CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा  |   पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित  |   बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में मिली प्राथमिकता पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार  |   नेपाल में नारी शक्ति का उदय सख़्त फैसलों वाली पूर्व जज बनीं PM क्या भ्रष्टाचार का पहाड़ सच में दरकेगा?  |   सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) एवं कृषि उन्नति योजनाओं की समीक्षा  |   क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही  |   अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया  |   5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया  |   सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य  |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

राजनीति

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 जिला पंचायत सदस्यों के लिए अब तक 57 अभ्यर्थियों ने लिया आवेदन 8 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र किए जमा

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 जिला पंचायत सदस्यों के लिए अब तक 57 अभ्यर्थियों ने लिया आवेदन 8 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र किए जमा

कोरिया / राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोरिया जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दस जिला पंचायत सदस्यों के लिए 57 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म लिए है।  
27 जनवरी को 8, 28 जनवरी को 15, 29 जनवरी को 22 और आज 30 जनवरी को 12 अभ्यर्थियों ने जिला पंचायत सदस्य हेतु फार्म प्राप्त किया है। जिसमें 8 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए गए है।

बता दें जिला पंचायत क्षेत्र कोरिया के सभी दस सीटों के लिए नामांकन आवेदन पत्र की प्रक्रिया 27 जनवरी से आरंभ हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक नियत समय तक कोई भी नामांकन आवेदन पत्र जमा नहीं किया गया। जारी सूचना के अनुसार नामांकन आवेदन प्राप्त करने व जमा करने की अंतिम तारीख आगामी 3 फरवरी निर्धारित की गई है। 3 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए निर्धारित निर्वाचन में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना नामांकन जमा कर सकते है। नियत समय तक जमा किए समस्त नामांकन आवेदनों की संवीक्षा की कार्यवाही आगामी 4 फरवरी को रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी। विदित हो कि कोरिया में जिला पंचायत की सभी दस सीटों के लिए पात्र अभ्यर्थी आगामी 6 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकते हैं।

continue reading
 कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने नाम निर्देशन केंद्र पहुंचकर लिया व्यवस्था का जायजा

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने नाम निर्देशन केंद्र पहुंचकर लिया व्यवस्था का जायजा

कोरिया / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने आज विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रही चुनाव तैयारियों का निरीक्षण किया।

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 27 जनवरी से नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने बंजारीडांड एवं मनसुख नाम निर्देशन केंद्र पहुंचकर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत नाम निर्देशन के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की तथा सरपंच और पंच पद के लिए विभिन्न पंचायतों में चल रहे नाम निर्देशन कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मतदाता सूची काउंटर, नाम निर्देशन संधारण पंजी और नामांकन शुल्क रसीद बुक की जांच की। उन्होंने नाम निर्देशन पत्रों को सुरक्षित रखने और प्रतिदिन सम्बंधित रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करने के निर्देश दिए।

continue reading
पटना नगर पंचायत अध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी गायत्री सिंह के नामांकन रैली में उमड़ा जन सैलाब  हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता  क्षेत्रीय आमजन व समर्थक हुए शामिल,,सामूहिक कराया नामांकन

पटना नगर पंचायत अध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी गायत्री सिंह के नामांकन रैली में उमड़ा जन सैलाब हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्रीय आमजन व समर्थक हुए शामिल,,सामूहिक कराया नामांकन

बैकुंठपुर कोरिया - नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के जोरदार आगाज के साथ कोरिया जिले के पटना नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी गायत्री सिंह सहित सभी 15 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए गए । पटना कटकोना मार्ग स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर एक किलोमीटर की भव्य रैली निकालकर पटना के आमजनों से रूबरू होते प्रत्याशी गायत्री सिंह व सभी पार्षद प्रत्याशी पटना नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और सभी ने नामांकन दाखिल कराया । अवगत करा दें की आज 28 जनवरी को कोरिया जिले के नव निर्मित पटना नगर पंचायत के अनारक्षित महिला अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से प्रत्याशी बनाई गईं श्री मति गायत्री सिंह और 15 भाजपा समर्थित वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन पटना नगर पंचायत कार्यालय में दाखिल कराया गया । जिनमें मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गायत्री सिंह व वार्ड 01 से शंकर प्रसाद सोनी 02 अहिवरन सिंह 03 श्रीमती निर्मला पोया 04 राकेशसिंह 05 गीता पोया 06 रविशंकर शर्मा 07 प्रमिला सिंह 08 परसराम साहू 09 सतेंद्र सोनी 10 ज्योति देवांगन 11 तरुण जैसवाल 12 रेखा वर्मा 13 सुनील यादव 14 पूनम वर्मा 15 नंबर वार्ड से ओम प्रकाश सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया । नामांकन रैली पश्चात पटना दुर्गा पंडाल में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा की हम सभी लोगों का सौभाग्य है की पटना नगर वासियों के नगर पंचायत की मांग को भाजपा सरकार ने पूरा किया । और अब भाजपा के कार्यकर्ता सभी पटना वासियों के आशीर्वाद से इस नगर पंचायत को भाजपा का नेतृत्व प्रदान करके आने वाले समय में केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव सरकार के नेतृत्व में विकास पथ पर बहुत आगे ले जाने का कार्य करेंगे । यह चुनाव पटना को विकास के मार्ग पर आगे तक लेकर जाने वाला है। श्री तिवारी ने कहा की नव निर्मित नगर पंचायत पटना में पहली बार राजनैतिक दल की सरकार बनने जा रही है। अभी बहुत लोग गुमराह करने वाले आयेंगे। कई तरह की बातें भी होंगी। परंतु ये गौर करने वाली बात है की जिस तरह ग्राम पंचायत की निर्विवाद सरपंच के रूप में गायत्री सिंह ने आप लोगों के साथ मिलकर इस क्षेत्र का विकास किया है और अब जब यह पटना क्षेत्र नगर पंचायत का स्वरूप धारण कर रहा है तो ये बात निर्विवाद रूप से सिद्ध है की सुलझी हुई अनुभवी और कृतज्ञ हाथों में इस नगर पंचायत का नेतृत्व जरूरी है। श्री तिवारी ने कहा गायत्री सिंह आप सभी पटना वासियों बहुत करीब से समझती हैं। निर्णय लेने में सक्षम होने के साथ यह भलीभांति जानती हैं की गांव का विकास शहर के रूप में और शहर का विकास नगर के रूप में कैसे करना है और इस पटना क्षेत्र को विकास की अग्रणी पंक्ति में रखना है। संबोधन में उन्होंने कहा की आप सभी पटना  वासियों के आशीर्वाद से बहन गायत्री सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने पटना नगर पंचायत का अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है जिन्हें आप लोगों को पूरे मन से समर्थन देना है और पटना नगर पंचायत को भाजपा की विकास की नीतियों से जोड़कर अविश्वसनीय विकास की पहल को सार्थक बनाना है । पटना नगर पंचायत के सभी 15 वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों को आप सभी की मंशानुसार और राय मशवरे से प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतारा गया है । भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जो चुनाव लड़ रहा है वो चुनाव लड़कर आपकी सेवा करना चाहता और जो संगठन में है वह संगठन में रहकर आप लोगों के विकास में भागीदारी दर्ज करेगा । आमजन से अपील करते हुए हैं कहा की हमें पटना नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी को चुनकर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के साथ बचे चार वर्षों में विकास को तेज गति से आगे ले जाने का सौभाग्य मिला है । इसलिए हम सभी कार्यकर्ता और उपस्थित आमजन को एक एक घर जाना है और भाजपा सरकार के द्वारा आमंत्रित सुझाव के लिए हर वर्ग के उनके सुझाव को लेकर पंजीबद्ध करना है और उसे सरकार तक पहुंचाना है और सभी को मिलकर सद्भाव के साथ इस पटना क्षेत्र के विकास के लिए आगामी चुनाव को भाजपा के पक्ष में लाना है । तत्पश्चात जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने प्रत्याशी गायत्री सिंह और सभी 15 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी वाणी को विराम दिया । आमसभा के माध्यम से त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा की नव निर्मित नगर पंचायत पटना का यह पहला चुनाव है, नगर पंचायत पटना के 15 वार्ड के पार्षदों सहित अध्यक्ष का चुनाव सीधे पटना की जनता करेगी । श्री जायसवाल ने आमजन से कहा की भाजपा की सरकार में पटना के विकास के लिए बचे 4 वर्षों में अपार संभावनाएं है।तत्पश्चात नगर पंचायत पटना से भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील किए । संबोधन की कड़ी में भाजपा से पटना नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी गायत्री सिंह ने कहा की पटना क्षेत्र के विकास और उन्नति के लिए सभी पटना वासियों को एकजुट,एकमत और समर्पित भाव से चुनाव को सफल बनाना है और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सहित प्रदेश सरकार द्वारा किए जा अनवरत विकास को पटना से सीधे तौर पर जोड़ना है। नामांकन रैली व आमसभा में मुख्य रूप से त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, नगर पंचयात चुनाव प्रभारी पंकज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, लक्ष्मण राजवाड़े,जिला महामंत्री विनोद साहू, नपाध्यक्ष अरुण जायसवाल, नपा उपाध्याय राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, कपिल जायसवाल, अनिल खटीक, दीपा विश्वकर्मा, रितेश सिंह, अनिरुद्ध ठाकुर, शंकर सोनी, भरवर लाल कुर्रे, विष्णु साहू, गणेश यादव, रूपचंद गुप्ता, दिनेश चक्रधारी, सोना लाल राजवाड़े, रामशंकर साहू,

सभी पार्षद प्रत्याशी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
continue reading
जिला पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी मतदान 17 और 23 फरवरी को

जिला पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी मतदान 17 और 23 फरवरी को

कोरिया / जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन 1995 के नियम 28 के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन से लेकर मतगणना और परिणाम घोषित करने की तिथियां तय कर दी गई हैं।

निर्वाचन क्षेत्र और प्रक्रियाः
जिला पंचायत के 10 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होंगे, जिसमें बैकुण्ठपुर, सोनहत और खड़गवां के क्षेत्रों को शामिल किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है। नामांकन प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 2 बैकुंठपुर में पूरी होगी, जबकि नामांकन की संवीक्षा इसी कक्ष में 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 फरवरी को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे।

मतदान और मतगणना की तिथियां
प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी (सोमवार) और तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी (रविवार) को सुबह 7ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक होगा। मतगणना मतदान के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर की जाएगी।

परिणाम घोषणा
प्रथम चरण का परिणाम 20 फरवरी को और तृतीय चरण का परिणाम 25 फरवरी को शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल, बैकुण्ठपुर में सुबह 10ः30 बजे से घोषित किया जाएगा।

continue reading
जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की सूची जारी

जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की सूची जारी

कोरिया / जिला पंचायत कोरिया के पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 29-क के तहत यह सूची जारी की गई है, जिसमें 10 निर्वाचन क्षेत्रों की आरक्षण स्थिति तय की गई है।

आरक्षण का वर्गीकरण
क्षेत्र क्रमांक 01 बैकुंठपुर (प्रथम) में अनारक्षित महिला निर्वाचन क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम पंचायत सरडी, खरवत, आमगांव, चेरवापारा, आनी, ओड़गी, तलवापारा, रामपुर ज, जनकपुर, उरुमदुमा, सागरपुर, कैनापारा और जामपारा वहीं क्षेत्र क्रमांक 02 बैकुंठपुर (द्वितीय) में अनुसूचित जाति जनजाति मुक्त निर्वाचन क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम पंचायत जगतपुर, नगर, उमझर, रटगा, जूनापारा, विशुनपुर, फूलपुर, भण्डारपारा, सलका, सलबा, गदबदी, सारा, अमरपुर, चिल्का, मनसुख, पोटेडांड, और डोहड़ा इसी तरह क्षेत्र क्रमांक 3 बैकुंठपुर (तृतीय) में अनुसूचित जाति जनजाति मुक्त निर्वाचन क्षेत्र में अनारक्षित मुक्तरू करजी, मुरमा, जमगहना, महोरा, चम्पाझर, पूटा, अंगा, कटकोना, बरदिया, करहियाखांड, कटोरा, सावांरावां और टेमरी जबकि क्षेत्र क्रमांक 04ः बैकुण्ठपुर (चतुर्थ) अनारक्षित मुक्त निर्वाचन क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम पंचायत चिरगुड़ा, रनई, तेंदुआ, जमड़ी, पिपरा, गिरजापुर, बिलारो, सोरगा, टेंगनी, खोंड और डुमरिया शामिल है। क्षेत्र क्रमांक 05ः बैकुण्ठपुर (पंचम) अनारक्षित महिला निर्वाचन क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम पंचायत सरभोका, बुहार, कसरा, रामपुर पं, शिवपुर, अमहर, तरगवां, छिन्दिया, डकईपारा, खोडरी, डबरीपारा, खाड़ा और भाड़ी और क्षेत्र क्रमांक 06ः बैकुण्ठपुर (पष्ठम) अनारक्षित मुक्त निर्वाचन क्षेत्र सम्मिलित ग्राम पंचायत कुड़ेली, बस्ती, सरईगहना, मुड़ीझरिया, जामपानी, डूभापानी, मोदीपारा, बड़गाँव, जटासेमर, बरपारा, झरनापारा, चारपारा, पतरापाली, मझगवां, आमापारा, नरकेली, कंचनपुर, खुटरापारा, गोल्हाघाट और कदमनारा शामिल है। क्षेत्र क्रमांक 07ः सोनहत (प्रथम) अनुसूचित जनजाति मुक्त निर्वाचन क्षेत्र सम्मिलित ग्राम पंचायत आनंदपुर, दसेर, उज्ञांव, नटवाही, सिंधोर, अमृतपुर, रामगढ़, चंदहा, बंशीपुर, नवाटोला, कचोहर, अकलासराई, किशोरी, चकडांड, भैसवार, पोंडी, रजौली, सलगंवाकला, बोडार, ओदारी, कुशहा और मधला जबकि क्षेत्र क्रमांक 08ः सोनहत (द्वितीय) अनुसूचित जनजाति महिला निर्वाचन क्षेत्र सम्मिलित ग्राम पंचायत सोनहत, मेंड्रा, कछाडी, बेलिया, तंजरा, केशगंवा, कैलाशपुर, बसेर, दामुज, कछारं, पुसला, घुघरा, कटगोडी, बसवाही, नौगई, मंधौरा, लटमा, सुन्दरपुर, मझारटोला और रावतसरई वहीं क्षेत्र क्रमांक 09ः खड़गवां (प्रथम) अनुसूचित जनजाति महिला निर्वाचन क्षेत्र सम्मिलित ग्राम पंचायत सोंस, गढतर, गोविंदपुर, बंजारीडांड, पटमा, गणेशपुर, पडिता, सावला, छोटेसाल्ही, चिरमी, खंधौरा, इन्दरपुर, बडेसाल्ही, टेडमा, गेजी, बैमा और सागरपुर और क्षेत्र क्रमांक 10ः खड़गवां (द्वितीय) अनुसूचित जनजाति महिला निर्वाचन क्षेत्र सम्मिलित ग्राम पंचायत पोंडी, बचरा, तोलगा, बडेकलुआ, मुगुम, बारी, अमाका, छुरी, भरदा, सकरिया, जिल्दा, कदमबहरा, जिलीबांध, कन्हारबहरा, करवां और तामडांड शामिल है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आरक्षण स्थिति को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस आरक्षण सूची को सार्वजनिक स्थानों और जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराया गया है।

continue reading
 जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ पहले दिन 8 अभ्यर्थियों ने लिए आवेदन पत्र

जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ पहले दिन 8 अभ्यर्थियों ने लिए आवेदन पत्र

कोरिया / राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोरिया जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दस सीटों के लिए आज से नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

जिला पंचायत क्षेत्र कोरिया के सभी दस सीटों के लिए आज से नामांकन आवेदन पत्र की प्रक्रिया आरंभ हुई और पहले ही दिन कुल 8 आवेदको ने नामांकन आवेदन लिए। नियत समय तक कोई भी नामांकन आवेदन पत्र जमा नहीं किया गया। जारी सूचना के अनुसार नामांकन आवेदन प्राप्त करने व जमा करने की अंतिम तारीख आगामी 3 फरवरी निर्धारित की गई है। 3 फरवरी को दोपहर बाद तीन बजे तक जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए निर्धारित निर्वाचन में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना नामांकन जमा कर सकते है। नियत समय तक जमा किए समस्त नामांकन आवेदनों की संवीक्षा की कार्यवाही आगामी 4 फरवरी को रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी। विदित हो कि कोरिया में जिला पंचायत की सभी दस सीटों के लिए पात्र अभ्यर्थी आगामी 6 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकते हैं।

continue reading
जिला पंचायत के सदस्य जनपद अध्यक्ष जनपद सदस्य के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों का आरक्षण प्रक्रिया हुआ सम्पन्न

जिला पंचायत के सदस्य जनपद अध्यक्ष जनपद सदस्य के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों का आरक्षण प्रक्रिया हुआ सम्पन्न

एमसीबी /  कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने पंचायत निर्वाचन आरक्षण जिला सदस्य, जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये कलेक्ट्रेट कार्यालय मनेंद्रगढ़ के सभा कक्ष में बैठक की गई ।
जिसमें जिला पंचायत सदस्य मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला पूर्ण रूप से अनुसूचित क्षेत्र (पेसा क्षेत्र) होने के कारण जिला पंचायत सदस्यों को आरक्षण सर्वप्रथम अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति किये जाने का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 4 के बिंदु क्रमांक 3 के तहत सर्वप्रथम अनुसूचित जनजाति के लिए स्थानों के आरक्षण की कार्यवाही किया गया । जिसमें कलेक्टर द्वारा कुल 10 निर्वाचन क्षेत्रों का आवंटन किया। जिसमें अजजा की 7 सीटों के लिए क्षेत्र क्रमांक 5 केल्हारी, क्षेत्र क्रमांक 6 ताराबहरा और क्षेत्र क्रमांक 8 चैनपुर को अजजा मुक्त के लिए दिया गया है, वही 50 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्रक्रिया लॉटो के माध्यम से निकाला गया जिसमें क्षेत्र क्रमांक 2 कंजिया, क्षेत्र क्रमांक 3 बहरासी, क्षेत्र क्रमांक 9 देवाडांड और क्षेत्र क्रमांक 10 खड़गवां को अजजा महिला के लिए दिया  गया है । वही अजा के लिए महिला आरक्षण के तहत क्षेत्र क्रमांक 1 भरतपुर को दिया गया है । और अनारक्षित की कुल 2 सीट में 1 सीट मुक्त के लिए क्षेत्र क्रमांक 7 बरबसपुर दिया गया । वही 50 प्रतिशत महिला आरक्षण के अनुसार लॉट के माध्यम से निकाला गया जिसमें क्षेत्र क्रमांक 4 कोटाडोल को अनारक्षित महिला के लिए दिया गया । इसी के साथ कलेक्टर ने आगे जिला पंचायत अध्यक्ष अजजा की कुल 3 सीट भरतपुर, खड़गवां और मनेंद्रगढ़ के लिए 50 प्रतिशत महिला आरक्षण के अनुसार लॉट के माध्यम से निकाला गया, जिसमे खड़गवा और मनेंद्रगढ़  2 सीट अजजा महिला को आवंटन किया गया वही भरतपुर 1 सीट को अजजा मुक्त आवंटन किया गया ।
मनेन्द्रगढ़
आगे कलेक्टर ने जनपद पंचायत सदस्य मनेन्द्रगढ़ की कुल 17 सीटों का महिला आरक्षण किया । जिसमें मनेंद्रगढ़ में अजजा का कुल 11 सीट में से मुक्त के लिए 5 सीट दिया गया है जिसमे क्षेत्र क्रमांक 6 घुटरा , क्षेत्र क्रमांक 7 पेंड्री, क्षेत्र क्रमांक 9 खैरबना, क्षेत्र क्रमांक 12 सरभोका और क्षेत्र क्रमांक 17 छिपछिपी को अजजा मुक्त को दिया गया है, वही 50 प्रतिशत महिला आरक्षण लॉट के माध्यम से अजजा महिला के 6 सीट आरक्षण लॉट माध्य से किया गया है, जिसमे क्षेत्र क्रमांक 1 तिलोखन, क्षेत्र क्रमांक 3 डिहुली, क्षेत्र क्रमांक 4 पहाड़हंसवाही, क्षेत्र क्रमांक 5 कछौड़ क्षेत्र क्रमांक 13 साल्ही और क्षेत्र क्रमांक 16 पाराडोल को अजजा महिला को आवंटन किया गया है । वही महिला आरक्षण के तहत 1 सीट अजा महिला के लिए क्षेत्र क्रमांक 14 लालपुर को आवंटन किया गया । और अनारक्षित के लिए कुल 5 सीट है जिसमें 2 सीट मुक्त के लिए आवंटन किया गया, जिसका क्षेत्र क्रमांक 11 नागपुर और क्षेत्र क्रमांक 15 चनवारीडांड को आवंटन किया गया। वही 3 सीट 50 प्रतिशत अनारक्षित महिला के लिए लॉटो के अनुसार निकाला गया । जिसमें  क्षेत्र क्रमांक 2 केलुआ, क्षेत्र क्रमांक 8 कठौतिया और क्षेत्र क्रमांक 10 उजियारपुर को महिला अनारक्षित के लिए आवंटन किया गया है ।
 खड़गवां
इसी दौरान कलेक्टर ने जनपद पंचायत सदस्य खड़गवां की कुल 12 सीटों का आरक्षण किया गया। जिसमें जिसमें सब से पहले अजजा की 9 सीटों के लिए किया गया। जिसमें मुक्त के लिए 4 सीट दिया है जिसका क्षेत्र क्रमांक 3 सलका, क्षेत्र क्रमांक 4 पैनारी, क्षेत्र क्रमांक 5 बरदर और क्षेत्र क्रमांक 11 छोटे कलुआ को मुक्त के लिए दिया गया है। वही महिला आरक्षण के तहत 1 सीट अजा महिला के लिए क्षेत्र क्रमांक 12 ठग्गगांव को दिया गया है, इसके साथ ही अनारक्षित के लिए कुल 2 सीट दिया गया है जिसमें क्षेत्र क्रमांक 7 खड़गवां को मुक्त के लिए और 50 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत क्षेत्र क्रमांक 8 दुबछोला को महिला अनारक्षित के लिए आवंटन किया गया है।
 भरतपुर
इसी तरह कलेक्टर ने भरतपुर जनपद पंचायत सदस्य की कुल 18 सीटों का महिला आरक्षण  किया गया। जिसमें सबसे पहले अजजा के कुल 12 सीटों में से 6 सीट मुक्त को आवंटन किया गया । जिसका क्षेत्र क्रमांक 3 डोमहरा, क्षेत्र क्रमांक 4 देवगढ़, क्षेत्र क्रमांक 9 बहरासी, क्षेत्र क्रमांक 13 कमर्जी, क्षेत्र क्रमांक 15 रामगढ़ और क्षेत्र क्रमांक 18 धोवाडांड को मुक्त के लिए आरक्षित किया गया। वहीं 50 प्रतिशत महिला आरक्षण लॉटो के तहत अजजा की 6 सीट महिलाओं के लिए आवंटन किए गए । जिसका  क्षेत्र क्रमांक 1 बड़वाही, क्षेत्र क्रमांक 6 चांटी, क्षेत्र क्रमांक 7 भगवानपुर, क्षेत्र क्रमांक 11 दुधासी, क्षेत्र क्रमांक 14 मैनपुर और क्षेत्र क्रमांक 16 कुंवारपुर को अजजा महिलाओं को दिया गया। वहीं 50 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत 1 सीट अजा महिला के लिए क्षेत्र क्रमांक 5 भरतपुर को दिया गया है। और अनारक्षित की कुल 05 सीटों का आरक्षण लॉटो के माध्यम से किया गया, जिससे मुक्त के लिए क्षेत्र क्रमांक 02 हरचौका और क्षेत्र क्रमांक 8 कंजिया 2 सीट को आवंटन किया गया । वहीं महिला अनारक्षित के लिए 50 प्रतिशत महिला आरक्षण लॉटो के माध्यम से किया गया, जिसका क्षेत्र क्रमांक 10 अक्तवार, क्षेत्र क्रमांक 12 कोटाडोल और क्षेत्र क्रमांक 17 गढ़वार को अनारक्षित महिला के लिए आवंटन किया गया है।
इस आरक्षण प्रक्रिया बैठक में दृगपाल सिंह, लखन लाल श्रीवास्तव, राम नरेष पटेल, उजित नारायण सिंह, राजेष साहू, श्रवण सिंह, बाबूराम सिंह, कृष्णा राय, कविता, डॉ. विनय षंकर सिंह, अहमद अली, अज्जू कुमार रावे, आनंद ताम्रकार, केवल सिंह मरकाम, वीर सिंह उईके, कमलभान सिंह, राजेष यादव और उपेन्द्र कुमार के साथ अन्य जन प्रतिनिधि एवं अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, सयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, नितेश उपाध्याय, वैषाली सिंह, श्री अजय सिंह राठौर के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

continue reading
 जिला पंचायत की सीटों के साथ जनपद पंचायतों के आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण सोनहत में महिला अध्यक्ष बैकुण्ठपुर जनपद में अनुसूचित जनजाति वर्ग की मुक्त सीट

जिला पंचायत की सीटों के साथ जनपद पंचायतों के आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण सोनहत में महिला अध्यक्ष बैकुण्ठपुर जनपद में अनुसूचित जनजाति वर्ग की मुक्त सीट

कोरिया / जिला पंचायत के मंथन कक्ष में आज जिला पंचायत कोरिया की दस सीटों के लिए आरक्षण प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चंदन त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम उपस्थित रहे।
बता दें जिले में 2 लाख 40 हजार 483 जनसंख्या हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या 1 लाख 19 हजार 785 है, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 18 हजार 185 है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के तहत जिला पंचायत सदस्यों, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र के प्रवर्गवार एवं महिला आरक्षण पर कार्यवाही की गई।


जिला पंचायत क्षेत्र में नए परिसीमन के अनुसार वर्गवार आरक्षण की स्थिति के बारे में आबादी के आधार पर क्षेत्रों की वर्गवार आरक्षण की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद प्रवर्ग वार आरक्षण की स्थिति अनुसार सीटों के आरक्षण का निर्धारण किया गया।

विदित हों कि जिला पुनर्गठन के बाद अब कोरिया जिले में दस जिला पंचायत क्षेत्र होंगे। इनमें बैकुण्ठपुर क्षेत्र में कुल छह सीटें, सोनहत क्षेत्र से दो सीटें और बचरापोड़ी क्षेत्र से दो सीटें निर्धारित की गई हैं। वर्ग वार सीटों के निर्धारण के बाद अन्य सीटों पर लाटरी सिस्टम से आरक्षण की प्रक्रिया के बाद बैकुण्ठपुर क्षेत्र की प्रथम सीट अनारक्षित महिला वर्ग के लिए हुई।  इसी तरह सीट क्रमांक 2 अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हो गया है। सीट क्रमांक 3 अनुसूचित जाति महिला, सीट क्रमांक 4 अनारक्षित मुक्त, सीट क्रमांक 5 अनारक्षित महिला, सीट क्रमांक 6 अनारक्षित मुक्त, सीट क्रमांक 7 अनुसूचित जनजाति मुक्त, सीट क्रमांक 8 अनुसूचित जनजाति महिला, सीट क्रमांक 9 अनूसूचित जनजाति महिला तथा सीट क्रमांक 10 अनूसूचित जनजाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।

जिला पंचायत क्षेत्र के निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण की प्रक्रिया के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम ने जनपद पंचायत क्षेत्रों के आरक्षण की कार्यवाही पूरी कराई। जनपद पंचायत सोनहत में क्षेत्र क्र. 01- आनंदपुर अ.ज.जा. मुक्त सीट होगी। इसी प्रकार क्षेत्र क्र. 02- सोनहत अ.ज.जा महिला, क्षेत्र क्र. 03- कुशहा अनारक्षित मुक्त, क्षेत्र क्र. 04- केशगवां अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्र. 05- चंदहा अ.ज.जा. मुक्त, क्षेत्र क्र. 06- पुसला अनारक्षित महिला, क्षेत्र क्र. 07- कटगोड़ी अ.जा महिला, क्षेत्र क्र. 08- भैंसवार अ.ज.जा. महिला, क्षेत्र क्र. 09- मझारटोला अ.ज.जा. महिला, क्षेत्र क्र. 10- दामुज अजजा मुक्त वर्ग के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित होगा। बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया के बाद क्षेत्र क्र. 01 जगतपुर अजजा महिला, 2 सरडी अनारक्षित महिला, 3 गदबदी अजजा महिला, 4 सलका अजजा महिला, 5 नरकेली अनारक्षित महिला, 6 बरपारा अनारक्षित महिला, 7 कदमनारा अजजा मुक्त, 8 ओड़गी अनारक्षित महिला, 9 चेरवापारा अनारक्षित मुक्त, 10 भांड़ी अजजा मुक्त, 11 छिन्दिया अनारक्षित मुक्त, 12 कुड़ेली अनारक्षित मुक्त, 13 बुड़ार अजजा महिला, 14 जमगहना अजजा महिला, 15 कटकोना अजजा मुक्त, 16 बरदिया अनारक्षित महिला, 17 खोंड अजा मुक्त, 18 गिरजापुर अजा महिला, 19 डुमरिया अनारक्षित मुक्त, 20 बंजारीडांड अजजा मुक्त, 21 जिल्दा अजजा मुक्त, 22पोड़ी अनारक्षित मुक्त, 23 बारी अजजा महिला, 24 बैमा अजजा मुक्त और 25 चिरमी अजजा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया।

जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के आरक्षण की प्रक्रिया भी आज जिला पंचायत मंथन कक्ष मंे पूर्ण कराई गई। आरक्षण के दौरान जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए मुक्त तथा जनपद पंचायत सोनहत का अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया।

continue reading
ग्राम पंचायत केल्हारी में किया गया जागो मतदाता जागो कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम पंचायत केल्हारी में किया गया जागो मतदाता जागो कार्यक्रम का आयोजन

एमसीबी / जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जागो मतदाता जागो कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में विगत दिवस मनेद्रगढ़ विकासखण्ड ग्राम पंचायत केल्हारी में जागो मतदाता जागो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत ग्राम वासियों को मतदाता शपथ एवं श्रमदान, स्वच्छता भी कराया गया। जागो कार्यक्रम में जिला समन्वय राकेश जैन, प्रभा पयासी, सरपंच, सचित, गंगा राम, भोला सिंह, पीआरपी सुनीता सहित पंच समूह की महिलाएं एवं स्वच्छता ग्राही को विशेष योगदान रहा।

continue reading
सभी पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता

सभी पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता

कोरिया / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2024 के लिए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आयोग ने 01 जनवरी 2024 की स्थिति में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार राज्य की विधानसभा की निर्वाचक नामावली का डेटा प्राप्त कर वार्ड तथा ग्राम पंचायतवार निर्वाचक नामावली करने हेतु जिले को उपलब्ध कराया है। आयोग ने अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर 2024 में किए गए पुनरीक्षण के अनुसार प्रदेश की विधानसभाओं की अद्यतन निर्वाचक नामावली का डेटा जिलों को उपलब्ध कराया है।

ऐसे मतदाता जो 01 जनवरी 2024 की तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके थे, किंतु भारत निर्वाचन आयोग की सूची में उनका नाम 8 फरवरी 2024 की प्रकाशन तिथि के बाद जोड़ा गया है, ऐसे सभी मतदाता  स्थानीय निकाय के निर्वाचन हेतु तैयार की जा रही निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने पात्र होंगे। सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इन पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए निर्धारित प्रारूप (क/क-1) में दावे प्राप्त करें।

आयोग ने इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया है ताकि नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए एक त्रुटिरहित और अद्यतन निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके।

continue reading
जिला कोरिया में पंचायत चुनाव के मतपत्र मुद्रण के लिए निविदाएं आमंत्रित

जिला कोरिया में पंचायत चुनाव के मतपत्र मुद्रण के लिए निविदाएं आमंत्रित

कोरिया / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर जिला कोरिया में वर्ष 2024-25 में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है।
निविदा फार्म की कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है, जिसे कलेक्टर कार्यालय की स्थानीय निर्वाचन शाखा से प्राप्त किया जा सकता है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2024 है और इसे दोपहर 2 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। उसी दिन, अपराह्न 4 बजे निविदाएं निविदाकारों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोली जाएंगी।

पंचायत चुनाव के मतपत्र मुद्रण के लिए आवश्यक कागज कलेक्टर कार्यालय की स्थानीय निर्वाचन शाखा द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक निविदाकार अधिक जानकारी के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन शाखा) से संपर्क कर सकते हैं।

continue reading
 मतगणना की तैयारियां पूर्ण 4 जून को प्रातः 8 बजे शुरू होगी मतगणना मतगणना स्थल में तीन लेयरों में होगी सुरक्षा व्यवस्था

मतगणना की तैयारियां पूर्ण 4 जून को प्रातः 8 बजे शुरू होगी मतगणना मतगणना स्थल में तीन लेयरों में होगी सुरक्षा व्यवस्था

एमसीबी/03 जून 2024/  लोकसभा निर्वाचन 2024, संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 कोरबा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 01 भरतपुर-सोनहत एवं 02 मनेन्द्रगढ़ के मतगणना हेतु सीजीएसडब्लूसी गोदाम चैनपुर मनेन्द्रगढ़ को निर्धारित किया गया है। मतगणना प्रारंभ प्रातः 08ः00 बजे से किया जाएगा। मतगणना हेतु भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा श्री कैलाश सुखदेव पगारे को मतगणना आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। आब्जर्वर की निगरानी, जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 01 भरतपुर-सोनहत एवं 02 मनेन्द्रगढ़ के उपस्थिति में आज द्वितीय रेण्डमाईजेशन उपरांत मतगणना कार्य हेतु गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माईक्रोआब्जर्वर की नियुक्ति तथा सीलिंग एवं अन्य कार्य हेतु अधिकारियों, कर्मचारियों के दायित्व का निर्धारण कर तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 01 भरतपुर-सोनहत के मतगणना कार्य हेतु 21 टेबल में 15 राउण्ड तथा विधानसभा क्षेत्र 02 मनेन्द्रगढ़ हेतु 14 टेबल में 12 राण्उड में मतगणना होना संभावित है। प्रत्येक टेबल में गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माईक्रोआब्जर्वर के द्वारा मतगणना कार्य किया जाएगा। मतगणना स्थल में बिना परिचय पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जावेगी। परिसर के अंदर किसी भी प्रकार के डिवाईस, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, आई पेड, लेपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, इलेक्ट्रानिक गैजेट, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा ले जाना प्रतिबंधित है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था तीन लेयरों रखी गयी है। मतगणना हॉल में पास धारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं, मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना हॉल पर कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी भाग-1 की प्रति, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर से प्राप्त ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पीएटी की सूची जो लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में प्रयोग लायी गई है, ही ले जाने की अनुमति होगी।

continue reading
 मतगणना की तैयारियां पूरी 4 जून को सवेरे 8 बजे शुरू होगी मतगणना मतगणना स्थल में तीन लेयरों में होगी सुरक्षा व्यवस्था चौक चौराहों में एलईडी से होगा परिणाम का प्रसारण

मतगणना की तैयारियां पूरी 4 जून को सवेरे 8 बजे शुरू होगी मतगणना मतगणना स्थल में तीन लेयरों में होगी सुरक्षा व्यवस्था चौक चौराहों में एलईडी से होगा परिणाम का प्रसारण

बिलासपुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में सवेरे 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह ने आज तैयारियों का अंतिम निरीक्षण किया। भीषण गर्मी को ध्यान रखते हुए स्थल पर एसी, कूलर, ठंडे पानी सहित यथासंभव तमाम व्यवस्थाएं की गई है। सवेरे 8 बजे सबसे पहले पोस्टल मतों की गणना शुरू होगी। 8 बजे के पहले तक प्राप्त डाक मतपत्र गणना में शामिल किये जाएंगे।


डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। 13 टेबलों पर इनकी गिनती की जायेगी। सवेरे 6 बजे पोस्टल बैलेट जिला कार्यालय के कोषालय से मतगणना स्थल कोनी ले जाया जाएगा। प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ता वाहन की इस्कार्टिंग करते हुए जा सकते है। मुंगेली जिले के डाक मतपत्रों की गणना भी मतगणना स्थल कोनी में की जाएगी। इसके आधा घण्टे अर्थात साढ़े 8 बजे से ईवीएम मशीनों से गिनती का काम शुरू होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाए जा रहे है। न्यूनतम 17 और अधिकतम 24 चरणों में वोटों की गिनती का कार्य पूरा होगा।

मतगणना स्थल पर तीन लेयरों में होगी सुरक्षा व्यवस्था, सीसी टीवी से भी होगी निगरानी -
मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु पुख्ता इंतजाम किए गए है। यहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। जगह-जगह पर सीसी टीवी लगाए गए है। स्थानीय पुलिस सहित केंद्रीय सुुरक्षा बलों द्वारा चाक चौबंद-सुरक्षा की जाएगी। प्रवेश की पात्रता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था भी अलग-अलग की गई है। शासकीय कर्मचारी और मीडिया के लोग मुख्य द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं मतगणना एजेंट अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के मार्ग से प्रवेश कर सकेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना अभिकर्ताओं के लिए पृथक-पृथक कलर के प्रवेश पत्र जारी किये गये है। कोई भी मतगणना एजेंट मुख्य द्वार अथवा अन्य द्वार से मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत पासधारी मीडियाकर्मियों को मतगणना हॉल के अंदर हाथ का कैमरा ले जाने की अनुमति होगी। मतगणना हॉल के अंदर मीडिया और पत्रकारों को कैमरा स्टैंड ले जाना वर्जित होगा।  

ये सामग्री नहीं ले जा सकेंगे केन्द्र में -    
मतगणना स्थल में अभिकर्ता अथवा अन्य कोई भी व्यक्ति मोबाईल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वाच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, बीडी, सिगरेट एवं गुटखा नहीं ले जा सकते हैं। इसके अलावा जो सामग्री ले जाया जा सकता है, उनमें कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी के भाग एक की प्रति, रिटर्निंग अफसर द्वारा प्रदाय किये गये इव्हीएम एवं वीवीपेट की सूची जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है, प्लास्टिक पेन एवं पेंसिल शामिल है। गणना में मदद के लिए केल्क्यूलेटर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मुहैया कराया जायेगा।

चौक चौराहों में एलईडी से होगा परिणाम का प्रसारण -
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 4 जून को जिला मुख्यालय बिलासपुर के प्रमुख चौक चौराहों से एलईडी टीवी के जरिए लोकसभा चुनाव परिणामों की चक्रवार घोषणा की जायेगी। शहर के प्रमुख पांच स्थलों पर एलईडी के जरिए प्रसारण की तैयारी की गई है। इनमें नेहरू चौक, इंदु चौक, अग्रसेन चौक, महामाया चौक और गुरु नानक चौक शामिल हैं। चक्रवार सभी प्रत्याशियों को मिले मत और बढ़त की जानकारी दी जायेगी। कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 4 जून को मतगणना होगी। सवेरे 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। कोनी से ही एलईडी को लिंक कर प्रसारण किया जाएगा। मतगणना स्थल कोनी में आधिकारिक घोषणा के साथ ही शहर के नागरिक भी त्वरित रूप से परिणाम देख सुन पायेंगे।

continue reading
 मतगणना कर्मचारियों का हुआ द्वितीय रेण्डमाईजशन

मतगणना कर्मचारियों का हुआ द्वितीय रेण्डमाईजशन

एमसीबी /  आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर श्री कैलाश सुखदेव पगारे की उपस्थिति में द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य सीजी एसडब्ल्यूसी गोदाम चैनपुर स्ट्रांग रूम में किया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अंतर्गत 04 जून 2024 को होने वाली मतगणना हेतु सीजीएसडब्ल्यूसी गोदाम चैनपुर स्ट्रांग रूम में मतगणना कर्मचारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन के समय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट, पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर -सोनहत एआरओ श्री मूल चंद चोपड़ा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेंद्रगढ़ श्री लिंगराज सिदार, ईवीएम नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार भगत, डीआईओ अभिजीत कौशिक सहित मतगणना अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान काउंटिंग ऑब्जर्वर श्री कैलाश सुखदेव पगारे ने पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर, वाहन पार्किंग, बैरीकेट, मतगणना में आने वाले कर्मचारियों एवं एजेंटों के आने जाने वाले रूट की जानकारी ली।

 

continue reading
कलेक्टर एसपी व पर्यवेक्षक की निगरानी में हुआ मतगणना पूर्व मॉकड्रिल 4 जून को आएगा लोकसभा निर्वाचन का परिणाम बैकुंठपुर नगर पालिका कार्यालय एवं बस स्टैंड के पास लगेगी एलईडी लोगों की मिलेगी चुनाव परिणाम की जानकारी मतगणना केंद्र में समुचित व्यवस्था

कलेक्टर एसपी व पर्यवेक्षक की निगरानी में हुआ मतगणना पूर्व मॉकड्रिल 4 जून को आएगा लोकसभा निर्वाचन का परिणाम बैकुंठपुर नगर पालिका कार्यालय एवं बस स्टैंड के पास लगेगी एलईडी लोगों की मिलेगी चुनाव परिणाम की जानकारी मतगणना केंद्र में समुचित व्यवस्था

कोरिया / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा लोकसभा संसदीय सीट का निर्वाचन 7 मई को हुआ था, जिसका परिणाम 4 जून को निकेलगा।

आज कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, मतगणना पर्यवेक्षक श्री गोपीचंद कदम, जिला पंचायतों सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी की निगरानी में मतगणना केंद्र, शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में मॉक ड्रिल की गई।



बैकुंठपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों के ईवीएम, वीवीपीएटी मशीनों को मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखी गई है। लगातार मतगणना अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

आज मॉक ड्रिल के अवसर पर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह, जिला पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, मतगणना पर्यवेक्षक श्री गोपीचंद कदम, जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने मतगणना कक्ष का बारीकी से मुआयना किए। सुरक्षा व्यवस्था, एजेंटों, रिजर्व दलों की बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी आदि की जानकारी प्राप्त की। मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर, वीवीपीएटी एवं मशीन सिलिंग पर्यवेक्षक एवं रनर द्वारा मॉक ड्रिल किया गया।

मतगणना केन्द्र के पास ठंडे पेयजल, कूलर, अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र, मीडिया सेंटर, एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड वाहन, जनरेटर आदि की व्यवस्था की गई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आम लोगों के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय एवं बस स्टैंड में एलईडी लगाया जाएगा ताकि  निर्वाचन के परिणाम की जानकारी मिल सके।

मॉकड्रिल के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपिका नेताम सहित विभिन्न कार्यों के नोडल अधिकारी, जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

continue reading
मतगणना दलों को मिला दूसरे चरण का प्रशिक्षण कलेक्टर ने मतगणना कर्मियों से पूछे सवाल दिए उपयोगी टिप्स मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

मतगणना दलों को मिला दूसरे चरण का प्रशिक्षण कलेक्टर ने मतगणना कर्मियों से पूछे सवाल दिए उपयोगी टिप्स मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

बिलासपुर / लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 4 जून को होने वाले मतगणना कार्य के लिए नियुक्त मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक और माईक्रोऑब्जर्वर को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दो पालियों में जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण भी शामिल हुए। उन्होंने अब तक लिये गये प्रशिक्षण के संबंध में कई प्रश्न पूछे। उन्होंने मतगणना दलों से चर्चा करते हुए कहा कि मतगणना का कार्य पूरे धैर्य और संयम से करें। प्रशिक्षण में दी जा रही मतगणना संबंधी आवश्यक बातों और क्रमबद्ध प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी टिप्स भी दिए। प्रशिक्षण में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरपी चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी ने भी प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।


प्रार्थना सभा भवन में सैद्धांतिक नियम कायदों के अलावा मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण मतगणना दलों को दिया गया। प्रशिक्षण में मतगणना दलों को बताया गया कि सवेरे 8 बजे पहले पोस्टल बैलेट की मतों की गणना की जायेगी। इसके आधे घण्टे बाद राउण्ड वाइस इव्हीएम मशीनों में दर्ज मतों की काउंटिंग शुरू होगी। इसके लिए स्ट्रांग रूम से आने वाली हर इव्हीएम मशीनों की सील, साइन की जांच की जाएगी। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर लेने के बाद मतगणना शुरू होगी। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किन प्रपत्रों में जानकारी देनी है और प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों से कहां-कहां और कब-कब साइन कराना है। इन सभी बातों को बारीकी से प्रशिक्षण में बताया गया। मास्टर ट्रेनर ने मतगणना से संबंधित चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रावधानों और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से बताया।

continue reading
मतगणना कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारियों का दिया गया प्रशिक्षण

मतगणना कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारियों का दिया गया प्रशिक्षण

कोरिया / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना कार्य हेतु प्रथम रेण्डमाईजेशन उपरांत मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माईक्रो ऑब्जर्वर, वीवीपैट एवं मशीन सिलिंग पर्यवेक्षक, वीवीपैट मशीन सिलिंग सहायक, रनर पद पर नियोजन किया गया।


आज जिला पंचायत कार्यालय के मंथन कक्ष में 30 मतगणना पर्यवेक्षक, 30 मतगणना सहायक, 30 माइक्रो ऑब्जर्वर, 24 रनर, 4 वीवीपैट व मशीन सिलिंग पर्यवेक्षक तथा 12 वीवीपैट व मशीन सिलिंग सहायक को श्री अनिल बंजारे एवं श्री विनय मोहन भट्ट द्वारा प्रशिक्षण दी गई।

continue reading
 निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण  श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले देश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के 56 अधिकारी निभाएंगे मतगणना प्रेक्षक की भूमिका मतगणना प्रेक्षकों ने समझी मतगणना की बारीकियाँ

निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले देश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के 56 अधिकारी निभाएंगे मतगणना प्रेक्षक की भूमिका मतगणना प्रेक्षकों ने समझी मतगणना की बारीकियाँ

एमसीबी / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर के नवीन विश्राम गृह में आयोजित मतगणना प्रेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना प्रेक्षक (काउंटिंग ऑब्जर्वर) की भूमिका मतगणना के दौरान अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है। मतगणना संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है। इसलिए सभी की नजर मतगणना की प्रक्रिया पर केंद्रित होती है। ऐसे में मतगणना प्रेक्षक की भूमिका सबसे अहम हो जाती है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतगणना प्रेक्षकों के प्रशिक्षण में कहा कि मतगणना के दौरान मतगणना प्रेक्षक की भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को मतगणना के सभी पहलुओं की बारीक जानकारी होनी चाहिए। मतगणना केंद्र पर पारदर्शी ढंग से मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण हो, इसके लिए मतगणना प्रेक्षक को निष्पक्ष और सभी प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी से परिपूर्ण होना चाहिए।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत आगामी 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए छत्तीसगढ़ के 56 अधिकारियों को देश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना प्रेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 और राज्य प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारी शामिल हैं।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री यू.एस. अग्रवाल, श्री विनय अग्रवाल और श्री रुपेश कुमार वर्मा ने मतगणना स्थल पर प्रेक्षक की भूमिका, ईटीपीबीएस एवं डाक मतपत्रों की गणना एवं ईवीएम से मतगणना संबंधी सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर्स ने मतगणना हॉल में कितने टेबल लगाए जाने हैं, टेबल किस प्रकार लगाए जाने हैं, प्रत्याशी, उनके अधिकृत प्रतिनिधि और मतगणना अभिकर्ता कितने होंगे तथा किन स्थानों पर बैठेंगे, वीवीपैट की गणना के लिए कौन सा टेबल निर्धारित किया जाए, डाक मतपत्रों की गणना कहाँ हो, कौन सी सावधानियां बरतने की जरूरत है जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी साझा की। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना प्रेक्षक के रूप में नियुक्त राज्य के अधिकारियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण स्थल पर मास्टर ट्रेनर श्री रुपेश कुमार वर्मा ने प्रायोगिक तौर पर ईवीएम का संचालन भी अधिकारियों के समक्ष किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
continue reading
मतगणना कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज

मतगणना कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज

कोरिया / लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना कार्य हेतु प्रथम रेण्डमाईजेशन उपरांत मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, वीवीपैट एवं मशीन सिलिंग पर्यवेक्षक, वीवीपैट मशीन सिलिंग सहायक, रनर पद पर नियोजन किया गया। प्रशिक्षण 29 मई को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत के मंथन कक्ष में आयोजित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने अधिकारी/कर्मचारियों को निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

continue reading
 कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने लिया मतगणना केंद्र का लिया जायजा मौके पर नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने लिया मतगणना केंद्र का लिया जायजा मौके पर नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोरिया / लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र कोरबा के अंतर्गत 4 जून को बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की मतगणना होगी। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने मतगणना केन्द्र, आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर जाकर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।



श्री लंगेह ने जिला मुख्यालय स्थित मतगणना केंद्र पहुंचकर 04 जून को होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना हेतु की जाने वाली आवश्यक व्यवस्था को लेकर संबंधित नोडल अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। श्री लंगेह ने मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए मतगणना स्थल की संपूर्ण व्यवस्था, ईवीएम से मतों की गणना हेतु बनाए गए कक्ष, टेबुलेशन आदि कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने पर्याप्त संख्या में टेन्ट, बेरिकेडिंग, फर्नीचर, मीडिया सेंटर व स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं टेलीफोन व्यवस्था, साफ सफाई, अग्निशमन, पानी टैंक की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग के लिए स्थान आरक्षित करने तथा संबंधित अधिकारियों को स्टेशनरी प्रपत्र, आवश्यक सामग्री, फोटोग्राफी, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्केनर, ऑपरेटर, लाइट व साउंड सिस्टम सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्धारित स्थान पर अभ्यर्थियों के एजेंट को बैठने हेतु कुर्सियां लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मतगणना कक्ष में सीसीटीवी लगाने, रिजर्व दल के कर्मचारियों के बैठने की आवश्यक व्यवस्था करने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने, निर्बाध रूप से विद्युत की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जनरेटर उपलब्ध कराने, पेयजल व पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों का समय पर परिचय पत्र बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अरुण मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपिका नेताम सहित मतगणना से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

continue reading
dpboss