Breaking News
ताज़ातरीन
धीवर समाज के प्रांतीय आमसभा में शरीक हुए विधायक इन्द्र साव
मतदान करने सेक्टरों में बुजुर्गों एवं नव मतदाताओं का किया जा रहा सम्मान
मनेंद्रगढ़/एकीकृत बाल विकास परियोजना खड़गवां अंतर्गत सेक्टर देवाडांड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत फुनगा के वरिष्ठ मतदाता चिरौंजिया 62 वर्ष, देवकुमार लक्ष्मनिया 58 वर्ष सहित अन्य मतदाता सम्मिलित हुये। कार्यक्रम शुभारंम सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती शादा ओरके द्वारा अतिथियों को आगामी लोकसभा चुनाव में बिना किसी प्रलोभन के अपना मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। नये मतदाताओं एवं बुजुर्ग मतदाताओं को पुष्प गुच्छ एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित मतदाताओं द्वारा रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इसके साथ सभी उपस्थित मतदाताओं को शपथ भी दिलाया गया। नये मतदाताओं राम पिता प्रेम सिंह, ताराबाई पिता पवन सिंह, सावित्री पिता गोपाल सिंह, संगीता पिता गोपाल, सुखवंती पिता पवन सिंह तथा नव विवाहित बालकुंवर पति पवन सिंह उपस्थित रहे।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ रेंडमाइजेशन/कलेक्टर ने राजनीतिक पदाधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
कोरिया/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह व राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के समक्ष क्लेक्टरेरेट के एनआईसी कक्ष में राजनीतिक दलों की उपस्थिति में लोकसभा निर्वाचन के लिए ईव्हीएम और वीवीपैट का प्रथम रेंडमाईजेशन किया। ईव्हीएम का रेंडमाईजेशन कर मतदान केंद्रवार ईव्हीएम और वीवीपैट आबंटित किया गया।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह, कांग्रेस प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधि शैलेष शिवहरे की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन उपरांत क्लेक्टरेरेट परिसर सिथत स्ट्रांग रूम को खोला गया साथ ही निरीक्षण किया गया।
ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट व अन्य उपकरणों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, सीसी कैमरा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया। स्ट्रांगरूम में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध किया गया है।
स्वीप के तहत मितानिनों ने किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
मनेंद्रगढ़ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की अपील की गयी है। इसी के परिपालन में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग तरीके से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। विगत दिवस विकासखंड खडगवा के मितानिनों के द्वारा बिजली ऑफिस से लेकर एकलव्य स्कूल पोडीडीह तक खड़गवां के समस्त चौैक-चौराहों में मतदाता जागरूकता रैली निकाला गया और समस्त नागरिकों से लोकतंत्र के महापर्व पर शत प्रतिशत मतदान करने अपील किया गया और उन्होंने मतदाताओं से लोकसभा निर्वाचन में अपना मताधिकार का योगदान देने आहवान किया।

खडगवां में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें समस्त मितानिन और मितानिन प्रशिक्षक साथ में विकासखंड से मितानिन (विकासखंड समन्वयक) ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। स्वास्थ विभाग द्वारा स्वीप के माध्यम से रैली निकाली गयी। वहीं रैली में शामिल अधिकारियों नें मतदाताओं से अपील करते हुये आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शांतिपूर्ण माहौल मेें अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान खड़गवां स्वास्थ विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुये। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान “वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है“, “बूढ़े हो या जवान सभी करें मतदान“, “आपका मतदान ही लोकतंत्र की जान है“ जैसे स्लोगन का वाचन करते हुए 07 मई 2024 को मतदान करने अपील करते हुए लोगों जागरूक किया गया।
विधायक इन्द्र साव ने सिटी सेंटर मॉल में प्रदर्शित धार्मिक हिंदी फिल्म मेरी माँ कर्मा भक्तों के साथ देखी/माता कर्मा की 1008 वीं जयंती की महाआरती में सम्मिलित हुए विधायक इन्द्र साव
तिक निगरानी दल, उड़नदस्ता दल एवं विडियों निगरानी दल का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न
मनेन्द्रगढ़/ आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान व्यय मॉनिटरिंग एवं आदर्श आचार संहिता से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप सम्पादन किये जाने हेतु स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता दल एवं विडियों निगरानी दल की द्वितीय प्रशिक्षण सत्र कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आहूत की गयी।
प्रशिक्षण में स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता दल एवं विडियों निगरानी दल के अधिकारी, कर्मचारियों को ईईएम नोडल अधिकारी विजयेन्द्र सारथी की उपस्थित में मास्टर ट्रेनर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा जिले में 13 स्थानों पर एफएसटी टीम है, 10 स्थानो पर एसएसटी टीम 18 वीएसटी टीम तथा लेखादल कार्यरत है। निर्वाचन आयोग की मंशा है कि सबको समान अवसर मिले, मतदाता बिना प्रलोभन के मतदान कर सके एवं निर्वाचन की प्रक्रिया को शुद्ध रखा जा सके। संसदीय क्षेत्र में एक अभ्यर्थी की व्यय सीमा 95 लाख रूपये निर्धारित है। ईईएम की टीम को विशेष ध्यान रखना है कि निर्धारित सीमा के अंतर्गत व्यय हो एवं निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके। निर्वाचन में भुजबल, धनबल का अनावश्यक उपयोग न हो इसी कारण स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता दल एवं विडियों निगरानी दल का गठन किया जाता है। लोकसभा निर्वाचन चुनाव में वीडियो निगरानी टीम निर्वाचन क्षेत्र में संवेदनशील घटनाओं व सार्वजनिक रैलियों पर व्यय से संबंधित सभी घटनाओं की वीडियोग्राफी करेगी। शूटिंग की शुरुआत में घटना का नाम व प्रकार, तारीख, स्थान व घटना का संचालन करने वाली पार्टी व अभ्यर्थी का नाम स्वर प्रणाली (वॉयस मोड) में रिकॉर्ड करना होगा। टीम वाहनों, घटनाओं, पोस्टरों, कटआउट का इस तरह से वीडियो लेगी कि प्रत्येक वाहन का साक्ष्य, उसका निर्माण व रजिस्ट्रेशन संख्या, फर्नीचर की संख्या, बैनर, कट-आउट आदि स्पष्ट तौर पर दिखाई दे, जिससे व्यय का सही-सही अनुमान लगाया जा सके। यदि वाहन रैली स्थल के बाहर पार्क किए गए हैं, तो ड्राइवर व पैसेन्जर का बयान भी रिकॉर्ड करें। भाषण व अन्य घटनाओं की भी रिकॉर्डिंग होगी, जिससे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट हो सके। वीडियो निगरानी टीम रिकॉर्डिंग के समय आवश्यक सूचना दर्ज करेंगे। दर्ज सूचनाओं को सीडी के साथ वीडियो अवलोकन टीम को दी जाएगी। वीडियो निगरानी टीम अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सदस्य आचार संहिता अनुपालन समिति के निगरानी में कार्य करेगी। इस बात का भी ध्यान रखा जाये।
जिले का नक्शा बना कैंडल प्रज्जवलित कर मतदाताओं किया गया जागरूक
मनेंद्रगढ़/05 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विगद दिवस ग्राम पंचायत बेलबहरा में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्रामीणों के द्वारा मनेद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का नक्शा तैयार कैंडल प्रज्वलित कर शतप्रतिशत मतदान हेतु नए मतदाताओं, दिव्यांगजनो एवं वयोबृद्धो से आगामी लोकसभा निर्वाचन 7मई को मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान करने हेतु अपील की गई।
इसके साथ ही यह संदेश दिया कि प्रत्येक मतदाता यदि अपने मतदान का उपयोग बिना प्रलोभन, भय या धर्म वंश जाति से मुक्त होकर निर्वाचन महापर्व को हर्षाेल्लास से मनाएंगे, अंत में उपस्थित मतदाताओं ग्रामीणों ने शत्-प्रतिशत करने और कराने एमसीबी में नए कीर्तिमान स्थापित करने हेतु शपथ लें। कैंडल प्रज्वलित करने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता की सहभागिता जिस प्रकार एमसीबी के नक्शे में प्रकाश मान हुआ है ठीक इसी प्रकार प्रत्येक मतदाता की सहभागिता से लोकतंत्र मजबूत होगा। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक राजेश जैन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक सिमेंद्र सिंह, कलस्टर समन्वयक प्रभा प्यासी, सचिव भूपेन्द्र सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा ,छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
गौरी शंकर मन्दिर समिति के अध्यक्ष बने बज्रदास महंत
.png)
.png)
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत नव वधुओं एवं नव मतदाता बालिकाओं का किया गया सम्मान
मनेंद्रगढ़ / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.राहुल वेंकट ने समस्त विभागों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत्-प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिये है। इसी के परिपालन में आज महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रभारी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक श्रीमती शिल्पा अग्रवाल के द्वारा मनेंद्रगढ़ शहरी परियोजना में उपस्थित मतदाताओं को अपने मत का सही प्रयोग करने एवे देश के नागरिक होने का अपना दायित्व निभाने का संदेश दिया गया। उपस्थित नवविवाहित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और ये बालिकाएं पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। ऐसे सभी मतदाताओं को श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात् मतदाता जागरूकता के लिए प्रभात फेरी तथा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने एवं 7 मई 2024 को मतदान करने अवश्य जाये का संदेश दिया गया। नव विवाहित जोड़ों को वोटर हेल्पलाइन एप की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ शहरी सेक्टर के सभी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।
प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 08 लाख रूपये की राशि मंजूर
कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 08 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील बैकुंठपुर के ग्राम नरकेली के अतीत कुमार की आकाशीय बिजली से मृत्यु होने पर उनके वारिस कलेश्वरी एवं ग्राम परसापानी (कोट) के सोनकुवंर की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस मनीराम के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।
दो लाख से अधिक मतदाता स्वस्थ लोकतंत्र के होंगे सहभागी जिले के 306 मतदान केन्द्रों में होगा 7 मई को मतदान पुरूषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक करीब 7 हजार युवा करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग
कोरिया / विधानसभा निर्वाचन-2023 को सम्पन्न हुए महज पांच माह हुए हैं। अब निर्वाचन आयोग, शासन-प्रशासन, सुरक्षा बल लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर पूरी तरह तैयारियों में जुटी हुई है।
कोरबा लोकसभा संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले कोरिया जिले में तृतीय चरण के तहत मंगलवार 7 मई 2024 को मतदान होगा। इसके पहले 12 अप्रैल को अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा, 19 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है, 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 22 अप्रैल को नाम वापसी की तिथि है। लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं का रूझान क्या रहा वह मंगलवार 4 जून 2024 को मतगणना के दौरान जानकारी मिलेगी।
महिला मतदाताओं की संख्या अधिक
बता दें इस बार बैकुण्ठपुर विकासखण्ड में 228 तथा सोनहत (आंशिक) विकासखण्ड में 78 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बैकुण्ठपुर विकासखण्ड में 1 लाख 70 हजार 663 मतदाता हैं, तो सोनहत (आंशिक) विकासखण्ड में 36 हजार 552 मतदाता है। महिला-पुरुष मतदाताओं की बात करें तो बैकुण्ठपुर विकासखण्ड में पुरुष मतदाताओं की संख्या 85 हजार 85 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 85 हजार 572 है। इसी तरह सोनहत (आंशिक) विकासखण्ड में पुरुष मतदाताओं की संख्या 18 हजार 230 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 18 हजार 321 है। इस तरह 2 लाख 7 हजार 215 मतदाता स्वस्थ लोकतंत्र के सहभागी होंगे।
नए युवा मतदाता पहली बार करेंगे मताधिकार का उपयोग
जानकारी के मुताबिक 6 हजार 920 नए युवा मतदाता, 2 हजार 188 दिव्यांग मतदाता हैं तो 85 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 640 वहीं 7 तृतीय लिंग मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
पांच साल में बैकुण्ठपुर में करीब 4 तो सोनहत में 11 प्रतिशत मतदाता बढ़े
बता दें विगत लोकसभा निर्वाचन-2019 में बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के 1 लाख 25 हजार 872 (76.58 प्रतिशत), (सोनहत) विकासखण्ड के 28 हजार 667 (87.20 प्रतिशत), मतदाताओं ने मतदान किए थे। विगत लोकसभा निर्वाचन में बैकुण्ठपुर विकासखण्ड में पुरूष मतदाता 77.59 प्रतिशत रहा तो महिला मतदाताओं की प्रतिशत 75.57 प्रतिशत थीं, इसी तरह सोनहत (आंशिक) विकासखण्ड में पुरूष मतदाता 88.59 प्रतिशत रहा तो महिला मतदाता की प्रतिशत 85.81 प्रतिशत रही। जानकारी के मुताबिक इस बार बैकुण्ठपुर विकासखण्ड में 3.84 प्रतिशत व सोनहत (आंशिक) विकासखण्ड में 11.15 प्रतिशत मतदाताओं की वृद्धि हुई है।
कोरबा संसदीय सीट में 8 विधानसभा हैं शामिल
कोरबा संसदीय सीट के अंतर्गत 4 जिले के 8 विधानसभा शामिल हैं। कोरबा जिले के रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर, एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़, भरतपुर-सोनहत तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के मरवाही विधानसभा सीट है।
संपत्ति विरूपण
17 मार्च को आचार संहिता लगते ही जिले में नगरीय निकायवार एवं ग्राम पंचायत वार संपत्ति विरूपण दल का गठन किया गया है, जिसके तहत संपत्ति विरूपण की कार्यवाही की गई। इसके तहत शासकीय, अशासकीय, सार्वजनिक उपक्रम, निगम, मंडल, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, निजी कार्यालय, भवन, डिवाइडर, छत, दीवार आदि स्थानों से राजनीतिक व अन्य प्रचार-प्रसार से संबंधित फ्लेक्स, पोस्टर, स्टीकर, बैनर, पेंटिंग आदि को हटाने के लिए पूरा अमला लगा हुआ है। जिसके तहत शासकीय संस्थाओं से 2 हजार से अधिक तथा निजी निजी भवनों से 1 हजार 35 प्रचार सामग्री संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही कर हटाया गया है।
कोरिया जिले में भी लगातार बैठकें, दिशा-निर्देश, प्रशिक्षण, मतदाता जागरूकता अभियान, वाहनों की सघन जांच, अवैध शराब बिक्री पर आबकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही, अपराधिक प्रवृत्तियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि लोकसभा निर्वाचन स्वतंत्र, पारदर्शी, शांति एवं निष्पक्षपूर्वक हो सके।
एग्जिट पोल: प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व अन्य मीडिया से प्रसारण पर 01 जून तक रोक
कोरिया / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोरिया जिले में मतदान 07 मई को होगा। बता दें मुख्य निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 (क) (ख) के तहत शुक्रवार 19 अप्रैल 2024 की पूर्वान्ह 07 बजे से शनिवार 01 जून अपरान्ह 06.30 बजे के बीच की अवधि को निर्गम मत सर्वेक्षण हेतु प्रतिबंध किया गया है।
कोई भी व्यक्ति उपरोक्त निर्धारित कालावधि के दौरान किसी भी तरह एग्जिट पोल आयोजन नहीं करेगा तथा प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाषन अथवा किसी भी अन्य तरीके से प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा। कोई निर्गम मत सर्वेक्षण नहीं करेगा और किसी निर्गम मत सर्वेक्षण के परिणाम का, उक्त अवधि के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चलचित्र, टेलीविजन या वैसे ही अन्य साधित्रों द्वारा जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का संप्रदर्शन नहीं करेगा।
जिले के दूरस्थ क्षेत्र देवगढ़ में किया गया स्वीप कार्यक्रम
मनेंद्रगढ़ / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार 02 अप्रैल 2024 को पीवीटीजी बाहुल्य मतदाताओं के साथ ग्राम देवगढ़ में विकास खंड भरतपुर की स्वीप टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP) के अंतर्गत पारंपरिक नृत्य, रंगोली एवं रैली तथा मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे काफी संख्या में ग्रामीणजन एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया एवं शैला नृत्य एवं मतदाता शपथ के उपरांत गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया, परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम सिमेंद्र सिंह, बीईओ स्माइल खान, एबीईओ सुदर्शन पैकरा, आत्मानंद भरतपुर के प्राचार्य दीपक बघेल, महिला बाल विकास विभाग के बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता गौटिया, रितेश पाटीदार व सुपरवाइजर, पंचायत विभाग के टी.ए., सेक्टर अधिकारी एच.एस. गुप्ता आदि उपस्थित थे।
मतदाताओं को जागरूक करने गाँव-गाँव में किया जा रहा दीवारों पर नारा लेखन
मनेंद्रगढ़ / लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के सभी मतदाताओं को अपनी सहभागिता बढ़ाने तथा मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट और परियोजना निदेशक श्री नितेश उपाध्याय के निर्देशन में विभिन्न ग्राम पंचायत अंतर्गत गाँव-गाँव में दीवारों पर नारा लेखन का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम बड़काबहरा, बंजी, बरबसपुर, बेलबहरा, बिछियाटोला, बिहारपुर, बिरोरीडांड, बुंदेली, चैनपुर, डगौरा, डुगला, हस्तिनापुर, कोचरे, कठौतिया, खैरबना, लालपुर, लोहारी, महाराजपुर, मनवारी, मोरगा, मुक्तियारपारा, मुसरा, पाराडोल, नागपुर, परसगढ़ी,पेन्ड्री, पीपरिया, पहाडहंसवाही, साल्ही, सलवा, शंकरगढ़, सिरौली, सिरियाखोह, ताराबहरा, तेन्दूडांड, तिलोखन, उजियारपुर में दीवारों पर नारा लेखन का कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गाँव-गाँव में जमीनी स्तर पर आमजन को ज्यादा से ज्यादा मताधिकार के उपयोग के लिए जागरुक और प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही जितने भी स्वीम के कार्यक्रम किया जा रहा है उसके फोटोग्राफ्स ग्रुप में लगातार अपलोड कराने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए मैदानी अमलों द्वारा विभिन्न स्वीप गतिविधियाँ जिले में संचालित करते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
रैली सभा एवं रोड शो की अनुमति के लिए सहायक रिटर्निंग आफिसर अधिकृत संयुक्त कलेक्टर देंगे वाहनों एवं विमान उतरने की अनुमति
बिलासपुर /लोकसभा चुनाव के अंतर्गत रैली, सभा, रोड शो, प्रचार वाहनों में लाउडस्पीकरों के उपयोग की अनुमति के लिए अब जिले के सभी एसडीएम सह सहायक रिटर्निंग आफिसरों को अधिकृत किया गया है। सहायक रिटर्निंग आफिसर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अनुमति जारी करेंगे। पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के प्रावधानों के अनुपालन में चुनाव प्रचार सभाओं एवं प्रचार वाहनों में लाउडस्पीकरों के उपयोग, चुनाव सभाओं के आयोजन, जुलूस, रैली, रोड शो आदि निकालने के लिए सहायक रिटर्निंग आफिसर अनुमति जारी करेंगे। इसके साथ ही पूर्ववत प्रचार वाहनों, विमान और हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति जारी करने हुए संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष साहू को अधिकृत किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की अनोखी पहल
मनेंद्रगढ़ / संपूर्ण भारत में लोकसभा का चुनाव होने के तारीखों का ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी तीन चरणों में मतदान होना है। स्वास्थ्य विभाग जिला मनेद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का एक अनोखा पहल किया गया है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ में आने वाले मरीजों के ओपीडी पर्ची में सील लगाया गया एवं सील में लिखा गया है, कि “चुनाव का पर्व देश का गर्व“ 2024 को मतदान करें। इस संदेश से मतदाताओं को जागरुक करने का अनोखा पहल सामने आया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुरेश तिवारी के द्वारा इस प्रकार की पहल करना अपने आप में अनूठा है। जिससे निश्चित ही लोगों को अच्छा संदेश दिया जा रहा है।
छाबड़ा बस की मनमानी ,परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया गंभीर आरोप जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग
प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के मद्देनजर उनके लिए सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एड़ी चोटी का हर सम्भव प्रयास कर रहे है परंतु वही रायगढ़ जिले में बस संचालक की मनमानी चरम पर है सामारुमा की छात्रा प्रियंका शर्मा पिता शशी भूषण शर्मा , गणेश यादव यादव पिता फूल कुमार यादव जो घरघोड़ा स्थित कालेज में BSC में पढ़ाई कर रही है ने बताया कि छात्राओं की फायनल परीक्षा सुरु हो गई है परीक्षा समय सुबह 7:00 AM से 10:00 है
एमसीबी सीमा से लगे अनूपपुर मध्य प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन सम्पन्न कराने जिले में किया शुष्क दिवस घोषित 17 से 19 अप्रैल 2024 तक शुष्क दिवस
मनेन्द्रगढ़ / छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकार श्री डी. राहुल वेंकट ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-ग के पालनार्थ जिला एमसीबी की सीमा से लगे जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने हेतु जिले में अवस्थित देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान खोंगापानी, विदेशी मदिरा दुकान केल्हारी तथा खोंगापानी को मतदान की तिथि से 48 घंटे पहले बंद रखने का निर्णय लिया गया है। निर्णय अनुसार, 17 अप्रैल 2024 की शाम 5ः00 बजे से 19 अप्रैल 2024 की शाम 5ः00 बजे तक बंद रहेंगी। इस अवधि को ‘शुष्क दिसव’ घोषित किया गया है, जिसमें मदिरा का कोई भी संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जाये।
अस्पताल, आंगनवाड़ी, छात्रावास एवं राशन दुकानों का करें अधिकारी निरीक्षण समय पर हो सीमांकन, डायवर्सन, बटांकन-श्री लंगेह पेयजल स्थल पर कचरा डंप न करें-श्री लंगेह
कोरिया / आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल, आंगनवाड़ी, छात्रावास एवं राशन दुकानों का अधिकारी निरीक्षण करें और जो समस्या हैं, उसे संबंधित विभागों को भेजकर समाधान कराना सुनिश्चित करें।
श्री लंगेह ने आज समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों से कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान निर्वाचन संबंधी कार्य करते समय किसानों, ग्रामीणों की समस्याओं को भी दूर करना करना सुनिश्चित करें। श्री लंगेह ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि बटांकन, सीमांकन व डायवर्सन के प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को गर्मी में जिलेवासियों को समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने आम लोगों से जंगलों एवं ऐसी कोई भी जगह बिड़ी-सिगरेट या आग का उपयोग नहीं करने की अपील की ताकि आगजनी की घटना न हो। वन अधिकारियों को इस संबंध में सतर्क रहने की हिदायत भी दी है।
श्री लंगेह ने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कचरा का डंप पेयजल स्थल, तालाब, नदी पर न हो यह सुनिश्चित करें। श्री लंगेह ने कहा कि अस्पतालों से निकलने वाले कचरे का प्रबंधन व्यवस्थित रूप से करें साथ ही नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के सीएमओ को निर्देश दिए कि स्वच्छता व साफ-सफाई नियमित हो यह सुनिश्चित करें।
माहुरी वैश्य समाज के द्वारा मथुरासिनी पूजा को लेकर भव्य झांकी शोभा यात्रा नगर भ्रमण किया गया
जयनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत कटिया परसाबाद माहुरी वैश्य समाज के द्वारा मथुरासिनी पूजा को लेकर भव्य झांकी शोभा यात्रा नगर भ्रमण किया गया। मुख्य अतिथि जयनगर प्रमुख अंजू देवी उपस्थित हुई। पूजा स्थल से सभी ग्रामवासी महिला बच्चे हाथों में ध्वज लेकर जय श्री राम जय हनुमान जय माता दी जयकारे लगाते हुए पूजा पंडाल से स्टेशन रोड बी एस भी स्कूल से प्राचीन दुर्गा मंडप से परसाबाद बाजार होते हुए राम जानकी मंदिर होते हुए पूजा स्थल पहुंचे।

नगर भ्रमण शोभायात्रा में मुख्य अतिथि जयनगर प्रखंड प्रमुख अंजू देवी उपस्थित होकर सभी महिलाओं के साथ नगर भ्रमण में साथ-साथ साथ-साथ चल रही थी पंडित राजेंद्र पांडे के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा में बैठे पुजारी स्तुति सेठ सुकृति सेठ। नगर भ्रमण के दौरान उपस्थित परसाबाद मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता पूजा कमेटी अध्यक्ष राहुल सेठ कोषाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता सचिव, अश्विनी सेठ उपसचिव पीयूष भदानी राजकुमार गुप्ता अनिरुद्ध गुप्ता, आशीष सेठ अजय किशोर सेठ अविनाश गुप्ता रवि भदानी उत्सव भदानी आशीष भदानी मधुप भदानी, त्रिलोक गुप्ता पिंटू भदानी अविनाश भदानी प्रदीप भदानी अशोक भदानी उमेश गुप्ता प्रदीप गुप्तामहिला अध्यक्ष नेहा सेठ सचिव टिंकी भदानी, कोषाध्यक्ष पूजा भदानी, संगीता भदानी उप मुखिया नीलू भदानी, रजनी सेठ, नीलम सेठ सोनी सेठ, राखी भदानी, कविता भदानी, सभी माहुरी वैश्य समाज के सभी लोग उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट












