीडांड स्थित महामाया मंदिर के पुजारी भी है।
लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला/97 वर्षीय मतदाता राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव/सुविधा प्रदान करने के लिए निर्वाचन आयोग का धन्यवाद
02 मई को स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता
मनेंद्रगढ़ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार 02 मई 2024 दिन गुरूवार को सायं 07ः00 बजे से बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में फ्लड लाइट टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयोजन में किया जाना है। जिसमें खेल अधिकारी श्री गोपाल सिंह द्वारा जिले के शहरी एवं ग्रामीण युवा मतदाताओं से अपील किया गया है कि युवा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मतदाता जागरूकता के उपलक्ष्य में आयोजित किये जाने वाले स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल बनाये। इसके साथ ही युवा मतदाता 07 मई 2024 को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़कर हिस्सा लें और जिले के मतदान प्रतिशत को बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।
05 से 07 मई तक एवं 04 जून को शुष्क दिवस घोषित नहीं होगी शराब की बिक्री / मतदान समाप्ति तक मदिरा एवं बार दुकान रहेगा बंद
कोरिया / जिले में लोकसभा चुनाव को निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से 05 मई से 07 मई मतदान समाप्ति तक जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रखने के आदेश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने दिए है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1951 की धारा 135-ग की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों, होटल, क्लब बार को मतदान समाप्ति के 48 घंटे के पूर्व अर्थात 05 मई 2024 की शाम 5 बजे से 07 मई 2024 को मतदान समाप्ति तक एवं मतगणना दिवस 04 जून 2024 को सम्पूर्ण दिवस शुष्क अवधि घोषित किया है। उक्त अवधि में समस्त मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपरोक्त आदेश का पालन कड़ाई से किये जाने के निर्देश दिए हैं।
शांतचित्त होकर मतदान कराना सर्वाधिक महत्वपूर्ण -डॉ आशुतोष / दिव्यांग मतदान केंद्रों के साथ,संगवारी,विशेष रिजर्व का प्रशिक्षण संपन्न
कोरिया / लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण है और उनके साथ मृदु व्यवहार रखते हुए हमें मतदान का यज्ञ पूरा करवाना है। बढ़ती गर्मी में हो सकता है कि कोई मतदाता थोड़ा मुश्किल से गुजरकर आपके केंद्र में मतदान करने पंहुचा हो, उस समय की परिस्थितियों को एकदम शांतचित्त होकर निपटाना और निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराना ही हमारे प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।उक्ताशय के निर्देश देते हुए प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सेदारी करते हुए सभी से प्रशिक्षण के बिंदुओं पर विस्तार से बात की।

कलेक्टर की उपस्थिति में ईव्हीएम एवं वीवीपेट मशीन की कमिशनिंग की गई / सावधानी एवं कुशलतापूर्वक अच्छी तरह मशीनों की कमिशनिंग करने के दिए निर्देश
कोरिया / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह की उपस्थिति में लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत जिले के 306 मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन की कमीशनिंग आज रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल बैकुण्ठपुर परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम में प्रारंभ किया गया।
कमिशनिंग के पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया तत्पश्चात जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदान दलों के लिए इव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का कमिशनिंग कार्य पूरा किया जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री लंगेह ने कमिशनिंग कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों से सावधानी, सजगता एवं कुशलतापूर्वक अच्छी तरह मशीनों की जांच करें। किसी भी तरह की आशंका होने पर तत्काल अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करें।
इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती अंकिता सोम, अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकाम, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपिका नेताम, डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश साहू, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मतदाताओं को पीला चावल देकर मतदान केंद्र तक आने का दिया गया न्यौता
मनेंद्रगढ़ / स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत जनपद पंचायत खड़गवां में शत-प्रतिशत हो इसके लिए जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशन तथा परियोजना निदेशक श्री नितेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में लगातार मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एक नया विचार के साथ ग्रामीणों ने एक नया पहल चालू किया है। ग्रामीणों पीला चावल तैयार कर लोगों को मतदान करने के लिए न्योता दे रहे है।

इसके तहत आज विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम कंजिया, घटई, मन्नौढ़, चाटी तथा विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के डोमनापारा, भल्लौर, साल्ही, खैरबना, डगौरा, छिपछिपी, सलवा तथा विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत दुबछोला, पोड़ी, कटकोना, बंजारीडांड, कौडीमार, पटमा, कोडा तथा खड़गवां में स्वीप कार्यक्रम के तहत निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए शपथ लिया गया। साथ ही लोगों ने अपने आस-पास के मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मतदाताओं के घर-घर जाकर महिला स्वय सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, सचिव तथा रोजगार सहायक द्वारा मतदान करने हेतु पीला चावल का न्यौता दिया गया तथा मतदान केंद्र तक आने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 12 लाख रूपये की राशि मंजूर
कोरिया/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 12 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील सोनहत के ग्राम पश्चिमपारा, उज्ञांव की शांति की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश श्रीमती मानमती, ग्राम अमहर (उपरपारा) के बिहारी लाल की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिश श्रीमती शांति एवं ग्राम चंदहा की मंजू कुमारी की आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिश श्री नन्द कुमार के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैं।
कार्यस्थल पर ही श्रमिकों ने ली शत्-प्रतिशत मतदान करने की शपथ
मनेंद्रगढ़/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं परियोजना निदेशक श्री नितेश उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में जिले भर में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं का जागरूक किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान को लेकर शुक्रवार को खड़गवां जनपद के कई ग्रामों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मौके पर शत-प्रतिशत मतदान शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों के दौरान श्रमिकों जिसमें युवा, महिला, पुरुष सहित सभी ग्रामीण शामिल थे। उन्हें मतदाता जागरूकता के तहत शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। जनपद पंचायत सीईओ विनोद जायसवाल के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत तामडांड, जरौधा, पोंडीडीह, टेडमा, उधनापुर, गोविंदपुर व दुग्गी में चल रहे कार्य स्थल में पहुंचकर श्रमिकों को मतदाता जागरूकता अभियान के लिए प्रेरित किया और मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए गये। इस दौरान मनरेगा पीओ, टीए उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम,मतदाताओं को किया जायेगा आमंत्रण कार्ड का वितरण
कोरिया/लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित करने स्थानीय हाट-बाजारों में आमंत्रण कार्ड का वितरण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार कोरिया एव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में किया जायेगा।
मतदाताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित करने स्थानीय हाट-बाजारों में आमंत्रण कार्ड का वितरण 27 अप्रैल को शाम 4 बजे विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के बाजार पारा पटना, 28 अप्रैल को शाम 4 बजे बाजार पारा बैकुण्ठपुर, 30 अप्रैल शाम 5 बजे बाजार क्षेत्र छिन्दडांड़ एवं 01 मई शाम 4 बजे विकासखण्ड सोनहत के बाजार मैदान सोनहत में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर एवं सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं बैकुण्ठपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
लोकसभा निर्वाचन 2024/निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर शिक्षक निलंबित
कोरिया/लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने जाने हेतु समस्त विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम चरण में आयोजित प्रशिक्षण 13 अप्रैल को मतदान अधिकारी क्रमांक 02 के दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन सेंट जोसेफ इंग्लिस मीडियम स्कूल बैकुण्ठपुर में किया गया था। जिसमें विकासखण्ड सोनहत के माध्यमिक शाला बसेर के शिक्षक श्री दिग्विजय सिंह पैकरा अनुपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने श्री दिग्विजय सिंह को प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने पर कारण बताओं नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण 24 घंटे के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये थे। किन्तु श्री पैकरा द्वारा नियत समय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया गया। उक्त कृत्य निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवं समय-सीमा के कार्य के प्रति उदासीनता और घोर लापरवाही घोतक है। जो कि छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियत-3 (क) के विपरीत है एवं सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के अनुसार दंडनीय है। अतः श्री दिग्विजय सिंह पैकरा के विरूद्व छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 9 (1) के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री पैकरा का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड सोनहत नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्री दिग्विजय सिंह पैकरा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगा।












