Breaking News
ताज़ातरीन
अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण स्कूल समय में परिवर्तन
मनेंद्रगढ़/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं जिले में पड़ रहे अत्यधिक गर्मी के कारण छात्रहित का ध्यान रखते हुए 02 अपै्रल 2024 से निम्नानुसार जिले के समस्त शालाओं शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं के संचालन हेतु समय निर्धारित किया गया है। दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली सोमवार से शनिवार प्रातः 07ः30 बजे से 11ः00 बजे तक, दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं द्वितीय पाली सोमवार से शनिवार अपरान्ह 11ः30 बजे से 04ः30 बजे तक तथा एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शनिवार प्रातः07ः30 बजे से 11ः30 तक संचालित होगी।
कलेक्टर ने टीएल बैठक में की चुनाव तैयारियां एवं लंबित मामलों की समीक्षा
कलेक्टर ने बैठक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस बार 16 विशेष मतदान केन्द्र होंगे। इनमें महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित 10 संगवारी मतदान केन्द्र (पिंक बूथ), 5 युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित बूथ और 1 दिव्यांग मतदान केन्द्र शामिल हैं। उन्होंने संबंधित एआरओ को इनका चयन कर आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में जरूरी आवश्यक व्यवस्था बनाकर इसकी रिपोर्ट देने को भी कहा है। मतदान केन्द्रों कीे दीवारों पर सुस्पष्ट अक्षरों में मतदान संबंधी बुनियादी जानकारी लिखा होना चाहिए ताकि मतदाता को अपना केन्द्र पहचानने में दिक्कत न हो। मतदान कराने वाले कर्मचारियों का चयन भी रैण्डमाईजेशन के जरिए कल 2 अप्रैल को किया जायेगा। इसके बाद 8 से 10 अप्रैल तक विधानसभा वार प्रथम प्रशिक्षण भी स्थानीय स्तर पर दिया जायेगा। कलेक्टर ने एफएसटी एवं एसएसटी टीमों को भी कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री शरण ने प्राकृतिक आपदा में हुई मौत के कुछ मामलों में राहत स्वीकृति में अत्यधिक विलंब किये जाने पर नाराजगी जाहिर की और इन पर टीएल में समीक्षा के लिए प्रकरण दर्ज करने को कहा है। व्यापार बिहार स्थित एक निजी अस्पताल में मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं इलाज की जांच कर रिपोर्ट देने को भी कहा है।
कलेक्टर ने टीएल बैठक में की चुनाव तैयारियां एवं लंबित मामलों की समीक्षा
बिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में चुनाव तैयारियां सहित विभागीय लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव संबंधी प्रत्येक काम को बड़ी संजीदगी के साथ और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। गरमी बढ़ने के साथ आग लगने की संभावित घटना के मद्देनजर सभी को अलर्ट रहने को कहा है। श्री शरण ने आग लगने पर कैसे बचाव किया जाए, इस बाबत आम जनता में जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, एडीएम आरए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बैठक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस बार 16 विशेष मतदान केन्द्र होंगे। इनमें महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित 10 संगवारी मतदान केन्द्र (पिंक बूथ), 5 युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित बूथ और 1 दिव्यांग मतदान केन्द्र शामिल हैं। उन्होंने संबंधित एआरओ को इनका चयन कर आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में जरूरी आवश्यक व्यवस्था बनाकर इसकी रिपोर्ट देने को भी कहा है। मतदान केन्द्रों कीे दीवारों पर सुस्पष्ट अक्षरों में मतदान संबंधी बुनियादी जानकारी लिखा होना चाहिए ताकि मतदाता को अपना केन्द्र पहचानने में दिक्कत न हो। मतदान कराने वाले कर्मचारियों का चयन भी रैण्डमाईजेशन के जरिए कल 2 अप्रैल को किया जायेगा। इसके बाद 8 से 10 अप्रैल तक विधानसभा वार प्रथम प्रशिक्षण भी स्थानीय स्तर पर दिया जायेगा। कलेक्टर ने एफएसटी एवं एसएसटी टीमों को भी कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री शरण ने प्राकृतिक आपदा में हुई मौत के कुछ मामलों में राहत स्वीकृति में अत्यधिक विलंब किये जाने पर नाराजगी जाहिर की और इन पर टीएल में समीक्षा के लिए प्रकरण दर्ज करने को कहा है। व्यापार बिहार स्थित एक निजी अस्पताल में मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं इलाज की जांच कर रिपोर्ट देने को भी कहा है।
समाज के उपर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
स्वाइन फीवर नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान 30 अप्रैल तक सूकर पालक अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण करायें
कोरिया / पशु चिकित्सा सेवायें के उप संचालक ने बताया कि जिले के समस्त सूकर पालकों को होने वाले पशुधन की क्षति के बचाव हेतु पशुधन विकास विभाग द्वारा क्लासिकल स्वाईन फिवर नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च से 30 अप्रैल 2024 तक कर दिया गया है। जिसके तहत सूकर पालकों से आग्रह किया जाता है कि वे अपने सूकरों में अधिक से अधिक संख्या में स्वाइन फीवर का टीकाकरण एवं टैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत कराएं एवं टीकाकरण में सावधानी बरतें।

बता दें कि टीकाकरण के पूर्व कृमिनाशक दवापन कराना आवश्यक है, 3 माह के उपर के सूकरों को टीकाकरण अवश्य कराएं साथ ही बीमार या पूर्व से ग्रसित बीमार सूकरों को टीका न लगवायें। गर्भावस्था के अंतिम चरण यानी आखिर 40 दिनों के दौरान में मादा सूकरों का टीकाकरण न करवाएं तथा कुपोषित, त्वचा रोग से ग्रसित और परजीवी से ग्रसित सूकरों का टीकाकरण न करवाए।
विद्यार्थी ध्यान रखें, प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कराने के नाम पर हो रहे हैं ठगी ऑनलाइन ठगी से बचने खुद को रखें सतर्क-कलेक्टर श्री लंगेह
कोरिया 30 मार्च 2024। दसवीं, बारहवीं के छात्र-छात्राओं को प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण कराने व छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम का उपयोग कर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी करने की कोशिश की गई।
बूथ विजय संकल्प महाअभियान की कोरिया से जोरदार शुरुआत विधायक भईया लाल राजवाड़े व पूर्व भाजपा संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह ने किया दीवार लेखन, बूथ पर लगाया झंडा
नेशनल पब्लिक +2 उच्च विद्यालय, सी बी एस ई मान्यता प्राप्त विद्यालय में छात्र-छात्राओं के अभिभावक की उपस्थिति में बच्चों का वार्षिक परीक्षा प्रमाण पत्र दिया गया
कोडरमा जिला जयनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत कटिया परसाबाद स्टेशन रोड स्थित नेशनल पब्लिक +2 उच्च विद्यालय, सी बी एस ई मान्यता प्राप्त विद्यालय में छात्र-छात्राओं के अभिभावक की उपस्थिति में बच्चों का वार्षिक परीक्षा प्रमाण पत्र दिया गया। परीक्षा प्रमाण पत्र मिलने पर अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं काफी खुश दिख रहे थे। सभी अभिभावक विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षीकायों को परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलने पर बधाई एवं धन्यवाद लोगों ने दिया। विद्यालय के प्रिंसिपल तापसी प्रमाणिक ने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत एवं शिक्षक की लगन साथ-साथ शिक्षकों की गाइडलाइन के परिणाम स्वरूप बच्चे परीक्षा में अच्छे संस्कार के कारण अच्छे अंक लाकर विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता को भी खुशियां प्रदान करते हैं। विद्यालय का डायरेक्टर मुस्ताक खान ने कहा कि बच्चे अच्छे करते हैं तो विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र में अपना नाम, माता-पिता का नाम, रोशन करते हैं। उपस्थित शिक्षक मिथिलेश सिंह ऋतुराज सिंह महेंद्र यादव जितेंद्र राणा अब्दुल वहाब, शाइस्ता आफरीन, नेहा, सलोनी, पल्लवी, आशियाना, विद्यालय के सभी शिक्षक छात्राएं अभिभावक उपस्थित थे जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।
हरिनभट्ठा में मनाया गया वीर बलिदानी गुरु बालकदास जी की पुण्यतिथि
इन्द्र निवास निवास पर मना होलीकोत्सव, दिनभर लोगों का आना-जाना चलता रहा/विधायक ने सभी को हर्षोल्लास उत्सव की बधाई दी।
पंडित जवाहर लाल नेहरू उतकर्ष योजना/कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम की अंतिम सूचि जारी
कोरिया/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू उतकर्ष योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 10 मार्च 2024 को शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित लिखित परीक्षा में परिणाम में विद्यार्थियों से प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण कर दिया गया है। जिसका अंतिम परीक्षा परिणाम की सूची का अवलोकन कार्यालय आदिवासी विकास कोरिया एवं एससीबी से संबंधित विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
स्वीप मतदाता कार्यक्रम के तहत बाइक रैली/जिले में मतदान करबो-कराबो अभियान जारी
कोरिया/स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जितना जरूरी है, उतना ही आम मतदाताओं में जागरूकता होना आवश्यक है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदान को लेकर अलग-अलग विधाओं व स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन व मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यकम के तहत विधानसभा भरतपुर-सोनहत व बैकुण्ठपुर में बाइक रैली का आयोजन किया गया।
स्वीप कोर कमेटी की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों के मध्य मतदान के प्रति आकर्षण उत्पन्न करने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गो को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा गया। विकासखण्ड मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा यातायात के नियमों का पालन करते हुए बड़ी संख्या में बाइक रैली निकाली गई। जनपद पंचायत, सोनहत से नगर की फेरी लगाकर मिनी स्टेडियम में समाप्त किया गया एवं बैकुण्ठपुर में जनपद पंचायत से प्रारंभ होकर रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त की गई। इस अवसर पर इन कर्मियों द्वारा शपथ लेकर मतदान के प्रति जनजागरण देने का निर्णय लिया।
निर्वाचन सम्बंधित समस्या का समाधान मिनटों में/सि-विजिल एप आम नागरिकों के लिए कारगर
कोरिया/ लोकसभा निर्वाचन 2024 की गहमागहमी बढ़ती जा रही है। लगातार अधिकारियों की बैठक, निर्देश, प्रशिक्षण, निरीक्षण व जन जागरूकता अभियान देखने को मिल रही है।
कोरिया कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आम नागरिकों की समस्याओं को समाधान करने के लिए सी-विजिल एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस एप के माध्यम से किसी प्रकार की समस्या होने पर शिक़ायत की जा सकती है ताकि इस ऑन लाइन एप के माध्यम से मिनटों में समाधान हो सके।
बता दें निर्वाचन अवधि के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों के संबंध में सूचना देने हेतु नागरिकों के लिए ऑनलाइन एप कारगर है। इस एप्लिकेशन का नाम ‘‘सी-विजिल‘‘ है और यह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचनों के संचालन में निर्वाह की जाने वाली सक्रिय एवं जिम्मेवार भूमिका को निर्दिष्ट करता है।
आदर्श आचार संहिता की घोषणा की तारीख से मतदान के एक दिन बाद तक प्रभावी रहते हैं, इस दौरान किसी भी प्रकार की आचार संहिता के उल्लंघनों पर इस एप का उपयोग करके कोई भी आम नागरिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सी-विजिल एप का उपयोग करते समय गतिविधियों, घटनाओं की फोटो या वीडियों बनाना होगा तथा मोबाइल एप्लिकेशन पर इसे अपलोड करने से पहले इसका विवरण देना होगा जहां से यह सूचना जिला नियंत्रण कक्ष में बीप करेगी। यह उड़न दस्तों को कुछ ही मिनटों में उस निर्धारित स्थान तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी। सी-विजिल नागरिकों को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी तथा क्षेत्रीय सत्यापन यूनिट (उड़न दस्तो)/ स्थैतिक निगरानी दलों से जोड़ेगी, जिससे तुरंत और सटीक रिपोर्टिंग तथा कार्रवाई एवं निगरानी प्रणाली तैयारी की जा सकेगी।
जिला निर्वाचन कार्यालय, कोरिया ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार इस एप के माध्यम से अपने आस-पास आदर्श आचार संहिता के उल्लंघनों के संबंध में आम नागरिक तुरंत इस एप में शिकायत दर्ज कराएं ताकि ऐसी किसी भी घटनाओं को रोका जा सके और आयोग के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन करवाने के उद्देश्य को हासिल करने में मदद मिल सके।
शिकायत का 100 मिनिट के अंदर कार्रवाई -
सी-विजिल एप को आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत के लिए बनाया गया है, सीविजिल ऐप की मदद से अब कोई भी व्यक्ति आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत मिनटों में फोटो या वीडियो संलग्न कर सकते हैं। इसके साथ ही शिकायत करने के 100 मिनिट के भीतर कार्रवाई की जाएगी।
अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर करें सी-विजिल एप डाउनलोड -
सी-विजिल एप को मोबाइल में डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं, इस एप को उपचुनाव, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में होने वाली आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करने के लिए बनाया गया है। यह एप शिकायत करते समय ऑटो मोड में लोकेशन सिलेक्ट करता है, जिससे शिकायतकर्ता को आचार संहिता उल्लंघन के स्थान के बारे में ब्यौरा देने की जरूरत नहीं होती।
तारमिस्त्री परीक्षा हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक आमंत्रित
किसान कांग्रेस के सैकड़ो लोगो ने की सचिन पायलट का स्वगात
किसान कांग्रेस के सैकड़ो लोगो ने की सचिन पायलट का स्वगात
स्वाइन फीवर नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान 30 मार्च तक / सूकर पालक अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण करायें
कोरिया / पशु चिकित्सा सेवायें के उप संचालक ने बताया कि जिले के समस्त सूकर पालकों को होने वाले पशुधन की क्षति के बचाव हेतु पशुधन विकास विभाग द्वारा क्लासिकल स्वाईन फिवर नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च से 30 मार्च 2024 तक किया जा रहा है। जिसके तहत सूकर पालकों से आग्रह किया जाता है कि वे अपने सूकरों में अधिक से अधिक संख्या में स्वाइन फिवर का टीकाकरण एवं टैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत करायें एवं टीकाकरण में सावधानी बरतें।

बता दें की टीकाकरण के पूर्व कृमिनाशक दवापन कराना आवश्यक है, 3 माह के उपर के सूकरों को टीकाकरण अवश्य कराएं साथ ही बीमार या पूर्व से ग्रसित बीमार सूकरों को टीका न लगवायें। गर्भावस्था के अंतिम चरण यानी आखिर 40 दिनों के दौरान में मादा सूकरों का टीकाकरण न करवाएं तथा कुपोषित, त्वजा रोग से ग्रसित और परजीवी से ग्रसित सूकरों का टीकाकरण न करवाए।ं
अमृत सागर महिला स्व सहायता समूह के द्वारा कराया गया नेवता भोज का आयोजन
अमृत सागर महिला स्व सहायता समूह के द्वारा कराया गया नेवता भोज का आयोजन
छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा सरकार ने पूरे किए सुशासन के सौ दिन - धरमलाल कौशिक
हर्बल रंगों से सराबोर होगी होली / स्व सहायता समूह की महिलाएं फूलो की महक महकाने में जुटी
कोरिया / आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए बैकुंठपुर के बाजारों में रंग- गुलाल, पिचकारी व मिठाइयों की ओर बड़ी संख्या में लोग ख़रीददारी करने में जुटे हुए हैं।
जिला क्लेक्टरेट परिसर में भी जय सेवा सहायता महिला समूह की श्रीमती कुसुम सिंह हर्बल गुलाल का स्टॉल लगाई हुई है। उन्होंने बताया कि यह गुलाल विभिन्न फूलों से तैयार की गई। इस गुलाल में किसी भी तरह की केमिकल या सेंट का उपयोग नहीं किया गया है। बल्कि इन महिला समूहों की महिलाओं द्वारा प्राकृतिक गुलाल तैयार की गई है, जिससे गुलाल लगाने वाले का तन-मन में एक सुखद अनुभूति पैदा करेगी और स्थानीय उत्पाद को अच्छा बाजार भी मिलेगा।
ग्राम पंचायत रटगा के आश्रित गाँव डोंगरीपारा निवासी श्रीमती कुसुम सिंह ने बताया कि स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गुलाल के अलावा, आचार, पापड़, बड़ी, मिलेट्स से बने खाद्य सामग्री आदि तैयार की जाती है और सीमार्ट के माध्यम से खरीदी-बिक्री भी की जाती है।
श्रीमती कुसुम सिंह ने बताया कि उनके द्वारा तैयार उत्पाद को रायपुर व बिलासपुर जैसे शहरों में खूब मांग की जाती है। और इसी स्वसहायता समहू की वजह से उनके समहू को 60 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक की आमदनी हो जाती है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस बार हर्बल गुलाल का उपयोग जरूर करें ताकि स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा मिले और शरीर के लिए आरामदायक भी हो और गुलाल की महक चारो ओर प्रेम व सदभाव बिखरे।
महिला स्व सहायता समूह के दीदियों ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टाल
कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट तथा नवपदस्थ वनमण्डलाधिकारी श्री मनीष कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ”बिहान” जय अम्बे स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने हर्बल रंग भी खरीदा। उन्होंने शिव महिला समूह द्वारा तैयार स्टेशनरी सामग्री कॉपी, फाइल पैड, फाइल कवर के बारे पूछा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम सिमेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि समूह की दीदियों के द्वारा अब तक 4 माह में 1.5 लाख रूपये की सामग्री का विक्रय किया गया है। इसी प्रकार जय अम्बे समूह की दीदीयों ने हर्बल गुलाल तैयार करने का काम किया है जिसमें उन्होंने हल्दी से पीला रंग, पलाश के फूल से संतरा रंग, चुकंदर से गुलाबी रंग तथा पालक से हरा रंग का गुलाल तैयार किया है। स्टाल लगाकर समूह ने 6 हजार रूपये की गुलाल बिक्री की। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












